logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया जिले के थाना डीपार (डिरौलीपार) पुलिस ने रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुई लूट की वारदात में शामिल ₹10,000 के इनामी आरोपी सहदेव खटीक को गिरफ्तार कर लिया है। 19 वर्षीय आरोपी सहदेव खटीक (पुत्र गुटी उर्फ गुल्ली), ग्राम रतवा, थाना मौ, जिला भिंड का रहने वाला है। 14 मई को दोपहर खमरौली-लोकेंद्रपुर मार्ग पर करौली के पास, रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक दंपत्ति को चार अज्ञात बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर सोने का मंगलसूत्र, सोने का ओम, सोने की अंगूठियां, चांदी की करधनी और नगद राशि लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डिरौलीपार ने 36 घंटे के भीतर घटना का खुलासा किया था। इसके बाद थाना प्रभारी डीपार, उप-निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर और उनकी टीम ने फरार चल रहे इस इनामी आरोपी को रतनगढ़ मंदिर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर, उप-निरीक्षक सियाराम गौड़, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिकरवार, आरक्षक देवेंद्र गुर्जर, इशूराज, राहुल पक्षकार, शैलेंद्र गिरी, अनुपेंद्र और साइबर टीम के शुभम व वीरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

3 hrs ago
user_RAVIDEEP LITORIYA
RAVIDEEP LITORIYA
दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
3 hrs ago

दतिया जिले के थाना डीपार (डिरौलीपार) पुलिस ने रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुई लूट की वारदात में शामिल ₹10,000 के इनामी आरोपी सहदेव खटीक को गिरफ्तार कर लिया है। 19 वर्षीय आरोपी सहदेव खटीक (पुत्र गुटी उर्फ गुल्ली), ग्राम रतवा, थाना मौ, जिला भिंड का रहने वाला है। 14 मई को दोपहर खमरौली-लोकेंद्रपुर मार्ग पर करौली के पास, रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक दंपत्ति को चार अज्ञात बदमाशों ने कट्टा अड़ाकर सोने का मंगलसूत्र, सोने का ओम, सोने की अंगूठियां, चांदी की करधनी और नगद राशि लूट ली थी। मामले की गंभीरता को

देखते हुए दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला और एसडीओपी सेवढ़ा अजय चानना के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी डिरौलीपार ने 36 घंटे के भीतर घटना का खुलासा किया था। इसके बाद थाना प्रभारी डीपार, उप-निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर और उनकी टीम ने फरार चल रहे इस इनामी आरोपी को रतनगढ़ मंदिर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में उप-निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर, उप-निरीक्षक सियाराम गौड़, हेड कांस्टेबल राघवेंद्र सिकरवार, आरक्षक देवेंद्र गुर्जर, इशूराज, राहुल पक्षकार, शैलेंद्र गिरी, अनुपेंद्र और साइबर टीम के शुभम व वीरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दतिया जिले के थाना डिरौलीपार पुलिस को रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुई लूट के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस प्रकरण में फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी सहदेव खटीक को रतनगढ़ मंदिर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी भिंड जिले के ग्राम रतवा का निवासी है। यह मामला 14 मई 2026 का है, जब खमरौली-लोकेंद्रपुर मार्ग पर करौली के पास चार बदमाशों ने रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक दंपत्ति को कट्टे की नोक पर रोक लिया था। बदमाशों ने दंपत्ति से सोने का मंगलसूत्र, ओम लॉकेट, अंगूठियां, चांदी की करधनी और नगदी लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया था। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक सियाराम गौड़, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार, देवेंद्र गुर्जर, ईशूराज, राहुल पक्षकार, शैलेन्द्र गिरी, अनुपेंद्र तथा साइबर टीम के शुभम और वीरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
    1
    दतिया जिले के थाना डिरौलीपार पुलिस को रतनगढ़ माता मंदिर मार्ग पर हुई लूट के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस प्रकरण में फरार चल रहे ₹10 हजार के इनामी आरोपी सहदेव खटीक को रतनगढ़ मंदिर मार्ग से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी भिंड जिले के ग्राम रतवा का निवासी है।

यह मामला 14 मई 2026 का है, जब खमरौली-लोकेंद्रपुर मार्ग पर करौली के पास चार बदमाशों ने रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे एक दंपत्ति को कट्टे की नोक पर रोक लिया था। बदमाशों ने दंपत्ति से सोने का मंगलसूत्र, ओम लॉकेट, अंगूठियां, चांदी की करधनी और नगदी लूट ली थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में पुलिस ने 36 घंटे के भीतर घटना का खुलासा कर दिया था।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के नेतृत्व में उप निरीक्षक यादवेंद्र सिंह गुर्जर, उप निरीक्षक सियाराम गौड़, आरक्षक राघवेंद्र सिकरवार, देवेंद्र गुर्जर, ईशूराज, राहुल पक्षकार, शैलेन्द्र गिरी, अनुपेंद्र तथा साइबर टीम के शुभम और वीरेंद्र की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अब मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता इस बार अपने घर बैठे ही मतदान कर सकेंगे। इस मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए एक विशेष टीम आगामी 22 और 23 जुलाई को कुल 86 चिन्हित मतदाताओं के घर तक पहुंचेगी।
    1
    दतिया उपचुनाव में 85 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता इस बार अपने घर बैठे ही मतदान कर सकेंगे। इस मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए एक विशेष टीम आगामी 22 और 23 जुलाई को कुल 86 चिन्हित मतदाताओं के घर तक पहुंचेगी।
    user_Surendra Ojha
    Surendra Ojha
    पत्रकार Datia, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • दतिया के भांडेर में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल से पूरे नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। नगर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, बजरिया मोहल्ला और ठकुरास मोहल्ला सहित कई वार्डों में पिछले कई दिनों से कचरा नहीं उठाया गया है। डस्टबिन पूरी तरह भर जाने के कारण लोग अब मजबूरन सड़कों के किनारे और खाली स्थानों पर ही कचरा फेंक रहे हैं। बरसात के बीच इस सड़ते हुए कचरे से चारों तरफ भारी दुर्गंध फैल रही है, वहीं नालियों में गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी ठप हो गई है जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मंगलवार दोपहर 03 बजे स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंदगी के कारण मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टायफाइड और दस्त जैसी बीमारियों का खतरा गहरा गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने नगर परिषद व प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
    1
    दतिया के भांडेर में नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की लगातार जारी हड़ताल से पूरे नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। नगर के मुख्य बाजार, बस स्टैंड, बजरिया मोहल्ला और ठकुरास मोहल्ला सहित कई वार्डों में पिछले कई दिनों से कचरा नहीं उठाया गया है। डस्टबिन पूरी तरह भर जाने के कारण लोग अब मजबूरन सड़कों के किनारे और खाली स्थानों पर ही कचरा फेंक रहे हैं।

बरसात के बीच इस सड़ते हुए कचरे से चारों तरफ भारी दुर्गंध फैल रही है, वहीं नालियों में गंदगी जमा होने के कारण पानी की निकासी ठप हो गई है जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है। मंगलवार दोपहर 03 बजे स्थानीय लोगों का कहना है कि इस गंदगी के कारण मक्खियों और मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, टायफाइड और दस्त जैसी बीमारियों का खतरा गहरा गया है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों ने नगर परिषद व प्रशासन से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था कर विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग की है।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस नेता संजू दांगी सिंध्वारी का जन्मदिन मनाया गया। इस खास मौके पर जीतू पटवारी ने उन्हें एक फोन गिफ्ट किया और उनके जन्मदिन की खुशियां मनाईं।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया में कांग्रेस नेता संजू दांगी सिंध्वारी का जन्मदिन मनाया गया। इस खास मौके पर जीतू पटवारी ने उन्हें एक फोन गिफ्ट किया और उनके जन्मदिन की खुशियां मनाईं।
    user_MBKS डिजिटल न्यूज़
    MBKS डिजिटल न्यूज़
    Newspaper publisher दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दतिया उपचुनाव में भगवा पार्टी की प्रत्याशी संजना किन्नर जी ने दतिया के विकास को लेकर अपनी बात रखी है और चुनाव में आने के अपने कारणों का खुलासा किया है। "दतिया मांगे बदलाव" के संदेश के साथ उन्होंने सियासत के तमाम राज़ खोले हैं। दतिया के विकास और राजनीति को लेकर रखे गए उनके इन विचारों को जरूर सुना जाना चाहिए।
    1
    दतिया उपचुनाव में भगवा पार्टी की प्रत्याशी संजना किन्नर जी ने दतिया के विकास को लेकर अपनी बात रखी है और चुनाव में आने के अपने कारणों का खुलासा किया है। "दतिया मांगे बदलाव" के संदेश के साथ उन्होंने सियासत के तमाम राज़ खोले हैं। दतिया के विकास और राजनीति को लेकर रखे गए उनके इन विचारों को जरूर सुना जाना चाहिए।
    user_पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    पत्रकार पवन दांतरे इंदरगढ
    Video Creator दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के बीच कांग्रेस ने भाजपा के नरोत्तम मिश्रा पर बड़ा और तीखा हमला बोला है। एक कांग्रेस नेत्री ने नरोत्तम मिश्रा पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पहले पत्थरबाजी की गई और फिर मगरमच्छ के आंसू बहाए जा रहे हैं। नरोत्तम मिश्रा के इस रवैये पर कड़ा प्रहार करते हुए कांग्रेस नेत्री ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें उन पर तरस आता है।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के बीच कांग्रेस ने भाजपा के नरोत्तम मिश्रा पर बड़ा और तीखा हमला बोला है। एक कांग्रेस नेत्री ने नरोत्तम मिश्रा पर सीधा निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि पहले पत्थरबाजी की गई और फिर मगरमच्छ के आंसू बहाए जा रहे हैं।

नरोत्तम मिश्रा के इस रवैये पर कड़ा प्रहार करते हुए कांग्रेस नेत्री ने साफ तौर पर कहा कि उन्हें उन पर तरस आता है।
    user_Hindi Varta News
    Hindi Varta News
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला और गुंडों-बदमाशों को सख्त चेतावनी जारी की। यह फ्लैग मार्च क्षेत्र के बड़ौनी, उनाव, बसई, जिगना, सिनावल और दुरसड़ा इलाकों में निकाला गया। ध्वज मार्च के दौरान पुलिस बल ने ग्रामीणों से बिना किसी दबाव या डर के भयमुक्त होकर मतदान करने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही वरिष्ठ अफसरों ने इलाके के संवेदनशील मतदान केंद्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया, ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न कराई जा सके।
    1
    उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस ने केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला और गुंडों-बदमाशों को सख्त चेतावनी जारी की। यह फ्लैग मार्च क्षेत्र के बड़ौनी, उनाव, बसई, जिगना, सिनावल और दुरसड़ा इलाकों में निकाला गया।

ध्वज मार्च के दौरान पुलिस बल ने ग्रामीणों से बिना किसी दबाव या डर के भयमुक्त होकर मतदान करने तथा शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इसके साथ ही वरिष्ठ अफसरों ने इलाके के संवेदनशील मतदान केंद्रों का मौके पर जाकर निरीक्षण किया, ताकि चुनाव प्रक्रिया बिना किसी बाधा के संपन्न कराई जा सके।
    user_RAVIDEEP LITORIYA
    RAVIDEEP LITORIYA
    दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में थाना उनाव, बसई, जिगना, सिनावल, दुरसड़ा और बड़ौनी पुलिस ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने प्रमुख मार्गों और ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर आमजन से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि उपचुनाव के दौरान हर मतदाता को सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव-2026 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनजीत सिंह चावला के मार्गदर्शन में थाना उनाव, बसई, जिगना, सिनावल, दुरसड़ा और बड़ौनी पुलिस ने केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल के जवानों के साथ मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने प्रमुख मार्गों और ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर आमजन से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। इसके साथ ही लोगों से शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह किया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण मतदान केंद्रों का भी निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पुलिस का स्पष्ट कहना है कि उपचुनाव के दौरान हर मतदाता को सुरक्षित और निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के दतिया में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 कंपनियों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर एक महिला पुलिस अधिकारी ने लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    1
    मध्य प्रदेश के दतिया में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 5 कंपनियों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस मौके पर एक महिला पुलिस अधिकारी ने लोगों से निडर होकर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    user_Surendra Ojha
    Surendra Ojha
    पत्रकार Datia, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.