logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

16 hrs ago
user_सोनू राजभर
सोनू राजभर
गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago
bab629e7-8dab-498f-9003-e3cbd19c6152
b84a4d85-0e5e-4cfd-9639-a1433d73f44c

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Sadik Ahmed
    1
    Post by Sadik Ahmed
    user_Sadik Ahmed
    Sadik Ahmed
    Local News Reporter रसड़ा, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #किशोरी का घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, फंदे से लटकता शव मिलने से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म, बिना बताए परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार करने की कहीं जा रही बात ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से 100 मीटर दूर भंवरा बाग में शव को कब्जे में लिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,सैनी थाना इलाके के बरीपुर गांव की है घटना...
    1
    #किशोरी का घर के अंदर फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, फंदे से लटकता शव मिलने से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म, बिना बताए परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार करने की कहीं जा रही बात ,सूचना पर पहुंची पुलिस ने घर से 100 मीटर दूर भंवरा बाग में शव को कब्जे में लिया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,सैनी थाना इलाके के बरीपुर गांव की है घटना...
    user_Tatkal News Bihar 24
    Tatkal News Bihar 24
    Local News Reporter बक्सर, बक्सर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में डायल 112 के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु डायल 112 एक महत्वपूर्ण सेवा है, अतः प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रिस्पॉन्स देना सुनिश्चित किया जाए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर्मचारियों को अनुशासन, बेहतर समन्वय एवं व्यवहार कुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, फील्ड में तैनात पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अरूण कुमार सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    4
    मऊ ।  पुलिस अधीक्षक मऊ  कमलेश बहादुर द्वारा पुलिस लाइन मऊ में डायल 112 के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा डायल 112 की कार्यप्रणाली की समीक्षा की गई तथा प्राप्त होने वाली सूचनाओं पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि आमजन की सुरक्षा एवं सहायता हेतु डायल 112 एक महत्वपूर्ण सेवा है, अतः प्रत्येक कॉल को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध रिस्पॉन्स देना सुनिश्चित किया जाए।
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कर्मचारियों को अनुशासन, बेहतर समन्वय एवं व्यवहार कुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, फील्ड में तैनात पीआरवी कर्मियों को घटनास्थल पर शीघ्र पहुंचकर पीड़ितों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराने हेतु प्रेरित किया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार, प्रतिसार निरीक्षक  अरूण कुमार सिंह, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    19 hrs ago
  • सासाराम/रोहतास: कभी-कभी दुखद घटनाएँ स माज को झकझोर देती हैं, लेकिन उसी दर्द के बीच इंसानियत की रोशनी भी उम्मीद जगाती है। रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड में बिजली करंट की चपेट में आने से हुई सतानंद तिवारी की असामयिक मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। परिवार के मुखिया के अचानक चले जाने से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं छोटे-छोटे बच्चों और परिजनों के सामने भविष्य की चिंता सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद जहां बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे, वहीं प्रशासन ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का सराहनीय कदम उठाया। घटना के बाद बिजली विभाग की ओर से चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई, लेकिन प्रशासन ने इसे परिवार की दीर्घकालिक जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं माना। इसके बाद सासाराम की एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने मानवीय पहल करते हुए अपने कार्यालय में विशेष डोनेशन बॉक्स स्थापित कर पीड़ित परिवार की सहायता के लिए सात दिवसीय सहयोग अभियान की शुरुआत की। इस अभियान में आम नागरिकों के साथ-साथ अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और स्थानीय समाजसेवी भी स्वेच्छा से योगदान दे रहे हैं। हर व्यक्ति का उद्देश्य एक ही है — दुख की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक सहारा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहयोग करना। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग की संभावित लापरवाही की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस सराहनीय पहल को लेकर वरिष्ठ पत्रकार राजू दुबे ने बताया की यह पहल केवल सरकारी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं, बल्कि संवेदनशील प्रशासन और मानवीय सरोकारों की जीवंत मिसाल बनकर सामने आई है। सासाराम प्रशासन का यह प्रयास समाज को यह संदेश देता है कि विपत्ति की घड़ी में जब व्यवस्था और समाज साथ खड़े होते हैं, तब दुख का बोझ थोड़ा हल्का जरूर हो जाता है। आज यह सहयोग अभियान सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि इंसानियत, सहानुभूति और सामाजिक एकजुटता की एक प्रेरणादायक कहानी बन चुका है।
    1
    सासाराम/रोहतास:
कभी-कभी दुखद घटनाएँ स
माज को झकझोर देती हैं, लेकिन उसी दर्द के बीच इंसानियत की रोशनी भी उम्मीद जगाती है। रोहतास जिले के चेनारी प्रखंड में बिजली करंट की चपेट में आने से हुई सतानंद तिवारी की असामयिक मौत ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। परिवार के मुखिया के अचानक चले जाने से घर पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं छोटे-छोटे बच्चों और परिजनों के सामने भविष्य की चिंता सबसे बड़ी चुनौती बनकर खड़ी हो गई।
इस हृदयविदारक घटना के बाद जहां बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे, वहीं प्रशासन ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए पीड़ित परिवार के साथ खड़े होने का सराहनीय कदम उठाया।
घटना के बाद बिजली विभाग की ओर से चार लाख रुपये की सहायता राशि दी गई, लेकिन प्रशासन ने इसे परिवार की दीर्घकालिक जरूरतों के लिए पर्याप्त नहीं माना। इसके बाद सासाराम की एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने मानवीय पहल करते हुए अपने कार्यालय में विशेष डोनेशन बॉक्स स्थापित कर पीड़ित परिवार की सहायता के लिए सात दिवसीय सहयोग अभियान की शुरुआत की।
इस अभियान में आम नागरिकों के साथ-साथ अधिकारी, कर्मचारी, विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि और स्थानीय समाजसेवी भी स्वेच्छा से योगदान दे रहे हैं। हर व्यक्ति का उद्देश्य एक ही है — दुख की इस घड़ी में परिवार को आर्थिक सहारा देना और उनके भविष्य को सुरक्षित बनाने में सहयोग करना।
प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग की संभावित लापरवाही की जांच के आदेश भी दे दिए हैं। संबंधित विभाग के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इस सराहनीय पहल को लेकर वरिष्ठ पत्रकार राजू दुबे ने बताया की यह पहल केवल सरकारी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं, बल्कि संवेदनशील प्रशासन और मानवीय सरोकारों की जीवंत मिसाल बनकर सामने आई है। सासाराम प्रशासन का यह प्रयास समाज को यह संदेश देता है कि विपत्ति की घड़ी में जब व्यवस्था और समाज साथ खड़े होते हैं, तब दुख का बोझ थोड़ा हल्का जरूर हो जाता है।
आज यह सहयोग अभियान सिर्फ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि इंसानियत, सहानुभूति और सामाजिक एकजुटता की एक प्रेरणादायक कहानी बन चुका है।
    user_Om Prakash Tiwari
    Om Prakash Tiwari
    Newspaper advertising department Bhabua, Kaimur (Bhabua)•
    4 hrs ago
  • बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपर बहोरवां गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों में विश्वास और मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक ने विदेश में रह रही महिला से धोखे से विवाह कर उसकी मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़प ली। पीड़िता मारिया ने उभांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बांसपर बहोरवां निवासी अरविंद कुमार प्रजापति, जो पहले उसकी आंटी के घर काम करता था, बाद में वीजा लेकर कुवैत पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2009 में परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। महिला का आरोप है कि अरविंद और उसके परिवार ने यह बात छुपाई कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 18 साल साथ रहने के बाद 8 माह पहले इस सच्चाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मारिया के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद ने उसे घर में बंद कर बैंक लॉकर से लगभग 25 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, संयुक्त खाते की रकम और मुंबई व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पहली पत्नी सोनी देवी मुंबई स्थित घर पर पहुंची और जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि उसके नाम की संपत्ति को फर्जी गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर किया गया, जबकि उसने कभी कोई दस्तावेज साइन नहीं किया। पीड़िता जब न्याय की आस में अरविंद के गांव पहुंची तो उससे मिलने से भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस मदद नहीं मिली। उभांव थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। हताश महिला का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपर बहोरवां गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों में विश्वास और मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक ने विदेश में रह रही महिला से धोखे से विवाह कर उसकी मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़प ली।
पीड़िता मारिया ने उभांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बांसपर बहोरवां निवासी अरविंद कुमार प्रजापति, जो पहले उसकी आंटी के घर काम करता था, बाद में वीजा लेकर कुवैत पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2009 में परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ।
महिला का आरोप है कि अरविंद और उसके परिवार ने यह बात छुपाई कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 18 साल साथ रहने के बाद 8 माह पहले इस सच्चाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।
मारिया के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद ने उसे घर में बंद कर बैंक लॉकर से लगभग 25 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, संयुक्त खाते की रकम और मुंबई व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पहली पत्नी सोनी देवी मुंबई स्थित घर पर पहुंची और जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि उसके नाम की संपत्ति को फर्जी गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर किया गया, जबकि उसने कभी कोई दस्तावेज साइन नहीं किया।
पीड़िता जब न्याय की आस में अरविंद के गांव पहुंची तो उससे मिलने से भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस मदद नहीं मिली। उभांव थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
हताश महिला का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    6 hrs ago
  • खबर गाजीपुर जनपद शहर जहां की जखनियां तहसील में जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक नीरज राजा के द्वारा समाधान दिवस का आयोजन किया गया
    1
    खबर गाजीपुर जनपद शहर जहां की जखनियां तहसील में जिलाधिकारी अविनाश कुमार और पुलिस अधीक्षक नीरज राजा के द्वारा समाधान दिवस का आयोजन किया गया
    user_जय कुमार पांडेय
    जय कुमार पांडेय
    Farmer मोहम्मदाबाद, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Tatkal News Bihar 24
    1
    Post by Tatkal News Bihar 24
    user_Tatkal News Bihar 24
    Tatkal News Bihar 24
    Local News Reporter बक्सर, बक्सर, बिहार•
    9 hrs ago
  • मऊ। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के आदेश के अनुपालन में वांछित/सदिंग्ध व्यक्ति ,जिलाबदर तथा इनामिया अपराधियों व जनपद मे हो रही लूट हत्या तथा चोरी से सम्बन्धित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना घोसी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दिनांक 02 अप्रैल 2026 को समय करीब 19.10 बजे सायंकाल पी.एम.डी महाविद्यालय के पास से मु0अ0सं0 129/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. में वाछित अभियुक्त हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 29 वर्ष को मय उस लोहे की राड(आला कत्ल के साथ) जिसमें खून लगा था के साथ गिरफ्तार किया गया जिससे कि अभियुक्त हरिकेश द्वारा अपने पिता स्व0 बसाऊ की दिनांक 02 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर चारपाई पर सोते समय हत्या की थी। विस्तृत विवरण इस प्रकार है दिनांक 02 अप्रैल 2026 को प्रार्थिनी चन्दा देवी पत्नी स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर पो0 भोपौरा थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा अपने बडे पुत्र हरिकेश द्वारा उक्त दिनांक को ही सुबह 4 बजे के करीब उनके पति बसाऊ की सोते समय लोहे के राड से मार कर हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर पर थाना घोसी पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ के दिनांक घटना 02 अप्रैल 2026 समय 08.13 बजे पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक घोसी द्वारा की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में मृतक का सगा लड़का हरिकेश उक्त फरार चल रहा था जिसे दिनांक 02 अप्रैल 2026 को घोसी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके पिता बार बार उसे इलाज हेतु दिमागी अस्पताल भेंजने की बात कर रहे थे जिस कारण से गुस्सा और आवेश मे आकर उसने अपने पिता की लोहे की राड से प्रहार कर सोते समय सुबह करीब 4 बजे हत्या की है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही अमल मे लाते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    2
    मऊ। पुलिस अधीक्षक  कमलेश बहादुर के आदेश के अनुपालन में वांछित/सदिंग्ध व्यक्ति ,जिलाबदर तथा इनामिया अपराधियों व जनपद मे हो रही लूट हत्या तथा चोरी से सम्बन्धित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम मे, अपर पुलिस अधीक्षक मऊ  अनुप कुमार, क्षेत्राधिकारी घोसी  जितेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक प्रमेन्द्र कुमार सिंह द्वारा थाना घोसी पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर दिनांक 02 अप्रैल 2026 को समय करीब 19.10 बजे सायंकाल पी.एम.डी महाविद्यालय के पास से मु0अ0सं0 129/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. में वाछित अभियुक्त हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ उम्र करीब 29 वर्ष को मय उस लोहे की राड(आला कत्ल के साथ) जिसमें खून लगा था के साथ गिरफ्तार किया गया जिससे कि अभियुक्त हरिकेश द्वारा अपने पिता स्व0 बसाऊ की दिनांक 02 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 4 बजे घर के बाहर चारपाई पर सोते समय हत्या की थी। विस्तृत विवरण इस प्रकार है दिनांक 02 अप्रैल 2026 को प्रार्थिनी चन्दा देवी पत्नी स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर पो0 भोपौरा थाना घोसी जनपद मऊ द्वारा अपने बडे पुत्र हरिकेश द्वारा उक्त दिनांक को ही सुबह 4 बजे के करीब उनके पति बसाऊ की सोते समय लोहे के राड से मार कर हत्या करने के सम्बन्ध में दी गयी तहरीर पर थाना घोसी पर मु0अ0सं0 129/2026 धारा 103(1) बी.एन.एस. बनाम हरिकेश हरिजन पुत्र स्व0 बसाऊ निवासी इन्द्रपुर थाना घोसी जनपद मऊ के दिनांक घटना 02 अप्रैल 2026 समय 08.13 बजे पंजीकृत किया गया था। जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक घोसी द्वारा की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में मृतक का सगा लड़का हरिकेश उक्त फरार चल रहा था जिसे दिनांक 02 अप्रैल 2026 को घोसी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उसके पिता बार बार उसे इलाज हेतु दिमागी अस्पताल भेंजने की बात कर रहे थे जिस कारण से गुस्सा और आवेश मे आकर उसने अपने पिता की लोहे की राड से प्रहार कर सोते समय सुबह करीब 4 बजे  हत्या की है। अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर विधिक कार्यवाही अमल मे लाते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    Ghosi, Mau•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.