logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्षाबंधन पर श्री कामधेनु बालाजी को चढ़ाया राखियों का चोला भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल रक्षाबंधन पर श्री कामधेनु बालाजी को चढ़ाया राखियों का चोला भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुखाड़िया नगर, कोटा बाईपास रोड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। श्री कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित काबरा ने बताया कि रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बालाजी महाराज को रंग-बिरंगी राखियों एवं आकर्षक पुष्प सज्जा से सुसज्जित राखियों का चोला चढ़ाया गया। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास एवं रक्षा-संकल्प के पर्व को धार्मिक स्वरूप प्रदान करते हुए बालाजी महाराज को राखियों का चोला अर्पित किया गया। चोला श्रृंगार के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। मंदिर में भगवान को राखियों का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

3 hrs ago
user_राजकुमार गोयल
राजकुमार गोयल
Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
3 hrs ago
ecc59c35-894a-4e89-83aa-afa2314a74cd

रक्षाबंधन पर श्री कामधेनु बालाजी को चढ़ाया राखियों का चोला भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल रक्षाबंधन पर श्री कामधेनु बालाजी को चढ़ाया राखियों का चोला भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सुखाड़िया नगर, कोटा बाईपास रोड स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री कामधेनु बालाजी मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। श्री कामधेनु बालाजी मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अमित काबरा ने बताया कि रक्षा बंधन के पावन पर्व पर बालाजी महाराज को रंग-बिरंगी राखियों एवं आकर्षक पुष्प सज्जा से सुसज्जित राखियों का चोला चढ़ाया गया। रक्षाबंधन भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास एवं रक्षा-संकल्प के पर्व को धार्मिक स्वरूप प्रदान करते हुए बालाजी महाराज को राखियों का चोला अर्पित किया गया। चोला श्रृंगार के दौरान मंदिर परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगल की कामना की। मंदिर में भगवान को राखियों का विशेष श्रृंगार श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • भीलवाड़ा में बारहवफात पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाला भव्य जुलूस
    1
    भीलवाड़ा में बारहवफात पर मुस्लिम समाज द्वारा निकाला भव्य जुलूस
    user_राजाराम जैन
    राजाराम जैन
    Media house Bhilwara, Rajasthan•
    22 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ का कहर 😢🌊 भारी तबाही के बीच कई लोग लापता, सड़क और पुल भी बहे। वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाएं और शेयर क
    1
    नेपाल में बाढ़ का कहर 😢🌊
भारी तबाही के बीच कई लोग लापता, सड़क और पुल भी बहे।
वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुँचाएं और शेयर क
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • किसी ने मुझसे कहा क्या कभी तेरा भी समय आएगा अब मै उनको क्या बोलूं, समय तो लोगो का आता है *मेरे लिए तो मेरा साँवरा आयेगा*🛕 भक्तो के रखवाले चितचोर कन्हैया के अति मनमोहक दर्शन
    1
    किसी ने मुझसे कहा क्या कभी तेरा भी समय आएगा 
अब मै उनको क्या बोलूं, समय तो लोगो का आता है 
*मेरे लिए तो मेरा साँवरा  आयेगा*🛕
     भक्तो के रखवाले चितचोर कन्हैया के अति मनमोहक दर्शन
    user_Lucky sukhwal
    Lucky sukhwal
    Priest चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी व निलीया महादेव में गौशालाएं होने के बावजूद चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर बीच सड़क बैठी गौ माता और गोवंश, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी व निलीया महादेव में गौशालाएं होने के बावजूद चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर बीच सड़क बैठी गौ माता और गोवंश, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
    1
    चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी व निलीया महादेव में गौशालाएं होने के बावजूद चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर बीच सड़क बैठी गौ माता और गोवंश, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
चित्तौड़गढ़ जिले के बस्सी व निलीया महादेव में गौशालाएं होने के बावजूद चित्तौड़गढ़-कोटा हाईवे पर बीच सड़क बैठी गौ माता और गोवंश, हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर हुआ पुलिस किया खोलासा उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर गांव के ही 3 युवकों ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर किया था। आरोपियों पर बहुत कर्जा हो गया था, जिसे चुकाने के लिए लूट का प्लान बनाया और रात को बुजुर्ग पति-पत्नी के घर में घुसकर हत्या कर दी। आरोपियों ने शवों को प्लास्टिक की थैली में लपेटकर बक्से में डाल दिया और ऊपर बिस्तर रख दिए। इसके बाद कमरे और बरामदे सहित घर में लगे खून के धब्बों की सफाई की और सोने-चांदी के गहने, नकदी लेकर फरार हो गए। आरोपी युवक बुजुर्ग दंपती के जूते-चप्पल भी साथ ले गए थे, ताकि सूना घर देखकर परिजनों-रिश्तेदारों को लगे कि दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए हैं। पुलिस ने गुरुवार को ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
    1
    उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर हुआ पुलिस किया खोलासा
उदयपुर जिले के पुनावली गांव में बुजुर्ग दंपती का मर्डर गांव के ही 3 युवकों ने अपने 3 साथियों के साथ मिलकर किया था।
आरोपियों पर बहुत कर्जा हो गया था, जिसे चुकाने के लिए लूट का प्लान बनाया और रात को बुजुर्ग पति-पत्नी के घर में घुसकर हत्या कर दी।
आरोपियों ने शवों को प्लास्टिक की थैली में लपेटकर बक्से में डाल दिया और ऊपर बिस्तर रख दिए।
इसके बाद कमरे और बरामदे सहित घर में लगे खून के धब्बों की सफाई की और सोने-चांदी के गहने, नकदी लेकर फरार हो गए।
आरोपी युवक बुजुर्ग दंपती के जूते-चप्पल भी साथ ले गए थे, ताकि सूना घर देखकर परिजनों-रिश्तेदारों को लगे कि दोनों घर छोड़कर कहीं चले गए हैं।
पुलिस ने गुरुवार को ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 1 आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
    user_J&J live
    J&J live
    भोपालसागर, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पाइपलाइन की खुदाई बनी वार्डवासियों के लिए मुसीबत, गड्ढों में फंसा कचरा वाहन* *30 दिन से वार्ड 26 में बदहाल रास्ते और पाइपलाइन फाल्ट, बारिश ने बढ़ाई परेशानी; जलदाय विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल* शाहपुरा (के. एम. कुरेशी)। शहर के वार्ड नंबर 26 स्थित धूलकोट महलों के पीछे जलदाय विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क और रास्तों की समुचित मरम्मत नहीं किए जाने से वार्डवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पाइपलाइन में जगह-जगह फाल्ट और खुदाई के बाद छोड़े गए गहरे गड्ढे अब लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। करीब एक माह से समस्या झेल रहे मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। हालात इतने खराब हैं कि करीब एक माह से कचरा संग्रहण वाहन भी मोहल्ले के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहा है। हाल ही में लंबे अंतराल के बाद कचरा वाहन मोहल्ले में पहुंचा तो वह खुदाई से बने गड्ढे में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला जा सका। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन रास्तों से आम लोगों का गुजरना कितना मुश्किल हो गया है। बारिश में कीचड़ और पानी ने बढ़ाई आफत बारिश के मौसम में खुले गड्ढों और क्षतिग्रस्त रास्तों पर पानी एवं कीचड़ भरने से स्थिति और विकट हो गई है। महिला, पुरुष, बुजुर्गों सहित बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटना की आशंका को भी बढ़ा रहे हैं। वहीं कचरा वाहन के नियमित नहीं पहुंचने से मोहल्ले में कचरा जमा होने की समस्या भी सामने आ रही है। शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं मोहल्लेवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार फोन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक न तो पाइपलाइन के फाल्ट को स्थायी रूप से दुरुस्त किया गया और न ही खुदाई वाले स्थानों को समतल कर रास्ता आवागमन योग्य बनाया गया। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें नारकीय हालात में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। तत्काल समाधान की मांग वार्डवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन के सभी फाल्ट तत्काल ठीक करवाए जाएं, खुदाई से बने गहरे गड्ढों को भरकर रास्ते को समतल कराया जाए तथा कचरा संग्रहण वाहन की नियमित आवाजाही सुनिश्चित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के साथ आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।
    1
    पाइपलाइन की खुदाई बनी वार्डवासियों के लिए मुसीबत, गड्ढों में फंसा कचरा वाहन*

*30 दिन से वार्ड 26 में बदहाल रास्ते और पाइपलाइन फाल्ट, बारिश ने बढ़ाई परेशानी; जलदाय विभाग की कार्यशैली पर उठे सवाल*
शाहपुरा (के. एम. कुरेशी)। शहर के वार्ड नंबर 26 स्थित धूलकोट महलों के पीछे जलदाय विभाग की ओर से पाइपलाइन बिछाने के बाद सड़क और रास्तों की समुचित मरम्मत नहीं किए जाने से वार्डवासियों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। पाइपलाइन में जगह-जगह फाल्ट और खुदाई के बाद छोड़े गए गहरे गड्ढे अब लोगों के लिए मुसीबत बन गए हैं। करीब एक माह से समस्या झेल रहे मोहल्लेवासियों का आरोप है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से समस्या के समाधान को लेकर प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।
हालात इतने खराब हैं कि करीब एक माह से कचरा संग्रहण वाहन भी मोहल्ले के अंदर तक नहीं पहुंच पा रहा है। हाल ही में लंबे अंतराल के बाद कचरा वाहन मोहल्ले में पहुंचा तो वह खुदाई से बने गड्ढे में फंस गया। काफी मशक्कत के बाद वाहन को बाहर निकाला जा सका। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन रास्तों से आम लोगों का गुजरना कितना मुश्किल हो गया है।
बारिश में कीचड़ और पानी ने बढ़ाई आफत
बारिश के मौसम में खुले गड्ढों और क्षतिग्रस्त रास्तों पर पानी एवं कीचड़ भरने से स्थिति और विकट हो गई है। महिला, पुरुष, बुजुर्गों सहित बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह बने गड्ढे दुर्घटना की आशंका को भी बढ़ा रहे हैं। वहीं कचरा वाहन के नियमित नहीं पहुंचने से मोहल्ले में कचरा जमा होने की समस्या भी सामने आ रही है।
शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं
मोहल्लेवासियों का कहना है कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को कई बार फोन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक न तो पाइपलाइन के फाल्ट को स्थायी रूप से दुरुस्त किया गया और न ही खुदाई वाले स्थानों को समतल कर रास्ता आवागमन योग्य बनाया गया। लोगों का आरोप है कि विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें नारकीय हालात में रहने को मजबूर होना पड़ रहा है।
तत्काल समाधान की मांग
वार्डवासियों ने जलदाय विभाग के अधिकारियों एवं प्रशासन से मांग की है कि पाइपलाइन के सभी फाल्ट तत्काल ठीक करवाए जाएं, खुदाई से बने गहरे गड्ढों को भरकर रास्ते को समतल कराया जाए तथा कचरा संग्रहण वाहन की नियमित आवाजाही सुनिश्चित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों के समक्ष शिकायत दर्ज कराने के साथ आंदोलनात्मक कदम उठाने को मजबूर होंगे।
    user_के एम कुरेशी
    के एम कुरेशी
    Local News Reporter फूलिया कलां, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • 😱 नेपाल में सैलाब का तांडव! बसें और वाहन फंसे, लोग सहमे
    1
    😱 नेपाल में सैलाब का तांडव! बसें और वाहन फंसे, लोग सहमे
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • मांडल चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल मांडल | ब्रेकिंग न्यूज़ जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर मांडल चौराहे के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार जयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने गोविंद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह शक्तावत (35), निवासी सिंहपुरा-बड़लियास को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स सतवीर सिंह ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय, भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
    1
    मांडल चौराहे पर रोडवेज बस की टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल

मांडल | ब्रेकिंग न्यूज़
जयपुर-उदयपुर नेशनल हाईवे पर मांडल चौराहे के समीप रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार जयपुर की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने गोविंद सिंह पुत्र रघुवीर सिंह शक्तावत (35), निवासी सिंहपुरा-बड़लियास को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
सूचना पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस पायलट प्रभु प्रजापत एवं मेल नर्स सतवीर सिंह ने घायल को प्राथमिक उपचार के बाद महात्मा गांधी जिला चिकित्सालय, भीलवाड़ा पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।
    user_महेश पुरी
    महेश पुरी
    Bhilwara, Rajasthan•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.