logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सिसई : रक्षा बंधन पर सजा भाई - बहन के प्रेम का धागा, सरस्वती विद्या मंदिर में गूंजा भाईचारे का संदेश सिसई (गुमला)। रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा सिसई में गुरुवार को रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर पर्व उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ मनाया गया। विद्यालय के सभी भैया-बहनों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का रक्षा सूत्र बांधा, वहीं भाइयों ने बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य मृत्युंजय कुमार मिश्र ने “राखी के धागे में बचपन” शीर्षक कविता का भावपूर्ण पाठ किया। कविता में बचपन से लेकर बड़े होने तक रक्षा बंधन से जुड़ी यादों और भाई-बहन के स्नेह को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया गया, जिसका विद्यार्थियों ने आनंद लिया। आचार्या कौशल्या कुमारी ने विद्यार्थियों को रक्षा बंधन पर्व की शुरुआत और उसके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। वहीं प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि विद्यालय में पारंपरिक रूप से स्थापित भाई-बहन के इस रिश्ते को सभी विद्यार्थी जीवनभर स्नेह और सम्मान के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि बचपन की यादें जीवनभर भावनात्मक संबल देती हैं और रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को समृद्ध करने के साथ सामाजिक सद्भाव और समरसता को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम में आचार्या सरिता मुखर्जी,मोनी कुमारी आचार्य नाथू भगत, श्रीकमल सिंह, सौरव किशोर वर्मा सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उत्साहपूर्ण वातावरण में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

39 min ago
user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
SHAMBHU. S. CHAUHAN
Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
39 min ago
a664e437-8a60-4a14-8670-ae7077065f15

सिसई : रक्षा बंधन पर सजा भाई - बहन के प्रेम का धागा, सरस्वती विद्या मंदिर में गूंजा भाईचारे का संदेश सिसई (गुमला)। रणजीत नारायण सिंह सरस्वती विद्या मंदिर, कुदरा सिसई में गुरुवार को रक्षा बंधन की पूर्व संध्या पर पर्व उत्साह, उमंग और आत्मीयता के साथ मनाया गया। विद्यालय के सभी भैया-बहनों ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। बहनों ने

4792c0f6-f077-4015-995c-59a417420f35

भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का रक्षा सूत्र बांधा, वहीं भाइयों ने बहनों की सुरक्षा और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान आचार्य मृत्युंजय कुमार मिश्र ने “राखी के धागे में बचपन” शीर्षक कविता का भावपूर्ण पाठ किया। कविता में बचपन से लेकर बड़े होने तक रक्षा बंधन से जुड़ी यादों और भाई-बहन के

237b871e-6d0c-4f97-892c-a61abda908f4

स्नेह को खूबसूरती से अभिव्यक्त किया गया, जिसका विद्यार्थियों ने आनंद लिया। आचार्या कौशल्या कुमारी ने विद्यार्थियों को रक्षा बंधन पर्व की शुरुआत और उसके सांस्कृतिक महत्व की जानकारी दी। वहीं प्रधानाचार्य देवेंद्र वर्मा ने कहा कि विद्यालय में पारंपरिक रूप से स्थापित भाई-बहन के इस रिश्ते को सभी विद्यार्थी जीवनभर स्नेह और सम्मान के साथ निभाएं। उन्होंने कहा कि बचपन की

663ca56f-5b89-4348-af41-c35a34a3bd0c

यादें जीवनभर भावनात्मक संबल देती हैं और रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को समृद्ध करने के साथ सामाजिक सद्भाव और समरसता को भी मजबूत करता है। कार्यक्रम में आचार्या सरिता मुखर्जी,मोनी कुमारी आचार्य नाथू भगत, श्रीकमल सिंह, सौरव किशोर वर्मा सहित विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। उत्साहपूर्ण वातावरण में शांति मंत्र के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

More news from झारखंड and nearby areas
  • सिसई / गुमला : गुमला में विकास के दावों की खुली पोल; पुल की बदहाली से ग्रामीण परेशान , जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर गुमला जिले से विकास के दावों को आईना दिखाती तस्वीर सामने आई है। पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत अंतर्गत गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजर रहे हैं। बारिश के मौसम में खतरा और भी बढ़ गया है। तस्वीरें पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत की हैं, जहां गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की हालत बेहद खराब है। सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण इसी जोखिम भरे रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। बच्चों के स्कूल जाने से लेकर ग्रामीणों के प्रखंड मुख्यालय और थाना पहुंचने तक, इसी रास्ते पर निर्भरता है। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में पुल और रास्ते की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण लंबे समय से पुल की मरम्मत या नए निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। ग्रामीणों के मुताबिक, चुनाव से पहले सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा लिया था। ग्रामीणों का दावा है कि पुल के निर्माण या मरम्मत के लिए टेंडर भी पास कराया गया था। इसके बावजूद अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि टेंडर पास होने के बाद जल्द ही काम शुरू होगा और वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन समय बीतने के बावजूद हालात जस के तस हैं। अब ग्रामीण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कैमरे में कैद ये तस्वीरें सिर्फ बदहाल पुल की कहानी नहीं, बल्कि उन ग्रामीणों की परेशानी बयां कर रही हैं, जिनके लिए यही रास्ता रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। ग्रामीणों का सीधा सवाल है—जब पुल के काम के लिए टेंडर पास होने की बात कही जा रही है, तो आखिर काम कब शुरू होगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या ग्रामीणों को जल्द सुरक्षित रास्ता मिलेगा?
    3
    सिसई / गुमला : गुमला में विकास के दावों की खुली पोल; पुल की बदहाली से ग्रामीण परेशान , जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर 
गुमला जिले से विकास के दावों को आईना दिखाती तस्वीर सामने आई है। पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत अंतर्गत गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की बदहाल स्थिति ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ऐसे हैं कि लोग मजबूरी में जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजर रहे हैं। बारिश के मौसम में खतरा और भी बढ़ गया है।
तस्वीरें पालकोट प्रखंड के बिलिंगबिरा पंचायत की हैं, जहां गोइंधारा जाने वाले रास्ते पर पुल की हालत बेहद खराब है। सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण इसी जोखिम भरे रास्ते का इस्तेमाल करने को मजबूर हैं। बच्चों के स्कूल जाने से लेकर ग्रामीणों के प्रखंड मुख्यालय और थाना पहुंचने तक, इसी रास्ते पर निर्भरता है।
ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के दिनों में पुल और रास्ते की स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीण लंबे समय से पुल की मरम्मत या नए निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है।
ग्रामीणों के मुताबिक, चुनाव से पहले सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा ने मौके पर पहुंचकर पुल की स्थिति का जायजा लिया था। ग्रामीणों का दावा है कि पुल के निर्माण या मरम्मत के लिए टेंडर भी पास कराया गया था। इसके बावजूद अब तक धरातल पर काम शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें उम्मीद थी कि टेंडर पास होने के बाद जल्द ही काम शुरू होगा और वर्षों पुरानी समस्या खत्म हो जाएगी। लेकिन समय बीतने के बावजूद हालात जस के तस हैं। अब ग्रामीण प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
कैमरे में कैद ये तस्वीरें सिर्फ बदहाल पुल की कहानी नहीं, बल्कि उन ग्रामीणों की परेशानी बयां कर रही हैं, जिनके लिए यही रास्ता रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा है। ग्रामीणों का सीधा सवाल है—जब पुल के काम के लिए टेंडर पास होने की बात कही जा रही है, तो आखिर काम कब शुरू होगा? क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है, या ग्रामीणों को जल्द सुरक्षित रास्ता मिलेगा?
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    22 min ago
  • नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया। नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।
    1
    नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।


नगर उपाध्यक्ष अब्दुल कादिर अंसारी की ओर से जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच राशन एवं आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने बुजुर्गों का कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया।
    user_Altamas rja
    Altamas rja
    News Anchor भंडरा, लोहरदगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत।अंजुमन इस्लामिया बघनी के चुनाव में सदर पद पर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री पद पर तंमजीद अंसारी ने जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 356 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।सदर पद के लिए हुए चुनाव में आजाद अंसारी को 193 वोट मिले, जबकि शरीफुद्दीन अंसारी को 78 वोट और इशाक अंसारी को 74 वोट प्राप्त हुए। इस तरह आजाद अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से स्पष्ट बढ़त बनाते हुए सदर पद पर जीत हासिल की। वहीं, सेक्रेट्री पद के चुनाव में तंमजीद अंसारी को 112 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर तौफीक अंसारी को 109 वोट, रकिम अंसारी को 88 वोट तथा नसरुद्दीन अंसारी को 37 वोट प्राप्त हुए।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित सदर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री तंमजीद अंसारी को बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी अंजुमन इस्लामिया बघनी के विकास, सामाजिक एकता और समुदाय के हित में बेहतर कार्य करेगी।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में मिले विश्वास और जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा।इससे पहले बुधवार सुबह 7:00 से ही अंजुमन इस्लामिया चुनाव बघनी का कार्यक्रम शुरू हुआ।चुनाव अंजुमन फ्लाहुल मुस्लिमन सिसई की निगरानी में कराया गया।अंजुमन सिसई के सेक्रेटरी शमशाम उल हक अंसारी सब मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस मतदान के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। बताया गया कि यह चुनाव मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए कराया जा रहा है। अंजुमन इस्लामिया बघनी का चुनाव पहली बार मतदान के द्वारा कराया गया। यह चुनाव 3 वर्ष तक के लिए प्रभावी रहेगा। मौके पर चुनाव प्रवेक्षक महमूद आलम सह प्रवेक्षक जुलफान अंसारी, सिसई सदर सलमान अली,चुनाव प्रभारी नेज़ामुद्दीन अंसारी, सह प्रभारी बैबूल अंसारी,प्रथम मतदान पदाधिकारी फिरदोस अलम, द्वितीय मतदान पदाधिकारी मोहम्मद दावर हुसैन,तृतीय मतदान पदाधिकारी हाजी शमीम अंसारी और पीठासीन पदाधिकारी के रूप में मुमताज अंसारी सेक्रेटरी अंजुमन इस्लामिया करकरी,मो जुबेर अंसारी करकरी, रिजवान अंसारी,असरारुल हक, खालिद अंसारी, मोइन अंसारी,तनवीर अंसारी,हसीब अंसारी, फिरोज अंसारी, अशफाक अंसारी, कासिम अंसारी,मोजिब अंसारी,समसेर अंसारी सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित हुए।
    1
    अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत
अंजुमन इस्लामिया बघनी चुनाव में आजाद अंसारी और तंमजीद अंसारी ने दर्ज की जीत।अंजुमन इस्लामिया बघनी के चुनाव में सदर पद पर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री पद पर तंमजीद अंसारी ने जीत दर्ज की। चुनाव में कुल 356 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया।सदर पद के लिए हुए चुनाव में आजाद अंसारी को 193 वोट मिले, जबकि शरीफुद्दीन अंसारी को 78 वोट और इशाक अंसारी को 74 वोट प्राप्त हुए। इस तरह आजाद अंसारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से स्पष्ट बढ़त बनाते हुए सदर पद पर जीत हासिल की।
वहीं, सेक्रेट्री पद के चुनाव में तंमजीद अंसारी को 112 वोट मिले और उन्होंने जीत दर्ज की। दूसरे स्थान पर तौफीक अंसारी को 109 वोट, रकिम अंसारी को 88 वोट तथा नसरुद्दीन अंसारी को 37 वोट प्राप्त हुए।चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद समर्थकों ने नवनिर्वाचित सदर आजाद अंसारी और सेक्रेट्री तंमजीद अंसारी को बधाई दी। लोगों ने उम्मीद जताई कि नई कमेटी अंजुमन इस्लामिया बघनी के विकास, सामाजिक एकता और समुदाय के हित में बेहतर कार्य करेगी।नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने भी सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव में मिले विश्वास और जिम्मेदारी को पूरी ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास किया जाएगा।इससे पहले बुधवार सुबह 7:00 से ही अंजुमन इस्लामिया चुनाव बघनी का कार्यक्रम शुरू हुआ।चुनाव अंजुमन फ्लाहुल मुस्लिमन सिसई की निगरानी में कराया गया।अंजुमन सिसई के सेक्रेटरी  शमशाम उल हक अंसारी सब मुख्य रूप से उपस्थित थे। 
इस मतदान के लिए ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा गया। बताया गया कि यह चुनाव मुस्लिम समाज की बेहतरी के लिए कराया जा रहा है। अंजुमन इस्लामिया बघनी का चुनाव पहली बार मतदान के द्वारा कराया गया। यह चुनाव 3 वर्ष तक के लिए प्रभावी रहेगा।
मौके पर चुनाव प्रवेक्षक महमूद आलम सह प्रवेक्षक जुलफान अंसारी, सिसई सदर सलमान अली,चुनाव प्रभारी नेज़ामुद्दीन अंसारी, सह प्रभारी बैबूल अंसारी,प्रथम मतदान पदाधिकारी फिरदोस अलम,
द्वितीय मतदान पदाधिकारी मोहम्मद दावर हुसैन,तृतीय मतदान पदाधिकारी हाजी शमीम अंसारी और पीठासीन पदाधिकारी के रूप में मुमताज अंसारी सेक्रेटरी अंजुमन इस्लामिया करकरी,मो जुबेर अंसारी करकरी, रिजवान अंसारी,असरारुल हक, खालिद अंसारी, मोइन अंसारी,तनवीर अंसारी,हसीब अंसारी, फिरोज अंसारी, अशफाक अंसारी, कासिम अंसारी,मोजिब अंसारी,समसेर अंसारी सहित गांव के ग्रामीण उपस्थित हुए।
    user_AMIT
    AMIT
    गुमला, गुमला, झारखंड•
    21 hrs ago
  • वारवादाग गांव में वज्रपात से किसान की मौत, गांव में गमगीन माहौल। शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता। खूंटी। कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बारवादाग गांव निवासी 57 बार्षिय किसान भौवा कुम्हार वज्रपात की चपेटे में आने मौत हो गई। जरियागढ पुलिस शव को पंचनामा करने के पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेजा। गांव में शोक का महौल। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भौवा कुम्हार प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार को भी दिन के लगभग 9 बजे बैल चाराने के लिए बरवादाग और मास्को गांव के सीमांना झूमता टांड के पास गया हुआ था। लगभग सावा एक बजे आसमान में काले बादल छाया और बुंदाबांदी पानी बरसने के साथ ही वज्रपात हुआ, जिसका चपेट में भौवा कुम्हार वज्रपात की चपेटे में आने से जमीन पर गीर गाया और छटपटाने लगा। मवेशी चराने साथ में गांव के लोग गये हुए थे, घाटना के बाद तत्काल गांव आकर परिजनों और गांव वाले को सूचना दिया। गांव वाले तत्काल घाटना स्थल पहुंचा और देखा तो भौवा कुम्हार का मृत्यु हो चुका था। ग्रामीणों द्वारा जरियागढ पुलिस को सूचना दिया गया। पुलिस घाटना स्थल पहुंचकर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु खूंटी सदर अस्पताल भेजा। पत्नी का रोल रो कर बुरा हाल। मृतक भौवा कुम्हार का पत्नी शांति देवी , पति का शव देखकर छाति पीट पीट कर रोने लगी। वहीं बेटा चरकू महतो का आंख से आंसू रूक नहीं रहा था। घाटना की जानकारी मिलने के बाद पुरा गांव में गमगीन माहौल हो गया।
    1
    वारवादाग गांव में वज्रपात से किसान की मौत, गांव में गमगीन माहौल।
शुरू ऐप्प न्यूज़ संवाददाता।
खूंटी।
कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के बारवादाग गांव निवासी 57 बार्षिय किसान भौवा कुम्हार वज्रपात की चपेटे में आने मौत हो गई। जरियागढ पुलिस शव को पंचनामा करने के पोस्टमार्टम के लिए खूंटी भेजा।
गांव में शोक का महौल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक भौवा कुम्हार प्रत्येक दिन की तरह गुरुवार को भी दिन के लगभग 9 बजे बैल चाराने के लिए बरवादाग और मास्को गांव के सीमांना झूमता टांड के पास गया हुआ था।
लगभग सावा एक बजे आसमान में काले बादल छाया और बुंदाबांदी पानी बरसने के साथ ही वज्रपात हुआ, जिसका चपेट में भौवा कुम्हार वज्रपात की चपेटे में आने से जमीन पर गीर गाया और छटपटाने लगा।
मवेशी चराने साथ में गांव के लोग गये हुए थे, घाटना के बाद तत्काल गांव आकर परिजनों और गांव वाले को सूचना दिया।
गांव वाले तत्काल घाटना स्थल पहुंचा और देखा तो भौवा कुम्हार का मृत्यु हो चुका था।
ग्रामीणों द्वारा जरियागढ पुलिस को सूचना दिया गया।
पुलिस घाटना स्थल पहुंचकर पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु खूंटी सदर अस्पताल भेजा।
पत्नी का रोल रो कर बुरा हाल।
मृतक भौवा कुम्हार का पत्नी शांति देवी , पति का शव देखकर छाति पीट पीट कर रोने लगी। वहीं बेटा चरकू महतो का आंख से आंसू रूक नहीं रहा था।
घाटना की जानकारी मिलने के बाद पुरा गांव में गमगीन माहौल हो गया।
    user_Durga Baraik
    Durga Baraik
    Local News Reporter कर्रा, खूंटी, झारखंड•
    58 min ago
  • लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे
    1
    लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे 
लोहरदगा जिला के सेन्हा प्रखंड के अरु पंचायत की हकीकत सुनकर आप दंग रह जाएंगे
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    7 hrs ago
  • न्यूज़ हेडलाइन गांव के लोग बोले—एप्लीकेशन देते-देते हार चुके हैं, रोड नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन! गांव के लोगों ने विधायक सांसद को दे डाली चुनौती,
    1
    न्यूज़ हेडलाइन

गांव के लोग बोले—एप्लीकेशन देते-देते हार चुके हैं, रोड नहीं बना तो होगा उग्र आंदोलन!


गांव के लोगों ने विधायक सांसद को दे डाली चुनौती,
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, चालक फरार गुमला पालकोट थाना क्षेत्र के बागेसेरा डुमरडीह निवासी 40 वर्षीय संजय उरांव की मंगलवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजय उरांव बेहरा टोली में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। खेती-बारी के काम से मंगलवार को वह गांव गया था। शाम को लौटने के दौरान बघिमा पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायल संजय को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संजय विवाहित था और उनके दो बच्चे हैं। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे मृतक की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि परिवार में कमाने वाले संजय ही था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    1
    पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ने ली युवक की जान, चालक फरार


गुमला 
पालकोट थाना क्षेत्र के बागेसेरा डुमरडीह निवासी 40 वर्षीय संजय उरांव की मंगलवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार संजय उरांव बेहरा टोली में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता था। खेती-बारी के काम से मंगलवार को वह गांव गया था। शाम को लौटने के दौरान बघिमा पेट्रोल पंप के समीप एक ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों और एंबुलेंस की मदद से घायल संजय को सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। संजय विवाहित था और उनके दो बच्चे हैं। बुधवार की सुबह करीब नौ बजे मृतक की पत्नी पार्वती देवी ने बताया कि परिवार में कमाने वाले संजय ही था। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • गुमला-छत्तीसगढ़ रोड पर भीषण हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में महाराष्ट्र के युवक की मौत
    1
    गुमला-छत्तीसगढ़ रोड पर भीषण हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में महाराष्ट्र के युवक की मौत
    user_Shivam Singh
    Shivam Singh
    Local News Reporter गुमला, गुमला, झारखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.