सिविल सर्जन डॉक्टर रजनीश शर्मा के प्रयास से:--- *नई मॉड्यूलर ओटी में कैंसर सहित 20 मेजर,20 ऑर्थोपेडिक,और80 जनरल सर्जरी सफल ऑपरेशन, {श्याम रानोलिया.राजगढ़ } 7049220386 जिला चिकित्सालय में लगभग पांच माह पूर्व शुरू की गई नई मॉड्यूलर ओटी मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन एवं सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा के प्रयासों से शुरू हुई इस सुविधा के माध्यम से अब तक 100 से अधिक सफल ऑपरेशन किए जा चुके हैं। खास बात यह है कि सभी मरीज सर्जरी के बाद स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। *स्थानीय स्तर पर मिल रही उच्च स्तरीय शल्य चिकित्सा सुविधा* मॉड्यूलर ओटी शुरू होने से जिला चिकित्सालय में मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही उच्च स्तरीय शल्य चिकित्सा की सुविधा उपलब्ध होने लगी है। इससे गंभीर एवं जटिल मामलों में उपचार के लिए मरीजों को बड़े शहरों अथवा उच्च चिकित्सा संस्थानों में रेफर करने की आवश्यकता में कमी आई है। आधुनिक सुविधाओं से लैस ओटी में विभिन्न प्रकार की मेजर एवं जनरल सर्जरी सफलतापूर्वक की जा रही हैं। *कैंसर सहित 20 मेजर, 20 ऑर्थोपेडिक और 80 जनरल सर्जरी* जिला चिकित्सालय की नई ओटी में अब तक करीब 20 मेजर सर्जरी की जा चुकी हैं, जिनमें कैंसर से संबंधित 4 सर्जरी भी शामिल हैं। इसके अलावा छोटे बच्चों में हर्निया, हाइड्रोसील, अपेंडिक्स सहित अन्य जटिल सर्जरी भी सफलतापूर्वक की गई हैं। वहीं करीब 20 ऑर्थोपेडिक सर्जरी और 80 जनरल सर्जरी भी की जा चुकी हैं। सभी ऑपरेशनों के बाद मरीजों को बेहतर पोस्ट ऑपरेटिव देखभाल उपलब्ध कराई गई, जिसके परिणामस्वरूप मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौटे। इन सर्जरियों को सफलतापूर्वक अंजाम देने में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। *मरीजों को समय और आर्थिक खर्च में राहत* सिविल सर्जन डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि मॉड्यूलर ओटी के शुरू होने से जिला चिकित्सालय की सर्जिकल सेवाओं को मजबूती मिली है। पहले जिन मरीजों को सर्जिकल सुविधा के लिए बाहर रेफर करना पड़ता था, उनका उपचार अब जिला स्तर पर ही संभव हो रहा है। इससे मरीजों एवं उनके परिजनों को समय के साथ-साथ आर्थिक खर्च में भी राहत मिल रही है।

- बिहार में छात्र आंदोलन, भारी बवाल! देखीये पुरी विडियो, पटना में BPSC TRE-4 से PT-Mains, नेगेटिव मार्किंग हटाने और 100% डोमिसाइल की मांग को लेकर छात्रों का प्रदर्शन तेज हो गया। छात्रों के मार्च को रोकने के लिए जेपी गोलंबर पर पुलिस और CRPF की तैनाती की गई। प्रदर्शन के दौरान बैरिकेडिंग तोड़ने के बाद छात्रों और सुरक्षाबलों के बीच तनाव की स्थिति बन गई।1
- jepli koloni me aaj rat ko chori ho gai he sarkari tubbel nikal ke le gaye1
- खिलचीपुर पुलिस ने चंदन चोरी में 2 आरोपी पकड़े,नगदी,औजार बरामद *चंदन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार* *चोरी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, लकड़ी काटने की आरी, नगदी एवं चंदन लकड़ी जप्त* राजगढ़ जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों एवं चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री अमित तोलानी (भा.पु.से.)* के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *श्री के.एल. बंजारे* के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी खिलचीपुर *श्री डी.व्ही.एस. नागर* के नेतृत्व में थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा चंदन चोरी की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरियादी हेमराज पिता मांगीलाल दांगी,* उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम शेखनपुर, थाना खिलचीपुर द्वारा थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 18.08.2026 की शाम उसके खेत की मेड़ पर चंदन के पेड़ खड़े थे। दिनांक 19.08.2026 की सुबह खेत पर पहुंचने पर चंदन के 04 पेड़ों का सार अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी कर ले जाना तथा 04 अन्य चंदन के पेड़ों को काटकर नुकसान पहुंचाना पाया गया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपियों द्वारा ग्राम शेखनपुर एवं आसपास के क्षेत्र में अन्य किसानों के चंदन के पेड़ों को भी काटकर नुकसान पहुंचाया गया तथा कुछ पेड़ों का सार चोरी कर ले जाया गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना खिलचीपुर में *धारा 303(2), 324(2) बीएनएस* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। *पुलिस कार्रवाई* घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना खिलचीपुर पुलिस द्वारा आरोपियों की पतारसी हेतु विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्र में जानकारी एकत्रित करने के साथ-साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा इरशाद पिता सरदार पठान, उम्र 35 वर्ष एवं रईश पिता छोटे खां पठान, उम्र 48 वर्ष, दोनों निवासी ग्राम चतरूखेड़ी, थाना सारंगपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों द्वारा चंदन चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके मेमोरेण्डम के आधार पर घटना में प्रयुक्त सामग्री एवं नगदी बरामद कर जप्त की गई। *जप्त मशरूका* *01 मोटरसाइकिल* – घटना में प्रयुक्त 01 लोहे की लकड़ी काटने वाली आरी *₹1,500/- नगद* चोरी की गई चंदन लकड़ी *गिरफ्तार आरोपी* 1. *इरशाद पिता सरदार पठान* , उम्र 35 वर्ष 2. *रईश पिता छोटे खां पठान* , उम्र 48 वर्ष दोनों निवासी ग्राम चतरूखेड़ी, थाना सारंगपुर, जिला राजगढ़। आरोपियों से चंदन चोरी की अन्य घटनाओं एवं चोरी की गई चंदन लकड़ी के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है। प्रकरण में विवेचना जारी है उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी खिलचीपुर निरीक्षक कमलसिंह गेहलोत, सउनि नरेश मीणा, सउनि महेंद्र शर्मा, आरक्षक 846 राजीव, आरक्षक 415 जितेंद्र एवं आरक्षक 919 हरिकृष्ण भदौरिया का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।1
- ब्राह्मण गांव निवासी सियाराम दांगी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल। दो लाख रूपये के गहने सहित नगदी 1700 रूपये सहित बैग लौटाया थाना माचलपुर से सूचना मिली है की कोमल और पूजा पिता श्यामपुरी गोस्वामी निवासी gadiya दोनों बहिन अपनी स्कूटी से गागोरनी तरफ जा रही थी तभी रावण बड़ली माचलपुर में उनका एक बैग स्कूटी से गिर गया। जिसमें उनका कीमती सामान था 2 मंगल सूत्र पायजेब 1700 rs नगद कुल कीमती 2 लाख इत्यादि । ब्राह्मण गांव निवासी सियाराम पिता मनोहर लाल दांगी को वह बैग मिला ईमानदारी का परिचय देते हुए सियाराम द्वारा बैग थाना माचलपुर में जमा किया गया। पूजा ओर कोमल दोनों बहनों द्वारा थाना जीरापुर में सूचना दी गई बाद फरियादी को फोन से अवगत कराया गया तथा उन्हें थाना माचलपुर में सामान वापस दिया गया। ईमानदारी के लिए सियाराम दांगी का पुलिस थाना माचलपुर द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ ट्वेंटी फॉर की खबरें,खबर को शेयर व चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।1
- अतिक्रमण हटाते कार्रवाई को देखते हुए खुद ने हटाया आपने घर का अतिक्रमण अतिक्रमण हटाओ अभियान का असर छान में खुद हटाया मकान मीना राजपूत ब्यूरो राजस्थान अतिक्रमण हटाओ अभियान के नतीजे सामने आने लगे हैं प्रशासन की लगातार कार्रवाई समझाइश का असर ग्राम छान में दिखाई दिया अतिक्रमी ने खुद अतिक्रमण हटा लिया एसडीएम पुष्कर मित्तल तहसीलदार माधो लाल बेरवा ने बताया कि ग्राम छान में चारागाह भूमि पर शराफत खान पुत्र भूरेखा निवासी बामनगांव ने करीब दो से तीन बिस्वा में मकान बनाकर अतिक्रमण किया था सरकारी चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई चल रही थी राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अतिकर्मी को समझाइश दी गई इसके बाद शराफत खान स्वेच्छा से मकान ध्वस्त कर अतिक्रमण हटा लिया तहसीलदार माधोलाल बेरवा ने कहा कि सरकारी चारागाह भूमि पर अतिक्रमण के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी इसके साथ जो पशु परेशानी झेल रहे हैं उन पशुओ को भी चारागाह भूमि पर राहत मिलेगी2
- Available for Sale Brand : Apple Model : iphone11 City / Locality : binaganj chachoda Device Category : Smartphone Variant (RAM / Storage) : 4GB / 128GB Body Condition : Old Device Age : 1 Year Network Connectivity : 4G VoLTE chachoda binaganj2
- भगवान टाकटेश्वर धाम धंसोड़ा रसोड़ा में यह घंसौदा वाला ताकतवर बाबा से पूरी होती जाती आवश्यक पधारे और सभी को यहां वीडियो शेयर करें ताकि किसी परिजनों को कोई तकलीफ हो तो संपर्क करें क्यों खुशी कॉलेज को आवश्यक पधारे1
- सालासर बालाजी मंगला आरती के दिव्य दर्शन देखे आरती दर्शन राजस्थान के चूरू जिले में स्थित सालासर बालाजी धाम देशभर में भगवान हनुमान के प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है। मान्यता है कि यहां बालाजी महाराज के दर्शन करने से भक्तों की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु दूर-दूर से सालासर बालाजी के दर्शन करने पहुंचते हैं। अगर आप भी बालाजी महाराज के भक्त हैं, तो कमेंट में लिखें—जय श्री बालाजी महाराज!1