logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तेयाय ओपी क्षेत्र की काजीरसलपुर पंचायत के फतेहपुर गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में 31 वर्षीय मृत्युंजय कुमार उर्फ छोटे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मूल रूप से बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया गांव का निवासी मृत्युंजय वर्षों से अपनी मां बसंती देवी के साथ फतेहपुर गांव में रह रहा था। घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे हुई, जब वह घर के समीप स्थित 15 से 20 फीट गहरे पानी से भरे कुएं की मेड़ पर बैठा था। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों ने उसे रस्सी और अन्य संसाधनों से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मृतक तीन भाइयों में मंझला था और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृत्युंजय की दूसरी शादी महज दो माह पूर्व लखनपुर गांव की पिंकी देवी के साथ हुई थी। इससे पहले उसकी पहली पत्नी उसे पांच वर्ष पूर्व छोड़कर चली गई थी, वहीं उसके बड़े भाई की भी बीमारी से पूर्व में मौत हो चुकी है। इस हादसे ने मां बसंती देवी, नानी राजकुमारी देवी और पत्नी पिंकी देवी को गहरे सदमे में डाल दिया है। सूचना पाकर तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। शुक्रवार को अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दुखद घड़ी में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार, स्थानीय मुखिया सह महंत प्रणव भारती तथा सरपंच अरविंद सिन्हा ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और सरकार से सहायता की मांग की है। फतेहपुर गांव में घटना के बाद से मातम का माहौल है।

1 day ago
user_DINKAR BHARTI
DINKAR BHARTI
Local News Reporter भगवानपुर, बेगूसराय, बिहार•
1 day ago
edfe665a-9884-4997-a815-8aca73e77b5c

तेयाय ओपी क्षेत्र की काजीरसलपुर पंचायत के फतेहपुर गांव में गुरुवार रात एक दर्दनाक हादसे में 31 वर्षीय मृत्युंजय कुमार उर्फ छोटे की कुएं में गिरने से मौत हो गई। मूल रूप से बछवाड़ा थाना क्षेत्र के झमटिया गांव का निवासी मृत्युंजय वर्षों से अपनी मां बसंती देवी के साथ फतेहपुर गांव में रह रहा था। घटना गुरुवार रात करीब आठ बजे हुई, जब वह घर के समीप स्थित 15 से 20 फीट गहरे पानी से भरे कुएं की मेड़ पर बैठा था। संतुलन बिगड़ने के कारण वह सीधे कुएं में जा गिरा। ग्रामीणों ने उसे रस्सी और अन्य संसाधनों से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी जान जा चुकी थी। मृतक तीन भाइयों में मंझला था और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृत्युंजय की दूसरी शादी महज दो माह पूर्व लखनपुर गांव की पिंकी देवी के साथ हुई थी। इससे पहले उसकी पहली पत्नी उसे पांच वर्ष पूर्व छोड़कर चली गई थी, वहीं उसके बड़े भाई की भी बीमारी से पूर्व में मौत हो चुकी है। इस हादसे ने मां बसंती देवी, नानी राजकुमारी देवी और पत्नी पिंकी देवी को गहरे सदमे में डाल दिया है। सूचना पाकर तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। शुक्रवार को अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दुखद घड़ी में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गौतम कुमार, स्थानीय मुखिया सह महंत प्रणव भारती तथा सरपंच अरविंद सिन्हा ने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी और सरकार से सहायता की मांग की है। फतेहपुर गांव में घटना के बाद से मातम का माहौल है।

More news from Bihar and nearby areas
  • बिहार के बेगूसराय में जीवन और भावनाओं पर आधारित एक बेहतरीन और प्रेरणादायक शॉर्ट वीडियो साझा किया गया है। तालियों और फूलों के प्रतीकों के साथ पेश किए गए इस शॉर्ट वीडियो को जीवन के लिए एक बेहद अच्छा और सकारात्मक मोटिवेशन बताया गया है।
    4
    बिहार के बेगूसराय में जीवन और भावनाओं पर आधारित एक बेहतरीन और प्रेरणादायक शॉर्ट वीडियो साझा किया गया है। तालियों और फूलों के प्रतीकों के साथ पेश किए गए इस शॉर्ट वीडियो को जीवन के लिए एक बेहद अच्छा और सकारात्मक मोटिवेशन बताया गया है।
    user_Security guard
    Security guard
    Security Guard Begusarai, Bihar•
    1 hr ago
  • बिहार में शराबबंदी को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य से शराबबंदी का कानून नहीं हटाया जाएगा।
    1
    बिहार में शराबबंदी को लेकर सीएम सम्राट चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य से शराबबंदी का कानून नहीं हटाया जाएगा।
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    3 hrs ago
  • बेगूसराय में एसपी मनीष ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर 16 फरियादियों की फरियाद सुनी। इस संबंध में एसपी मनीष ने शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी साझा की। जनता दरबार के दौरान उन्होंने एक-एक करके सभी फरियादियों की बात सुनी और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया। इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है।
    1
    बेगूसराय में एसपी मनीष ने अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर 16 फरियादियों की फरियाद सुनी। इस संबंध में एसपी मनीष ने शुक्रवार की देर रात 10:00 बजे एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी साझा की। जनता दरबार के दौरान उन्होंने एक-एक करके सभी फरियादियों की बात सुनी और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों के निष्पादन के लिए निर्देशित किया।

इस मौके पर एसपी ने कहा कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के गंभीर मामलों का लगातार अवलोकन करने का निर्देश दिया है।
    user_Ranjan Kumar
    Ranjan Kumar
    पत्रकार बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    4 hrs ago
  • बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बृजेश कुमार प्रिंस को नया नगर अध्यक्ष बनाया गया है। अपनी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बृजेश कुमार प्रिंस ने कहा कि जब से वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, तब से लेकर आज तक उन्होंने कभी किसी अन्य पार्टी में जाने का कोई काम नहीं किया। प्रिंस ने जोर देकर कहा कि उनकी इसी निष्ठा और समर्पण के चलते कांग्रेस पार्टी ने उन पर अपना अटूट विश्वास जताया है और उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
    4
    बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बृजेश कुमार प्रिंस को नया नगर अध्यक्ष बनाया गया है। अपनी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बृजेश कुमार प्रिंस ने कहा कि जब से वे कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं, तब से लेकर आज तक उन्होंने कभी किसी अन्य पार्टी में जाने का कोई काम नहीं किया। प्रिंस ने जोर देकर कहा कि उनकी इसी निष्ठा और समर्पण के चलते कांग्रेस पार्टी ने उन पर अपना अटूट विश्वास जताया है और उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
    user_India khabar Begusarai.
    India khabar Begusarai.
    बेगूसराय, बेगूसराय, बिहार•
    6 hrs ago
  • पटना जिले के बेलछी में हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान कई मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। इस अभियान के कारण प्रभावित परिवारों के बीच हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
    3
    पटना जिले के बेलछी में हाईकोर्ट के आदेश का पालन करते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के दौरान कई मकानों को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया।

इस अभियान के कारण प्रभावित परिवारों के बीच हड़कंप मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है।
    user_न्यूज 30 बिहार
    न्यूज 30 बिहार
    Pandarak, Patna•
    18 hrs ago
  • समस्तीपुर के रेलवे घाट स्थित शमशान काली मंदिर में किन्नर मुखिया सपना के नेतृत्व में आज मुन्ना किन्नर आश्रम का उद्घाटन किया गया। इस आश्रम का शुभारंभ स्व. मुन्ना किन्नर की पुण्य तिथि एवं उनकी स्मृति में किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए अतिथियों को चादर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, इस समारोह के दौरान एक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
    1
    समस्तीपुर के रेलवे घाट स्थित शमशान काली मंदिर में किन्नर मुखिया सपना के नेतृत्व में आज मुन्ना किन्नर आश्रम का उद्घाटन किया गया। इस आश्रम का शुभारंभ स्व. मुन्ना किन्नर की पुण्य तिथि एवं उनकी स्मृति में किया गया है। इस अवसर पर कार्यक्रम में आए अतिथियों को चादर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही, इस समारोह के दौरान एक रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया।
    user_Anil shriwastav
    Anil shriwastav
    दलसिंहसराय, समस्तीपुर, बिहार•
    56 min ago
  • बेगूसराय के शाम्हो सरलाही में कल 10 जुलाई 2026 को माता चण्डिका की पुरानी मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर विसर्जन के दौरान शाम्हो सरलाही के लोग बेहद भावुक हो गए।
    1
    बेगूसराय के शाम्हो सरलाही में कल 10 जुलाई 2026 को माता चण्डिका की पुरानी मूर्ति का विसर्जन किया गया। इस मौके पर विसर्जन के दौरान शाम्हो सरलाही के लोग बेहद भावुक हो गए।
    user_मोबाइल टीवी न्यूज
    मोबाइल टीवी न्यूज
    Media house Begusarai, Bihar•
    5 hrs ago
  • बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर स्थित आकोपुर के बहेर घाट से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    बेगूसराय के चेरिया बरियारपुर स्थित आकोपुर के बहेर घाट से एक युवक का शव बरामद हुआ है। शव मिलने की सूचना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_Focus Bihar News
    Focus Bihar News
    Local News Reporter Cheria Bariarpur, Begusarai•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.