Shuru
Apke Nagar Ki App…
इन दरिंदों को सलाखों के पीछे होना चाहिए जल्द से जल्द हेलो फेसबुक
Ramadhar Kumar
इन दरिंदों को सलाखों के पीछे होना चाहिए जल्द से जल्द हेलो फेसबुक
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Ramadhar Kumar1
- कानपुर देहात।उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल (10वीं) परीक्षा परिणाम 2026 में जिले के एक साधारण परिवार के बेटे ने असाधारण सफलता हासिल कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कानपुर देहात के एक छोटे से गांव निवासी रूपेंद्र कुमार, पुत्र बृजेश कुमार ने 10वीं की परीक्षा में 96.16 प्रतिशत अंक (570/600) प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया। रूपेंद्र के पिता किसान होने के साथ-साथ मजदूरी भी करते हैं और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। सबसे प्रेरणादायक बात यह रही कि जिस समय परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, उस वक्त रूपेंद्र अपने पिता के साथ भूसा ढोने का काम कर रहा था। जैसे ही गांव में उसके जिला टॉपर बनने की खबर पहुंची, लोगों का तांता लग गया और सभी ने उसे बधाई देते हुए उत्साहवर्धन किया। रूपेंद्र की इस सफलता से उसके माता-पिता भावुक हो उठे। पिता बृजेश कुमार ने कहा कि वे चाहे कितनी भी मेहनत और मजदूरी क्यों न करनी पड़े, बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने देंगे। रूपेंद्र ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और बड़े भाई पुष्पेंद्र को दिया। उसने बताया कि आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई नहीं कर सका, लेकिन उसके बड़े भाई ने नौकरी कर उसकी पढ़ाई में पूरा सहयोग दिया और उसका दाखिला मंगलपुर स्थित आर्यभट्ट इंटर कॉलेज मंगलपुर में कराया। रूपेंद्र का सपना आगे चलकर आईपीएस अधिकारी बनने का है। उसने बताया कि उसने पहले से ही लक्ष्य तय कर लिया था कि वह जिले या प्रदेश स्तर पर स्थान जरूर प्राप्त करेगा, और अपनी मेहनत से उसने यह लक्ष्य हासिल कर लिया। रूपेंद्र की सफलता आज उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का साहस रखते हैं।1
- केबिल बॉक्स में आग से 100 गांव अंधेरे में, 8 घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति कठिका पारेषण केंद्र से नवीन झींझक विद्युत उपकेंद्र को आने वाली 33 केवी लाइन में अक्षयवट धाम के पास केबिल बॉक्स में आग लगने से बुधवार रात क्षेत्र में बिजली संकट खड़ा हो गया। इस घटना के चलते उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों और नगर के दो मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति लगभग 8 घंटे तक बाधित रही। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और पूरी रात लोग उमस व गर्मी से बेहाल रहे। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त केबिल बॉक्स की मरम्मत का कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की जा सकी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, केबिल बॉक्स में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो।1
- खबर कानपुर देहात पत्रकार: इकबाल अहमद सिकंदरा में स्मार्ट मीटर के विरोध में व्यापार मंडल का प्रदर्शन, पावर हाउस पर सौंपा ज्ञापन कानपुर देहात के कस्बा सिकंदरा में स्मार्ट मीटर के विरोध में लोगों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को व्यापार मंडल के पदाधिकारियों और सदस्यों ने सिकंदरा पावर हाउस पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और विभाग को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता ने किया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रामकुमार गुप्ता और महामंत्री दिलशाद अहमद सहित व्यापार मंडल से जुड़े सैकड़ों लोग मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिजली बिल में बढ़ोतरी हो रही है, जिससे आम जनता और व्यापारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि इस व्यवस्था की जांच कराई जाए और उपभोक्ताओं की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाए। गौरतलब है कि इससे पहले भी दो दिन पूर्व सिकंदरा की महिलाओं ने पावर हाउस पहुंचकर स्मार्ट मीटर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था। लगातार हो रहे विरोध को देखते हुए अब सभी की निगाहें प्रशासन और बिजली विभाग की आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं।4
- स्मार्ट मीटर के खिलाफ धरना प्रदर्शन दिया महिलाओं ने औरैया1
- कन्नौज में सनातन का अपमान गले में भाजपा का प्रतीक चिन्ह डाले महिलाओं के नेतृत्व में हुए हवन में मर्यादाओं की धज्जियां उड़ीं। चप्पल पहनकर हवन बना आस्था का मजाक। हवन ऋषि-मुनियों की परंपरा है, कोई दिखावा नहीं! बताया जा रहा है कि यह हवन “अखिलेश यादव की बुद्धि शुद्धि” के लिए किया गया, लेकिन जिस तरीके से यह आयोजन हुआ, उसने खुद आयोजनकर्ताओं की सोच पर सवाल खड़े कर दिए है1
- Post by Ramadhar Kumar1
- भीषण गर्मी का कहर: झींझक व हवासपुर सीएचसी में बने कोल्ड रूम, हीट वेव मरीजों को तुरंत मिलेगा उपचार क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी और हीट वेव के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। हीट वेव से प्रभावित मरीजों को त्वरित राहत देने के लिए झींझक और हवासपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में विशेष कोल्ड रूम तैयार किए गए हैं। इन कोल्ड रूम में 6-6 बेड की व्यवस्था की गई है। साथ ही कूलर, फ्रिज और आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है, ताकि हीट वेव से पीड़ित मरीजों को तुरंत उपचार मिल सके। स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात चिकित्सक और स्टाफ को भी अलर्ट मोड पर रखा गया है। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से क्षेत्रीय लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है, खासकर ऐसे समय में जब तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू का प्रकोप तेज होता जा रहा है।1
- *इटावा-पारपट्टी क्षेत्र चकरनगर के अहेरिया गांव में श्रीमद् भागवत कथा में शामिल होने पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला का के भाजपा ने सरकार नगर क्षेत्र का विकास रोका है,साथ ही गाजीपुर की घटना का जिक्र करते हुए भी बीजेपी पर साधा निशाना*1