logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुलंदशहर: गंग नहर में नहाने गया युवक अचानक नहर में डूबा। गहरे पानी में जाने से 30 वर्षीय नाजिम एकाएक हुआ लापता। बहन के यहां कार्यक्रम में आया था झाझर निवासी नाजिम। नहर किनारे मिले कपड़ों के बाद परिजनों को दी गई सूचना। स्थानीय पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी। घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम। बुलंदशहर के वलीपुरा नहर का मामला। वीओ : बुलंदशहर के वलीपुरा नहर में नहाने गया 30 वर्षीय नाजिम अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया। वह झाझर निवासी था और बहन के यहां कार्यक्रम में आया था। नहर किनारे मिले कपड़ों के बाद परिजनों को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ टीम उसकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

3 hrs ago
user_Qtv.Uttarpradesh news channel
Qtv.Uttarpradesh news channel
Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बुलंदशहर: गंग नहर में नहाने गया युवक अचानक नहर में डूबा। गहरे पानी में जाने से 30 वर्षीय नाजिम एकाएक हुआ लापता। बहन के यहां कार्यक्रम में आया था झाझर निवासी नाजिम। नहर किनारे मिले कपड़ों के बाद परिजनों को दी गई सूचना। स्थानीय पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ टीम तलाश में जुटी। घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम। बुलंदशहर के वलीपुरा नहर का मामला। वीओ : बुलंदशहर के वलीपुरा नहर में नहाने गया 30 वर्षीय नाजिम अचानक गहरे पानी में जाने से डूब गया। वह झाझर निवासी था और बहन के यहां कार्यक्रम में आया था। नहर किनारे मिले कपड़ों के बाद परिजनों को सूचना दी गई। स्थानीय पुलिस, गोताखोर और एसडीआरएफ टीम उसकी तलाश में जुटी है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    1
    Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    user_जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    10 min ago
  • पिता से हुई मामूली कहासुनी के बाद एक नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ​लक्की नामक नाबालिग युवक के रूप में हुई मृतक की पहचान। ​बताया जा रहा है कि देर शाम पिता से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने घर के अंदर फंदा लगा लिया। परिजन शव को सूरजमल जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी। ​घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। खुर्जा नगर कोतवाली के न्यू शिवपुरी (आरा मशीन वाली गली) का मामला।
    3
    पिता से हुई मामूली कहासुनी के बाद एक नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
​लक्की नामक नाबालिग युवक के रूप में हुई मृतक की पहचान।
​बताया जा रहा है कि देर शाम पिता से किसी बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद युवक ने घर के अंदर फंदा लगा लिया।
परिजन शव को सूरजमल जटिया अस्पताल लेकर पहुंचे, डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित किया।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्यवाही में जुटी।
​घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 
खुर्जा नगर कोतवाली के न्यू शिवपुरी (आरा मशीन वाली गली) का मामला।
    user_Qtv.Uttarpradesh news channel
    Qtv.Uttarpradesh news channel
    Photographer बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • ​बुलन्दशहर (गुलावठी): जनपद के गुलावठी विद्युत उपकेंद्र-2 के अंतर्गत एक बार फिर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ छपरावत फीडर पर फाल्ट ठीक कर रहा एक संविदाकर्मी लाइनमैन रवि हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। कैसे हुआ दर्दनाक हादसा? ​जानकारी के मुताबिक, रवि छपरावत फीडर पर लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा हुआ था। उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे खुशहालपुर फीडर का तार अचानक टूटकर नीचे की लाइन पर गिर गया। तारों में अचानक उतरे तेज करंट की वजह से रवि संभल नहीं पाया और उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। ​हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और साथियों ने तुरंत SSO को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई। घायल लाइनमैन रवि को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल रवि का इलाज जारी है। ​विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल ​स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी रोष है। बताया जा रहा है, ​छपरावत और खुशहालपुर फीडर के क्रॉस तारों की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। ​बार-बार शिकायतों के बावजूद विभाग ने इन क्रॉस फीडरों को अलग करने की जहमत नहीं उठाई। ​यदि जल्द ही इन क्रॉस लाइनों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं। ​"विद्युत विभाग की कुंभकर्णी नींद कब टूटेगी? क्या विभाग किसी और बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?" ​बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट
    1
    ​बुलन्दशहर (गुलावठी): जनपद के गुलावठी विद्युत उपकेंद्र-2 के अंतर्गत एक बार फिर बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ छपरावत फीडर पर फाल्ट ठीक कर रहा एक संविदाकर्मी लाइनमैन रवि हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया।
कैसे हुआ दर्दनाक हादसा?
​जानकारी के मुताबिक, रवि छपरावत फीडर पर लाइन ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा हुआ था। उसी दौरान ऊपर से गुजर रहे खुशहालपुर फीडर का तार अचानक टूटकर नीचे की लाइन पर गिर गया। तारों में अचानक उतरे तेज करंट की वजह से रवि संभल नहीं पाया और उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया।
​हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और साथियों ने तुरंत SSO को सूचना देकर सप्लाई बंद करवाई। घायल लाइनमैन रवि को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। फिलहाल रवि का इलाज जारी है।
​विभाग की लापरवाही पर उठे सवाल
​स्थानीय लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ भारी रोष है। बताया जा रहा है, ​छपरावत और खुशहालपुर फीडर के क्रॉस तारों की वजह से पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।
​बार-बार शिकायतों के बावजूद विभाग ने इन क्रॉस फीडरों को अलग करने की जहमत नहीं उठाई।
​यदि जल्द ही इन क्रॉस लाइनों को दुरुस्त नहीं किया गया, तो भविष्य में और भी बड़े हादसे हो सकते हैं।
​"विद्युत विभाग की कुंभकर्णी नींद कब टूटेगी? क्या विभाग किसी और बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है?"
​बुलन्दशहर टाइम्स न्यूज के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट
    user_Bulandshahr Times News
    Bulandshahr Times News
    Local News Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by समाचार थर्टी लाईव
    1
    Post by समाचार थर्टी लाईव
    user_समाचार थर्टी लाईव
    समाचार थर्टी लाईव
    Reporter बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • पिता की डांट से क्षुब्ध नाबालिक किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या। ​पिता से हुई मामूली कहासुनी के बाद फांसी के फंदे पर झूला किशोर। जाल से फांसी के फंदे पर झूले किशोर को परिजनों ने उतारकर पहुंचाया जटिया अस्पताल। जहां डॉक्टरों ने किशोर को किया मृत घोषित। ​लक्की नाम से हुई मृतक किशोर की पहचान। ​बताया जा रहा है कि देर शाम पिता ने मां से किसी बात पर की थी मारपीट। जिसके बाद किशोर ने घर जाल में फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य। परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार। परिजन शव को लेकर पहुंचे घर,अंतिम संस्कार में जुटे परिजन। नगर कोतवाली के न्यू शिवपुरी (आरा मशीन वाली गली) का मामला।
    1
    पिता की डांट से क्षुब्ध नाबालिक किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।
​पिता से हुई मामूली कहासुनी के बाद  फांसी के फंदे पर झूला किशोर।
जाल से फांसी के फंदे पर झूले किशोर को परिजनों ने उतारकर पहुंचाया जटिया अस्पताल।
जहां डॉक्टरों ने किशोर को किया मृत घोषित।
​लक्की नाम से हुई मृतक किशोर की पहचान।
​बताया जा रहा है कि देर शाम पिता ने मां से किसी बात पर की थी मारपीट। जिसके बाद किशोर ने घर जाल में  फंदा लगाकर कर ली आत्महत्या।
फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य।
परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार। परिजन शव को लेकर पहुंचे घर,अंतिम संस्कार में जुटे परिजन।
नगर कोतवाली के न्यू शिवपुरी (आरा मशीन वाली गली) का मामला।
    user_Upkar chauhan Reporter
    Upkar chauhan Reporter
    Court reporter खुर्जा, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शिकारपुर : क्षेत्र के प्रसिद्ध साईं मन्दिर में बीती रात बेखौफ चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी चोरों ने न केवल भगवान के घर की पवित्रता को भंग किया बल्कि मन्दिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और बाबा का चांदी का छत्र भी चोरी कर लिया हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय मन्दिर परिसर में दो सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे फिर भी चोर बड़ी आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए ​जानकारी के अनुसार चोरों ने मन्दिर में घुसकर सबसे पहले दानपेटी का ताला तोड़ा और उसमें रखे लगभग 5,000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया इसके बाद शातिर चोरों ने साईं बाबा की मूर्ति के ऊपर लगा 250 ग्राम चांदी का छत्र भी उतार लिया चोरी की इस घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है ​शातिर तरीके से दिया अंजाम ​चोरों की चालाकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पकड़े जाने के डर से उन्होंने हाथों में दस्ताने पहने हुए थे ताकि कहीं भी उनके उंगलियों के निशान न छूट सकें सुरक्षा के लिए तैनात दो गार्डों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है ​जांच में जुटी भारी पुलिस फोर्स और टीमें ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया मौके पर भारी पुलिस बल के साथ फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और फॉरेंसिक टीम पहुँच चुकी है पुलिस की टीमें मन्दिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का सुराग मिल सके ​श्रद्धालुओं में नाराजगी ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलन्द हो गए है कि अब वे भगवान के घर को भी निशाना बनाने से नहीं कतरा रहे है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा जब इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि बीती रात साईं मन्दिर में चोरों ने चोरी कर ली है पुलिस द्वारा जांच कि जा रही है जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जायेगा पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज चैक कर रही है साईं मन्दिर कि ट्रस्ट वालों ने कोतवाली में तहरीर दे दी है ।
    4
    शिकारपुर : क्षेत्र के प्रसिद्ध साईं मन्दिर में बीती रात बेखौफ चोरों ने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम देकर सनसनी फैला दी चोरों ने न केवल भगवान के घर की पवित्रता को भंग किया बल्कि मन्दिर की दानपेटी तोड़कर नकदी और बाबा का चांदी का छत्र भी चोरी कर लिया हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय मन्दिर परिसर में दो सुरक्षाकर्मी ड्यूटी पर तैनात थे फिर भी चोर बड़ी आसानी से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए ​जानकारी के अनुसार चोरों ने मन्दिर में घुसकर सबसे पहले दानपेटी का ताला तोड़ा और उसमें रखे लगभग 5,000 रुपये की नकदी पर हाथ साफ किया इसके बाद शातिर चोरों ने साईं बाबा की मूर्ति के ऊपर लगा 250 ग्राम चांदी का छत्र भी उतार लिया चोरी की इस घटना से स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी रोष व्याप्त है ​शातिर तरीके से दिया अंजाम ​चोरों की चालाकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पकड़े जाने के डर से उन्होंने हाथों में दस्ताने पहने हुए थे ताकि कहीं भी उनके उंगलियों के निशान न छूट सकें सुरक्षा के लिए तैनात दो गार्डों की मौजूदगी के बावजूद इस तरह की चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है ​जांच में जुटी भारी पुलिस फोर्स और टीमें ​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन में हड़कम्प मच गया मौके पर भारी पुलिस बल के साथ फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स और फॉरेंसिक टीम पहुँच चुकी है पुलिस की टीमें मन्दिर परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का सुराग मिल सके ​श्रद्धालुओं में नाराजगी ​स्थानीय निवासियों का कहना है कि चोरों के हौसले इतने बुलन्द हो गए है कि अब वे भगवान के घर को भी निशाना बनाने से नहीं कतरा रहे है पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर चोरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा जब इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यज्ञदत्त शर्मा, से जानकारी करी तो उन्होंने बताया कि बीती रात साईं मन्दिर में चोरों ने चोरी कर ली है पुलिस द्वारा जांच कि जा रही है जल्द से जल्द चोरी का खुलासा किया जायेगा पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज चैक कर रही है साईं मन्दिर कि ट्रस्ट वालों ने कोतवाली में तहरीर दे दी है ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नारी से ही ज्ञान है, और नारी से शक्ति। सरकार भारत की महिलाओं को बिना अपने राजनीतिक दांवपेंच में उलझाए और बिना देरी - जाति जनगणना के आधार पर सीधे-सीधे उनका अधिकार दे।
    1
    नारी से ही ज्ञान है, और नारी से शक्ति।
सरकार भारत की महिलाओं को बिना अपने राजनीतिक दांवपेंच में उलझाए और बिना देरी - जाति जनगणना के आधार पर सीधे-सीधे उनका अधिकार दे।
    user_Subodh kumar
    Subodh kumar
    Agricultural service गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    1
    Post by जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    user_जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    जिला बुलंदशहर संजय कुमार गौतम
    बुलंदशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.