logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झामुमो की हुई संगठनात्मक बैठक बूथ स्तर मजबूत करने पर दिया बल महेशपुर (पाकुड़ ) झामुमो प्रखंड कार्यालय परिसर में पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम ने किया। बैठक में राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा एवं जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम सहित कई पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान बूथ समिति गठन, बीएलए-2 की नियुक्ति, विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सफलता मजबूत जमीनी पकड़ पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को सशक्त बनाने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कोई भी समर्थक मतदाता सूची से वंचित न रहे।बैठक में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम , सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, जिला समिति के सदस्य अख्तर आलम, जिप सदस्य समसून मुर्मू, उपाध्यक्ष जोसिम शेख, सचिव नसीम अहमद, प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार सिंह,युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबू धन मुर्मू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_Jitendra Das
Jitendra Das
प्रेस रिपोर्टर पाकुड़ पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
7 hrs ago
214a4522-8f8c-40cb-8177-31f52b4a9b45

झामुमो की हुई संगठनात्मक बैठक बूथ स्तर मजबूत करने पर दिया बल महेशपुर (पाकुड़ ) झामुमो प्रखंड कार्यालय परिसर में पार्टी की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद ने की, जबकि संचालन प्रखंड सचिव जेम्स सुशील हेंब्रम ने किया। बैठक में राजमहल संसदीय क्षेत्र के सांसद विजय कुमार हांसदा एवं जिला अध्यक्ष अजीजुल इस्लाम सहित कई पदाधिकारी एवं पर्यवेक्षक उपस्थित रहे। इस दौरान बूथ समिति गठन, बीएलए-2 की नियुक्ति, विशेष गहन पुनरीक्षण एवं जनगणना से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल की सफलता मजबूत जमीनी पकड़ पर निर्भर करती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय होकर संगठन को सशक्त बनाने और यह सुनिश्चित करने का आह्वान किया कि कोई भी समर्थक मतदाता सूची से वंचित न रहे।बैठक में महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष जोसेफिना हेंब्रम , सांसद प्रतिनिधि कुणाल अल्फ्रेड हेंब्रम, जिला समिति के सदस्य अख्तर आलम, जिप सदस्य समसून मुर्मू, उपाध्यक्ष जोसिम शेख, सचिव नसीम अहमद, प्रखंड सचिव अभिषेक कुमार सिंह,युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष बाबू धन मुर्मू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकार रोकने की कोशिश की: मीरा मो० काजीरुल शेख पाकुड़: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच बुधवार को शहर के बिरसा चौक पर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जाग चुकी हैं और अपने अधिकारों के खिलाफ साजिश करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगी।भाजपा नेत्री प्राची चौधरी ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में बराबरी का हक देने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। विपक्ष महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर केवल राजनीति करता है।शर्मिला रजक ने कहा कि विपक्ष ने जिस तरह संसद में इस मुद्दे का विरोध किया, उससे महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। अब भाजपा गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेगी।भाजपा नेता पंकज साह ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करने वाले विपक्षी दलों का असली चेहरा देश के सामने आ चुका है। वहीं दुर्गा मरांडी और हिसाबी राय ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान बिरसा चौक भाजपा समर्थकों के नारों से गूंजता रहा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और विपक्ष के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।मौके पर पार्वती पासवान, पिंकी मंडल, कुनिका, पुष्पा पाण्डेय, अनामिका और रश्मि भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
    4
    कांग्रेस ने महिलाओं के अधिकार रोकने की कोशिश की: मीरा
मो० काजीरुल शेख 
पाकुड़: नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी बयानबाजी के बीच बुधवार को शहर के बिरसा चौक पर भाजपा महिला मोर्चा ने जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। भाजपा की प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विपक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।प्रदेश कार्य समिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है, लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने इसका विरोध कर अपनी महिला विरोधी मानसिकता उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि देश की महिलाएं अब जाग चुकी हैं और अपने अधिकारों के खिलाफ साजिश करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगी।भाजपा नेत्री प्राची चौधरी ने कहा कि महिलाओं को राजनीति में बराबरी का हक देने की दिशा में केंद्र सरकार लगातार काम कर रही है। विपक्ष महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर केवल राजनीति करता है।शर्मिला रजक ने कहा कि विपक्ष ने जिस तरह संसद में इस मुद्दे का विरोध किया, उससे महिलाओं की भावनाएं आहत हुई हैं। अब भाजपा गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक करेगी।भाजपा नेता पंकज साह ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की बात करने वाले विपक्षी दलों का असली चेहरा देश के सामने आ चुका है। वहीं दुर्गा मरांडी और हिसाबी राय ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर भाजपा का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।प्रदर्शन के दौरान बिरसा चौक भाजपा समर्थकों के नारों से गूंजता रहा। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर विरोध जताया और विपक्ष के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।मौके पर पार्वती पासवान, पिंकी मंडल, कुनिका, पुष्पा पाण्डेय, अनामिका और रश्मि भगत सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
    user_Md Kajirul Shaikh
    Md Kajirul Shaikh
    पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
    5 hrs ago
  • जिला प्रशासन की प्राथमिकता मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने बुधवार को सदर अस्पताल, पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसूति कक्ष और दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया। ​उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर इलाज की गुणवत्ता का फीडबैक लिया। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल और स्वच्छता को सदैव दुरुस्त रखें।
    1
    जिला प्रशासन की प्राथमिकता मरीजों को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। इसी कड़ी में उपायुक्त श्रीमती मेघा भारद्वाज ने बुधवार को सदर अस्पताल, पाकुड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसूति कक्ष और दवा वितरण केंद्र का जायजा लिया।
​उपायुक्त ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर इलाज की गुणवत्ता का फीडबैक लिया। उन्होंने साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और डॉक्टरों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार करें और अस्पताल की मूलभूत सुविधाओं जैसे पेयजल और स्वच्छता को सदैव दुरुस्त रखें।
    user_Himanshi Singh
    Himanshi Singh
    पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
    5 hrs ago
  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं जिला अध्यक्ष गौतम यादव के निर्देशानुसार बुधवार को बरहरवा नगर पंचायत के स्टेशन चौक में बरहरवा नगर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गाँधी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई। मोदी सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन बिल महिला के 33% आरक्षण का प्रावधान है इस बिल का संसद में घोर विरोध किया महिला विरोधी कांग्रेस के राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    1
    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं जिला अध्यक्ष गौतम यादव के निर्देशानुसार बुधवार को बरहरवा नगर पंचायत के स्टेशन चौक में बरहरवा नगर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राहुल गाँधी का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की गई। मोदी सरकार द्वारा लाया गया नारी शक्ति वंदन बिल महिला के 33% आरक्षण का प्रावधान है इस बिल का संसद में घोर विरोध किया महिला विरोधी कांग्रेस के राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
    user_Sunny kr. bhagat
    Sunny kr. bhagat
    Local News Reporter बरहरवा, साहेबगंज, झारखंड•
    3 hrs ago
  • NISHANT Art Painting & Tuition Classes, Dumka में ✔️ Drawing, Painting और Craft Work सिखाया जाता है ✔️ Nursery से Class 10 तक सभी Subjects की पढ़ाई ✔️ Hindi & English Medium दोनों के लिए ✔️ Experienced Teaching ✔️ Certificate के साथ कोर्स पूरा
    1
    NISHANT Art Painting & Tuition Classes, Dumka में
✔️ Drawing, Painting और Craft Work सिखाया जाता है
✔️ Nursery से Class 10 तक सभी Subjects की पढ़ाई
✔️ Hindi & English Medium दोनों के लिए
✔️ Experienced Teaching
✔️ Certificate के साथ कोर्स पूरा
    user_NISHANT SINHA
    NISHANT SINHA
    Artist Dumka, Jharkhand•
    7 hrs ago
  • ओडिशा के केओंझार जिला के पटना थाना क्षेत्र में एक बेहद भावुक और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। मल्लीपासी गांव के रहने वाले जीतू मुंडा की बहन का करीब दो महीने पहले निधन हो गया था। बताया जाता है कि उसकी बहन के खाते में 19,300 रुपये जमा थे। अनपढ़ होने के कारण जीतू कई बार बैंक पहुंचा, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया।
    1
    ओडिशा के केओंझार जिला के पटना थाना क्षेत्र में एक बेहद भावुक और चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है।
मल्लीपासी गांव के रहने वाले जीतू मुंडा की बहन का करीब दो महीने पहले निधन हो गया था। बताया जाता है कि उसकी बहन के खाते में 19,300 रुपये जमा थे। अनपढ़ होने के कारण जीतू कई बार बैंक पहुंचा, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया।
    user_Bounsi Diary
    Bounsi Diary
    Local News Reporter बौसी, बांका, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Usha devi
    1
    Post by Usha devi
    user_Usha devi
    Usha devi
    पीरपैंती, भागलपुर, बिहार•
    19 hrs ago
  • *विद्यालय में बच्चों से नाला साफ कराने का आरोप, प्रधानाध्यापक पर उठे सवाल* चांदन (बांका) प्रखंड क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय गाजोरायडीह से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां छात्रों से नाले की सफाई कराए जाने का आरोप लगा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर में एक छात्र नाले में उतरकर कीचड़ साफ करता दिख रहा है, जबकि अन्य लोग खड़े होकर देखते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सब प्रधानाध्यापक राम बाबू सिंह की मौजूदगी में हुआ।सूत्रों की मानें तो विद्यालय में बच्चों से जूठे बर्तन धुलवाने और गंदगी साफ कराने जैसी गतिविधियां पहले भी कराई जाती रही हैं। बुधवार को जब बच्चों से नाला साफ कराया गया, तब मामला और गंभीर हो गया। हालांकि इस न्यूज़ को मेरा न्यूज़ चैनल पुष्टि नहीं करता है. इसे लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा देने के बजाय उनसे इस तरह का कार्य कराना न केवल गलत है, बल्कि उनके स्वास्थ्य और अधिकारों के साथ भी खिलवाड़ है।हालांकि, इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम बाबू सिंह ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, यह मामला शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है। रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार
    2
    *विद्यालय में बच्चों से नाला साफ कराने का आरोप, प्रधानाध्यापक पर उठे सवाल*
चांदन (बांका) प्रखंड क्षेत्र के प्रोन्नत मध्य विद्यालय गाजोरायडीह से एक चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां छात्रों से नाले की सफाई कराए जाने का आरोप लगा है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय परिसर में एक छात्र नाले में उतरकर कीचड़ साफ करता दिख रहा है, जबकि अन्य लोग खड़े होकर देखते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह सब प्रधानाध्यापक राम बाबू सिंह की मौजूदगी में हुआ।सूत्रों की मानें तो विद्यालय में बच्चों से जूठे बर्तन धुलवाने और गंदगी साफ कराने जैसी गतिविधियां पहले भी कराई जाती रही हैं। बुधवार को जब बच्चों से नाला साफ कराया गया, तब मामला और गंभीर हो गया। हालांकि इस न्यूज़ को मेरा न्यूज़ चैनल पुष्टि नहीं करता है. इसे लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।अभिभावकों का कहना है कि विद्यालय में बच्चों को शिक्षा देने के बजाय उनसे इस तरह का कार्य कराना न केवल गलत है, बल्कि उनके स्वास्थ्य और अधिकारों के साथ भी खिलवाड़ है।हालांकि, इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक राम बाबू सिंह ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है।वहीं, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुरेश ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद यदि कोई दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल, यह मामला शिक्षा व्यवस्था और बच्चों के अधिकारों पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।
रिपोर्ट :उमाकांत पोद्दार
    user_Umakant poddar 9709500512
    Umakant poddar 9709500512
    Software Developer बांका, बांका, बिहार•
    2 hrs ago
  • तेल भरवाने पहुंचे चालक के ऑटो में मिला खतरनाक कोबरा रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा मो० काजीरुल शेख पाकुड़: महंगाई के इस दौर में अब सांपों ने भी शायद किराया बचाने का तरीका सीख लिया है।सुबह गढ़बाड़ी कोल स्टोर फार्म के पास स्थित दीपक कुमार पेट्रोल पंप पर एक स्पेक्ट्रेल कोबरा बिना टिकट ऑटो में सफर करता पकड़ा गया। फर्क बस इतना था कि बाकी यात्री सीट पर बैठते हैं, जबकि जनाब सीधे इंजन के पास वीआईपी जगह पर कब्जा जमाए थे।सुबह करीब 10 बजे ऑटो चालक पेट्रोल भरवाने पहुंचा। तभी उसकी नजर सीट के नीचे गई और वहां फन फैलाकर बैठे कोबरा महाराज दिखाई दिए। दृश्य ऐसा था मानो ऑटो चालक नहीं, खुद यमराज का कॉल आ गया हो।कोबरा दिखते ही पेट्रोल पंप पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुछ लोग इतनी तेजी से भागे कि अगर ओलंपिक में भेज दिए जाते तो देश के लिए मेडल पक्का था। वहीं कुछ बहादुर लोग सुरक्षित दूरी से मोबाइल कैमरा ऑन कर “वन्यजीव विशेषज्ञ” बने हुए थे।पंप संचालक ने तुरंत इलाके को खाली कराया और स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद टीम ने सांप को बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम ने बताया कि यह करीब 5 फीट लंबा जहरीला स्पेक्ट्रेल कोबरा है, जिसका काटना जानलेवा हो सकता है।विशेषज्ञों का मानना है कि भीषण गर्मी से परेशान होकर कोबरा ने ऑटो के इंजन को अपना “समर रिजॉर्ट” बना लिया था। फिलहाल उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि अब लोग ऑटो में बैठने से पहले किराया नहीं, सीट के नीचे “नागराज चेक” जरूर करेंगे।
    3
    तेल भरवाने पहुंचे चालक के ऑटो में मिला खतरनाक कोबरा
रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा
मो० काजीरुल शेख 
पाकुड़: महंगाई के इस दौर में अब सांपों ने भी शायद किराया बचाने का तरीका सीख लिया है।सुबह गढ़बाड़ी कोल स्टोर फार्म के पास स्थित दीपक कुमार पेट्रोल पंप पर एक स्पेक्ट्रेल कोबरा बिना टिकट ऑटो में सफर करता पकड़ा गया। फर्क बस इतना था कि बाकी यात्री सीट पर बैठते हैं, जबकि जनाब सीधे इंजन के पास  वीआईपी जगह पर कब्जा जमाए थे।सुबह करीब 10 बजे ऑटो चालक पेट्रोल भरवाने पहुंचा। तभी उसकी नजर सीट के नीचे गई और वहां फन फैलाकर बैठे कोबरा महाराज दिखाई दिए। दृश्य ऐसा था मानो ऑटो चालक नहीं, खुद यमराज का कॉल आ गया हो।कोबरा दिखते ही पेट्रोल पंप पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। कुछ लोग इतनी तेजी से भागे कि अगर ओलंपिक में भेज दिए जाते तो देश के लिए मेडल पक्का था। वहीं कुछ बहादुर लोग सुरक्षित दूरी से मोबाइल कैमरा ऑन कर “वन्यजीव विशेषज्ञ” बने हुए थे।पंप संचालक ने तुरंत इलाके को खाली कराया और स्नेक रेस्क्यू टीम को बुलाया। करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद टीम ने सांप को बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम ने बताया कि यह करीब 5 फीट लंबा जहरीला स्पेक्ट्रेल कोबरा है, जिसका काटना जानलेवा हो सकता है।विशेषज्ञों का मानना है कि भीषण गर्मी से परेशान होकर कोबरा ने ऑटो के इंजन को अपना “समर रिजॉर्ट” बना लिया था। फिलहाल उसे सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है।घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि अब लोग ऑटो में बैठने से पहले किराया नहीं, सीट के नीचे “नागराज चेक” जरूर करेंगे।
    user_Md Kajirul Shaikh
    Md Kajirul Shaikh
    पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.