logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर जोर कलेक्टर ने पंडालों में अग्नि सुरक्षा और अस्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए अनुमति अनिवार्य करने के दिए निर्देश आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत, यातायात और भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों और आयोजन समितियों को सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में पंडाल आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा मानकों की जानकारी देने और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने को कहा। पंडालों के आसपास नियमित साफ-सफाई तथा घाटों पर प्रकाश, स्वच्छता और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगर पालिका को दिए गए। चल समारोह और विसर्जन के दौरान विद्युत तारों से दुर्घटना रोकने के लिए विद्युत विभाग को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। विद्युत व्यवस्था की निगरानी के लिए लाइटमैन की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी दिए गए। आयोजकों को अस्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए विभाग से विधिवत अनुमति लेने तथा बिना अनुमति कनेक्शन का उपयोग नहीं करने को कहा गया। सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक पंडाल में फायर एक्सटिंग्विशर, मिट्टी और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था करने को भी कहा गया। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने आयोजन समितियों से यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि शाम के समय आरती और अन्य आयोजनों के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए पंडालों के आसपास स्थानीय वालेंटियर्स की व्यवस्था की जाए। आवश्यकता होने पर थाना प्रभारियों से समन्वय कर पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। एसपी ने बड़े पंडालों और अधिक भीड़ वाले आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन समितियों से भीड़ नियंत्रण, यातायात, विद्युत और अग्नि सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान सहित संबंधित अधिकारी, शांति समिति के सदस्य और विभिन्न आयोजन समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

18 hrs ago
user_Pawan kumar jatav patrkar
Pawan kumar jatav patrkar
Local News Reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
18 hrs ago
e925dcb5-8336-48e9-ad3a-36a811f905b4

*त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था पर जोर कलेक्टर ने पंडालों में अग्नि सुरक्षा और अस्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए अनुमति अनिवार्य करने के दिए निर्देश आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शांति समिति की बैठक हुई। कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, विद्युत, यातायात और भीड़ नियंत्रण सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों और आयोजन समितियों को सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में पंडाल आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा मानकों की जानकारी देने और व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने को कहा। पंडालों के आसपास नियमित साफ-सफाई तथा घाटों पर प्रकाश, स्वच्छता और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश नगर पालिका को दिए गए। चल समारोह और विसर्जन के दौरान विद्युत तारों से दुर्घटना रोकने के लिए विद्युत विभाग को विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया। विद्युत व्यवस्था की निगरानी के लिए लाइटमैन की ड्यूटी लगाने के निर्देश भी

99a2638f-9942-4743-95a8-6fd1389fb8d3

दिए गए। आयोजकों को अस्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए विभाग से विधिवत अनुमति लेने तथा बिना अनुमति कनेक्शन का उपयोग नहीं करने को कहा गया। सुरक्षा के लिहाज से प्रत्येक पंडाल में फायर एक्सटिंग्विशर, मिट्टी और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश दिए गए। आवश्यकता के अनुसार पुलिस बल की तैनाती और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था करने को भी कहा गया। पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने आयोजन समितियों से यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि शाम के समय आरती और अन्य आयोजनों के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए पंडालों के आसपास स्थानीय वालेंटियर्स की व्यवस्था की जाए। आवश्यकता होने पर थाना प्रभारियों से समन्वय कर पुलिस बल उपलब्ध कराया जाएगा। एसपी ने बड़े पंडालों और अधिक भीड़ वाले आयोजन स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने आयोजन समितियों से भीड़ नियंत्रण, यातायात, विद्युत और अग्नि सुरक्षा से जुड़े मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में अपर कलेक्टर प्रताप सिंह चौहान सहित संबंधित अधिकारी, शांति समिति के सदस्य और विभिन्न आयोजन समितियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बिना कैमिकल वाला जैविक खाद जिससे पैदावार कई गुना अधिक यंग लोगों में आ रहा अटैक और कैंसर से दूर रहने के लिए गोमूत्र छाछ नीम से बनाया गया फ़सलो का टॉनिक ओर देशी व पारंपरिक देशी बर्मी कंपोस्ट खाद खाद
    1
    बिना कैमिकल वाला जैविक खाद जिससे पैदावार कई गुना अधिक यंग लोगों में आ रहा अटैक और कैंसर से दूर रहने के लिए गोमूत्र छाछ नीम से बनाया गया फ़सलो का टॉनिक ओर देशी व पारंपरिक देशी बर्मी कंपोस्ट खाद खाद
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सुसनेर में कांग्रेस ने निकाली नामांकन रैली, शक्ति प्रदर्शन के साथ SDM कार्यालय में विष्णु पाटीदार व नईम मेव ने भरा फार्म सुसनेर नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को सुसनेर में कांग्रेस ने अपना दम दिखाया। दोपहर साढ़े 12 बजे डाक बंगला रोड से कांग्रेस ने नामांकन रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के नेता शामिल हुए।
    1
    सुसनेर में कांग्रेस ने निकाली नामांकन रैली, शक्ति प्रदर्शन के साथ SDM कार्यालय में विष्णु पाटीदार व नईम मेव ने भरा फार्म
सुसनेर नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर मंगलवार को सुसनेर में कांग्रेस ने अपना दम दिखाया। दोपहर साढ़े 12 बजे डाक बंगला रोड से कांग्रेस ने नामांकन रैली निकाली। रैली में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पार्टी के नेता शामिल हुए।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • हरतालिका तीज पर महिलाओं ने मंदिरों में किया भजन-कीर्तन, पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर। हरतालिका तीज के अवसर पर सुसनेर नगर में महिलाओं ने पति के अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धापूर्वक व्रत रखा। दिनभर उपवास के बाद देर रात तक महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन किए। नगर के शिव गोरक्षनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन-अर्चन करती हुई नजर आईं। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की। हरतालिका तीज के चलते मंदिरों में देर रात तक भक्ति का माहौल बना रहा। महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर भगवान शिव और माता पार्वती का गुणगान किया। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालु महिलाओं की आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया।
    1
    हरतालिका तीज पर महिलाओं ने मंदिरों में किया भजन-कीर्तन, पति की लंबी उम्र के लिए रखा व्रत


पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 

सुसनेर। हरतालिका तीज के अवसर पर सुसनेर नगर में महिलाओं ने पति के अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर श्रद्धापूर्वक व्रत रखा। 

दिनभर उपवास के बाद देर रात तक महिलाओं ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की और भजन-कीर्तन किए।

नगर के शिव गोरक्षनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में महिलाएं पूजन-अर्चन करती हुई नजर आईं। महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर अपने पति की लंबी आयु और अखंड सौभाग्य की कामना की।


हरतालिका तीज के चलते मंदिरों में देर रात तक भक्ति का माहौल बना रहा। 

महिलाओं ने सामूहिक रूप से भजन-कीर्तन कर भगवान शिव और माता पार्वती का गुणगान किया। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धालु महिलाओं की आस्था और भक्ति से सराबोर नजर आया।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • राजगढ़ में नकली दूध को लेकर मीडिया से चर्चा बोले जहां शिकायत मिलेगी कार्यवाही होगी राजगढ़ में किसानों ने दूध के भाव में वृद्धि और नकली दूध बेचने के खिलाफ रैली निकालकर कलेक्टर को जापान दिया कलेक्टर ने कहा जहां भी नकली दूध किसी साथ मिलेगी वहां कार्रवाई करेंगे
    1
    राजगढ़ में नकली दूध को लेकर मीडिया से चर्चा बोले जहां शिकायत मिलेगी कार्यवाही होगी
राजगढ़ में किसानों ने दूध के भाव में वृद्धि और नकली दूध बेचने के खिलाफ रैली निकालकर कलेक्टर को जापान दिया कलेक्टर ने कहा जहां भी नकली दूध किसी साथ मिलेगी वहां कार्रवाई करेंगे
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 25 लाख लागत का तालाब 50हजार में बनाया. पहली बारिश में बह गया 25 लाख की लागत का तालाब पहली बारिश में ही बह गया {श्याम रानोलिया राजगढ़ } 7049220386 मंगलवार की जनसुनवाई में ग्राम पंचायत काशी तहसील राजगढ़ के ग्राम वासियों ने कलेक्टर को शिकायत कर बताया कि ग्राम पंचायत सरपंच काशी द्वारा 5 महीने पहले लगभग 25 लाख की लागत का तालाब का निर्माण 50हजार में किया गया था जिसमें उच्च गुणवत्ता सामग्री का उपयोग नहीं किया जाकर.घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था जो पहली बारिश नहीं झेल पाया और बह गया. सरपंच ने एक ही नाले पर पांच जगह तालाब का निर्माण किया गया, सरपंच द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए, सरपंच प्रतिनिधि जो सरपंच राजू बाई का पति. भी है,राम प्रसाद वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तालाब फूट गया है उसे फिर बना देंगे,
    1
    25 लाख  लागत का तालाब 50हजार में बनाया. पहली बारिश में  बह गया 
25 लाख की लागत का तालाब पहली बारिश में ही बह गया 
{श्याम रानोलिया राजगढ़ } 
7049220386
मंगलवार की जनसुनवाई में ग्राम पंचायत काशी तहसील राजगढ़ के ग्राम वासियों ने कलेक्टर को शिकायत कर बताया कि ग्राम पंचायत सरपंच काशी द्वारा 5 महीने पहले लगभग 25 लाख की लागत का तालाब का निर्माण 50हजार में   किया गया था जिसमें उच्च गुणवत्ता सामग्री का उपयोग नहीं किया जाकर.घटिया सामग्री का उपयोग किया गया था जो पहली बारिश  नहीं झेल पाया और बह गया. सरपंच ने एक ही नाले पर पांच जगह तालाब का निर्माण किया गया, सरपंच द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए,
सरपंच प्रतिनिधि जो सरपंच राजू बाई का पति. भी है,राम प्रसाद वर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि तालाब फूट गया है उसे फिर बना देंगे,
    user_Shyam Ranoliya
    Shyam Ranoliya
    Local News Reporter राजगढ़, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुली मिलने पर नगर पालिका की कार्रवाई, तीन गुमटियां पर चला बुलडोजर। आगर मालवा मध्यप्रदेश - गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर पालिका द्वारा मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद चिकन की बिक्री किए जाने की सूचना पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया। नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्देशों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही दुकानों की गुमटियां हटाईं। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद अन्य मांस-मछली विक्रेताओं में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्वों के दौरान प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    गणेश चतुर्थी पर चिकन दुकानें खुली मिलने पर नगर पालिका की कार्रवाई, तीन गुमटियां पर चला बुलडोजर।
आगर मालवा मध्यप्रदेश - गणेश चतुर्थी के अवसर पर नगर पालिका द्वारा मांस-मछली की दुकानों को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए थे। इसके बावजूद चिकन की बिक्री किए जाने की सूचना पर नगर पालिका की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन दुकानदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाया।
नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और निर्देशों का उल्लंघन कर संचालित की जा रही दुकानों की गुमटियां हटाईं। अधिकारियों के अनुसार, संबंधित दुकानदारों के लाइसेंस भी निरस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
नगर पालिका की इस कार्रवाई के बाद अन्य मांस-मछली विक्रेताओं में भी हड़कंप की स्थिति देखने को मिली। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि धार्मिक पर्वों के दौरान प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा जारी किए गए निर्देशों का उल्लंघन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही नियमों का पालन नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_जावेद खान पत्रकार
    जावेद खान पत्रकार
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस। दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस। *दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार* सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? *डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी* परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। *विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल* सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी? मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस।
दतिया:सेवढ़ा में इलाज के लिए भटकती रही महिला, पांच घंटे नहीं मिली एंबुलेंस।
*दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक अस्पताल में बैठा रहा पति, डॉक्टरों ने दतिया रेफर किया तो एंबुलेंस के लिए तरसता रहा परिवार*
सेवढ़ा/दतिया। सरकार भले ही स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के दावे करे, लेकिन सेवढ़ा सिविल अस्पताल से सामने आया एक मामला इन दावों पर सवाल खड़े करता है। भगुआपुरा से पत्नी का इलाज कराने सेवढ़ा सिविल अस्पताल पहुंचे एक व्यक्ति का आरोप है कि डॉक्टरों ने इलाज करने के बजाय महिला को दतिया रेफर करने की बात कही। इसके बाद जब दतिया ले जाने के लिए एंबुलेंस की जरूरत पड़ी तो परिवार को घंटों इंतजार करना पड़ा।परिजन के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे से शाम 5 बजे तक वह अस्पताल में एंबुलेंस के इंतजार में बैठा रहा, लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं हो सकी। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यदि मरीज को तत्काल उच्च उपचार की जरूरत थी तो समय पर एंबुलेंस नहीं मिलने की स्थिति में उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी?
*डॉक्टर ने कहा रेफर करो, एंबुलेंस ने बढ़ाई परेशानी*
परिजन का आरोप है कि महिला का उपचार सेवढ़ा में नहीं किया गया और उसे दतिया रेफर करने की बात कही गई। लेकिन रेफर किए जाने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल से बाहर ले जाने की व्यवस्था नहीं हो सकी। करीब पांच घंटे तक इंतजार ने स्वास्थ्य व्यवस्था की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
*विधायक-सांसद की भूमिका पर भी उठे सवाल*
सेवढ़ा विधानसभा में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर लगातार सवाल उठते रहे हैं। इसी बीच स्थानीय स्तर पर यह आरोप भी लगाए जा रहे हैं कि जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता आम मरीजों की समस्याओं के बजाय दूसरे विवादों  (जुए)में नजर आती है। अब बड़ा सवाल यह है कि जब सिविल अस्पताल में इलाज और रेफरल की व्यवस्था है, तो गंभीर मरीज को समय पर एंबुलेंस क्यों नहीं मिली? क्या अस्पताल प्रबंधन के पास आपात स्थिति के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है? यदि समय पर एंबुलेंस नहीं मिलती और मरीज की हालत बिगड़ती है तो जवाबदेही किसकी होगी?
मामले में अस्पताल प्रबंधन और संबंधित स्वास्थ्य अधिकारियों का पक्ष सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • राजगढ़ एम पी माचलपुर में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न। माचलपुर पुलिस थाना परिसर में टी आई आदित्य सोनी द्वारा बैठक आयोजित की बैठक में लिए गए निर्णय। नगर में गणेश चतुर्थी पर स्थापित होने वाली भगवान गणेश जी की झांकियां पर परंपरागत तरीके से जहां-जहां पर बनाई जाएगी वहां की सुरक्षा और विसर्जन के समय सुरक्षा हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अमिता मंडलोई नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल मालवीय नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलवंत सिंह गुर्जर नगर परिषद के पार्षद गण,नायब तहसीलदार प्रतिनिधि,विद्युत विभाग के प्रतिनिधि मुस्लिम समुदाय के सदर व प्रतिनिधि, विश्वहिंदू परिषद के प्रतिनिधि, पत्रकार गण सहित नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में गणेश चतुर्थी व डोल ग्यारस व भगवान देवनारायण छट आदि त्यौहारो को परंपरागत तरीके से मनाए जाने का फैसला लिया। डोल ग्यारस के दिन नगर के मध्य में जगह कम होने के कारण अखाड़े को पुराना झंडा चौक में अपना प्रदर्शन करने का स्थान देने का फैसला लिया गया। उसे दिन हाट बाजार होने के कारण अखाड़े की जगह को चूने की लाइन डालकर खाली रखा जाएगा ताकि अखाड़े अपना प्रदर्शन स्वतंत्र रूप से कर सकें। यह भी निर्देशित किया गया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के घातक व धारदार हथियार आदि का प्रदर्शन ना करें। साथ ही नगर परिषद को निर्देशित किया गया है कि किसी भी तरह के आवारा पशु सड़क पर ना दिखे। मूर्तिया विसर्जन के दिन सभी झांकियो की मूर्तियों को एकसाथ भूतियाबे डैम पर विसर्जित करने के लिए निर्देश दिए गए। नगर के बाजार व विसर्जन स्थल व रास्ते पर सुरक्षा हेतू नगर परिषद व पुलिस विभाग के सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ ट्वेंटी फॉर की खबर, खबर को शेयर व चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।
    1
    राजगढ़ एम पी 
माचलपुर में आगामी त्यौहारों को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न।
माचलपुर पुलिस थाना परिसर में टी आई आदित्य सोनी द्वारा बैठक आयोजित की
बैठक में लिए गए निर्णय।
नगर में गणेश चतुर्थी पर स्थापित होने वाली भगवान गणेश जी की झांकियां पर परंपरागत तरीके से जहां-जहां पर बनाई जाएगी वहां की सुरक्षा और विसर्जन के समय सुरक्षा हेतु सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
 हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष पवन मिश्रा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अमिता मंडलोई नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल मालवीय नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलवंत सिंह गुर्जर नगर परिषद के पार्षद गण,नायब तहसीलदार प्रतिनिधि,विद्युत विभाग के प्रतिनिधि 
मुस्लिम समुदाय के सदर व प्रतिनिधि,
विश्वहिंदू परिषद के प्रतिनिधि, पत्रकार गण सहित नगर के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में गणेश चतुर्थी व डोल ग्यारस व भगवान देवनारायण छट आदि त्यौहारो को परंपरागत तरीके से मनाए जाने का फैसला लिया।
डोल ग्यारस के दिन नगर के मध्य में जगह कम होने के कारण अखाड़े को पुराना झंडा चौक में अपना प्रदर्शन करने का स्थान देने का फैसला लिया गया।
उसे दिन हाट बाजार होने के कारण अखाड़े की जगह को चूने की लाइन डालकर खाली रखा जाएगा ताकि अखाड़े अपना प्रदर्शन स्वतंत्र रूप से कर सकें।
 यह भी निर्देशित किया गया कि कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार के घातक व धारदार हथियार आदि का प्रदर्शन ना करें। साथ ही नगर परिषद को निर्देशित किया गया है कि किसी भी तरह के आवारा पशु सड़क पर ना दिखे।
मूर्तिया विसर्जन के दिन सभी झांकियो की मूर्तियों को एकसाथ भूतियाबे डैम पर विसर्जित करने के लिए निर्देश दिए गए। नगर के बाजार व विसर्जन स्थल व रास्ते पर सुरक्षा हेतू नगर परिषद व पुलिस विभाग के सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे।
ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ ट्वेंटी फॉर की खबर, खबर को शेयर व चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।
    user_BS Mandloi The News Today
    BS Mandloi The News Today
    Court reporter जीरापुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.