logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

DC के गेंदबाजों ने MI को 162 रनों पर रोका, क्या 163 का टारगेट डिफेंड होगा? आईपीएल 2026 के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज इस सीजन का पहला डबल हेडर मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 6 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवर में 162 रन बनाए हैं और 163 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई इंडियंस की टीम में आज कप्तान हार्दिक पांड्या नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को कप्तान बनाया गया है। टूर्नामेंट का आठवां मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है। दिल्ली और मुंबई दोनों ही टीमें अपना पहला मैच जीतकर एक-दूसरे के आमने-सामने हैं। मुंबई इंडियंस ने अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को पटखनी दी थी, वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हराया था। शनिवार, चार अप्रैल को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले दोपहर के इस मुकाबले में दोनों ही टीमें आत्मविश्वास से भरी हुई हैं। दिल्ली की पिच बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है, जहां 2024 के बाद से औसत पहली पारी का स्कोर 217 रन रहा है। छोटे बाउंड्री और सपाट विकेट पर आज रनों की बारिश होनी तय मानी जा रही है। क्या दिल्ली का 'स्पिन चोक' कुलदीप और अक्षर मुंबई के तूफानी बल्लेबाजों को रोक पाएगा? पल-पल के अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें। MI Live Score: 162/6 (20 ओवर) दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी दिल्ली कैपिटल्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (डब्ल्यू), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (सी), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा

4 hrs ago
user_क्रिकेट अपडेट्स
क्रिकेट अपडेट्स
वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
a5b10251-4c12-4319-a050-98e108bbcd35

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • भगवान चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर गोरखपुर में निकली भव्य शोभायात्रा | हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
    1
    भगवान चित्रगुप्त प्रकट उत्सव पर गोरखपुर में निकली भव्य शोभायात्रा | हजारों श्रद्धालु हुए शामिल
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, प्रियांश आर्या ने 39 रनों की आतिशी पारी खेली. यह इस सीजन में पंजाब की लगातार दूसरी जीत है. चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 210 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. पंजाब की शुरुआत दमदार रही. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 61 रन जोड़े. प्रियांश ने सिर्फ 11 गेंदों का सामना करते हुए 354 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए. कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाए. हालांकि, नेहल वढेरा ने अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 10 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने. कप्तान श्रेयस अय्यर एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया. अय्यर 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में अय्यर ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. अय्यर के आउट होने के बाद शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब किंग्स को कोई और झटका नहीं लगने दिया. शशांक 6 गेंदों में 14 और स्टोइनिस 3 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे. गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट निकाले.
    1
    आईपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में शुक्रवार को पंजाब किंग्स (PBKS) ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 विकेट से हराया. पंजाब किंग्स की तरफ से कप्तान श्रेयस अय्यर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, प्रियांश आर्या ने 39 रनों की आतिशी पारी खेली. यह इस सीजन में पंजाब की लगातार दूसरी जीत है. चेन्नई सुपर किंग्स से मिले 210 रनों के लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने 5 विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया. पंजाब की शुरुआत दमदार रही. प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 4.2 ओवर में 61 रन जोड़े. प्रियांश ने सिर्फ 11 गेंदों का सामना करते हुए 354 के स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए. उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 3 चौके और 4 छक्के लगाए. वहीं, प्रभसिमरन ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए. कूपर कोनोली ने 22 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 36 रन बनाए. हालांकि, नेहल वढेरा ने अपने प्रदर्शन से निराश किया और वह 10 रन बनाकर मैट हेनरी का शिकार बने.
कप्तान श्रेयस अय्यर एक छोर संभालकर खड़े रहे और उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक लगाया. अय्यर 29 गेंदों में 50 रन बनाकर आउट हुए. अपनी इस पारी में अय्यर ने 4 चौके और 3 छक्के लगाए. अय्यर के आउट होने के बाद शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस ने पंजाब किंग्स को कोई और झटका नहीं लगने दिया. शशांक 6 गेंदों में 14 और स्टोइनिस 3 गेंदों में 9 रन बनाकर नाबाद रहे और टीम को जीत दिलाकर लौटे. गेंदबाजी में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से मैट हेनरी और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट निकाले.
    user_क्रिकेट अपडेट्स
    क्रिकेट अपडेट्स
    वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • Post by पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    1
    Post by पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    user_पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    पूर्वांचल रफ्तार न्यूज़
    News Anchor वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • eran ne fad thiya pakistan ki 🤪 petrol 442 dijl500 ab btao aap log kitna khush ho 😄😄
    1
    eran ne fad thiya pakistan ki 🤪 petrol 442 dijl500 ab btao aap log kitna khush ho 😄😄
    user_Bhim sahani
    Bhim sahani
    कारपेंटर Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने चुनावी मतगणना के दौरान मतपेटी लूटने, रंगदारी दिखाने और जातिविशेष को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाकर पुनः चुनाव कराने की मांग करके बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
    1
    कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी ने चुनावी मतगणना के दौरान मतपेटी लूटने, रंगदारी दिखाने और जातिविशेष को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाकर पुनः चुनाव कराने की मांग करके बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
    user_Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpurhalchal Saeed Alam Kh
    Gorakhpur, Uttar Pradesh•
    23 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संतकबीरनगर । जनपद में चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम अभियान” के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते से निकाली गई 5,31,000 रुपये की पूरी धनराशि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वापस करा दी गई। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए यह सफलता हासिल की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी राकेश मौर्या की पत्नी शशिकला मौर्या, निवासी प्लॉट नंबर ई-78, इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद, के नाम से पंजीकृत फर्म “सम्राट इंडस्ट्रीज” के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 5,31,000 रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए थे। मामले की सूचना मिलते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक तकनीकी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई। पुलिस की अपील: जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक रमेश यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद हिन्दे आजाद, कांस्टेबल रामप्रवेश मद्देशिया एवं कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    संतकबीरनगर ।
जनपद में चलाए जा रहे “क्रैक साइबर क्राइम अभियान” के तहत साइबर क्राइम थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर ठगी के शिकार एक पीड़ित के खाते से निकाली गई 5,31,000 रुपये की पूरी धनराशि पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वापस करा दी गई।
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं पीड़ितों को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत साइबर क्राइम थाना टीम ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए यह सफलता हासिल की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी राकेश मौर्या की पत्नी शशिकला मौर्या, निवासी प्लॉट नंबर ई-78, इंडस्ट्रियल एरिया खलीलाबाद, के नाम से पंजीकृत फर्म “सम्राट इंडस्ट्रीज” के बैंक ऑफ बड़ौदा खाते से आरटीजीएस के माध्यम से 5,31,000 रुपये अज्ञात खाते में ट्रांसफर हो गए थे। मामले की सूचना मिलते ही साइबर क्राइम थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक तकनीकी कार्रवाई की, जिसके परिणामस्वरूप पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी गई।
पुलिस की अपील:
जनपद पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल, लिंक या संदेश पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी, पासवर्ड या यूपीआई पिन साझा न करें। सतर्कता और जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, उपनिरीक्षक रमेश यादव, हेड कांस्टेबल मोहम्मद हिन्दे आजाद, कांस्टेबल रामप्रवेश मद्देशिया एवं कांस्टेबल धीरेन्द्र कुमार प्रसाद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • AAP में बढ़ी अंदरूनी कलह! राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया, भगवंत मान का बड़ा बयान
    1
    AAP में बढ़ी अंदरूनी कलह! राघव चड्ढा को राज्यसभा उपनेता पद से हटाया, भगवंत मान का बड़ा बयान
    user_EN Daily National
    EN Daily National
    Journalist वाराणसी, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.