Shuru
Apke Nagar Ki App…
छिंदवाड़ा तहसील में हंगामा गुलाबरा युवक ने नोटरी-स्टाफ पर हमला छिंदवाड़ा के तहसील कार्यालय में आज शुक्रवार शाम 5 बजे गुलाबरा के भानु पहाड़े ने नोटरी, स्टांप वेंडर और टाइपिस्ट से मारपीट की। पहले अभद्रता, फिर हाथापाई - परिसर में अफरा-तफरी मच गई।कर्मचारियों ने विरोध जताया, तहसीलदार से शिकायत की और सख्त कार्रवाई मांगी। स्थानीयों का आरोप - भानु दलाल की तरह लोगों को तंग करता है। तहसीलदार ने कोतवाली पुलिस बुलाई, जो जांच कर रही है।
KB live News
छिंदवाड़ा तहसील में हंगामा गुलाबरा युवक ने नोटरी-स्टाफ पर हमला छिंदवाड़ा के तहसील कार्यालय में आज शुक्रवार शाम 5 बजे गुलाबरा के भानु पहाड़े ने नोटरी, स्टांप वेंडर और टाइपिस्ट से मारपीट की। पहले अभद्रता, फिर हाथापाई - परिसर में अफरा-तफरी मच गई।कर्मचारियों ने विरोध जताया, तहसीलदार से शिकायत की और सख्त कार्रवाई मांगी। स्थानीयों का आरोप - भानु दलाल की तरह लोगों को तंग करता है। तहसीलदार ने कोतवाली पुलिस बुलाई, जो जांच कर रही है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मकान में लगी भीषण आग गेहूं की कटी फसल सहित सारा सामान जलकर राख अमरवाड़ा अंतर्गत बांद्रा गांव का मामला अमरवाडा अंतर्गत ग्राम बांद्रा गांव में अचानक लगी आग के चपेट में एक किसान का घर भी आग की चपेट में आ गया जिससे घर में रखा सारा सामान जलकर चंद मिनट में ही खाक हो गया आग लगने के कारण मकान के पास रखा लगभग कटा हुआ गेहूं 100 क्विंटल और जेवर सहित घर की सामग्री जलकर खाक हो गई और मवेशी भी आग की चपेट में आने से घायल हो गए पीड़ित आशा ने बताया कि मकान में लगी आग कारण गेहूं सहित जेवर और घर में रखा सारा सामान चल गया हैं आग कैसे लगी यह तो समझ में नहीं आया लेकिन देखते ही देखते आग इतनी फैल गई की कटी हुई गेहूं की फसल लगभग 100 क्विंटल जेवर किराना सामान और और घर में रखा पूरा जल गया और मकान के बाजू में मवेशी भी आग की चपेट में आने से घायल हो गए बाइट आशा पीड़ित1
- विजयपुर 19 अप्रैल को गांव घो रखवाल में भगवान श्री परशुराम मंदिर मै भव्य जन्मोत्सव गांव घो रखवाल स्थित भगवान श्री परशुराम1
- छिंदवाड़ा में चौबीसवें चरण की मदिरा दुकान नीलामी आज चौदह दुकानों पर एक सौ तैंतीस करोड़ से ज्यादा का दांव छिंदवाड़ा जिला मदिरा दुकानों के निष्पादन के तेईसवें चरण में नीलामी से बची चौदह दुकानों की ई-टेंडर आज शुक्रवार सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक। कुल आरक्षित मूल्य एक सौ तैंतीस करोड़ साठ लाख सत्रह हजार आठ सौ छहट्ठी रुपये शासन के निर्देश पर आरक्षित मूल्य से पचास प्रतिशत तक कम या होल्ड ऑफर से ज्यादा बोली लगा सकते हैं टेंडरदार। विभाग ही दुकान स्वीकृति का फैसला लेगा। पूर्व और वर्तमान लायसेंसी ध्यान दें!1
- जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर चौरई में तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। वीरांगना रानी अवंती बाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के सभा कक्ष में प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को मकान सूचीकरण, घरों की नंबरिंग और ‘हेलो ऐप’ के माध्यम से डिजिटल डाटा एंट्री की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर मदन सिंह ठाकुर, नवीन शर्मा सहित अन्य प्रशिक्षकों द्वारा बैचवार मार्गदर्शन दिया जा रहा है, वहीं एसडीएम प्रभात मिश्रा द्वारा प्रशिक्षण का निरीक्षण किया जा रहा है।1
- तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से हिरण की दर्दनाक मौत1
- Post by Naresh Kumar Yadav1
- सिवनी -घर बैठे करें जनगणना, मोबाइल से भरे जानकारी बने देश के भविष्य के भागीदार -सिवनी कलेक्टर नेहा मीना1
- नाबालिक के साथ बंद कमरे में की गई मारपीट परिजनों का आरोप डरे सहमे नाबालिक ने किया जहर का सेवन, हुई मौत, नाबालिक की बाइक से टकरा गया था बच्चा अमरवाड़ा थाना अंतर्गत ग्राम सकरवाड़ा में एक ऐसा मामला सामने आया है नाबालिक बच्चों के परिजनों ने का आरोप है कि 16 वर्षीय नाबालिक को बंद कमरे में बेहरमी के साथ मारपीट की गई और उसे जेल भेजने की धमकी दी गई वही गांव की कुछ महिलाओं ने कार्तिक को बचाया और जब नाबालिक अपने घर गया तो उसने जहर का सेवन कर लिया मामला इस प्रकार बताया जाता है कि गुरुवार को ग्राम सकरवाड़ा का रहने वाला नाबालिक पिता चौहान अपनी टू व्हीलर बाइक से जा रहा था तभी एक बच्चा उसकी बाइक के पीछे जाकर टकरा गया और जिससे उसे चोट आई तो नाबालिक बाइक सवार ने बच्चों को उठाकर अस्पताल ले जाकर इलाज करने की बात कही लेकिन बच्चे के परिजन ने नाबालिक के साथ मारपीट शुरू कर दी और बंद कमरे में ले जाकर धमकी देने लगे कि हम तेरे को जेल भेज देंगे और जमकर मारपीट की तभी नाबालिक ने घर में पहुंचकर जहर का सेवन कर लिया उसे तत्काल अमरवाड़ा के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया और यहां से छिंदवाड़ा जिला अस्पताल भेज दिया गया लेकिन शुक्रवार को स्थिति ठीक नहीं होने की वजह से तत्काल परिजनों ने जबलपुर ले जाने का निर्णय लिया लेकिन जाते समय लखनादौन के पास उसकी मौत हो गई तब परिजनों ने तत्काल अमरवाड़ा हॉस्पिटल पीएम के लिए ले आए और यहां पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ लग गई और रिश्तेदार भी पहुंच गए फिलहाल डॉक्टर की टीम ने पीएम कर शव परिजनों को सौंप दिया और पुलिस ने मर्ग कायम किया है,परिजनों ने थाना में किया हंगामा आरोपियों पर सख्त कार्रवाईकी मांग,कार्तिक के परिजन और रिश्तेदारों ने अमरवाड़ा थाने में जमकर हंगामा किया और उन्होंने कहा कि हम आरोपियों की रिपोर्ट डालने के लिए गुरुवार को आए थे लेकिन पुलिस ने हमारी रिपोर्ट दर्ज नहीं करी उन्होंने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए नगर निरीक्षक राजेंद्र धुर्वे ने सभी को शांत करवाया और विश्वास दिलाया कि सभी आरोपियों के ऊपर सख्त कार्रवाई की जाएगी इसके बाद परिजन माने और शव को अपने ग्राम अंतिम संस्कार के लिए ले गए1