लगातार बारिश से फरेरा गांव जलमग्न, घरों व सचिवालय तक पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए लापरवाही के आरोप बाह तहसील की ग्राम पंचायत फरेरा में मंगलवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण गांव की गलियां जलमग्न हो गईं। बारिश का पानी कई घरों और ग्राम सचिवालय तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की नालियां चोक हैं ओर उनकी चौड़ाई कम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गांव का तालाब भी पूरी तरह भर चुका है, जिससे अब बारिश का पानी घरों में घुसने लगा है। शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने बताया कि स्थिति लगातार बिगड़ रही है। नाराज ग्रामीणों ने प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
लगातार बारिश से फरेरा गांव जलमग्न, घरों व सचिवालय तक पहुंचा पानी, ग्रामीणों ने प्रधान पर लगाए लापरवाही के आरोप बाह तहसील की ग्राम पंचायत फरेरा में मंगलवार सुबह से हो रही लगातार बारिश के कारण गांव की गलियां जलमग्न हो गईं। बारिश का पानी कई घरों और ग्राम सचिवालय तक पहुंच गया, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की नालियां चोक हैं ओर उनकी चौड़ाई कम होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है। गांव का तालाब भी पूरी तरह भर चुका है, जिससे अब बारिश का पानी घरों में घुसने लगा है। शाम करीब 5 बजे ग्रामीणों ने बताया कि स्थिति लगातार बिगड़ रही है। नाराज ग्रामीणों ने प्रधान पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जलभराव का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल जलनिकासी की व्यवस्था कराने और समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है।
- Mere Pyare Banke Bihari ji maharaj ke darshan Aaj Ke👏👏2
- 151 खोए मोबाइल बरामद! फिरोजाबाद पुलिस ने लौटाई लोगों की मुस्कान1
- जाने माने दंदरौआ सरकार डॉक्टर हनुमान के मंदिर में भी भरा पानी सुबह से बरसा पानी जिसके कारण मंदिर परिसर में भरगया पानी जाने माने दंदरौआ सरकार डॉक्टर हनुमान के मंदिर में भी भरा पानी सुबह से बरसा पानी जिसके कारण मंदिर परिसर में भरगया पानी2
- बरसात में कट जाता है गांव का संपर्क, डेढ़ किलोमीटर सड़क के लिए ग्रामीणों की कलेक्टर से फरियाद मुरैना जिले की पोरसा तहसील के ग्राम पंचायत कुरेठा के ग्रामीणों ने एक बार फिर सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर प्रशासन का दरवाजा खटखटाया है। धुरंधर का पुरा से गोपालपुरा तक करीब डेढ़ किलोमीटर पक्की सड़क नहीं होने से बरसात में गांव का संपर्क टूट जाता है। ग्रामीणों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि वर्षों से सड़क कच्ची होने के कारण बारिश में कीचड़ और जलभराव हो जाता है। हालात ऐसे बन जाते हैं कि एंबुलेंस तक गांव नहीं पहुंच पाती और मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पाता। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, किसानों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार मांग उठाने के बावजूद अब तक सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ। ग्राम पंचायत कुरेठा के सरपंच पति छोटेलाल शर्मा ने बताया कि करीब डेढ़ किलोमीटर सड़क का निर्माण पंचायत के बजट से संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अधिकारियों ने जानकारी दी है कि सड़क स्वीकृत हो चुकी है और बारिश खत्म होते ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन के इस आश्वासन पर टिकी है। लोगों का कहना है कि यदि बरसात के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए मजबूर होंगे।3
- आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा पहुंची राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबिता चौहान... सर्किट हाउस में आयोजित जनसुनवाई में सुनी महिलाओं की समस्याएं... फरियादियों की शिकायतों पर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश... पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी जनसुनवाई में रहे मौजूद... महिला सुरक्षा और उत्पीड़न से जुड़े मामलों की हुई समीक्षा... पीड़ित महिलाओं की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर दिया जोर... संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए... जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे सर्किट हाउस...1
- जिला - भिण्ड थाना मेहगांव पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 24 घण्टे मे किया गिरफ्तार जिला - भिण्ड थाना मेहगांव पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को 24 घण्टे मे किया गिरफ्तार दिनांक 02 - 03.08.26 को रात्रि में करु उर्फ वेदप्रकाश निवासी कौहार ने घायल अवस्थआ में ट्रामा सीएचसी मेहगांव मे मौखिक रुप से रिपोर्ट की थी कि पेट्रोल डीजल के उधार पैसे मांगने को लेकर कौहार के आरोपी के साथ उसका झगडा हुआ था जिस पर आरोपी तथा उसके भाई ने उसे जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कट्टे से फायर कर दिया था जिस पर थाना मेहगांव में अप. क्र0 215/26 धारा 109 (1), 296 (बी), 3 (5) बीएनएस का पंजीबद होकर विवेचना में लिया गया श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड श्री सूरज कुमार वर्मा (भा.पु.से.), श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रदीप पटेल जी के निर्देशन में तथा श्रीमान SDOP महोदय मेहगांव श्री संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में थाना मेहगांव पुलिस के व्दारा हत्या का प्रयास करने वाले फरार आरोपी को गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। दिनांक 04.08.26 को मुखबिर सूचना पर मौ रोड कौहार गांव के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया और आरोपी से घटना में प्रयुक्त एक 315 बोर कट्टा, चले हुये कारतूस का खाली खोका बरामद किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। *सराहनीय भूमिका* -निरी० रविन्द्र शर्मा थाना प्रभारी मेहगांव, उनि० विवेक शर्मा, प्रआर0 544 प्रदीप पचौरी, प्रआर० 117 सतेन्द्र शर्मा, प्रआर0 204 शिवबीर सिंह, आर0 560 सामंत सिंह तोमर, आर0 518 मातवर, आर0 338 दिनेश मुगल, 130 रामखिलाडी, 1312 हेमन्त, आर0 1006 पंकज सिंह जादौन, आर0 08 उदयभान सिंह तोमर की अहम भूमिका रही है। पुलिस मीडिया सेल भिण्ड दिनांक 04.08.26 ॥ देश भक्ति जन सेवा ॥ भिण्ड पुलिस जनसुरक्षा के लिये सदैव समर्पित1
- आगरा ब्रेकिंग!!! आगरा रेलवे की हो रही तारीफ!!! चलती ट्रेन में गूंजी नवजात की किलकारी, रेलवे की तत्परता से सुरक्षित हुआ प्रसव... साबरमती–आगरा एक्सप्रेस में महिला को यात्रा के दौरान हुई प्रसव पीड़ा... रेल मदद पर सूचना मिलते ही टीटीई और मेडिकल टीम हुई सक्रिय आगरा कैंट स्टेशन पर डॉक्टरों ने कराया मां और नवजात का स्वास्थ्य परीक्षण... मां और शिशु दोनों स्वस्थ, एंबुलेंस से रेलवे अस्पताल भेजा गया... महिला के परिजनों ने रेलवे प्रशासन और मेडिकल टीम का जताया आभार... भारतीय रेलवे की त्वरित कार्रवाई और मानवीय सेवा की मिसाल बनी घटना...1
- फिरोजाबाद: मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रासाउंड सेवा ठप, मरीज बेहाल; डॉक्टरों की अनुपस्थिति पर उठे सवाल रिपोर्ट - शेरे नवी1
- फिरोजाबाद पुलिस ने खोज निकाले 30 लाख के 151 गुमशुदा मोबाइल, चेहरों पर लौटी मुस्कान..... फिरोजाबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में फिरोजाबाद पुलिस की सर्विलांस टीम ने एक बार फिर शानदार सफलता हासिल करते हुए CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से 151 गुमशुदा स्मार्टफोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश घुनावत एवं क्षेत्राधिकारी साइबर अपराध चंचल त्यागी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन ट्रेस कर सफलतापूर्वक बरामद किए। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। अपने खोए हुए मोबाइल और उसमें सुरक्षित महत्वपूर्ण डेटा वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई। मोबाइल स्वामियों ने फिरोजाबाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई और प्रभावी कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उल्लेखनीय है कि CEIR पोर्टल के माध्यम से फिरोजाबाद पुलिस अब तक कुल 1,747 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस दिला चुकी है, जो साइबर अपराध नियंत्रण और जनसेवा की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। #Firozabad #BreakingNews #UPPolice #CEIR #CyberCrime #FirozabadPolice1