आगरा सिपाई जेबी के साथ रह रही महिला नें की आत्महत्या, सिपाई के शादी ना करने पर उठाया कदम आगरा लिवइन मे सिपाई के साथ रह रही महिला नें की खुदखुशी महिला नें सिपाई पर लगाए गंभीर आरोप सिपाही जेबी गौतम ने मुझे 4 वर्ष तक अपनी बीबी बनाकर रखा शारीरिक, मानसिक शोषण किया और अब शादी करने से इनकार कर दिया । जो रक्षा के लिए बैठे है वहां #FIR करने गई तो उन्होंने कहां कुछ नहीं होगा उसका बच जायेगा वह । क्या बेटियों के लिए कोई कानून नहीं बना, मेरे मरने की वजह सिपाही जेबी गौतम और उसका परिवार है, मै चाहती हूँ जीते जी इंसाफ नहीं मिला लेकिन मोदी जी, योगी जी मरने के बाद तो इंसाफ मिले । इतना कहकर 34 वर्ष की #फ़ैशन_डिजाइनर ने कर ली आत्महत्या । जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिपाही #कानपुर का निवासी है जो आगरा के ताजगंज थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था #कासगंज की रहने वाली युवती का पति से तलाक हो गया उसके बाद वह सिपाही के साथ रिलेशन में रह रही थी । Updated News- 14/ मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
आगरा सिपाई जेबी के साथ रह रही महिला नें की आत्महत्या, सिपाई के शादी ना करने पर उठाया कदम आगरा लिवइन मे सिपाई के साथ रह रही महिला नें की खुदखुशी महिला नें सिपाई पर लगाए गंभीर आरोप सिपाही जेबी गौतम ने मुझे 4 वर्ष तक अपनी बीबी बनाकर रखा शारीरिक, मानसिक शोषण किया और अब शादी करने से इनकार कर दिया । जो रक्षा के लिए बैठे है वहां #FIR करने गई तो उन्होंने कहां कुछ नहीं होगा उसका बच जायेगा वह । क्या बेटियों के लिए कोई कानून नहीं बना, मेरे मरने की वजह सिपाही जेबी गौतम और उसका परिवार है, मै चाहती हूँ जीते जी इंसाफ नहीं मिला लेकिन मोदी जी, योगी जी मरने के बाद तो इंसाफ मिले । इतना कहकर 34 वर्ष की #फ़ैशन_डिजाइनर ने कर ली आत्महत्या । जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सिपाही #कानपुर का निवासी है जो आगरा के ताजगंज थाने में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था #कासगंज की रहने वाली युवती का पति से तलाक हो गया उसके बाद वह सिपाही के साथ रिलेशन में रह रही थी । Updated News- 14/ मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )
- एत्मादपुर में हुए एक सड़क हादसे में 24 वर्षीय युवक जय किशन की मौत हो गई। जय किशन रहनकलां पंचायत की प्रधान हेमलता वर्मा के छोटे भाई थे। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ।जानकारी के अनुसार, छोटा सुरहरा निवासी जय किशन पुत्र राजवीर बुधवार रात अपने एक साथी के साथ बाइक से दावत खाकर लौट रहे थे। इसी दौरान एत्मादपुर स्टेशन की ओर से आलू लादकर आ रहे एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि जय किशन की मौके पर ही मौत हो गई।सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आगरा जिला अस्पताल भेज दिया। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद जब शव गांव लाया जा रहा था, तब ग्रामीणों ने घटनास्थल पर शव रखकर सड़क जाम कर दी। ग्रामीण हादसे में शामिल ट्रैक्टर को पकड़ने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। करीब दो घंटे तक चले इस प्रदर्शन की सूचना मिलने पर आसपास के थानों की पुलिस के साथ एसीपी देवेश कुमार और एसडीएम सुमित कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। इसके बाद शव को गांव ले जाकर अंतिम संस्कार कराया गया। Updated Nesw -14/मार्च /26- AIN नेटवर्क से अनुज रावत की व्यरों रिपोर्ट1
- जोधपुर। 13 मार्च 2026 शहर जिला कांग्रेस कमेटी एवं देहात कांग्रेस के तत्वाधान में आज नई सड़क, राजीव गांधी सर्किल पर केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और पेट्रोलियम पदार्थों की आसमान छूती कीमतों के विरोध में विशाल "धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन" कार्यक्रम आयोजित किया गया। "हल्ला बोल" अभियान के तहत आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और गैस सिलेंडर व पेट्रोल-डीजल के दामों में तत्काल कमी करने की मांग की। विरोध का अनूठा तरीकाः सड़क पर बनाया खाना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और महिला पदाधिकारियों ने गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के विरोध में सड़क पर ही लकड़ी का चूल्हा जलाकर रोटियां बनाई और प्रतीकात्मक रूप से यह संदेश दिया कि महंगाई के कारण अब आम आदमी के लिए गैस पर खाना बनाना असंभव हो गया है। कार्यकर्ताओं ने "मोदी हुए ट्रंप के आगे सरेंडर, देश में नहीं गैस सिलेंडर के नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया। पुतला दहन और नारेबाजी प्रदर्शन के चरम पर आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया और केंद्र सरकार की नीतियों को आम जन के खिलाफ बताया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि बढ़ती महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और रसोई गैस के बढ़ते दामों से गृहणियों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। प्रदर्शन में मुख्य रूप से निम्नलिखित पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी उपस्थित रहेः शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा, ग्रामीण जिलाध्यक्ष गीता बरवर, लोकसभा प्रत्याशी करण सिंह उचियाडा, पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सोलंकी, पूर्व विधायक मनीषा पंवार, पूर्व महापौर कुन्ती देवड़ा, नरेश जोशी, हीरा लाल मुण्डेल, मोहन लाल कटारिया, नरपत पन्नू, विजय लक्ष्मी पटेल, शांति प्रसाद, हरेंद्र राठौर, लियाकत अली, राजू इश्तियाक अली, राकेश चौधरी, सुरेश सागर, नारायण सिंह डाबड़ी, राजेश रामदेव, सुनीता मालवीय, वि.पी सिंह कुड, मुन्नी देवी गोदारा, प्रियंका चौधरी, बाबू देवी, रेखा लोहिया, राम निवास गोदारा, अख्तर खान सिंधी, त्रिलोक मेहरा, हेम सिंह गहलोत, नेमाराम बैरा, धनपत गुर्जर, नरेंद्र शर्मा, हेमंत शर्मा, शबनम अब्बासी, बबलू सोलंकी, सत्यपाल देवासी, फिरोज़ फेम, इकबाल खान, खेमराज नवल, फरजाना चौहान, अंजुला, दिव्या गहलोत, प्रवीण कुंभट, छोटूराम गुर्जर, भारत असेरि, सत्यनारायण गौर, भारती शर्मा, राणा राम नैन, जगदीश, पूनम व्यास, विशाल शर्मा, पवन गहलोत, हनुमान खोजा, राधेश्याम सोलंकी, अशोक भाटी, नरेंद्र पूरी, पुराण मल मेघवाल, परमेंद्र सिंह, मनीष आचार्य, अकरम उमर, यशदीप कच्छवाहा एवं इकबाल मौलानी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।1
- MTF news 7599884036 MTF news सबसे भरोसेमंद / प्रमुख हिंदी न्यूज़ चैनल है। जो 24 घंटे लगातार भारत से जुड़ी न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और सिनेमा को कवर करते हैं। इसलिए बने रहें MTF news के साथ और सब्सक्राइब करें।1
- Post by देवेंद्र सिंह1
- फिरोजाबाद में ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध ने कांच कारोबार की धड़कनें बढ़ा दी हैं। TTZ में होने की वजह से यहां गैस के अलावा अन्य ईंधन का इस्तेमाल नहीं होता, जिससे कारोबार पर असर पड़ सकता है।1
- फ़िरोज़ाबाद दबरई मस्जिद में रोज़ा इफ्तार पार्टी, सैकड़ों लोगों ने की शिरकत,रमज़ान में फिरोजाबाद से दिखी भाईचारे की मिसाल।1
- भाखर खरिका महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से जिसमें कुछ लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे। मुख्य अतिथि श्याम सिंह यादव पूर्व सांसद होंगे, जबकि आयोजन का नेतृत्व जे. पी. सिंह भाखर पूर्व प्रधान एवं समाजसेवी करेंगे। आयोजक बयान: जे. पी. सिंह भाखर:* "भाखर खरिका महोत्सव का उद्देश्य हमारी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और समाज के लोगों को एक साथ लाना है। हम सभी को इस आयोजन में शामिल होने का आह्वान करते हैं।" -श्याम सिंह यादव:* "मैं इस महोत्सव में शामिल होने के लिए उत्सुक हूं और उम्मीद करता हूं कि यह आयोजन सफल होगा। यह हमारे क्षेत्र की संस्कृति को बढ़ावा देने का एक अच्छा अवसर है।"1
- मथुरा के बीएसए कॉलेज क्षेत्र में एक शादी समारोह में शराब विवाद के बाद भाजपा पार्षद पति तिलकवीर चौधरी ने पुलिस के सामने लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग की। इस दौरान एक महिला गोली लगने से घायल हो गई और आठ अन्य लोग चोटिल हुए। पुलिस ने पिस्टल जब्त कर पार्षद पति समेत 10 नामजद व 32 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना के बाद शादी की रस्में घर से पूरी की गईं। मथुरा में गुरुवार रात्रि करीब 11:00 बजे कार खड़ी करने को लेकर पार्षद पति तिलक वीर सिंह व उनके समर्थकों का बारातियों से मामूली कहा सुनी के बाद विवाद हो गया विवाद इतना बढ़ गया कि उनके समर्थकों ने बारातियों पर कुर्सी चलाना शुरु कर दिया मामला यहीं शांत नहीं हुआ पार्षद पति ने अपनी रिवॉल्वर से फायर कर दिया फायर करने के बाद उसमें से निकली गोली एक महिला के कंधे में जा लगी जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को आगरा रेफर किया गया है | सीओ सिटी आसना चौधरी का कहना है कि रिवॉल्वर को जप्त कर लिया गया है | प्रमोद कुमार की बेटी की बारात राजस्थान के डीँग से आयी थी | मांगलिक कार्यक्रम के दौरान पार्षद पति व उनके समर्थकों का बारातियों से कार खड़ी करने को लेकर विवाद हुआ था | विवाद में चली जमकर कुर्सियां मामला यहीं शांत नहीं हुआ पार्षद पति ने अपनी रिवॉल्वर से एक गोली फायर की गोली पवित्र नाम की एक महिला के कंधे में लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को उपचार के लिए आगरा रेफर कर दिया है | Updated News- 14/मार्च /26- अखण्ड इंडिया न्यूज़ नेटवर्क से संपादक अनुज रावत देश व प्रदेश की हर छोटी बड़ी खबर को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना ना भूलें | AIN NETWORK को आवश्यकता है पूरे भारतवर्ष के प्रत्येक जिले तहसील व ब्लॉक से पत्रकारिता करने हेतु युवक युवतियों की | संपर्क करें -9193250352 ( प्रधान संपादक -अनुज रावत )1
- कागा तीर्थ स्थित शीतला माता मंदिर में आज शीतला मां का मेला ध्वजारोहण के साथ शुरू हो गया। गाजे बाजों के साथ प्रथम पूज्य गणेश व माता शीतला के पूजन के बाद मंदिर शिखर पर बड़ा रामद्वारा के संत परमहंस रामप्रसाद महाराज और राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत ने ध्वजारोहण किया। यह मंदिर अमावस्या तक 24 घंटे खुला रहेगा। वहीं बुधवार को अष्टमी पर माता को ठंडे पकवानों का भोग लगाया गया। घरों में भी शीतला माता, ओरी माता, अचपड़ाजी व पंथवारी माता का प्रतीक बनाकर पूजन किया जाएगा। नागौरी गेट कागा की पहाडियों स्थित शीतला माता मंदिर में आज शाम बड़ा रामद्वारा के महंत रामप्रसाद महाराज के सानिध्य में ध्वजारोहण किया गया। जिसमें कई जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए। मेले में जोधपुर सहित आसपास के विभिन्न जिलों से भी श्रद्धालु दर्शन के लिए आए। शीतला माता (कागा तीर्थ) ट्रस्ट के अध्यक्ष निर्मल कच्छवाहा ने बताया कि मेले के दौरान मंदिर 24 घंटे खुला रहेगा। मंदिर ट्रस्ट की ओर से मेले के दौरान महिलाओं-पुरुषों के लिए अलग- अलग दर्शन की व्यवस्था की गई है। मंदिर में जगह-जगह सीसी टीवी कैमरे लगाए गए है। प्रवक्ता कुलदीप गहलोत ने बताया कि मन्दिर परिसर मेले के दौरान पॉलीथिन मुक्त रखा गया है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से मंदिर परिसर में सुरक्षा गार्ड और करीब 55 हाई क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे भी लगवाए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए बेरिकेडिंग भी की गई है। इसके अलावा पीने के पानी के लिए आरओ प्लांट भी लगाया गया है। कागा शीतला मेले में इस बार मनोरंजन के लिए कई आकर्षक झूले लगाए गए हैं। इनमें दो आकाश झूले, दो कोलंबस नाव, ब्रेक डांस झूले, बच्चों की टॉय ट्रेन, मिकी माउस, हाथी घोड़े सहित करीब दस प्रकार के झूले शामिल हैं। अष्टमी पर भी किया जाएगा पूजन जोधपुर में शीतला माता का पूजन अष्टमी को किया जाएगा। शीतला अष्टमी के एक दिन पूर्व घरों में खासतौर पर बनाए गए करबा, राब, पंचकूटे की सब्जी, मठरी, दहीबड़े, आदि व्यंजनों को मां शीतला, ओरीमाता का पूजन व भोग के बाद बुधवार को बतौर प्रसादी के रूप में ग्रहण की जाएगी। उल्लेखनीय है कि इस दिन जोधपुर सहित मारवाड़ के अधिकांश घरों में पूरे दिन तक चूल्हा नहीं जलता है। परकोटे के इन दिनों रॉक्स गायन की धूम मचने के बाद एक बार फिर शीतलाष्टमी के दिन परकोटे की गलियां रॉक्स सिंगिंग से गूंजेंगी। शहर के विभिन्न फाग मंडलियों की ओर से पारंपरिक स्लाइल गिल गायन की प्रस्तुतियां दी जाएगी व दशकों से चली आ रही परपरा में फिर से धमाल मचेगी। गेरिए विभिन्न श्लील गायन के माध्यम से समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का संदेश, हास्य व मनोरंजन प्रधान गालियों की प्रस्तुतियां देंगे। जिले में आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश : शीतला अष्टमी के अवसर पर 11 मार्च को जोधपुर जिले में स्थानीय अवकाश रहेगा। इस संबंध में जिला कलक्टर ने पहले ही आदेश जारी कर दिया था। इस दिन जिले के सभी राजकीय कार्यालयों, सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में अवकाश रहेगा।1