Shuru
Apke Nagar Ki App…
road broken last 5 year kisi ka dhyan nhi inn road pr q ???
Raj singh
road broken last 5 year kisi ka dhyan nhi inn road pr q ???
More news from राजस्थान and nearby areas
- likes follow comments subscribe follow comments shares1
- 3 साल तक पुलिस को देता रहा चकमा! लाखों की ठगी का 10 हजार का इनामी आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार अजमेर के क्लॉक टावर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लाखों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पिछले 3 साल से फरार चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। आखिरकार क्लॉक टावर थाना पुलिस की टीम ने हरियाणा में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अजमेर लाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा, जहां आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस वीडियो में देखें पूरी कार्रवाई, पुलिस का बयान और मामले से जुड़ी सभी अहम जानकारी।1
- दोस्त छोटे से नन्हे कलाकार ने बहुत ही अच्छा गाना गया आप लोग सुनी और बताइए कैसा लगा आप लोगों को नया सिंगर भाई राजस्थान अजमेर गाना गया आप लोगों कैसा लगा बताइए शेयर करें कमेंट करें लाइक करें सपोर्ट करो भाई बढ़िया वीडियो बनाइए है शेयर करो1
- असम की पंडित विद्या देवी जियारत ख्वाजा साहब की दरगाह दर्शन करने पहुंची प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरबार में असम की पंडित विद्या देवी जियारत दरगाह दर्शन करने पहुंचे1
- प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरबार में असम की पंडित विद्या देवी ज़ियारत दर्शन करने पहुंची। अजमेर..विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती रहमतुल्लाह अलैही के दरबार में असम की पंडित विद्या देवी ज़ियारत दर्शन करने पहुंची। जहां उन्होंने ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में आस्था की चादर और फूल पेश कर अक़ीदत का नजराना पेश किया। इस मौके पर उन्होंने सूफियाना कव्वालियों का भी आनंद लिया और आमजन व श्रद्धालुओं में लंगर भी वितरण किया। विद्या देवी और उनके साथियों को दरगाह में जियारत सैयद अहमद अली नियाजी ने कराई और सैयद आसिफ अली चिश्ती ने डेलिगेशन के समस्त सदस्यों को दरबार की दस्तार बंदी कर प्रसाद भेंट किया। पंडित विद्या देवी ने दरगाह हाजिरी के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि पिछले दिनों दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए छात्र आंदोलन सही, मगर प्रधानमंत्री को बुरा भला कहा जाना ठीक नहीं था, छात्र देश का भविष्य है और उन्हें प्रधानमंत्री जैसे पद की गरिमा व सम्मान करना चाहिए। दरगाह में जियारत कर पंडित विद्या देवी ने देश में सुख शांति और समृद्धि की दुआ मांगी। उन्होंने बताया कि जब कभी उन्हें कुछ नया करना होता है तो सबसे पहले ख्वाजा साहब की दरगाह में हाजिरी देती है और दुखी परेशान हाल जनता को आध्यात्मिक सहयोग से लाभ पहुंचती है। दरगाह के खादिम सैयद अहमद अली नियाजी के अनुसार विद्या देवी कई वर्षों से अजमेर दरगाह से जुड़ी हुई है और हमेशा दरगाह आकर हाजिरी देती है और अपने करीबियों के हक में ख्वाजा साहब की रही है1
- *विद्यालयों में आयोजित हुआ जन-जागरूकता एवं आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम* *SDRF द्वारा विद्यालयों में आपदा सुरक्षा एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित* *SDRF ने विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन एवं जीवन रक्षक उपायों का दिया प्रशिक्षण* ब्यावर,30 जुलाई । SDRF कमांडेंट, जयपुर के निर्देशानुसार SDRF ई कम्पनी, ब्यावर की रेस्क्यू टीम ई-03 टीम प्रभारी शिवराज एव सहायक प्रभारी कैलाश चौहान के नेतृत मे टीम द्वारा राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय भगत चौराया ( ब्यावर) में एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय,नुन्दरि जन-जागरूकता एवं आपदा सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान टीम ने विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव एवं सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की तथा प्रतिभागियों को जीवन रक्षक उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के मुख्य विषय गैस सिलेंडर में आग लगने की स्थिति में सुरक्षित बचाव के उपाय, सीपीआर (CPR) देने की सही एवं प्रभावी प्रक्रिया, प्राथमिक उपचार (First Aid) की मूलभूत जानकारी, पानी में डूबते व्यक्ति को सुरक्षित बचाने के तरीके, खुले बोरवेल से होने वाले खतरों तथा उन्हें सुरक्षित रूप से ढकने एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपाय आदि रहे । कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को आपदा प्रबंधन, त्वरित प्रतिक्रिया तथा जीवन रक्षा संबंधी आवश्यक कौशल से अवगत कराना था, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।1
- जोबनेर में राजपूत समाज ने यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर मशाल जुलूस निकाला राजस्थान में यूजीसी कानून को वापस लेने की मांग को लेकर श्री राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना के नेतृत्व में बीकानेर के देशनोक से शुरू हुई स्वर्ण न्याय यात्रा जोबनेर पहुंची। इस दौरान राजपूत समाज के सैकड़ो लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और इसके समर्थन में मशाल जुलूस निकालकर विरोध जताया। इस मशाल जुलूस में सभी लोगों ने यूजीसी कानून वापस लेने की सरकार से मांग की। इस दौरान समाज के लोगों को संबोधित करते हुए श्री राजपूत करणी सेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने कहा कि यूजीसी कानून स्वर्ण समाज के युवाओं को बर्बाद कर देगा। उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज इस काले कानून को वापस लेने तक पूरेजोर तरीके से विरोध करेगा। जानकारी के अनुसार पिछले 20 दिनों से महिपाल सिंह मकराना अपने कार्यकर्ताओं के साथ जयपुर कुछ के लिए पैदल यात्रा निकाल रहे हैं यह पैदल यात्रा 3 अगस्त को जयपुर पहुंचेगी और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा कर सरकार से यूजीसी कानून वापस लेने की मांग करेगी। इस दौरान मशाल जुलूस में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोबनेर थाना अधिकारी हनुमान साहय के नेतृत्व में पुलिस का जाता भी मौके पर तैनात रहा।1
- भारतीय रेडकास सोसायटी एवं सेंटजोन एम्बुलेंस एसोसियशन जिला शाखा अजमेर वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम किया गया1