logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क हादसे में युवक की मौत, डीसीएम चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी बेला (औरैया)। 31 मार्च 2026 की देर रात करीब 11:30 बजे कस्बा बेला के कानपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीसीएम (UP-77-A-9209) के चालक ने बाइक (UP 77 A 7516) को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक की पहचान आशीष यादव उर्फ यदुवीर (35 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार निवासी माखनपुरवा, थाना बेला के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल नवजीवन हॉस्पिटल, बेला पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल चिचोली रेफर कर दिया। सूचना पर हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी मौके पर पहुंचे और घायल के साथ जिला अस्पताल गए। इलाज के दौरान चिचोली में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

1 hr ago
user_Rohit Awsthi
Rohit Awsthi
Local News Reporter बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
9a046d9e-f77f-41c3-be18-483edc2cd7ee

सड़क हादसे में युवक की मौत, डीसीएम चालक फरार, पुलिस जांच में जुटी बेला (औरैया)। 31 मार्च 2026 की देर रात करीब 11:30 बजे कस्बा बेला के कानपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डीसीएम (UP-77-A-9209) के चालक ने बाइक (UP 77 A 7516) को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में घायल युवक की पहचान आशीष यादव उर्फ यदुवीर (35 वर्ष) पुत्र अशोक कुमार निवासी माखनपुरवा, थाना बेला के रूप में हुई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तत्काल नवजीवन हॉस्पिटल, बेला पहुंचाया गया,

9db7dec5-699c-4c0d-b2af-7615cd41503f

जहां से डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल चिचोली रेफर कर दिया। सूचना पर हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक बृजभूषण तिवारी मौके पर पहुंचे और घायल के साथ जिला अस्पताल गए। इलाज के दौरान चिचोली में युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डीसीएम वाहन को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक मौके से फरार हो गया। मृतक के परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष गंगा दास गौतम ने बताया कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग --- इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना बाबा श्याम का सजा दरबार भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शाम
    1
    ब्रेकिंग --- 
इटावा प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल पहुंचे भरथना
बाबा श्याम का सजा दरबार
भजन गायक कन्हैया मित्तल हुए शाम
    user_Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Kaushal Babu c/o Gireesh Chand
    Social Media Manager भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • भाऊपुर क्षेत्र के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कमलेश पुत्र वासुदेव गोस्वामी निवासी जिला कौशांबी तथा अरविंद पुत्र सोमदेव निवासी रामायन भरथना दोनों मोपेड के माध्यम से बाल खरीदने का कार्य करते हैं। वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फेरी लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं। बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों युवक मोपेड से भाऊपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हाईवे पुलिस पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
    1
    भाऊपुर क्षेत्र के निकट एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कमलेश पुत्र वासुदेव गोस्वामी निवासी जिला कौशांबी तथा अरविंद पुत्र सोमदेव निवासी रामायन भरथना दोनों मोपेड के माध्यम से बाल खरीदने का कार्य करते हैं। वे ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में फेरी लगाकर अपना जीविकोपार्जन करते हैं।
बताया जा रहा है कि घटना के समय दोनों युवक मोपेड से भाऊपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और उनकी मोपेड अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर हाईवे पुलिस पहुंची और तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को उपचार के लिए 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    55 min ago
  • बेख़ौफ़ अतिक्रमण से कस्बे में जाम, राहगीर और वाहन चालक बेहाल औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर में सड़कों तक फैले अतिक्रमण ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कस्बे में लगने वाला जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि आए दिन लंबा जाम लगना आम बात हो गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे और फुटपाथ पर फैला अतिक्रमण है। कई छोटे-बड़े दुकानदारों ने अपने सामान को सड़क तक फैला रखा है। कुछ ने तो टीन शेड, टट्टर और बैठने की बेंच तक लगाकर सड़क पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा, कुछ मकान मालिक अपने घरों के सामने ठेली और दुकानें लगवाकर उनसे अवैध रूप से किराया वसूल रहे हैं। करीब एक वर्ष पूर्व याकूबपुर चौकी पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई। पुलिस द्वारा दोबारा अभियान चलाकर चालान भी किए गए, लेकिन इसका कोई स्थायी असर नहीं पड़ा। जाम के कारण कई बार एंबुलेंस, स्कूल बस और पुलिस वाहन तक फंस जाते हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    1
    बेख़ौफ़ अतिक्रमण से कस्बे में जाम, राहगीर और वाहन चालक बेहाल
औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के कस्बा याकूबपुर में सड़कों तक फैले अतिक्रमण ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कस्बे में लगने वाला जाम अब रोजमर्रा की समस्या बन चुका है, जिससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि आए दिन लंबा जाम लगना आम बात हो गई है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, जाम का मुख्य कारण सड़क किनारे और फुटपाथ पर फैला अतिक्रमण है। कई छोटे-बड़े दुकानदारों ने अपने सामान को सड़क तक फैला रखा है। कुछ ने तो टीन शेड, टट्टर और बैठने की बेंच तक लगाकर सड़क पर कब्जा कर लिया है। इसके अलावा, कुछ मकान मालिक अपने घरों के सामने ठेली और दुकानें लगवाकर उनसे अवैध रूप से किराया वसूल रहे हैं।
करीब एक वर्ष पूर्व याकूबपुर चौकी पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद स्थिति फिर से पहले जैसी हो गई। पुलिस द्वारा दोबारा अभियान चलाकर चालान भी किए गए, लेकिन इसका कोई स्थायी असर नहीं पड़ा।
जाम के कारण कई बार एंबुलेंस, स्कूल बस और पुलिस वाहन तक फंस जाते हैं, जिससे आपातकालीन सेवाएं भी प्रभावित होती हैं। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द ही सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाए और स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • did kicked your Visa office
    1
    did kicked your Visa office
    user_Ramadhar Kumar
    Ramadhar Kumar
    Pharmacist रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • आपसी विवाद के बाद महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, एक महिला पहले मंजिल की खिड़की से बाहर लटकी, पति से गुस्साई महिला की खिड़की से बाहर लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय लोगो का कहना आपसी विवाद के बाद गुस्साई एक महिला का करीब आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर महिला को उतरवाया नीचे, वीडियो में लटकी महिला की कुछ समय पहले ही हुई शादी,उधर मकान मालिक ने हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पति-पत्नी से मकान कराया खाली, सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो।
    1
    आपसी विवाद के बाद महिला का हाईवोल्टेज ड्रामा, एक महिला पहले मंजिल की खिड़की से बाहर लटकी, 
पति से गुस्साई महिला की खिड़की से बाहर लटकने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, स्थानीय लोगो का कहना आपसी विवाद के बाद गुस्साई एक महिला का करीब आधे घंटे तक चला हाईवोल्टेज ड्रामा, स्थानीय लोगों ने समझा बुझाकर महिला को उतरवाया नीचे, वीडियो में लटकी महिला की कुछ समय पहले ही हुई शादी,उधर मकान मालिक ने हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद पति-पत्नी से मकान कराया खाली, सदर कोतवाली क्षेत्र का बताया जा रहा वायरल वीडियो।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • फ्लैश कन्नौज--अचानक मौसम का बदला मिजाज,तेज आंधी के साथ हुई बारिश में गिरे ओलो ने किसान की बढ़ाई मुश्किल, अचानक बिन मौसम हुई बरसात में गिरे ओले, खेत में खड़ी आलू और गेहूं की फसल में भारी नुकसान।
    2
    फ्लैश कन्नौज--अचानक मौसम का बदला मिजाज,तेज आंधी के साथ हुई बारिश में गिरे ओलो ने किसान की बढ़ाई मुश्किल, अचानक बिन मौसम हुई बरसात में गिरे ओले, खेत में खड़ी आलू और गेहूं की फसल में भारी नुकसान।
    user_पत्रकार Munish Singh
    पत्रकार Munish Singh
    Grain Wholesaler छिबरामऊ, कन्नौज, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Kanhaiya lal
    1
    Post by Kanhaiya lal
    user_Kanhaiya lal
    Kanhaiya lal
    Doctor भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.