Shuru
Apke Nagar Ki App…
lion forests king 👑 #shorts #trandingvideo #shortsvideo
Nitish Kumar
lion forests king 👑 #shorts #trandingvideo #shortsvideo
More news from बिहार and nearby areas
- सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ा तालाब के पास रविवार को स्टडी प्वाइंट ट्यूशन सेंटर के द्वारा मैट्रिक और इंटर परीक्षा वर्ष 2026 के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस अंचल निरीक्षक शेर सिंह यादव, थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत, एसआई अनामिका सुधा और मुखिया प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत बुके और अंग वस्त्र भेंट कर केंद्र के संचालक जिशनू कुमार और श्याम आनंद ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन केंद्र सहायक संजना कुमारी और छात्रा काजल कुमारी और अनिशा कुमारी ने किया। साथ ही आगत अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत छात्रा सोनम कुमारी ,प्रीति कुमारी ,इकरा खातून, रशीदा एवं बेबी ने किया। बच्चों को संबोधित करते हुए मुखिया प्रमोद कुमार चंद्रवंशी,,,,, एसआई अनामिका सुधा,,,, थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत,,, पुलिस अंचल निरीक्षक शेर सिंह यादव,,, और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ,,,, कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने मेधावी छात्राओं में मैट्रिक परीक्षा के मेधावी छात्र छात्राओं में पीयूष कुमार 459 अंक, सत्यम कुमार 453 अंक, जतिन कुमार 449, अंकित कुमार 393 अंक, आभा कुमारी 383 अंक, आशीष कुमार 372 अंक, साथ ही रवि रंजन कुमार ,रूबी कुमारी ,अभिषेक कुमार ,प्रिंस कुमार गुप्ता , प्रतिज्ञा कुमार ,सोनम कुमारी , आयुष प्रकाश, धीरज कुमार, पंकज कुमार, उजाला कुमारी अर्पित कुमार, साथ एक इंटर परीक्षा में निधि कुमारी 401अंक के साथ ही अंजली कुमारी ,विक्की कुमार ,कुमकुम कुमारी ,खुशी कुमारी ,अंबिका कुमारी ,सुलोचना कुमारी और सुनैना कुमारी को अंक वस्त्र, ट्रॉफी,मेडल और स्टडी टेबल भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित थे मनोज कुमार, उज्ज्वल कुमार सरपंच शिव यश भगत, मीडियाकर्मी शिवेश कुमार, एमके सिंह, बीरेंद्र शर्मा ,मनोज कुमार सिंह और जयराम सहित कई गणमान्य लोगों को संचालक जिशनू कुमार ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जकबी कार्यक्रम का सम्मान राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।1
- Post by Sankat mochan dubey1
- रोहतास जिला के बिक्रमगंज नगर परिषद के काशीघाट मोहल्ले में रविवार को छत से झूलता हुआ विविहिता का शव बरामद किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। घर का सभी परिवार फरार बताये जाते है। विवाहिता के पिता दहेज में कार नहीं दिये जाने के कारण हत्या का आरोप लगा रहे है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। एसडीपीओ सिंधु शेखर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की बिक्रमगंज नगर परिषद के काशीघाट मोहल्ले में रामकेश्वर चौधरी के पुत्र मनीष कुमार की पत्नी अमृता पटेल घर में छत की कंडी में फांसी लगा ली है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस वहां पहुंची तो घर खुला हुआ था, लेकिन घर के सभी परिवार फरार थे। विवाहिता का शव छत से लटक रहा था। इस घटना की सूचना विवाहिता के मैके वालों को दी गई। विवाहिता नोखा थाना क्षेत्र के छतावना निवासी अशोक चौधरी की पुत्री है, जिसकी शादी वर्ष 2021 में दावथ थाना क्षेत्र के बभनी निवासी रामकेश्वर चौधरी के पुत्र मनीष कुमार के साथ हुई है। मनीष कुमार सेना का जवान है। विवाहिता के पिता दहेज में कार नहीं दिये जाने के कारण हत्या किये जाने का आरोप लगा रहे है। एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज कराई गई है। मौके पर फोरेंसिक जांच टीम पहुंच स्थिति की जांच कर रही है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।1
- रिपोर्ट ---ओम प्रकाश तिवारी मोहनिया /कैमूर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम कुलहड़िया दिया पथ में नव निर्मित पुल का उद्घाटन सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार द्वारा किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। यह पुल क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों को आपस में जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जिससे आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों ने इस परियोजना को क्षेत्र के विकास की दिशा में अहम कदम बताया। इस अवसर पर सांसद मनोज कुमार ने कहा कि इस पुल के निर्माण से न केवल लोगों की दैनिक आवाजाही आसान होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के अवसरों तक पहुंच भी बेहतर होगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। जानकारी के अनुसार, पुल निर्माण की एकरारनामा राशि 2 करोड़ 58 लाख 7 हजार 817 रुपए निर्धारित की गई है, जबकि 5 वर्षों तक रखरखाव के लिए 42 लाख 7 हजार 583 रुपए की राशि तय की गई है। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य लोग एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।1
- यह कल बहुत दिनों से जर्जर स्थिति में है इस पर कोई भी सरकारी लोग या मुखिया या कह सकते हैं वार्ड यह लोग ध्यान नहीं दे रहे हैं बहुत दिन से या कल बंद होने के कारण बहुत जर्जर स्थिति में है यह कल ग्राम चेहरिया थाना दुर्गावती जिला कैमूर भभुआ यह कल रामगढ़ दुर्गावती रोड में पड़ता है रविदास मंदिर के पास और पास में कबाड़ा भी है3
- 📢 सूचना (गांव वालों के लिए): आज Panapur गांव में पोलियो से संबंधित जानकारी लेने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम आई थी। वे लोगों से घर-घर जाकर बच्चों के टीकाकरण के बारे में पूछताछ कर रहे थे।2
- सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय स्थित बड़ा तालाब के पास रविवार को स्टडी प्वाइंट ट्यूशन सेंटर के द्वारा मैट्रिक और इंटर परीक्षा वर्ष 2026 के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार, पुलिस अंचल निरीक्षक शेर सिंह यादव, थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत, एसआई अनामिका सुधा और मुखिया प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आगत अतिथियों का स्वागत बुके और अंग वस्त्र भेंट कर केंद्र के संचालक जिशनू कुमार और श्याम आनंद ने किया। जबकि कार्यक्रम का संचालन केंद्र सहायक संजना कुमारी और छात्रा काजल कुमारी और अनिशा कुमारी ने किया। साथ ही आगत अतिथियों के सम्मान में स्वागत गीत छात्रा सोनम कुमारी ,प्रीति कुमारी ,इकरा खातून, रशीदा एवं बेबी ने किया। बच्चों को संबोधित करते हुए मुखिया प्रमोद कुमार चंद्रवंशी,,,,, एसआई अनामिका सुधा,,,, थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत,,, पुलिस अंचल निरीक्षक शेर सिंह यादव,,, और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ,,,, कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने मेधावी छात्राओं में मैट्रिक परीक्षा के मेधावी छात्र छात्राओं में पीयूष कुमार 459 अंक, सत्यम कुमार 453 अंक, जतिन कुमार 449, अंकित कुमार 393 अंक, आभा कुमारी 383 अंक, आशीष कुमार 372 अंक, साथ ही रवि रंजन कुमार ,रूबी कुमारी ,अभिषेक कुमार ,प्रिंस कुमार गुप्ता , प्रतिज्ञा कुमार ,सोनम कुमारी , आयुष प्रकाश, धीरज कुमार, पंकज कुमार, उजाला कुमारी अर्पित कुमार, साथ एक इंटर परीक्षा में निधि कुमारी 401अंक के साथ ही अंजली कुमारी ,विक्की कुमार ,कुमकुम कुमारी ,खुशी कुमारी ,अंबिका कुमारी ,सुलोचना कुमारी और सुनैना कुमारी को अंक वस्त्र, ट्रॉफी,मेडल और स्टडी टेबल भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित थे मनोज कुमार, उज्ज्वल कुमार सरपंच शिव यश भगत, मीडियाकर्मी शिवेश कुमार, एमके सिंह, बीरेंद्र शर्मा ,मनोज कुमार सिंह और जयराम सहित कई गणमान्य लोगों को संचालक जिशनू कुमार ने अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया, जकबी कार्यक्रम का सम्मान राष्ट्रगान के साथ सम्पन्न हुआ।1
- रोहतास जिले के कोचस थाना इलाके के मैनपुरा गांव के एक घर में अभी चिता की आग बुझी भी नहीं की सड़क हादसे में उक्त परिवार में मां बेटी देवर की मौत हो गर्ई। बताया गया कि रोहतास जिले के मुरादाबाद पुल के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर के टक्कर से बाईक सवार मा खुशबु देवी बेटी काव्य कुमारी तथा देवर परमानंद सिंह की मौत हो गई। मृतक रोहतास जिला के कोचस थाना इलाके के मैनपुरा गांव के बताए गए। मृतक के परिजन जसवंत कुमार सिह बताया कि सासाराम से बाइक पर सवार होकर मां बेटी देवर अपने घर मैनपुरा श्राद्धक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थें। इसी दौरान नगर थाना सासाराम इलाके के। मुरादाबाद पुल के समीप अनियंत्रित टैक्टर की टक्कर से बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहंचे यातायात थाना पुलिस ने तीनों घायलों को गंभीर हालत में सदर अस्पताल सासाराम में लाया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। इस हादसा के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। बाईक पर सवार होकर अपने घर मैनपुरा में यह लोग अपने दादी के सात दिन पहले हई मौत के बाद श्राद्धक्रम में जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेतें हुए अगली कार्रवाई जारी रखी है।4
- चैनपुर पैक्स चुनाव को लेकर बढ़ी सरगर्मी, 20 अप्रैल को होगा मतदान कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। आगामी 20 अप्रैल को चैनपुर पैक्स के लिए मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, पूरे क्षेत्र में चुनावी माहौल गर्म होता जा रहा है। इस बार चुनाव में दो मजबूत उम्मीदवार आमने-सामने हैं, जिसके कारण पूरे पैक्स क्षेत्र में “कौन बनेगा पैक्स अध्यक्ष” को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। गांव-गांव और चौपालों पर मतदाता अपने-अपने पसंदीदा उम्मीदवार को लेकर चर्चा करते नजर आ रहे हैं। हालांकि जीत-हार का फैसला अभी भविष्य के गर्भ में है, लेकिन क्षेत्र के अधिकांश मतदाता चन्द्रमा सिंह से बड़ी उम्मीद लगाए बैठे हैं। मतदाताओं का कहना है कि उनकी साफ-सुथरी छवि और लोगों के बीच मजबूत पकड़ के कारण वे वर्तमान पैक्स अध्यक्ष को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। कई मतदाताओं का यह भी कहना है कि यदि चैनपुर पैक्स क्षेत्र में किसानों की बदहाली दूर करनी है और व्यवस्था में सुधार लाना है, तो इस बार बदलाव जरूरी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि 20 अप्रैल को होने वाले मतदान में मतदाता किसे अपना समर्थन देकर चैनपुर पैक्स की कमान सौंपते हैं।3