logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आपदाओं को लेकर जिलाधिकारी के महत्वपूर्ण निर्देश, आपदा पूर्व तैयारी जरूरी *जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार जनपद में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं सें सम्बन्धी घटनाएं जैसे भूकम्प, बादल फटना, वनाग्नि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बाढ की स्थिति, बांध का टूटना, सुरंग का धंसना, बड़े वाहनों की दुर्घटनाएं एवं हेलीकाप्टर क्रैश आदि सम्बन्धित घटनाएं घटित होती है। जिससे आम-जनमानस व संशाधनों का भारी नुकसान होता है।* *जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आपदा से पूर्व की समयपूर्वक तैयारियों तथा आपदा से निपटने हेतु सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान एवं सम्बन्धित विभागों से सामंजस्य एवं समन्वय बनाये जाने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित किये जाने हेतु दिनांक 16 एवं 17 मार्च 2026 को जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तत्वाधन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के मॉक अभ्यासों का आयोजन किया जायेगा।* उन्होंने बताया कि 16 मार्च को टेबल टॉप एक्साइज एवं मॉक एक्साइज में जनपद मुख्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तर आईआरएस प्रणाली अन्तर्गत नामित समस्त अधिकारियों एवं समस्त महत्वपूर्ण विभागों/हितधारकों स्ट्रेक होल्डर्स द्वारा जिला कार्यालय स्थित एन0आई0सी0 वीडियों कॉन्फ्रेसिंग कक्ष में तथा तहसील स्तर पर सम्बन्धित परगना मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तहसील स्तरीय आईआरएस टीम नामित अधिकारियों के साथ अपने तहसील मुख्यालय स्थित विडियों कॉन्फ्रेसिंग कक्ष में उक्त कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 17 मार्च को आपदा पूर्वाभ्यास अभियानों हेतु जनपद के तहसील श्री कैंचीधाम, खनस्यूं, कालाढुंगी, हल्द्वानी तथा नैनीताल में कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास अभियान अन्तर्गत चिन्हित स्थानों पर स्टेजिंग एरिया-इंसिडेन्ट कामाण्ड केन्द्र,राहत शिविर, चिकित्सा शिविर आदि को चिन्हित करते हुए स्थानीय आई0आर0टी0 दलों का गठन, साईट चीफों व टास्क फोर्सों कार्मिक/उपकरण, संसाधनों का गठन सुनिश्चित किया जाये। अपर जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारी को निर्देश दिये है कि जनपद एवं तहसील स्तर सम्बन्धित परगना मजिस्ट्रेट एवं समस्त विभागीय अधिकारी उक्त दिये गये भूकम्प पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आपदा टेबल टॉप एक्साइज एवं आपदा मॉक एक्साइज हेतु नियत तिथियों में ससमय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। ---------------------

2 hrs ago
user_NTL
NTL
Nainital, Uttarakhand•
2 hrs ago
9c5f3d30-f676-42c0-8b4c-f1ffba3dcbb4

आपदाओं को लेकर जिलाधिकारी के महत्वपूर्ण निर्देश, आपदा पूर्व तैयारी जरूरी *जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने बताया कि उत्तराखण्ड शासन के निर्देशानुसार जनपद में प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं सें सम्बन्धी घटनाएं जैसे भूकम्प, बादल फटना, वनाग्नि, भूस्खलन, हिमस्खलन, बाढ की स्थिति, बांध का टूटना, सुरंग का धंसना, बड़े वाहनों की दुर्घटनाएं एवं हेलीकाप्टर क्रैश आदि सम्बन्धित घटनाएं घटित होती है। जिससे आम-जनमानस व संशाधनों का भारी नुकसान होता है।* *जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आपदा से पूर्व की समयपूर्वक तैयारियों तथा आपदा से निपटने हेतु सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान एवं सम्बन्धित विभागों से सामंजस्य एवं समन्वय बनाये जाने के निर्देश दिये हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने बताया कि आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित किये जाने हेतु दिनांक 16 एवं 17 मार्च 2026 को जनपद आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के तत्वाधन में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के मॉक अभ्यासों का आयोजन किया जायेगा।* उन्होंने बताया कि 16 मार्च को टेबल टॉप एक्साइज एवं मॉक एक्साइज में जनपद मुख्यालय में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तर आईआरएस प्रणाली अन्तर्गत नामित समस्त अधिकारियों एवं समस्त महत्वपूर्ण विभागों/हितधारकों स्ट्रेक होल्डर्स द्वारा जिला कार्यालय स्थित एन0आई0सी0 वीडियों कॉन्फ्रेसिंग कक्ष में तथा तहसील स्तर पर सम्बन्धित परगना मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में तहसील स्तरीय आईआरएस टीम नामित अधिकारियों के साथ अपने तहसील मुख्यालय स्थित विडियों कॉन्फ्रेसिंग कक्ष में उक्त कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि 17 मार्च को आपदा पूर्वाभ्यास अभियानों हेतु जनपद के तहसील श्री कैंचीधाम, खनस्यूं, कालाढुंगी, हल्द्वानी तथा नैनीताल में कार्यक्रम आयोजित किये जाएगे। उन्होंने बताया कि पूर्वाभ्यास अभियान अन्तर्गत चिन्हित स्थानों पर स्टेजिंग एरिया-इंसिडेन्ट कामाण्ड केन्द्र,राहत शिविर, चिकित्सा शिविर आदि को चिन्हित करते हुए स्थानीय आई0आर0टी0 दलों का गठन, साईट चीफों व टास्क फोर्सों कार्मिक/उपकरण, संसाधनों का गठन सुनिश्चित किया जाये। अपर जिलाधिकारी ने समस्त नोडल अधिकारी को निर्देश दिये है कि जनपद एवं तहसील स्तर सम्बन्धित परगना मजिस्ट्रेट एवं समस्त विभागीय अधिकारी उक्त दिये गये भूकम्प पूर्वाभ्यास कार्यक्रम आपदा टेबल टॉप एक्साइज एवं आपदा मॉक एक्साइज हेतु नियत तिथियों में ससमय प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें। ---------------------

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • Post by नवीन चन्द्र आर्य
    1
    Post by नवीन चन्द्र आर्य
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    2 hrs ago
  • अगर हम सोच रहे हैं कि धरती एक सुरक्षित ग्रह है तो यह गलतफहमी मन मस्तिष्क से निकाल दीजिए। वर्तमान भले ही सुरक्षित नजर आ रहा हो, लेकिन भविष्य की गारंटी नहीं की जा सकती है। जल, थल और नभ को लेकर पृथ्वी का अस्तित्व है और अतीत में इन्हीं तीन क्षेत्रों में कुछ कुछ ऐसा घटा है, जब पृथ्वी तबाह हुई है। एक ऐसी ही खतरनाक घटना की खोज हुई है। यह घटना ब्राज़ील की तबाही की है। जिसे वैज्ञानिकों ने हाल ही खोजा है। 63 लाख साल पहले ब्राज़ील के इलाके में एक बड़ा क्षुद्रग्रह (Asteroid) टकराया था। यह इतना भयंकर टकराव था कि इस टक्कर से पिघला देने वाली गर्मी के साथ इतना दबाव पैदा हुआ कि चट्टानें बर्फ की तरह पिघल गईं। साथ ही पिघलती चट्टानें हवा में उछलने लगीं और ठंडी होकर कांच जैसी (glass) की छोटी-छोटी बूंदों या टुकड़ों में बदल गईं। इन tektites कहते हैं। tektites को हिंदी में काचाभ उल्काश्म या प्राकृतिक काँच के पिंड कहा जाता है। प्राकृतिक काँच के ये टुकड़े ब्राजील पहले कभी नहीं देखे गए थे, लेकिन अब वैज्ञानिकों ने पहली बार खोज निकाले हैं। यह एक विशाल क्षेत्र है। यह देखकर हैरानी होती है कि यह क्षेत्र 900 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह एस्ट्रॉयड कितना बड़ा रहा होगा। जिसने 900 किमी भूभाग को तबाही में बदल दिया। वैज्ञानिकों ने अब तक 600 से ज्यादा प्राकृतिक कांच के टुकड़े ढूंढ निकाले हैं, जो आकार में छोटी छोटी बूंद, गोले या डंबल जैसी शक्ल में बने हुए हैं।
    1
    अगर हम सोच रहे हैं कि धरती एक सुरक्षित ग्रह है तो यह गलतफहमी मन मस्तिष्क से निकाल दीजिए। वर्तमान भले ही सुरक्षित नजर आ रहा हो, लेकिन भविष्य की गारंटी नहीं की जा सकती है। जल, थल और नभ को लेकर पृथ्वी का अस्तित्व है और अतीत में इन्हीं तीन क्षेत्रों में कुछ कुछ ऐसा घटा है, जब पृथ्वी तबाह हुई है। एक ऐसी ही खतरनाक घटना की खोज हुई है। यह घटना ब्राज़ील की तबाही की है। जिसे वैज्ञानिकों ने हाल ही खोजा है। 63 लाख साल पहले ब्राज़ील के इलाके में एक बड़ा क्षुद्रग्रह (Asteroid)  टकराया था। यह इतना भयंकर टकराव था कि इस टक्कर से पिघला देने वाली गर्मी के साथ इतना दबाव पैदा हुआ कि चट्टानें बर्फ की तरह पिघल गईं। साथ ही पिघलती चट्टानें हवा में उछलने लगीं  और ठंडी होकर कांच जैसी (glass) की छोटी-छोटी बूंदों या टुकड़ों में बदल गईं। इन tektites कहते हैं। tektites को हिंदी में काचाभ उल्काश्म या प्राकृतिक काँच के पिंड कहा जाता है। प्राकृतिक काँच के ये टुकड़े ब्राजील पहले कभी नहीं देखे गए थे,  लेकिन अब वैज्ञानिकों ने पहली बार खोज निकाले हैं। यह एक विशाल क्षेत्र है। यह देखकर हैरानी होती है कि यह क्षेत्र 900 किमी क्षेत्र में फैला हुआ है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह एस्ट्रॉयड कितना बड़ा रहा होगा। जिसने 900 किमी भूभाग को तबाही में बदल दिया। वैज्ञानिकों ने अब तक 600 से ज्यादा प्राकृतिक कांच के टुकड़े ढूंढ निकाले हैं, जो आकार में छोटी छोटी बूंद, गोले या डंबल जैसी शक्ल में बने हुए हैं।
    user_NTL
    NTL
    Nainital, Uttarakhand•
    20 hrs ago
  • अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र के रनमन के पास कोसी नदी में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकालकर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान गोकुल नेगी (20) पुत्र हेम सिंह, निवासी ग्राम उटिया थाना धौलछीना के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह बीएसएनएल में फाइबर लाइन बिछाने का काम करता था। मंगलवार को वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ रनमन के पास कोसी नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि गोकुल नदी में नहाते समय गहरे पानी की ओर चला गया, जबकि उसके अन्य तीन साथी तैरना नहीं जानते थे और नदी किनारे ही नहा रहे थे। इसी दौरान गोकुल अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद युवक को नदी के गहरे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यदि साथियों को तैरना आता तो संभवतः युवक को बचाया जा सकता था, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी।
    1
    अल्मोड़ा। सोमेश्वर क्षेत्र के रनमन के पास कोसी नदी में नहाने के दौरान एक युवक गहरे पानी में डूब गया। स्थानीय लोगों ने युवक को नदी से बाहर निकालकर निजी वाहन से अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतक की पहचान गोकुल नेगी (20) पुत्र हेम सिंह, निवासी ग्राम उटिया थाना धौलछीना के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह बीएसएनएल में फाइबर लाइन बिछाने का काम करता था। मंगलवार को वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ रनमन के पास कोसी नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि गोकुल नदी में नहाते समय गहरे पानी की ओर चला गया, जबकि उसके अन्य तीन साथी तैरना नहीं जानते थे और नदी किनारे ही नहा रहे थे। इसी दौरान गोकुल अचानक गहरे पानी में डूबने लगा। साथियों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयासों के बाद युवक को नदी के गहरे पानी से बाहर निकाला। इसके बाद उसे निजी वाहन से नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि यदि साथियों को तैरना आता तो संभवतः युवक को बचाया जा सकता था, लेकिन जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक काफी देर हो चुकी थी।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter अल्मोड़ा, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    19 min ago
  • Uday preet chopra lock Manpur. Harsh Yana Colony key road. Samvidhan karai or Sarkar Tak pose Bhai ye news.Chalsal iss road ka samvidhan nikal oil , bahut , dikkaten hoti storo per chal chalne ke baad
    1
    Uday preet chopra lock Manpur. Harsh Yana Colony key road. Samvidhan karai or Sarkar Tak pose Bhai ye news.Chalsal iss road ka samvidhan nikal oil , bahut , dikkaten hoti storo per chal chalne ke baad
    user_Sultan Khan
    Sultan Khan
    रामनगर, नैनीताल, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है और मलबे में कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार जोरदार आवाज के साथ अचानक भरभरा कर गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं। वहीं, प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है
    1
    गुरुग्राम में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। यहां एक निर्माणाधीन सोसाइटी की दीवार गिरने से 6 मजदूरों की मौत हो गई है और मलबे में कई के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
सामने आई जानकारी के मुताबिक, हादसे के समय मजदूर दीवार के पास काम कर रहे थे। इसी दौरान दीवार जोरदार आवाज के साथ अचानक भरभरा कर गिरी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस, प्रशासन और SDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है। भारी मशीनों से मलबा हटाने का काम और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एम्बुलेंस मौके पर तैनात हैं। वहीं, प्रशासन हादसे के कारणों की जांच में जुटा हुआ है
    user_Aasif News Network
    Aasif News Network
    Painter and Decorator बाजपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    11 hrs ago
  • क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी बोले..... मक्का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त करें किसान बाजपुर।रामराज रोड स्थित बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते यूसीएफ द्वारा अनुबंधित क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी ने कहा कि किसान मक्का का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं और सरकार के जल संरक्षण अभियान में सहयोगी बन सकते हैं। किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से सब्सिडी पर मक्का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है और यूसीएफ द्वारा इसकी खरीद भी सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को दोहरा लाभ होगा। मक्का किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुये क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. ने अपने उन्नत हाईब्रिड मक्का बीज सीडब्लू 3105 के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है। यह किस्म अब न केवल जैद बल्कि खरीफ मौसम के लिए भी सबसे उपयुक्त पाई गई है। उच्च गुणवत्ता वाला यह बीज किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को बाजार की अनिश्चितता से बचाने के लिए तैयार फसल को यूसीएफ द्वारा खरीदा जाएगा, जिससे किसानों का मुनाफा सुनिश्चित होगा। यह सफल मात्र 90-100 दिनों में तैयार हो जाती है। साईलेज के लिए ये फसल मात्र 60-65 दिन में तैयार हो जाती है। अनाज के लिए 25-30 कुंतल और चारे के लिए 150-200 कुंतल प्रति एकड़ तक इसका उत्पादन है। डंठल सड़न और एनएलबी रोगों के प्रति यह अत्यधिक सहनशील है। इसके आकर्षक नारंगी-पीले दाने और ठोस शंक्काकार भुट्टे होते है। किसान इस हाईब्रिड किस्म को जैद तथा आने वाले खरीफ के मौसम में भी लगाकर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजीकरण और बीज प्राप्ति के लिए अपनी नजदीकी सहकारी समिति से सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए हैल्प लाईन नंबर , पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के प्रबंध निदेशक हेम काण्डपाल, क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के सेल्स मैनेजर अभिजीत सिंह व विक्रान्त चौधरी मौजूद रहे।
    1
    क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी बोले.....
मक्का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त करें किसान
बाजपुर।रामराज रोड स्थित बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के मुख्यालय में पत्रकारों से रूबरू होते यूसीएफ द्वारा अनुबंधित क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के डायरेक्टर सुधीर चौधरी ने कहा कि किसान मक्का का उत्पादन कर दोहरा लाभ प्राप्त कर सकते हैं और सरकार के जल संरक्षण अभियान में सहयोगी बन सकते हैं। किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से सब्सिडी पर मक्का बीज उपलब्ध कराया जा रहा है और यूसीएफ द्वारा इसकी खरीद भी सुनिश्चित की गई है, जिससे किसानों को दोहरा लाभ होगा। मक्का किसानों की आय दोगुनी करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुये क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. ने अपने उन्नत हाईब्रिड मक्का बीज सीडब्लू 3105 के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है। यह किस्म अब न केवल जैद बल्कि खरीफ मौसम के लिए भी सबसे उपयुक्त पाई गई है। उच्च गुणवत्ता वाला यह बीज किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से कृषि विभाग द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध कराया जा रहा है। किसानों को बाजार की अनिश्चितता से बचाने के लिए तैयार फसल को यूसीएफ द्वारा खरीदा जाएगा, जिससे किसानों का मुनाफा सुनिश्चित होगा। यह सफल मात्र 90-100 दिनों में तैयार हो जाती है। साईलेज के लिए ये फसल मात्र 60-65 दिन में तैयार हो जाती है। अनाज के लिए 25-30 कुंतल और चारे के लिए 150-200 कुंतल प्रति एकड़ तक इसका उत्पादन है। डंठल सड़न और एनएलबी रोगों के प्रति यह अत्यधिक सहनशील है। इसके आकर्षक नारंगी-पीले दाने और ठोस शंक्काकार भुट्टे होते है। किसान इस हाईब्रिड किस्म को जैद तथा आने वाले खरीफ के मौसम में भी लगाकर मुनाफा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने किसानों से अपील की कि पंजीकरण और बीज प्राप्ति के लिए अपनी नजदीकी सहकारी समिति से सम्पर्क करें। अधिक जानकारी के लिए हैल्प लाईन नंबर , पर कॉल कर सकते हैं। इस मौके पर बहु. प्रथम किसान सेवा सहकारी समिति लि. के प्रबंध निदेशक हेम काण्डपाल, क्रॉपवेल एग्रीजेन एल.एल.पी. के सेल्स मैनेजर अभिजीत सिंह व विक्रान्त चौधरी मौजूद रहे।
    user_Kush BAZPUR
    Kush BAZPUR
    Bajpur, Udam Singh Nagar•
    23 hrs ago
  • Post by Chandra Devi
    1
    Post by Chandra Devi
    user_Chandra Devi
    Chandra Devi
    काशीपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा :- ​शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल सरकार की कायरता है। दमन की ये लाठियाँ हमारे हौसले नहीं तोड़ सकतीं। यह तानाशाही सरकार अब कुछ ही दिनों की मेहमान है। ​परिवर्तन तय है। उत्तराखंड का भविष्य अब युवाओं के सपनों,हमारी मातृशक्ति की सुरक्षा और सभी जनता के हितों के लिए और कांग्रेस के न्याय के साथ होगा।
    1
    प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा :- 
​शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल सरकार की कायरता है। दमन की ये लाठियाँ हमारे हौसले नहीं तोड़ सकतीं। यह तानाशाही सरकार अब कुछ ही दिनों की मेहमान है। 
​परिवर्तन तय है। उत्तराखंड का भविष्य अब युवाओं के सपनों,हमारी मातृशक्ति की सुरक्षा और सभी जनता के हितों के लिए और कांग्रेस के न्याय के साथ होगा।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    Nainital, Uttarakhand•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.