logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

Molluscum Contagiosum : Symptoms , Causes and Treatment अमेठी शहर का पहला चर्मरोग क्लीनिक : अंसारी क्लीनिक, मुंशीगंज रोड, HDFC बैंक के बगल, अमेठी

22 hrs ago
user_ANSARI CLINIC
ANSARI CLINIC
Dermatologist Amethi, Uttar Pradesh•
22 hrs ago
d9be1187-1506-4996-a31c-5207b924eba9

Molluscum Contagiosum : Symptoms , Causes and Treatment अमेठी शहर का पहला चर्मरोग क्लीनिक : अंसारी क्लीनिक, मुंशीगंज रोड, HDFC बैंक के बगल, अमेठी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *एंटी करप्शन टीम ने ग्रामीण बैंक के मैनेजर और चपरासी को किया गिरफ्तार* सुल्तानपुर एंटी करप्शन टीम ने ग्रामीण बैंक के मैनेजर और चपरासी को किया गिरफ्तार। केसीसी लोन के नाम पर किसान से मैनेजर ने मांगे थे 30 हजार। सौदेबाजी के बाद 5 हजार में तय हुआ था लेनदेन। मैनेजर पर चपरासी के जरिए रिश्वत लेने का आरोप। एंटी करप्शन टीम दोनों को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी। दोस्तपुर थानाक्षेत्र के बेलवारे स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का मामला।
    4
    *एंटी करप्शन टीम ने ग्रामीण बैंक के मैनेजर और चपरासी को किया गिरफ्तार*
सुल्तानपुर 
एंटी करप्शन टीम ने ग्रामीण बैंक के मैनेजर और चपरासी को किया गिरफ्तार।
केसीसी लोन के नाम पर किसान से मैनेजर ने मांगे थे 30 हजार।
सौदेबाजी के बाद 5 हजार में तय हुआ था लेनदेन।
मैनेजर पर चपरासी के जरिए रिश्वत लेने का आरोप।
एंटी करप्शन टीम दोनों को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी।
दोस्तपुर थानाक्षेत्र के बेलवारे स्थित उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक का मामला।
    user_लालजी
    लालजी
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अखंड योगदान एसोसिएशन द्वारा हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन* *धम्मौर, सुल्तानपुर | 21 सितंबर 2026* सेंट जोसेफ ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, धम्मौर, सुल्तानपुर में अखंड योगदान एसोसिएशन के तत्वावधान में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल 129 बच्चों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 115 बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों ने बड़े ही उत्साह और लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में पूर्ण शांति व्यवस्था बनी रही। इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि हिंदी भाषा के प्रति बच्चों में रुचि जगाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। भविष्य में भी इसी तरह की शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी। संस्था द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य बच्चे भी प्रेरित हो सकें विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने अखंड योगदान एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की।
    3
    अखंड योगदान एसोसिएशन द्वारा हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन*
*धम्मौर, सुल्तानपुर | 21 सितंबर 2026*
सेंट जोसेफ ग्लोरियस पब्लिक स्कूल, धम्मौर, सुल्तानपुर में अखंड योगदान एसोसिएशन के तत्वावधान में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए कुल 129 बच्चों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 115 बच्चे उपस्थित रहे। बच्चों ने बड़े ही उत्साह और लगन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। परीक्षा के दौरान विद्यालय परिसर में पूर्ण शांति व्यवस्था बनी रही।
इस अवसर पर आयोजकों ने कहा कि हिंदी भाषा के प्रति बच्चों में रुचि जगाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। भविष्य में भी इसी तरह की शैक्षिक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी।
संस्था द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया जाएगा, ताकि अन्य बच्चे भी प्रेरित हो सकें
विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने अखंड योगदान एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की।
    user_Om Ķumar Verma
    Om Ķumar Verma
    Local News Reporter सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • श्रमिकों को भटकना नहीं पड़ेगा, डीएम ने किया निरीक्षण: सुल्तानपुर के दरियापुर लेबर अड्डे पर मिलेंगी सभी सुविधाएं, लगेंगे मेडिकल कैंप सुल्तानपुर शहर के दरियापुर स्थित ओवरब्रिज के नीचे बने लेबर अड्डे का डीएम इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे दूसरे दिन भी निरीक्षण किया। उन्होंने काम की तलाश में रोज भटकने वाले मजदूरों और श्रमिकों को बड़ी राहत देने के मकसद से यह दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद श्रमिकों से सीधा बात की, उनकी समस्याएं सुनीं और मिल रही सुविधाओं को देखा। डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दरियापुर लेबर अड्डे को एक स्थायी श्रमिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका मुख्य मकसद श्रमिकों को रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकने से बचाना है। श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। इससे उन्हें शासन की विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा का सीधा फायदा मिल सकेगा। लेबर अड्डे पर जल्द ही विशेष मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इनमें मोबाइल मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस और एक्स-रे मशीनों जैसी बुनियादी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं मिलेंगी। इससे पहले अधिकांश श्रमिक शाहगंज चौराहे या अन्य जगहों पर जमा होते थे। प्रशासन ने दरियापुर लेबर अड्डे का दोबारा व्यवस्थित तरीके से संचालन शुरू कर सभी श्रमिकों को एक निश्चित जगह पर लाने की पहल की है। डीएम ने मीडिया और मौजूद अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और रोजगार के लिए पूरी तरह लगा हुआ है। इस लेबर अड्डे को सभी जरूरी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। डीएम ने यह भी आदेश दिया है कि दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे की जो जमीन रेलवे फाटक तक खाली हुई है, उसे भी अपने कब्जे में लेने और आरक्षित करने का आदेश दिया है।
    1
    श्रमिकों को भटकना नहीं पड़ेगा, डीएम ने किया निरीक्षण: सुल्तानपुर के दरियापुर लेबर अड्डे पर मिलेंगी सभी सुविधाएं, लगेंगे मेडिकल कैंप
सुल्तानपुर शहर के दरियापुर स्थित ओवरब्रिज के नीचे बने लेबर अड्डे का डीएम इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार सुबह 10:30 बजे दूसरे दिन भी निरीक्षण किया। उन्होंने काम की तलाश में रोज भटकने वाले मजदूरों और श्रमिकों को बड़ी राहत देने के मकसद से यह दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद श्रमिकों से सीधा बात की, उनकी समस्याएं सुनीं और मिल रही सुविधाओं को देखा।
डीएम इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दरियापुर लेबर अड्डे को एक स्थायी श्रमिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। इसका मुख्य मकसद श्रमिकों को रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटकने से बचाना है।
श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का मौके पर ही पंजीकरण किया जाएगा। इससे उन्हें शासन की विभिन्न सरकारी योजनाओं और सुरक्षा का सीधा फायदा मिल सकेगा।
लेबर अड्डे पर जल्द ही विशेष मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे। इनमें मोबाइल मेडिकल यूनिट, एम्बुलेंस और एक्स-रे मशीनों जैसी बुनियादी स्वास्थ्य जांच की सुविधाएं मिलेंगी।
इससे पहले अधिकांश श्रमिक शाहगंज चौराहे या अन्य जगहों पर जमा होते थे। प्रशासन ने दरियापुर लेबर अड्डे का दोबारा व्यवस्थित तरीके से संचालन शुरू कर सभी श्रमिकों को एक निश्चित जगह पर लाने की पहल की है।
डीएम ने मीडिया और मौजूद अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि प्रशासन श्रमिकों के कल्याण, सुरक्षा और रोजगार के लिए पूरी तरह लगा हुआ है। इस लेबर अड्डे को सभी जरूरी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है।
डीएम ने यह भी आदेश दिया है कि दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे की जो जमीन रेलवे फाटक तक खाली हुई है, उसे भी अपने कब्जे में लेने और आरक्षित करने का आदेश दिया है।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • पुलिस हिरासत में युवक अर्जुन की मौत का मामला, डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी दीपक भूकर ने दी जानकारी प्रतापगढ़। पुलिस हिरासत में युवक अर्जुन की मौत का मामला, डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी दीपक भूकर ने दी जानकारी, डीएम अभिषेक पांडेय मजिस्ट्रीयल जांच के दिए आदेश, रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई, परिजनों ने मृतक के शव का किया अंतिम संस्कार, पट्टी थाने के शौचालय में युवक का शव लटकते मिला था,
    1
    पुलिस हिरासत में युवक अर्जुन की मौत का मामला,

डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी दीपक भूकर ने दी जानकारी
प्रतापगढ़।
पुलिस हिरासत में युवक अर्जुन की मौत का मामला,
डीएम अभिषेक पांडेय, एसपी दीपक भूकर ने दी जानकारी,
डीएम अभिषेक पांडेय मजिस्ट्रीयल जांच के दिए आदेश,
रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध होगी कार्रवाई,
परिजनों ने मृतक के शव का किया अंतिम संस्कार,
पट्टी थाने के शौचालय में युवक का शव लटकते मिला था,
    user_Salman Khan "Journalist"
    Salman Khan "Journalist"
    Local News Reporter प्रतापगढ़, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • शाहगंज चौराहे से दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे शिफ्ट हुआ श्रमिक जोन सुलतानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की पहल पर शाहगंज चौराहे पर लगने वाला श्रमिक जोन अब दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे संचालित होगा। जिलाधिकारी ने मंगलवार को श्रमिक जोन पहुंचकर श्रमिकों से संवाद किया। इसके बाद श्रमिकों को नए स्थान पर शिफ्ट किया गया। अब काम की तलाश करने वाले श्रमिक एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिक जोन में बैठने, बिजली और पानी समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सात दिवसीय मेडिकल कैंप लगाया गया है। इसमें टीबी, बुखार, आंखों, शुगर और रक्तचाप की जांच की जा रही है। भविष्य में भी समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। श्रमिकों का पंजीकरण कराकर आयुष्मान और श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं। पात्र श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। स्वास्थ्य शिविरों में एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराने की भी तैयारी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को श्रमिकों का समय से मानदेय सुनिश्चित कराने और भुगतान में लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
    1
    शाहगंज चौराहे से दरियापुर फ्लाईओवर के नीचे शिफ्ट हुआ श्रमिक जोन
सुलतानपुर। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की पहल पर शाहगंज चौराहे पर लगने वाला श्रमिक जोन अब दरियापुर ओवरब्रिज के नीचे संचालित होगा। जिलाधिकारी ने मंगलवार को श्रमिक जोन पहुंचकर श्रमिकों से संवाद किया। इसके बाद श्रमिकों को नए स्थान पर शिफ्ट किया गया। अब काम की तलाश करने वाले श्रमिक एक ही स्थान पर आसानी से उपलब्ध होंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि श्रमिक जोन में बैठने, बिजली और पानी समेत जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सात दिवसीय मेडिकल कैंप लगाया गया है। इसमें टीबी, बुखार, आंखों, शुगर और रक्तचाप की जांच की जा रही है। भविष्य में भी समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
श्रमिकों का पंजीकरण कराकर आयुष्मान और श्रमिक कार्ड बनाए जा रहे हैं। पात्र श्रमिकों को श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। स्वास्थ्य शिविरों में एक्स-रे मशीन, मोबाइल एंबुलेंस और मोबाइल मेडिकल यूनिट की सुविधा उपलब्ध कराने की भी तैयारी है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को श्रमिकों का समय से मानदेय सुनिश्चित कराने और भुगतान में लापरवाही पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।
    user_Breaking news SLT
    Breaking news SLT
    Local News Reporter Sultanpur, Uttar Pradesh•
    13 hrs ago
  • रामगंज चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप, एसपी से शिकायत अमेठी। सोनारी गांव निवासी सत्येंद्र बहादुर सिंह ने रामगंज चौकी इंचार्ज पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि 21 सितंबर को वह अपने साथी के साथ रामगंज चौकी पहुंचा था। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने उसका मोबाइल ले लिया और काफी देर तक चौकी में बैठाए रखा। सत्येंद्र बहादुर सिंह ने मामले की जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    1
    रामगंज चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप, एसपी से शिकायत
अमेठी। सोनारी गांव निवासी सत्येंद्र बहादुर सिंह ने रामगंज चौकी इंचार्ज पर गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि 21 सितंबर को वह अपने साथी के साथ रामगंज चौकी पहुंचा था। इस दौरान चौकी इंचार्ज ने उसका मोबाइल ले लिया और काफी देर तक चौकी में बैठाए रखा।
सत्येंद्र बहादुर सिंह ने मामले की जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, मामले में पुलिस का पक्ष सामने नहीं आया है। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *लखनऊ: मोहनलालगंज क्षेत्र के जबरेला नहर के पास...* प्रतिमा विसर्जन के दौरान 2 युवकों हरी और धीरज डूबे...
    1
    *लखनऊ: मोहनलालगंज क्षेत्र के जबरेला नहर के पास...* प्रतिमा विसर्जन के दौरान 2 युवकों हरी और धीरज डूबे...
    user_Kkk
    Kkk
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष ने संजय निषाद पर कसा तंज डॉ. राजपाल कश्यप: बोले-सुल्तानपुर में मछली मंडी नहीं, काहे के मछली मंत्री बने हैं सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप पार्टी मंगलवार कों कार्यालय पहुंचे। दोपहर 12 बजे उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद पर बिना नाम लिए तंज कसा। कश्यप ने कहा कि सुल्तानपुर में एक मछली मंडी तक नहीं बन पाई। उन्होंने सवाल किया कि जब मछली मंडी नहीं दे पाए, तो किस बात के मछली मंत्री बने हैं? डॉ. राजपाल कश्यप ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग यह भ्रम फैलाते थे कि 56 एसडीएम यादव हो गए हैं, लेकिन आज तक इसकी सूची नहीं दे पाए। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव ने बीजेपी की सभी नीतियों का पूरा ऑडिट किया है, जिसका बीजेपी कोई जवाब नहीं दे पाई है कि कितना आरक्षण घोटाला हुआ है। कश्यप ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा परीक्षाएं लीक हुईं। उन्होंने कहा कि 22 परीक्षाओं में 11 हजार 514 वैकेंसी का आरक्षण घोटाला किया गया है। अखिलेश यादव ने यह भी बताया है कि कितनी अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी गई हैं। उन्होंने जातीय जनगणना न कराने को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। कश्यप ने कहा कि कश्यप, निषाद और मल्लाह समाज का आरक्षण छीनने वाली बीजेपी को इस बार हैसियत बताने का काम किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार यह समाज बीजेपी की जमानतें जब्त कराएगा। कश्यप ने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र में 13 साल और उत्तर प्रदेश में 10 साल होने जा रहे हैं, यानी 23 साल की डबल इंजन सरकार ने क्या किया है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सड़कें तक नहीं बना पाई है। उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने जो बांधमंडी दी थी, उसे भी बीजेपी वालों ने कब्जा कर लिया है। चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं, सड़कों की हालत खराब है, स्कूलों की हालत भी ठीक नहीं है। अध्यापक नहीं हैं और विद्यालय बंद किए जा रहे हैं। कश्यप ने रेलवे स्टेशनों की दुर्दशा और सरकारी नलकूपों के खराब होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो पानी की टंकियां बनी थीं, वे भी गिर रही हैं, जो भ्रष्टाचार को दर्शाता है। डॉ. राजपाल कश्यप ने बताया कि पार्टी 75 जिलों का घोषणा पत्र तैयार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे और कहा कि जो सुझाव शामिल करने लायक होंगे, उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।
    1
    सपा पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष ने संजय निषाद पर कसा तंज
डॉ. राजपाल कश्यप: बोले-सुल्तानपुर में मछली मंडी नहीं, काहे के मछली मंत्री बने हैं
सुल्तानपुर में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप पार्टी मंगलवार कों कार्यालय पहुंचे। दोपहर 12 बजे उन्होंने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार के मंत्री संजय निषाद पर बिना नाम लिए तंज कसा।
कश्यप ने कहा कि सुल्तानपुर में एक मछली मंडी तक नहीं बन पाई। उन्होंने सवाल किया कि जब मछली मंडी नहीं दे पाए, तो किस बात के मछली मंत्री बने हैं?
डॉ. राजपाल कश्यप ने बीजेपी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोग यह भ्रम फैलाते थे कि 56 एसडीएम यादव हो गए हैं, लेकिन आज तक इसकी सूची नहीं दे पाए। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश यादव ने बीजेपी की सभी नीतियों का पूरा ऑडिट किया है, जिसका बीजेपी कोई जवाब नहीं दे पाई है कि कितना आरक्षण घोटाला हुआ है।
कश्यप ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 20 से ज्यादा परीक्षाएं लीक हुईं। उन्होंने कहा कि 22 परीक्षाओं में 11 हजार 514 वैकेंसी का आरक्षण घोटाला किया गया है। अखिलेश यादव ने यह भी बताया है कि कितनी अंबेडकर की मूर्तियां तोड़ी गई हैं।
उन्होंने जातीय जनगणना न कराने को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। कश्यप ने कहा कि कश्यप, निषाद और मल्लाह समाज का आरक्षण छीनने वाली बीजेपी को इस बार हैसियत बताने का काम किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार यह समाज बीजेपी की जमानतें जब्त कराएगा।
कश्यप ने रोजगार के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि केंद्र में 13 साल और उत्तर प्रदेश में 10 साल होने जा रहे हैं, यानी 23 साल की डबल इंजन सरकार ने क्या किया है? उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सड़कें तक नहीं बना पाई है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश सरकार ने जो बांधमंडी दी थी, उसे भी बीजेपी वालों ने कब्जा कर लिया है। चीनी मिलें बंद हो चुकी हैं, सड़कों की हालत खराब है, स्कूलों की हालत भी ठीक नहीं है। अध्यापक नहीं हैं और विद्यालय बंद किए जा रहे हैं।
कश्यप ने रेलवे स्टेशनों की दुर्दशा और सरकारी नलकूपों के खराब होने का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जो पानी की टंकियां बनी थीं, वे भी गिर रही हैं, जो भ्रष्टाचार को दर्शाता है।
डॉ. राजपाल कश्यप ने बताया कि पार्टी 75 जिलों का घोषणा पत्र तैयार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे और कहा कि जो सुझाव शामिल करने लायक होंगे, उन्हें सरकार बनने पर पूरा किया जाएगा।
    user_BREAKINGNEWS
    BREAKINGNEWS
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *लखनऊ: थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के अंतर्गत...* सई नदी, जबरेला में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान 03 व्यक्तियों के नदी में डूबने की घटना के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार द्वारा दी गई बाइट... *मीडिया अपडेट* *थाना-* मोहनलालगंज *विषय-* थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के अंतर्गत सई नदी, जबरेला में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान 03 व्यक्तियों के नदी में डूबने की सूचना के संबंध में... *विवरण-* मोहनलालगंज के सीसेंडी क्षेत्र में गणेश मूर्तियों का विसर्जन सई नदी, जबरेला में किया जा रहा था। मूर्ति विसर्जन के दौरान साथ आए कुछ व्यक्तियों के नदी में तैरने के लिए जाने के दौरान • धीरज पुत्र रामनरेश, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी सीसेंडी के नदी की गहराई डूबा • इसके अतिरिक्त 02 अन्य अज्ञात व्यक्ति को भी नदी में डूबे.. सूचना पर पहुंचे गोताखोरों द्वारा नदी में दोनों व्यक्तियों की तलाश की जा रही, एसडीआरएफ टीम भी मौके पर मौजूद। एसडीआरएफ एवं गोताखोरों की सहायता से नदी में डूबे दोनों व्यक्तियों की लगातार तलाश की जा रही.. घटनास्थल पर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी एवं सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज एवं पुलिस बल मौजूद हुए तथा मौके पर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य जारी...
    1
    *लखनऊ: थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के अंतर्गत...* सई नदी, जबरेला में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान 03 व्यक्तियों के नदी में डूबने की घटना के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार द्वारा दी गई बाइट...
*मीडिया अपडेट*
*थाना-* मोहनलालगंज
*विषय-* थाना मोहनलालगंज क्षेत्र के अंतर्गत सई नदी, जबरेला में गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान 03 व्यक्तियों के नदी में डूबने की सूचना के संबंध में...
*विवरण-*
मोहनलालगंज के सीसेंडी क्षेत्र में गणेश मूर्तियों का विसर्जन सई नदी, जबरेला में किया जा रहा था। मूर्ति विसर्जन के दौरान साथ आए कुछ व्यक्तियों के नदी में तैरने के लिए जाने के दौरान 
• धीरज पुत्र रामनरेश, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी सीसेंडी के नदी की गहराई डूबा 
• इसके अतिरिक्त 02 अन्य अज्ञात व्यक्ति को भी नदी में डूबे..
सूचना पर पहुंचे गोताखोरों द्वारा नदी में दोनों व्यक्तियों की तलाश की जा रही, एसडीआरएफ टीम भी मौके पर मौजूद। एसडीआरएफ एवं गोताखोरों की सहायता से नदी में डूबे दोनों व्यक्तियों की लगातार तलाश की जा रही..
घटनास्थल पर अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी एवं सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज एवं पुलिस बल मौजूद हुए तथा मौके पर आवश्यक राहत एवं बचाव कार्य जारी...
    user_Kkk
    Kkk
    लालगंज, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.