logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में बेखौफ अपराघियों ने पिस्टल से गोली मारकर एक लौंडा डांसर कि हत्या कर मौके से हुए फरार, मृतक सोनू यूपी के देवरिया का रहने वाला था, पुलिस मामले की जांच में जुटी, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में महेन्द्र कुशवाह की बेटी की गुरुवार रात शादी थी। बारात यूपी से आई थी। बारातियों के लिए आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया था। डांसर सोनू स्टेज पर लगातार डांस कर रहा था। 11 बजे के करीब 3 बदमाश बारातियों में शामिल हो गए। तीनों लडके सोनू पर डांस करने का दबाव बनाया। लेकिन उसने डांस करने से मना कर दिया।आर्केस्ट्रा के मालिक रामनारायण यादव ने बताया कि डांस करने से मना करने के बाद सोनू स्टेज के पीछे बने टेंट में आराम करने चला गया। तीनों लड़के भी सोनू के पीछे उसके टेंट में पहुंच गए। एक लडके ने सोनू का हाथ पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले जाने लगा। सोनू ने मना किया तो तीनों लड़के उसे जबरदस्ती सुनसाइन इलाके में ले जाने की कोशिश करने लगे।बदमाश सोनू के साथ कुछ गलत करना चाहते थे। सोनू ने इसका विरोध किया तो एक लडके ने पिस्टल निकाली और सोनू के पेट में गोली मार दी और वहां से भाग निकले। गोली चलने के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। सोनू के साथी उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सोनू पिछले सात साल से विभिन्न नाच पार्टियों में डांसर के रूप में काम कर रहा था। माता-पिता की मौक के बाद वह अपने घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी,तीन छोटे बच्चे और एक छोटा भाई है। जिनकी जिम्मेदारी उसी पर थी। वारदात के बाद से स्थानीय कलाकारों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कटेया थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियो की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है...

2 hrs ago
user_Gopalganj Local News
Gopalganj Local News
मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
2 hrs ago

ब्रेकिंग न्यूज : गोपालगंज में बेखौफ अपराघियों ने पिस्टल से गोली मारकर एक लौंडा डांसर कि हत्या कर मौके से हुए फरार, मृतक सोनू यूपी के देवरिया का रहने वाला था, पुलिस मामले की जांच में जुटी, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कर रही है छापेमारी कटेया थाना क्षेत्र के पटोहवा गांव में महेन्द्र कुशवाह की बेटी की गुरुवार रात शादी थी। बारात यूपी से आई थी। बारातियों के लिए आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम रखा गया था। डांसर सोनू स्टेज पर लगातार डांस कर रहा था। 11 बजे के करीब 3 बदमाश बारातियों में शामिल हो गए। तीनों लडके सोनू पर डांस करने का दबाव बनाया। लेकिन उसने डांस करने से मना कर दिया।आर्केस्ट्रा के मालिक रामनारायण यादव ने बताया कि डांस करने से मना करने के बाद सोनू स्टेज के पीछे बने टेंट में आराम करने चला गया। तीनों लड़के भी सोनू के पीछे उसके टेंट में पहुंच गए। एक लडके ने सोनू का हाथ पकड़ लिया और उसे अपने साथ ले जाने लगा। सोनू ने मना किया तो तीनों लड़के उसे जबरदस्ती सुनसाइन इलाके में ले जाने की कोशिश करने लगे।बदमाश सोनू के साथ कुछ गलत करना चाहते थे। सोनू ने इसका विरोध किया तो एक लडके ने पिस्टल निकाली और सोनू के पेट में गोली मार दी और वहां से भाग निकले। गोली चलने के बाद बारात में अफरा-तफरी मच गई। सोनू के साथी उसे अस्पताल ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सोनू पिछले सात साल से विभिन्न नाच पार्टियों में डांसर के रूप में काम कर रहा था। माता-पिता की मौक के बाद वह अपने घर का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके परिवार में पत्नी,तीन छोटे बच्चे और एक छोटा भाई है। जिनकी जिम्मेदारी उसी पर थी। वारदात के बाद से स्थानीय कलाकारों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। कटेया थाना पुलिस का कहना है कि आरोपियो की पहचान करने और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है...

More news from बिहार and nearby areas
  • #reelsvideoシ #shortsbyrahulsir #reelsviralシ #viralreelsシ #rahulsirpcb #education #trendingshayari #reelsvideoシ #shortsbyrahulsir #reelsviralシ #viralreelsシ #rahulsirpcb #education #trendingshayari
    1
    #reelsvideoシ #shortsbyrahulsir #reelsviralシ #viralreelsシ #rahulsirpcb #education #trendingshayari 
#reelsvideoシ #shortsbyrahulsir #reelsviralシ #viralreelsシ #rahulsirpcb #education #trendingshayari
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • #reelsvideoシ #shortsbyrahulsir #reelsviralシ #viralreelsシ #rahulsirpcb #education #trendingshayari #reelsvideoシ #shortsbyrahulsir #reelsviralシ #viralreelsシ #rahulsirpcb #education #trendingshayari
    1
    #reelsvideoシ #shortsbyrahulsir #reelsviralシ #viralreelsシ #rahulsirpcb #education #trendingshayari 
#reelsvideoシ #shortsbyrahulsir #reelsviralシ #viralreelsシ #rahulsirpcb #education #trendingshayari
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • बेतिया के जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। भाकपा ने इस मामले में दोषी मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। यह घटना तब हुई जब पत्रकार एक प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में उत्पन्न विवाद की जानकारी लेने के लिए वहां पहुंचे थे। भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने बताया कि मेडिकल छात्रों ने पत्रकारों के साथ मारपीट की, उनके मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए और एक पत्रकार पर ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। भाकपा ने आरोप लगाया है कि जीएमसीएच में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। पार्टी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर चिंता व्यक्त की है। भाकपा ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकारों और आम जनता के समर्थन में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    1
    बेतिया के जीएमसीएच में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने कड़ा विरोध प्रदर्शन किया है। भाकपा ने इस मामले में दोषी मेडिकल छात्रों और डॉक्टरों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। यह घटना तब हुई जब पत्रकार एक प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में उत्पन्न विवाद की जानकारी लेने के लिए वहां पहुंचे थे।

भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने बताया कि मेडिकल छात्रों ने पत्रकारों के साथ मारपीट की, उनके मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए और एक पत्रकार पर ब्लेड से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। भाकपा ने आरोप लगाया है कि जीएमसीएच में इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कभी कोई सख्त कार्रवाई नहीं की। पार्टी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली पर चिंता व्यक्त की है।

भाकपा ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकारों और आम जनता के समर्थन में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
    user_A9Bharat News
    A9Bharat News
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
  • भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने गुरुवार को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पुतला दहन करते हुए दोषी डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की। भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने बताया कि यह घटना 17 जून को अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद हुई, जिसके बाद परिजनों और मेडिकल छात्रों के बीच विवाद बढ़ गया। जानकारी लेने पहुंचे पत्रकारों के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई, आरोप है कि कुछ पत्रकारों को घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया। उनके मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए गए और एक पत्रकार पर तो ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए। क्रांति ने कहा कि जीएमसीएच में मेडिकल छात्रों की दबंगई का यह पहला मामला नहीं है; इससे पहले भी मरीजों के परिजनों और जीविका दीदियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने जिले के सिविल सर्जन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर पड़ गया है। भाकपा नेता ने यह भी बताया कि जीएमसीएच के अलावा योगापट्टी पीएचसी में भी डॉक्टरों और परिजनों के बीच विवाद के मामले सामने आ चुके हैं। पार्टी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषी छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। भाकपा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकारों और स्थानीय लोगों के समर्थन में जिलेभर में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।
    1
    भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने गुरुवार को बेतिया गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच) में पत्रकारों के साथ हुई मारपीट और दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार का पुतला दहन करते हुए दोषी डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों की तत्काल गिरफ्तारी के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने बताया कि यह घटना 17 जून को अस्पताल में एक प्रसूता की मौत के बाद हुई, जिसके बाद परिजनों और मेडिकल छात्रों के बीच विवाद बढ़ गया। जानकारी लेने पहुंचे पत्रकारों के साथ भी कथित तौर पर मारपीट की गई, आरोप है कि कुछ पत्रकारों को घंटों तक बंधक बनाकर रखा गया। उनके मोबाइल फोन छीनकर तोड़ दिए गए और एक पत्रकार पर तो ऑपरेशन में इस्तेमाल होने वाले ब्लेड से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए।

क्रांति ने कहा कि जीएमसीएच में मेडिकल छात्रों की दबंगई का यह पहला मामला नहीं है; इससे पहले भी मरीजों के परिजनों और जीविका दीदियों के साथ मारपीट की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन प्रशासन ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने जिले के सिविल सर्जन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए और कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था पर प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर पड़ गया है। भाकपा नेता ने यह भी बताया कि जीएमसीएच के अलावा योगापट्टी पीएचसी में भी डॉक्टरों और परिजनों के बीच विवाद के मामले सामने आ चुके हैं।

पार्टी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर दोषी छात्रों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। भाकपा ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकारों और स्थानीय लोगों के समर्थन में जिलेभर में व्यापक आंदोलन चलाया जाएगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    17 hrs ago
  • पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल के पास एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग और स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने पीछे से सेंध लगाकर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के स्पेयर पार्ट्स चुरा लिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है, जिससे क्षेत्र के दुकानदारों में डर का माहौल है। पीड़ित दुकानदार भीमबली ठाकुर ने इस संबंध में मझौलिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह 14 जून की शाम को किसी जरूरी काम से गोरखपुर गए थे और गुरुवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई थी। दुकान के अंदर रखे महंगे मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स गायब थे। उनके शुरुआती आकलन के अनुसार, चोर लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए हैं। सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी भी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि चोरी की इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चोरी में शामिल गिरोह का जल्द ही खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    4
    पश्चिमी चंपारण जिले के मझौलिया प्रखंड मुख्यालय स्थित पशु अस्पताल के पास एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग और स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अज्ञात चोरों ने पीछे से सेंध लगाकर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के स्पेयर पार्ट्स चुरा लिए। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है, जिससे क्षेत्र के दुकानदारों में डर का माहौल है।

पीड़ित दुकानदार भीमबली ठाकुर ने इस संबंध में मझौलिया थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि वह 14 जून की शाम को किसी जरूरी काम से गोरखपुर गए थे और गुरुवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि पीछे की दीवार में सेंध लगी हुई थी। दुकान के अंदर रखे महंगे मोटरसाइकिल स्पेयर पार्ट्स गायब थे। उनके शुरुआती आकलन के अनुसार, चोर लगभग डेढ़ लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गए हैं।

सूचना मिलने पर थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के लोगों से पूछताछ की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी भी शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि चोरी की इस घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि चोरी में शामिल गिरोह का जल्द ही खुलासा कर आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    23 hrs ago
  • देवरिया जिले के भाटपार रानी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा मात्र तीन-चार माह पहले बनवाई गई आरसीसी सड़क के बीच में दरार पड़ गई है। इस नई सड़क में दरार आने के बावजूद, संबंधित अधिकारी इस स्थिति से पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं।
    2
    देवरिया जिले के भाटपार रानी क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा मात्र तीन-चार माह पहले बनवाई गई आरसीसी सड़क के बीच में दरार पड़ गई है। इस नई सड़क में दरार आने के बावजूद, संबंधित अधिकारी इस स्थिति से पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं।
    user_पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकार प्रमोद गुप्ता ब्यूरो
    पत्रकारिता करता हूं सच के साथ आप के साथ भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गोपालगंज पुलिस ने वाहन जांच अभियान के तहत एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने जानकारी दी कि उत्पाद विभाग की टीम गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुबवलिया नहर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ई-रिक्शा से कुल 195.420 लीटर देसी-विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई। इस मामले में कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी शैलेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उसे मध निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    1
    गोपालगंज पुलिस ने वाहन जांच अभियान के तहत एक ई-रिक्शा से भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और बीयर बरामद की है। इस कार्रवाई में एक शराब तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है।

उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने जानकारी दी कि उत्पाद विभाग की टीम गोपालपुर थाना क्षेत्र के दुबवलिया नहर के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक ई-रिक्शा से कुल 195.420 लीटर देसी-विदेशी शराब और बीयर जब्त की गई। इस मामले में कटेया थाना क्षेत्र के बैकुंठपुर गांव निवासी शैलेश गुप्ता को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के बाद उसे मध निषेध अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
    user_Gopalganj Local News
    Gopalganj Local News
    मैं डीबी एडिटोरियल में काम करता हूं। Gopalganj, Bihar•
    1 day ago
  • राहुल सर के एक शैक्षिक वीडियो में, दसवीं कक्षा के भौतिकी के तीसरे अध्याय के तहत मानव नेत्र के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। इस वीडियो में मानव नेत्र क्या है, इसकी संरचना कैसे बनाई जाती है, इसके कितने भाग होते हैं, और उन सभी भागों के कार्य क्या हैं, इन विषयों को समझाया गया है।
    1
    राहुल सर के एक शैक्षिक वीडियो में, दसवीं कक्षा के भौतिकी के तीसरे अध्याय के तहत मानव नेत्र के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई है। इस वीडियो में मानव नेत्र क्या है, इसकी संरचना कैसे बनाई जाती है, इसके कितने भाग होते हैं, और उन सभी भागों के कार्य क्या हैं, इन विषयों को समझाया गया है।
    user_Rahul Sir
    Rahul Sir
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    21 hrs ago
  • राहुल सर के एक शैक्षिक वीडियो में कक्षा 10वीं के भौतिकी के पाठ 3 के तहत मानव नेत्र की संरचना, उसके विभिन्न भागों और उनके कार्यों का विस्तार से वर्णन किया गया है। यह वीडियो मानव नेत्र क्या है, इसकी संरचना कैसे बनाई जाती है, और इसके कितने भाग होते हैं, इन सभी पहलुओं को गहराई से समझाता है। वीडियो में मानव नेत्र के प्रत्येक भाग के कार्य को स्पष्ट रूप से समझाया गया है। यह शैक्षिक सामग्री छात्रों को मानव नेत्र की जटिल संरचना और उसकी कार्यप्रणाली को समझने में मदद करती है, जैसा कि राहुल सर ने प्रस्तुत किया है।
    1
    राहुल सर के एक शैक्षिक वीडियो में कक्षा 10वीं के भौतिकी के पाठ 3 के तहत मानव नेत्र की संरचना, उसके विभिन्न भागों और उनके कार्यों का विस्तार से वर्णन किया गया है। यह वीडियो मानव नेत्र क्या है, इसकी संरचना कैसे बनाई जाती है, और इसके कितने भाग होते हैं, इन सभी पहलुओं को गहराई से समझाता है।

वीडियो में मानव नेत्र के प्रत्येक भाग के कार्य को स्पष्ट रूप से समझाया गया है। यह शैक्षिक सामग्री छात्रों को मानव नेत्र की जटिल संरचना और उसकी कार्यप्रणाली को समझने में मदद करती है, जैसा कि राहुल सर ने प्रस्तुत किया है।
    user_विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    विज्ञान शिक्षण संस्थान मिश्रबत
    Teacher फुलवरिया, गोपालगंज, बिहार•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.