logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

विदिशा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार विदिशा के कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 28 मार्च 2026 को भोपाल में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक आनंद राज, सहायक उप निरीक्षक मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक धर्मेश, आरक्षक महेंद्र प्रताप सिंह गुर्जर और आरक्षक शिशुपाल सिंह दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

1 day ago
user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
Court reporter Basoda, Vidisha•
1 day ago
05ea06d2-e59c-4254-98aa-aa207c37e74c

विदिशा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी भोपाल से गिरफ्तार विदिशा के कोतवाली थाना क्षेत्र में दर्ज एक गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे और नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने 28 मार्च 2026 को भोपाल में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है। इस कार्रवाई में निरीक्षक आनंद राज, सहायक उप निरीक्षक मलखान सिंह, प्रधान आरक्षक धर्मेश, आरक्षक महेंद्र प्रताप सिंह गुर्जर और आरक्षक शिशुपाल सिंह दांगी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गंज बासौदा के बेदनखेड़ी में श्री जगदीश स्वामी मंदिर पर पप्रत्येक एकादशी पर होती है गम्मत कीर्तन पूरी रात।😍
    1
    गंज बासौदा के बेदनखेड़ी में श्री जगदीश स्वामी मंदिर पर पप्रत्येक एकादशी पर होती है गम्मत कीर्तन पूरी रात।😍
    user_ABHISHEK THAKUR
    ABHISHEK THAKUR
    बासोदा, विदिशा, मध्य प्रदेश•
    54 min ago
  • Arvind Kejriwal के निर्देशानुसार घोषित इस नई कार्यकारिणी के तहत बीना में एक विशेष बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
    1
    Arvind Kejriwal के निर्देशानुसार घोषित इस नई कार्यकारिणी के तहत बीना में एक विशेष बैठक और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालंधर में विराजमान मां भवानी जगत जननी मैया ज्वाला माई जिनकी कृपा से सभी के रोग हरे जाते हैं।
    1
    जालंधर में विराजमान मां भवानी जगत जननी मैया ज्वाला माई जिनकी कृपा से सभी के रोग हरे जाते हैं।
    user_Reetesh tiwari
    Reetesh tiwari
    राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान कटरा मंदिर के पास इमली के पेड़ के पास प्रत्येक शाला है जहां व्यवस्था यात्रियों की की बैठने की है जाट की दुकान लगती है
    1
    लोकेशन बीना रिपोर्टर विजय चौहान कटरा मंदिर के पास इमली के पेड़ के पास प्रत्येक शाला है जहां व्यवस्था यात्रियों की की बैठने की है जाट की दुकान लगती है
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    Carpenter बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • लोकल न्यूज़ बीना में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु बीना। श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बीना में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धार्मिक माहौल में रंग दिया। 30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल पक्ष में आयोजित इस महोत्सव के तहत शोभायात्रा श्री शांतिनाथ मंदिर, खुरई रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, महावीर चौक और इटावा मार्ग से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और विभिन्न मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और दिव्य घोष के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु बैनर, तख्तियां और ध्वज लेकर अनुशासित रूप से शामिल हुए और जिनधर्म की प्रभावना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 9:30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक उद्बोधन का आयोजन किया गया। साथ ही सामूहिक वात्सल्य भोज भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    1
    लोकल न्यूज़ 
बीना में भव्य शोभायात्रा के साथ मनाया गया श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव निकली शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालु
बीना।
श्री महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर बीना में जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। श्रद्धा, अनुशासन और भक्ति भाव के साथ निकली इस शोभायात्रा ने पूरे नगर को धार्मिक माहौल में रंग दिया।
30 मार्च 2026, सोमवार को चैत्र शुक्ल पक्ष में आयोजित इस महोत्सव के तहत शोभायात्रा श्री शांतिनाथ मंदिर, खुरई रोड से प्रारंभ हुई। यात्रा सर्वोदय चौक, स्टेशन रोड, बड़ी बजरिया, महावीर चौक और इटावा मार्ग से होते हुए कृषि उपज मंडी पहुंचकर संपन्न हुई।
शोभायात्रा में बच्चों, युवाओं और विभिन्न मंडलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-नगाड़ों और दिव्य घोष के साथ निकली यात्रा में श्रद्धालु बैनर, तख्तियां और ध्वज लेकर अनुशासित रूप से शामिल हुए और जिनधर्म की प्रभावना की। जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के पश्चात प्रातः 9:30 बजे से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं धार्मिक उद्बोधन का आयोजन किया गया। साथ ही सामूहिक वात्सल्य भोज भी आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
    user_Mp news 24live
    Mp news 24live
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लोकेशन :- बीना रिपोर्टर:-राकेश सेन बीना :- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक दिगंबर जैन समाज एवं सभी समजों के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को प्रचारित किया, जो आज भी समाज को नैतिकता और करुणा की राह पर चलने का संदेश देते हैं । महावीर जयंती के अवसर पर विभिन्न झाकियों के साथ श्री जी की शोभायात्रा निकाली गयी जो की 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कृषि उपज मंडी पहुंची वहाँ पर श्री 1008 महावीर स्वामी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई उसके पश्चात बाल ब्रह्मचारी संदीप भैया जी ने अपने उद्बोधन देकर बताया की कैसे हम महावीर स्वामी के सिद्धांतो को अपने जीवन में कैसे लागू कर सकते हैं इस अवसर पर बीना विधायक निर्मला सप्रे, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, पार्षद नवीन साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष गोलू ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, सुभम तिवारी, पार्षद अजय ठाकुर एवं संपूर्ण बीना जैन समाज मौजूद रही कार्यक्रम का आयोजन शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति द्वारा किया गया
    1
    लोकेशन :- बीना
रिपोर्टर:-राकेश सेन 
बीना :- जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक दिगंबर जैन समाज एवं सभी समजों के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया   भगवान महावीर ने अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह के सिद्धांतों को प्रचारित किया, जो आज भी समाज को नैतिकता और करुणा की राह पर चलने का संदेश देते हैं ।
महावीर जयंती के अवसर पर   विभिन्न झाकियों के साथ श्री जी की शोभायात्रा निकाली गयी जो की 1008 श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई कृषि उपज मंडी पहुंची वहाँ पर श्री 1008 महावीर स्वामी का अभिषेक एवं शांति धारा की गई उसके पश्चात बाल ब्रह्मचारी संदीप भैया जी ने अपने उद्बोधन देकर बताया की कैसे हम महावीर स्वामी के सिद्धांतो को  अपने जीवन में कैसे लागू कर सकते हैं इस अवसर पर बीना विधायक निर्मला सप्रे, नगर पालिका अध्यक्ष लता सकवार, पार्षद नवीन साहू, पूर्व मंडी अध्यक्ष गोलू ठाकुर, पूर्व जनपद अध्यक्ष इंद्र सिंह ठाकुर, सुभम तिवारी, पार्षद अजय ठाकुर एवं संपूर्ण बीना जैन समाज मौजूद रही कार्यक्रम का आयोजन शांतिनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर समिति द्वारा किया गया
    user_Rakesh sen
    Rakesh sen
    बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • जा बेटा घर जा… भोपाल में ‘बेटा’ कहने पर भड़का युवक, होटल मालिक की चाकू से गोदकर की हत्या मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रविवार देर रात एक मामूली कहासुनी ने खौफनाक मोड़ ले लिया. एक 35 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रविवार देर रात एक मामूली कहासुनी ने खौफनाक मोड़ ले लिया. एक 35 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विजय मेवाड़ा के रूप में हुई, जो सुभाष कॉलोनी का निवासी था और अशोका गार्डन व कोलार क्षेत्र में चाय का कारोबार करता था. रविवार रात करीब 1:30 बजे वह अपना होटल बंद कर कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर गया था. जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम अपने साथियों के साथ मौके पर मौजूद था. बताया जा रहा कि सभी आरोपी पहले से ही मृतक के कर्मचारियों को जानते थे और आपस में पुरानी पहचान थी. इसी दौरान आरोपियों ने कर्मचारियों को अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाया, लेकिन कर्मचारियों ने काम का हवाला देते हुए मना कर दिया. इस बात पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया.
    1
    जा बेटा घर जा… भोपाल में ‘बेटा’ कहने पर भड़का युवक, होटल मालिक की चाकू से गोदकर की हत्या
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रविवार देर रात एक मामूली कहासुनी ने खौफनाक मोड़ ले लिया. एक 35 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रविवार देर रात एक मामूली कहासुनी ने खौफनाक मोड़ ले लिया. एक 35 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया. पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान विजय मेवाड़ा के रूप में हुई, जो सुभाष कॉलोनी का निवासी था और अशोका गार्डन व कोलार क्षेत्र में चाय का कारोबार करता था. रविवार रात करीब 1:30 बजे वह अपना होटल बंद कर कर्मचारियों को छोड़ने प्रगति नगर गया था.
जानकारी के अनुसार, मुख्य आरोपी आसिफ उर्फ बम अपने साथियों के साथ मौके पर मौजूद था. बताया जा रहा कि सभी आरोपी पहले से ही मृतक के कर्मचारियों को जानते थे और आपस में पुरानी पहचान थी. इसी दौरान आरोपियों ने कर्मचारियों को अपने साथ चलने के लिए दबाव बनाया, लेकिन कर्मचारियों ने काम का हवाला देते हुए मना कर दिया. इस बात पर माहौल तनावपूर्ण हो गया और आरोपियों ने उनके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया.
    user_Manju chouhan
    Manju chouhan
    News Berasia, Bhopal•
    4 hrs ago
  • बीना में बिजली दरों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और फिक्स चार्ज के खिलाफ आम जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान अब एक बड़े जनआंदोलन में तब्दील होता नजर आ रहा है।
    1
    बीना में बिजली दरों में बढ़ोतरी, स्मार्ट मीटर व्यवस्था और फिक्स चार्ज के खिलाफ आम जनता का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है।
कांग्रेसजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम उपभोक्ताओं द्वारा चलाया जा रहा हस्ताक्षर अभियान अब एक बड़े जनआंदोलन में तब्दील होता नजर आ रहा है।
    user_RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    RAJENDRA GOUTAM JOURNALIST
    पत्रकार बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.