घर में मां-बेटी के खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर धारदार दरांती बरामद *इटावा में मां-बेटी की निर्मम हत्या से सनसनी* घर में मां-बेटी के खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर धारदार दरांती बरामद इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के चंदेठी गांव में मां-बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के खून से लथपथ शव घर के अंदर मिले हैं। बताया जा रहा है कि विवाहिता बेटी अपनी मां के साथ घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव समेत तमाम पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। शव के पास चारपाई पर धारदार दरांती भी मिली है। प्रारंभिक जानकारी में बेटी के ससुराल पक्ष से विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
घर में मां-बेटी के खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर धारदार दरांती बरामद *इटावा में मां-बेटी की निर्मम हत्या से सनसनी* घर में मां-बेटी के खून से लथपथ शव मिलने से मचा हड़कंप, घटनास्थल पर धारदार दरांती बरामद इटावा के भरथना थाना क्षेत्र के चंदेठी गांव में मां-बेटी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के खून से लथपथ शव घर के अंदर मिले हैं। बताया जा रहा है कि विवाहिता बेटी अपनी मां के साथ घर में अकेली थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य बाहर नौकरी करते हैं। घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव समेत तमाम पुलिस बल व फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गयी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। शव के पास चारपाई पर धारदार दरांती भी मिली है। प्रारंभिक जानकारी में बेटी के ससुराल पक्ष से विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
- एसपी ने देररात्रि में देवकली मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया औरैया एसपी अभिषेक भारती ने रविवार देर रात श्रावण के तृतीय सोमवार के मद्देनजर देवकली मंदिर का निरीक्षण किया। चौराहों, कांवड़ मार्गों व संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा, यातायात व भीड़ प्रबंधन देखा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु अधिकारियों को निर्देश दिए। पर्याप्त पुलिस बल तैनात। मौके पर एएसपी, सीओ नगर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।1
- *सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ स्वतंत्रता दिवस समारोह* *कंचौसी,औरैया।* कस्बा कंचौसी में नौगवां रोड अमरपुर के निकट ब्लू बैल्स वर्ल्ड स्कूल के बच्चों ने आज स्वतंत्रता दिवस समारोह में भिन्न प्रकार का नृत्य,गीत, ब भाषण की विलक्षण प्रस्तुति के साथ सभी का मन मोह लिया। एक चार वर्षीय बच्ची प्रख्या अवस्थी ने दिल मेरा ले गई राधा रानी गीत पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के डायरेक्टर अनुज दीक्षित की पूज्य माताजी के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि ब दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि के रूप में पधारे विद्यालय के प्रबंधक अरुण दीक्षित ब उनकी माताजी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय शुक्ला द्वारा किया गया। विद्यालय के स्टाफ में सिमरन , खुशी , सृष्टि,दिया, मीनाक्षी,शिवांगी, गोविंद दुबे, बृजेश बाथम आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम संपन्न होने के पश्चात बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया।1
- औरैया में 'एक विचित्र पहल' समिति ने शहीद पार्क में किया पौधारोपण, अब तक रोपे 3715 पौधे औरैया। पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित संस्था 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा आज सुबह 7 बजे शहीद पार्क में 'जीवनधारा पौधारोपण अभियान' चलाया गया। समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नीम, हरसिंगार, तुलसी, कदम और चांदनी के पौधे लगाए। इन पौधों की देखरेख का जिम्मा पार्क के कर्मचारियों को सौंपा गया है। इस मौके पर समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता (एडवोकेट) ने कहा कि पेड़-पौधे बढ़ते तापमान को नियंत्रित करने और गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने लोगों से शुद्ध हवा के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। यह अभियान 5 जून 2026 (विश्व पर्यावरण दिवस) को 5,100 पौधे लगाने के लक्ष्य के साथ शुरू हुआ था, जिसके तहत अब तक 3,715 पौधे लगाए और बांटे जा चुके हैं। इस दौरान सभासद विनोद कल्लू यादव, सीए अरविंद सिंह, राकेश गुप्ता, मनीष पुरवार सहित कई पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे।4
- कांवड़ यात्रा में भारी वाहनों पर प्रतिबंध, बैरिकेडिंग हटाकर ट्रक निकालने का VIDEO वायरल सिकंदरा-झींझक मार्ग पर 28 अगस्त तक दिन में प्रतिबंध, युवक ने अधिकारियों से की शिकायत ➡️ कानपुर देहात। सावन एवं कांवड़ यात्रा के चलते 30 जुलाई से 28 अगस्त तक सिकंदरा-झींझक मार्ग पर दिन में भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध लगाया गया है। मार्ग पर बैरिकेडिंग भी की गई है। ➡️ वायरल वीडियो में कथित तौर पर एक ट्रक परिचालक द्वारा बैरिकेडिंग हटाकर ट्रक को मार्ग से निकलवाते हुए देखा जा रहा है। ➡️ वीडियो सामने आने के बाद युवक ने पूरे मामले की जानकारी ट्वीट के माध्यम से संबंधित अधिकारियों को दी है। ➡️ कांवड़ यात्रा के दौरान लगाए गए प्रतिबंध के बावजूद भारी वाहन निकलने को लेकर यातायात व्यवस्था और सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। ➡️ अब देखना होगा कि वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस-प्रशासन द्वारा संबंधित लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।1
- दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | सबनम दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, राजपुर पुलिस की कार्रवाई खबर कानपुर देहात | सबनम कानपुर देहात के थाना राजपुर पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसकी मौत के मामले में मुकदमा दर्ज था। पुलिस के अनुसार 14 अगस्त को पीड़ित पक्ष की ओर से थाना राजपुर में तहरीर दी गई थी। आरोप है कि शादी में दिए गए दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर विवाहिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आरोप है कि 13 अगस्त को विवाहिता के साथ मारपीट कर फांसी लगाकर उसकी जान ले ली गई। मामले में थाना राजपुर में मु0अ0सं0 090/2026, धारा 85/80(2) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत अखिलेश समेत आठ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। राजपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 16 अगस्त को नामजद आरोपी अखिलेश पुत्र विश्वनाथ, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम भाल, थाना राजपुर, कानपुर देहात को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक मामले में शेष आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई जारी है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक नीरज कुमार, कांस्टेबल 58 सर्वजीत सिंह एवं रिजर्व कांस्टेबल 655 राजा शामिल रहे।2
- जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई जसापुर से पहली बार निकली डाक कांवड़ यात्रा, पूरे गांव ने भक्ति भाव से दी विदाई सेंगुर नदी के पावन तट पर स्थित प्राचीन भोले बाबा मंदिर से रविवार शाम 6 बजे पहली बार डाक कांवड़ यात्रा बिठूर के लिए रवाना हुई। इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर पर पूरा गांव शिवभक्ति में सराबोर नजर आया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं ने एकत्रित होकर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा डाक कांवड़ लेकर रवाना हुए शिवभक्तों का तिलक, पुष्पवर्षा और 'हर-हर महादेव' व 'बम-बम भोले' के जयघोष के साथ भव्य विदाई दी। पूरे गांव में श्रद्धा, उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सभी ग्रामवासी पूरी श्रद्धा के साथ एकजुट होकर कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना करते रहे। मंदिर परिसर में गूंजते शिवभक्ति के जयघोषों ने वातावरण को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। डाक कांवड़ यात्रा में शामिल शिवभक्त बिठूर पहुंचकर मां गंगा का पवित्र जल भरेंगे और सोमवार प्रातः जसापुर स्थित भोले बाबा मंदिर में भगवान शिव का विधिवत जलाभिषेक करेंगे। गांव से पहली बार निकली इस डाक कांवड़ यात्रा को लेकर ग्रामीणों में विशेष उत्साह और हर्ष का माहौल रहा। श्रद्धा, सेवा और सामाजिक एकता का यह अनुपम दृश्य पूरे क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। ग्रामीणों का कहना है कि पहली बार निकली यह डाक कांवड़ यात्रा आने वाले वर्षों में गांव की एक गौरवशाली धार्मिक परंपरा के रूप में स्थापित होगी।1
- पुलिस अधीक्षक ने किया देर रात देवकली मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण2
- *औरैया जिले में धूमधाम से मनाई गई वीरांगना अवंती बाई जयंती* *औरैया।* जनपद के विभिन्न स्थानों पर शहीद वीरांगना अवंती बाई की जयंती प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करधूमधाम से रैली निकाली गई। औरैया बेलाझर बाबरपुर फफूंद दिबियापुर व बिधूना में रैली निकाली गई। बेलाझर में कार्यक्रम के संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री लखन सिंह राजपूतने कहा अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाली प्रथम महिला वीरांगना अवंतीबाई थी जिन्होंने देश को आजाद कराने के लिए 11 बार लड़ाई लड़ी देश को आजाद कराने में माहिती भूमिका निभाई। . उन्होंने कहा समाज कोआगे बढ़ाने के लिए शिक्षित होना बहुत जरूरी है अंधविश्वास कुरीतियों को त्याग कर सकारात्मक सोच अपनाकर अपना जीवन यापन करें कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि योग आचार्य अनिल राजपूत जिला कोऑर्डिनेटर भारतीय शिक्षा बोर्ड प्रदेश सचिव अखिल भारतीय लोधी राजपूत महासभा उत्तर प्रदेश ने कहा वीरांगना अवंती बाई मध्य प्रदेश के शिवनी के मन खेड़ी गांव की थी उनकी शादी विक्रमादित्य के साथ हुई थी। पिता जुझार सिंह थे उनके दो पुत्र भी शेर सिंह और अमन सिंह थे अंग्रेजों ने उनके पति को पागल घोषित कर दिया था इसके बाद रानी ने बागडोर संभाल कर अंग्रेजों के खिलाफ बिगुल छेड़ दिया सजाती राजाओं कोचूड़ी और सिंदूर भेज कर संदेश दिया या तो संघर्ष में साथ दें अन्यथा चूड़ी पहनकर घर बैठेइन कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से पूर्व प्रधान रामबाबू राजपूत उत्तम सिंह राजपूत प्रदीप राजपूत अमर सिंह राजपूत मुकेश राजपूत इंजीनियर सत्येंद्र राजपूत सतीश राजपूत एडवोकेट रमाकांत राजपूत प्रेम शंकर राजपूत अवंती बाई फाउंडेशन मनोहर लाल राजपूत पवन सिंह राजपूत अहिबारन सिंह पूर्व प्रधान स्वदेश राजपूत फफूंद कार्यक्रम की मुख्य अतिथिमनु राजपूत जिला महामंत्री भाजपा ने रैली का नेतृत्व किया अच्छे अंक पाने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्रदेकर सम्मानित किया गया अतिथियों का माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।1
- औरैया में तुलसी "सखी ग्रुप" ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज उत्सव शिव-पार्वती की झांकी रही आकर्षण का केंद्र औरैया। एक विचित्र पहल सेवा समिति (रजि.) की महिला शाखा तुलसी "सखी ग्रुप" द्वारा क्रॉनिक एकैडमी में हरियाली तीज कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं का पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की मनोहारी झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही, जिसकी सदस्यों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ पूजा-आरती की। उत्सव में महिलाएँ पारंपरिक हरे परिधानों में सज-धज कर शामिल हुईं और ढोलक की थाप पर लोकनृत्य व भजनों पर जमकर धमाल मचाया। ग्रुप की अध्यक्ष लक्ष्मी बिश्नोई और प्रभारी बबिता गुप्ता ने बताया कि हरियाली तीज हरित प्रकृति, नारी चेतना और आपसी समन्वय का प्रतीक है। यह पर्व माता पार्वती और भगवान शिव के पुनर्मिलन की मधुर स्मृति में मनाया जाता है, जहाँ महिलाएँ अपने पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखती हैं। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई और विजेताओं को आकर्षक उपहार दिए गए। कार्यक्रम के अंतर्गत मंजू गुप्ता, राखी गुप्ता व अंशु गुप्ता ने "सखी ग्रुप" की वार्षिक सदस्यता ग्रहण की, मौजूद सदस्यों ने उनका माल्यार्पण कर हृदय से अभिनंदन किया, समापन पर शाखा द्वारा सभी मौजूद सदस्यों को मेहंदी आदि श्रृंगार सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में समाजसेवी कपिल गुप्ता, शिक्षक अनुराग गुप्ता, समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट का सराहनीय योगदान रहा। जबकि आयोजन में आधा सैकड़ा से अधिक महिलाएं व बच्चे मौजूद रहे।4