खानपुर : बिजली विभाग की किसानों से अपील, ट्रांसफार्मर के आसपास की सूखी फसल तुरंत काटें स्पार्किंग से खेतों में आग लगने का खतरा, सावधानी बरतने की सलाह बढ़ते तापमान के बीच विद्युत उपकरणों के पास रखें विशेष सतर्कता खानपुर : बिजली विभाग की किसानों से अपील, ट्रांसफार्मर के आसपास की सूखी फसल तुरंत काटें, स्पार्किंग से खेतों में आग लगने का खतरा, सावधानी बरतने की सलाह बढ़ते तापमान के बीच विद्युत उपकरणों के पास रखें विशेष सतर्कता । खानपुर क्षेत्र में बढ़ते तापमान और खेतों में पक चुकी फसलों के बीच बिजली विभाग ने किसानों से महत्वपूर्ण अपील की है। विभाग ने कहा है कि जिन खेतों में विद्युत लाइनें और ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, वहां आसपास की सूखी और पकी हुई फसल को समय रहते काट लिया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके। बिजली विभाग के अधिकारियों के अनुसार गर्मी बढ़ने के साथ-साथ कई बार विद्युत लाइनों और ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग होने की संभावना रहती है। ऐसे में यदि आसपास सूखी फसल या घास मौजूद होती है तो उसमें आग लगने का खतरा बढ़ जाता है, जिससे किसानों की खड़ी फसल को भारी नुकसान हो सकता है। विभाग ने किसानों से यह भी आग्रह किया है कि वे अपने खेतों में लगे ट्रांसफार्मर और बिजली लाइनों के नीचे साफ-सफाई रखें तथा सूखी फसल या घास को हटाकर सुरक्षित दूरी बनाए रखें। इससे आगजनी की घटनाओं को रोका जा सकता है और किसानों की मेहनत से तैयार फसल सुरक्षित रह सकती है। बिजली विभाग ने कहा है कि किसानों की सतर्कता और सहयोग से ऐसी संभावित दुर्घटनाओं को आसानी से टाला जा सकता है। इसलिए सभी किसान भाई समय रहते सावधानी बरतें और अपने खेतों में ट्रांसफार्मर के आसपास की सूखी फसल को काटकर सुरक्षित स्थान पर रखें।

- जयपुर के विश्वकर्मा क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई। जानकारी के अनुसार परिवहन विभाग की टीम सड़क पर बिना बैरिकेडिंग ट्रकों की जांच कर रही थी। इसी दौरान RTO इंस्पेक्टर शकीला बानो सिपाहियों के साथ एक ट्रक के पीछे भाग रही थीं, तभी एक बाइक सवार उनकी गाड़ी की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भयानक थी कि बाइक सवार गाड़ी से टकराकर सीधे परिवहन विभाग की गाड़ी के शीशे से जा टकराया, जिससे गाड़ी का शीशा टूट गया और गाड़ी भी आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी की स्पीड लगभग 150 किमी/घंटा बताई जा रही है। इस भीषण टक्कर में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने आरोप लगाया कि परिवहन विभाग के एक दलाल को भी पकड़ लिया गया, जो ट्रक ड्राइवरों से ₹500-₹500 की अवैध वसूली कर रहा था। घटना के बाद जब लोगों ने परिवहन इंस्पेक्टर शकीला बानो से सवाल किए तो उन्होंने कहा कि यह जांच का विषय है और पुलिस इसकी जांच करेगी।1
- Dynamic meditation at chouthmataji temple chhipabarod1
- शादी में नृत्य हाडौती म्यूजिकल ग्रुप कोटा, लव - कुश गार्डन सब्जी मंडी छीपाबड़ौद बारां #rajasthan #wairalreel #chhipabarod1
- हरनावदाशाहजी.कस्बे में रविवार रात को क्रिकेट का रोमांच छाया रहा। टी 20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की जीत कस्बे के प्रति आशान्वित क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर तैयारी करते हुए यहां एक मेरिज धर्मशाला परिसर में बडी स्क्रीन लगवाकर लोगों के लिए मैच का प्रदर्शन की व्यवस्था की। टी-20 वर्ल्डकप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए मैच शुरू होने से पहले ही क्रिकेट प्रेमियों की भीड जुटने लगी।मैच शुरू होने के साथ ही भारतीय टीम के बल्लेबाजों के चौके-छक्के हवा में मारने पर युवाओं ने जोरशोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। देर रात तक काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराया। वैसे ही कस्बे की हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मौजूदगी में जश्न मनाया। कस्बे में होली के बाद दीवाली जैसा माहौल हो गया। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विश्व कप में भारत की जीत पर कस्बे भारतीय टीम की जीत की खुशी में युवाओं और खेलप्रेमियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ आसमां में रंगबिरंगे आतिशबाजी कर जश्न मनाया।4
- झालावाड़। आरोग्य भारती जिला झालावाड़ विभाग बारा प्रांत चित्तौड़ स्वस्थ बस्ती कार्यक्रम के तहत आज झालावाड़ हाउसिंग बोर्ड की कालबेलिया बस्ती में स्वास्थ्य प्रबोधन कार्यक्रम आयोजित हुआ । विभाग संयोजक सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि हमें चैत्र माह में नीम की पत्ती का सेवन करना चाहिए जिससे हम पूरे वर्ष स्वस्थ रह सकते हैं । जैन द्वारा आरोग्य भारती का उद्वेश्य हम कैसे रोगी ना हो ओर रसोई में ही रखी हुई सामानों से स्वस्थ रहने के बारे मै बताया । आरोग्य भारती जिलाध्यक्ष डॉ रिंकेश कुमार यादवेन्द्र द्वारा जंक फूड द्वारा होने वाले नुकसान और छोटे बच्चों को चिप्स कुरकुरे टनटना से होने वाले नुकसान के बारे मै बताया कि इनसे बच्चों का पेट तो भर जाता है पर शरीर को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक ऊर्जा नहीं मिलती है महिलाओं को मोटे अनाज का महत्व बताया पहले संपन्न लोग ही गेहूं खाते ते इसलिए बीपी शुगर उन्हें ही होते थे अब सभी को हो रहे है अब संपन्न लोग मोटा अनाज खा रहे है । स्वस्थ बस्ती प्रमुख शशी अग्रवाल द्वारा दिनचर्या का महत्व बताया स्वस्थ रहने के लिए स्वस्थ जीवन शैली को अपनाया जाना जरूरी है इसके लिए पौष्टिक आहार शारीरिक व्यायाम पर्याप्त पानी पीना और पर्याप्त नींद सबसे महत्वपूर्ण है हम एक अनुशासित जीवन शैली अपनाते हैं तो निश्चित तौर पर स्वस्थ रहने में सफल हो पाते हैं । प्रेरणा ने बताया कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोज स्नान करना रोज दातुन करना खुद को अपने शरीर को अपने कपड़ों को साफ सुथरे रखना बहुत जरूरी है इससे हमारे स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है सुरेन्द्र जैन द्वारा आरोग्य मंत्र का उच्चारण करवाया गया ।1
- मोड़क के पीपल्दा गांव में बीतीं रात बाबा रामदेव मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े एक बिजली के पोल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दीं जिससे पोल छतिग्रस्त हों गया बड़ा हादसा टला जब टक्कर मारी उस वक्त बिजली चालू थी जिससे बडा हादसा हो सकता था सुबह उठते लोगों ने छतिग्रस्त पोल को देखा तो तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी सूचना के बाद बिजली विभाग ने छतिग्रस्त पोल को हटाकर नया पोल खड़ा करवाया जिससे अनदेखी का बड़ा खतरा टल गया पोल से 11 केवी लाइन होकर निकल रहें और दिनभर सड़क पर वाहनों कि आवाजाही रहती बिजली विभाग के तुरंत कार्य करवाने के इस कार्य कि ग्रामीणों ने प्रशंसा कि और कर्माचरियों का आभार जताया7
- शाहाबाद थाना क्षेत्र के सुहान खोह गांव में रविवार को कुछ दबंग लोगों द्वारा अपने उधार के पैसे लेने के लिए भील जाती के लोगों से जबरदस्ती सरसों की फसल छुड़ाकर ले गए तथा बीच बचाव में आई महिलाओं के साथ अभद्रता एवं मारपीट की सुहान खोह निवासी मानसिंह पुत्र राजू भील ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार को वह अपने खेत से सरसों की फसल निकाल कर ट्रॉली में भरकर अपने घर ले जा रहा था तभी बीच रास्ते में अजब सिंह यादव एवं भूपत सिंह यादव निवासी बिची उसकी ट्रॉली रोककर उससे पैसे मांगे तथा गाली गलौज कीइ स पर उसने कहा की फसल बेचकर में तुम्हारा हिसाब कर दूंगा लेकिन इस पर अजब सिंह एवं भूपत सिंह नहीं शराब शराब पीते हुए अपने साथ चार-पांच लोगों को साथ में लेकर आए जिन्होंने जबरदस्ती ट्रॉली को अपने खेत में ले जाकर खाली कर दी तथा बाद में अपनी ट्रॉली में भरकर अपने घर ले गए तथा बीच बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट एवं अभद्रता की जिसकी शिकायत लेकर सोमवार को परिवार शाहाबाद थाने में पहुंचा तथा मामले की जानकारी शाहाबाद पुलिस को दी शाहाबाद पुलिस मामले की जांच कर रही है ।3
- हरनावदाशाहजी में भारत की जीत पर 'हरनावदा सुपर किंग्स' टीम ने मनाया जश्न, खिलाड़ियों ने आसमां में की जोरदार रंगबिरंगी आतिशबाजी छीपाबडौद - हरनावदाशाहजी. कस्बे की 'हरनावदा सुपर किंग्स' क्रिकेट टीम की पहल पर रविवार को एक निजी धर्मशाला परिसर में टी-20 वर्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए बड़ी एलईडी वॉल लगाई गई। इस एलईडी वॉल पर भारत और न्यूजीलैंड का टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए देर शाम बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी। हरनावदा सुपर किंग्स टीम के खिलाड़ी प्रतीक तिवारी, दीपक मीना व आशु मंसूरी ने बताया की भारतीय टीम के बल्लेबाजों के चौके-छक्के हवा में मारने पर युवाओं ने जोरशोर से हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए आतिशबाजी की। फाइनल का महामुकाबला देखने आए कस्बेवासीयों, खेलप्रेमियों और दर्शकों में देर रात काफी उत्साह देखने को मिला। अंत में भारत ने जैसे ही न्यूजीलैंड को हराया। वैसे ही कस्बे की हरनावदा सुपर किंग्स क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों की मौजूदगी में जश्न मनाया। कस्बे में होली के बाद दीवाली जैसा माहौल हो गया। टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विश्व कप में भारत की जीत पर कस्बे भारतीय टीम की जीत की खुशी में युवाओं और खेलप्रेमियों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारों के साथ आसमां में रंगबिरंगे आतिशबाजी कर जश्न मनाया। इस पहल आयोजन में एनबीइस स्टूडियो संचालक नरेंद्र नागर, आतिशबाजी में रिया इवेंट घनश्याम लववंशी और नारायण धर्मशाला संचालक रुप्पल विजय वर्गीय का भी सहयोग रहा। इस दौरान हरनावदा सुपर किंग्स के खिलाड़ी प्रतीक तिवारी, दीपक मीना, कन्हैया वैष्णव, आशु मंसूरी, शुभम राठौर उर्फ संजू, भरत मेहरा उर्फ पोलार्ड, कमल धानुक एवं नरेंद्र नागर, सद्दाम मेव, रुप्पल विजय, निजाम अली, टीकम मीना, अरबाज खान, मोनू वैष्णव, घनश्याम लववंशी, देवेंद्र राठौर, उदय खंडेलवाल, पुरुषोत्तम नागर, राजा बाबु, इरफान मंसूरी, मोईन लाला सहित बड़ी संख्या में अन्य दर्शक मौजूद थे।2