logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Dial 112 की साहसिक कार्यवाही से कुएं में गिरे हिरण के शावक को मिला नया जीवन एक बार फिर साबित हुई मप्र पुलिस घटना इस प्रकार Dial 112 को भोपाल स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि देवलचौरी–सेमरा घाट रोड, खेरई, जैसिनगर क्षेत्र में एक कुएं में हिरण का शावक गिर गया है। सूचना के अनुसार शावक जीवित था तथा कुएं में पानी भरा होने से उसकी जान को गंभीर खतरा था। सूचना इवेंट नंबर 26020441747 के माध्यम से मिलते ही सागर कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल थाना मोतीनगर क्षेत्र की Dial 112 एफआरवी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए पायलट साजिद खान स्वयं कुएं में उतरे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हिरण के शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्पश्चात वन विभाग को सूचना देकर शावक को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत शावक पूर्णतः स्वस्थ पाया गया। इस सराहनीय रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी 112 आर.के.एस. चौहान, आरक्षक महेंद्र, आरक्षक पवन दीपक एवं पायलट साजिद खान का विशेष योगदान रहा। टीम की त्वरित निर्णय क्षमता, तकनीकी समन्वय एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक बेजुबान वन्यजीव का जीवन सुरक्षित किया जा सका। यह घटना पुनः सिद्ध करती है कि Dial 112 सेवा न केवल मानव जीवन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि पशु-पक्षियों एवं वन्यजीवों की रक्षा में भी समान रूप से सजग और संवेदनशील है। सागर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 पर सूचना दें। आपकी सजगता और हमारी तत्परता मिलकर हर जीवन की रक्षा कर सकती है,सागर डायल 112 — सेवा, संवेदना और साहस का प्रतीक।

5 hrs ago
user_Akhlesh jain Reportar
Akhlesh jain Reportar
Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
b96be37f-58d2-43bc-8539-306327703a51

Dial 112 की साहसिक कार्यवाही से कुएं में गिरे हिरण के शावक को मिला नया जीवन एक बार फिर साबित हुई मप्र पुलिस घटना इस प्रकार Dial 112 को भोपाल स्थित राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि देवलचौरी–सेमरा घाट रोड, खेरई, जैसिनगर क्षेत्र में एक कुएं में हिरण का शावक गिर गया है। सूचना के अनुसार शावक जीवित था तथा कुएं में पानी भरा होने से उसकी जान को गंभीर खतरा था। सूचना इवेंट नंबर 26020441747 के माध्यम से मिलते ही सागर कंट्रोल रूम द्वारा तत्काल थाना मोतीनगर क्षेत्र की Dial 112 एफआरवी को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर बिना समय गंवाए रेस्क्यू ऑपरेशन प्रारंभ किया। जोखिमपूर्ण परिस्थितियों में अदम्य साहस का परिचय देते हुए पायलट साजिद खान स्वयं कुएं में उतरे और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हिरण के शावक को सुरक्षित बाहर निकाला। तत्पश्चात वन विभाग को सूचना देकर शावक को सुरक्षित सुपुर्द किया गया। चिकित्सकीय परीक्षण उपरांत शावक पूर्णतः स्वस्थ पाया गया। इस सराहनीय रेस्क्यू ऑपरेशन में प्रभारी 112 आर.के.एस. चौहान, आरक्षक महेंद्र, आरक्षक पवन दीपक एवं पायलट साजिद खान का विशेष योगदान रहा। टीम की त्वरित निर्णय क्षमता, तकनीकी समन्वय एवं मानवीय संवेदनशीलता के कारण एक बेजुबान वन्यजीव का जीवन सुरक्षित किया जा सका। यह घटना पुनः सिद्ध करती है कि Dial 112 सेवा न केवल मानव जीवन की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि पशु-पक्षियों एवं वन्यजीवों की रक्षा में भी समान रूप से सजग और संवेदनशील है। सागर पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल 112 पर सूचना दें। आपकी सजगता और हमारी तत्परता मिलकर हर जीवन की रक्षा कर सकती है,सागर डायल 112 — सेवा, संवेदना और साहस का प्रतीक।

More news from Narsinghpur and nearby areas
  • करेली थाना क्षेत्र के राकई रोड़ पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी ने एक युवक की जान ले ली। पिपरिया निवासी युवक प्रवीण की इस दर्दनाक मौत का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार हादसा रांकई रोड पर हुआ हादसे का वीडियो मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया मृतक युवक,जो मूलतः पिपरिया का रहने वाला बताया जा रहा है, बाइक पर सवार होकर तीन युवक करेली रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे जिसमें से एक कि मौत हो गई। करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।वही घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जल्दबाजी के खतरों की ओर इशारा करती हैं। और युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग करने की सलाह दी।
    1
    करेली थाना क्षेत्र के राकई रोड़ पर एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें ट्रेन पकड़ने की जल्दबाजी ने एक युवक की जान ले ली। पिपरिया निवासी युवक प्रवीण की इस दर्दनाक मौत का CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।मिली जानकारी के अनुसार हादसा रांकई रोड पर हुआ हादसे का वीडियो मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया मृतक युवक,जो मूलतः पिपरिया का रहने वाला बताया जा रहा है, बाइक पर सवार होकर तीन युवक करेली रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे जिसमें से एक कि मौत हो गई। 
करेली थाना प्रभारी रत्नाकर हिंगवे से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।वही घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और जल्दबाजी के खतरों की ओर इशारा करती हैं। और युवाओं को सुरक्षित ड्राइविंग करने की सलाह दी।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    4 hrs ago
  • नरसिंहपुर पुलिस का 'सुरक्षा कवच': अब और भी प्रभावी हुई 'निर्भया मोबाइल', SP डॉ. ऋषिकेश मीना की नई पहल ​नरसिंहपुर। जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने एक बड़ा कदम उठाया है। 'नारी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता' के संकल्प के साथ अब जिले की 'निर्भया मोबाइल' टीम को पहले से कहीं ज्यादा सक्रिय और प्रभावी बना दिया गया है। ​एसपी के निर्देशानुसार, निर्भया मोबाइल की टीम अब केवल गश्त ही नहीं करेगी, बल्कि सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखेगी। टीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण तैयार करना है। ​आपात स्थिति में महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए नरसिंहपुर पुलिस ने निर्भया हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7049141738 जारी किया है। किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में इस नंबर पर संपर्क करते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी। ​गश्त के दौरान निर्भया टीम बालिकाओं और महिलाओं से सीधा संवाद भी स्थापित कर रही है। उन्हें सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी देने के साथ-साथ पुलिस सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसी भी शिकायत पर निर्भया टीम का रिस्पॉन्स टाइम कम किया गया है। सूनसान इलाकों और कोचिंग सेंटर्स के पास घूमने वाले संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। ​एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिला सुरक्षा में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। ​"नारी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्भया मोबाइल के माध्यम से हम हर उस स्थान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर रहे हैं जहाँ महिलाओं को सुरक्षा की आवश्यकता है।" > — डॉ. ऋषिकेश मीना, पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर
    4
    नरसिंहपुर पुलिस का 'सुरक्षा कवच': अब और भी प्रभावी हुई 'निर्भया मोबाइल', SP डॉ. ऋषिकेश मीना की नई पहल
​नरसिंहपुर। जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को और अधिक पुख्ता करने के लिए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने एक बड़ा कदम उठाया है। 'नारी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता' के संकल्प के साथ अब जिले की 'निर्भया मोबाइल' टीम को पहले से कहीं ज्यादा सक्रिय और प्रभावी बना दिया गया है। 
​एसपी के निर्देशानुसार, निर्भया मोबाइल की टीम अब केवल गश्त ही नहीं करेगी, बल्कि सार्वजनिक स्थानों, भीड़भाड़ वाले बाजारों, शैक्षणिक संस्थानों और संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखेगी। टीम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के लिए एक भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण तैयार करना है।
​आपात स्थिति में महिलाओं को तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के लिए नरसिंहपुर पुलिस ने निर्भया हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7049141738 जारी किया है। किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में इस नंबर पर संपर्क करते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंचेगी।
​गश्त के दौरान निर्भया टीम बालिकाओं और महिलाओं से सीधा संवाद भी स्थापित कर रही है। उन्हें सुरक्षा संबंधी कानूनी जानकारी देने के साथ-साथ पुलिस सहायता सेवाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। किसी भी शिकायत पर निर्भया टीम का रिस्पॉन्स टाइम कम किया गया है।
सूनसान इलाकों और कोचिंग सेंटर्स के पास घूमने वाले संदिग्धों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है।
​एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना ने स्पष्ट संदेश दिया है कि महिला सुरक्षा में कोताही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
​"नारी सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। निर्भया मोबाइल के माध्यम से हम हर उस स्थान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर रहे हैं जहाँ महिलाओं को सुरक्षा की आवश्यकता है।" > — डॉ. ऋषिकेश मीना, पुलिस अधीक्षक, नरसिंहपुर
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खबर। पत्रिका 18/02/2026 भू माफियाओं के द्वारा वन विभाग एवं शासकीय राजस्व विभाग की जमीन पर जोरदार कब्जा,,, जिला नरसिंहपुर तहसील गाडरवारा जनपद पंचायत चीचली, ग्राम पंचायत छेना कछार एव ग्राम पंचायत राती करार बाबा कुड़ी छारगांव में भू माफियाओं ने शासकीय जमीनों पर कब्जा कर रखा है शासन प्रशासन के अधिकारी सो रहे कुंभकरण की नींद कुंभकरण तो 6 महीने में जग जाता है मगर हमारे नरसिंहपुर जिला के अधिकारी अभी नहीं जागे उनकी आंखों के नीचे उन्हीं की जमीन में भू माफियाओं ने लगातार अपना डेरा जमा रखा ,, जिनके पास पहले से जमीन है वह भी इंस सरकारी जमीन तोड़ने की लगी है होड़ और कब्जा किए है जमीनों पर कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों के जेब भरे जा रहे हैं ताकि कार्रवाई न हो इस भ्रष्टाचार में लिप्त पहला नंबर पटवारी दूसरा नंबर आर आई तहसील में जो बाबू बैठता है और जहां तक बड़ी रकम पहुंचती है तो तहसीलदार भी इस मलाई में हिस्सेदारी होता है इसीलिए पत्रकार के द्वारा आवाज उठाने पर भू माफिया ने पत्रकार को धमकी दी जिसकी शिकायत कलेक्टर मैडम एवं अन्य अधिकारियों को दी 181 पर शिकायत होने के बाद भी इन भूमाफियाओं का कुछ नहीं कर पा रहे अधिकारी यहां तक की नरसिंहपुर जिले में स्वयं पत्रकार से बात करने पर परिवहन मंत्री एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने फोन पर कहा की सबसे ज्यादा नरसिंहपुर जिला में भू माफियाओं ने शासकीय जमीनों पर कब्जा कर रखा है फिर भी विधायक मंत्री बड़े-बड़े अधिकारी चुप क्यों बैठे हैं हर गांव में हर ग्राम पंचायत में शासकीय जमीनों पर कब्जा हुआ है इसीलिए नरसिंहपुर जिले में गायों की एवं गौवंशों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है ऐसा क्यों,, पूछती है जनता की आवाज पूछता है आम नागरिक पूछता है राजनीति में नेताओं को वोट देने वाला एक वोटर,,, संवाददाता देवेंद्र कौरव पत्रिका न्यूज़ चीचली
    4
    खबर।  पत्रिका 
18/02/2026 
भू माफियाओं के द्वारा वन विभाग एवं शासकीय राजस्व विभाग की जमीन पर जोरदार कब्जा,,,
जिला नरसिंहपुर तहसील गाडरवारा जनपद पंचायत चीचली, 
ग्राम पंचायत छेना कछार एव ग्राम पंचायत राती करार बाबा कुड़ी छारगांव में भू माफियाओं ने शासकीय जमीनों पर कब्जा कर रखा है शासन प्रशासन के अधिकारी सो रहे कुंभकरण की नींद कुंभकरण तो 6 महीने में जग जाता है मगर हमारे नरसिंहपुर जिला के अधिकारी अभी नहीं जागे उनकी आंखों के नीचे उन्हीं की जमीन में भू माफियाओं ने लगातार अपना डेरा जमा रखा ,,
जिनके पास पहले से जमीन है वह भी इंस सरकारी जमीन तोड़ने की लगी है होड़ और कब्जा किए है जमीनों पर 
कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों के जेब भरे जा रहे हैं ताकि कार्रवाई न हो 
इस भ्रष्टाचार में लिप्त 
पहला नंबर पटवारी दूसरा नंबर आर आई 
तहसील में जो बाबू बैठता है और जहां तक बड़ी रकम पहुंचती है तो तहसीलदार भी इस मलाई में हिस्सेदारी होता है 
इसीलिए पत्रकार के द्वारा आवाज उठाने पर भू माफिया ने पत्रकार को धमकी दी जिसकी शिकायत कलेक्टर मैडम एवं अन्य अधिकारियों को दी 181 पर शिकायत होने के बाद भी इन भूमाफियाओं का कुछ नहीं कर पा रहे अधिकारी यहां तक की नरसिंहपुर जिले में स्वयं पत्रकार से बात करने पर परिवहन मंत्री एवं शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने फोन पर कहा की सबसे ज्यादा नरसिंहपुर जिला में भू माफियाओं ने 
शासकीय जमीनों पर कब्जा कर रखा है फिर भी 
विधायक मंत्री बड़े-बड़े अधिकारी चुप क्यों बैठे हैं हर गांव में हर ग्राम पंचायत में शासकीय जमीनों पर कब्जा हुआ है इसीलिए नरसिंहपुर जिले में गायों की एवं गौवंशों की दुर्दशा किसी से छुपी नहीं है ऐसा क्यों,,
पूछती है जनता की आवाज 
पूछता है आम नागरिक 
पूछता है राजनीति में नेताओं को वोट देने वाला एक वोटर,,,
संवाददाता देवेंद्र कौरव 
पत्रिका न्यूज़ चीचली
    user_Devendra Kourav
    Devendra Kourav
    Voice of people Gadarwara, Narsinghpur•
    4 hrs ago
  • नरसिंहपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस ने निर्भया मोबाइल सेवा को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाया है। विशेष अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, बाजार, कॉलेज एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निर्भया मोबाइल की नियमित गश्त बढ़ाई गई है। निर्भया टीम द्वारा महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। त्वरित सहायता के लिए निर्भया हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7049141738 जारी किया गया है, जिससे आपात स्थिति में तुरंत रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जा सके। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नारी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता — निर्भया मोबाइल के माध्यम से तत्पर नरसिंहपुर पुलिस।
    3
    नरसिंहपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस ने निर्भया मोबाइल सेवा को और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय बनाया है। विशेष अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों, बाजार, कॉलेज एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निर्भया मोबाइल की नियमित गश्त बढ़ाई गई है।
निर्भया टीम द्वारा महिलाओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी एवं आपातकालीन सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है। त्वरित सहायता के लिए निर्भया हेल्पलाइन मोबाइल नंबर 7049141738 जारी किया गया है, जिससे आपात स्थिति में तुरंत रिस्पॉन्स सुनिश्चित किया जा सके।
पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखते हुए महिला अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि महिला सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नारी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता — निर्भया मोबाइल के माध्यम से तत्पर नरसिंहपुर पुलिस।
    user_Ranjeet Tomar
    Ranjeet Tomar
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    4 hrs ago
  • मध्य प्रदेश जिला सागर शहर 💯💯💯💯सागर जिला 🌹🌹🌹🌹🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    1
    मध्य प्रदेश जिला सागर 
शहर 💯💯💯💯सागर जिला 🌹🌹🌹🌹🇮🇳🇮🇳🇮🇳
    user_Moti ray
    Moti ray
    Farmer सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by User3213
    1
    Post by User3213
    user_User3213
    User3213
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सागर जिले अंतर्गत गौरझामर से जुड़े मोजा मढ़ी जमुनिया के किसान दलीप लोधी के खेत पर गेहूं की फसल पौधे की ऊंचाई 2 फीट पार कर गई जिसका कारण गोबर का देशी खाद छिड़काव कराया जाना हुआ परन्तु फसल पकने के पूर्व यह स्थिति चिंता का कारण बन रही है
    1
    सागर जिले अंतर्गत गौरझामर से जुड़े मोजा मढ़ी जमुनिया के किसान दलीप लोधी के खेत पर गेहूं की फसल पौधे की ऊंचाई 2 फीट पार कर गई जिसका कारण गोबर का देशी खाद छिड़काव कराया जाना हुआ परन्तु फसल पकने के पूर्व यह स्थिति चिंता का कारण बन रही है
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, महाकौशल प्रांत ने निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा नए शैक्षणिक सत्र से पूर्व की जाने वाली अनियमितताओं के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि और निर्धारित दुकानों से पुस्तकें व यूनिफॉर्म खरीदने के दबाव के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट भवन में डिप्टी कलेक्टर देवंती परते को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमे उन्होंने मांग की है कि निजी स्कूलों पर प्रशासन दबाव बनाए वहीं उन्होंने निजी स्कूलों के संचालन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह न केवल उपभोक्ता अधिकारो का उल्लंघन है बल्कि शिक्षा को सेवा के स्थान पर व्यवसाय बना देने की प्रवृत्ति को भी दर्शाता हैं।
    1
    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत, महाकौशल प्रांत ने निजी शिक्षण संस्थानों द्वारा नए शैक्षणिक सत्र से पूर्व की जाने वाली अनियमितताओं के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है। संगठन ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि और निर्धारित दुकानों से पुस्तकें व यूनिफॉर्म खरीदने के दबाव के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम नरसिंहपुर कलेक्ट्रेट भवन में डिप्टी कलेक्टर देवंती परते को एक ज्ञापन सौंपा है। जिसमे उन्होंने मांग की है कि निजी स्कूलों पर प्रशासन दबाव बनाए वहीं उन्होंने निजी स्कूलों के संचालन पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह न केवल उपभोक्ता अधिकारो का उल्लंघन है बल्कि शिक्षा को सेवा के स्थान पर व्यवसाय बना देने की प्रवृत्ति को भी दर्शाता हैं।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    4 hrs ago
  • सऊदी अरब की हज यात्रा पर जाने बाले सभी मुस्लिमो का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण..! आशीष कुमार दुबे,Vardaan Express, नरसिंहपुर
    1
    सऊदी अरब की हज यात्रा पर जाने बाले सभी मुस्लिमो का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण..!
आशीष कुमार दुबे,Vardaan Express, नरसिंहपुर
    user_Ashish Dubey
    Ashish Dubey
    नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.