logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कौशाम्बी - चायल विकास खंड अंतर्गत ग्राम गिरिया खालसा के मजरा मुरादपुर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां बाजे-गाजे के साथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरमान हॉस्पिटल के संचालक एवं आजाद समाज पार्टी से चायल विधानसभा (253) के भावी विधायक प्रत्याशी डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने सैकड़ों बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर और बॉक्स वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अपने संबोधन में डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक महान समाज सुधारक ही नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के शिल्पकार और विधिवेत्ता थे। उन्होंने लोगों से संविधान के महत्व को समझने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। कार्यक्रम में लाखन सिंह राजपासी ,ग्राम प्रधान सुखलाल यादव, प्रधान प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह, अजय कुशवाहा, पुष्पराज पटेल, बृजेश कुमार, महेश कुमार, बब्लू यादव, संतोष कुमार (एडवोकेट), नीरज, विकास कुमार, लवकुश सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की

9 hrs ago
user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

कौशाम्बी - चायल विकास खंड अंतर्गत ग्राम गिरिया खालसा के मजरा मुरादपुर में मंगलवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल रहा, जहां बाजे-गाजे के साथ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर अरमान हॉस्पिटल के संचालक एवं आजाद समाज पार्टी से चायल विधानसभा (253) के भावी विधायक प्रत्याशी डॉ. निसार अहमद सिद्दीकी विशेष रूप से कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही उन्होंने सैकड़ों बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर और बॉक्स वितरित कर शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। अपने संबोधन में डॉ. सिद्दीकी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक महान समाज सुधारक ही नहीं, बल्कि भारतीय संविधान के शिल्पकार और विधिवेत्ता थे। उन्होंने लोगों से संविधान के महत्व को समझने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की। कार्यक्रम में लाखन सिंह राजपासी ,ग्राम प्रधान सुखलाल यादव, प्रधान प्रतिनिधि सर्वजीत सिंह, अजय कुशवाहा, पुष्पराज पटेल, बृजेश कुमार, महेश कुमार, बब्लू यादव, संतोष कुमार (एडवोकेट), नीरज, विकास कुमार, लवकुश सहित अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की

More news from Kaushambi and nearby areas
  • Post by T B NEWS
    1
    Post by T B NEWS
    user_T B NEWS
    T B NEWS
    Sirathu, Kaushambi•
    7 hrs ago
  • Post by KEN
    1
    Post by KEN
    user_KEN
    KEN
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • अरिहरिया बिहार में एक रवि चौहान नाम का आदमी नवी हुसैन नाम के गला काट कर धड़ से अलग कर दिया
    1
    अरिहरिया बिहार में एक रवि चौहान नाम का आदमी नवी हुसैन नाम के गला काट कर धड़ से अलग कर दिया
    user_Ram singh passi ⚔️
    Ram singh passi ⚔️
    Academy सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • कुशुवा फाटक स्थित दुकान में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग,दुकान हुई जलकर राख,करीब 8 लाख रुपए का नुकसान थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मयफोर्स, ग्राम लेखपाल सहित हजारों लोग पहुंचे मौके पर ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS पुरामुफ्ती/प्रयागराज....प्रयागराज के थाना पुरामुफ्ती अंतर्गत ग्राम सभा कुशुवा के कुशुवा रेलवे फाटक पर मंगलवार करीब 5 बजे शाम को गैस सिलेंडर फटने से किराने जनरल स्टोर की दुकान में भीषण आग गई, जिसने तेज हवा के साथ फैलते हुए दुकानें के दूसरे कमरे और अन्य जगह को भी अपनी चपेट में ले लिया । जिस घर में दुकान थी उसमें भी काफी नुकसान हुआ है।गौरतलब हो कि थाना पुरामुफ्ती अंतर्गत ग्राम कुशुवा में रेलवे फाटक से 500 मीटर दूरी पर भंवर सिंह पुत्र राम सिंह की जनरल स्टोर की दुकान में खुद के चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक से आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पल भर में सारा सामान जलकर राख हो गया लेकिन किसी के हताहत होने का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया। इस दौरान थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मनोज सिंह मयफोर्स और लेखपाल महेश मिश्रा घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। लोगो ने सरकार से मुवावजे की मांग की है। मीडिया से रूबरू होते हुए दुकान मालिक भंवर सिंह ने बताया कि वे गैस में अपने लिए चाय बना रहे थे और तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और कुछ पल में देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।जिससे दुकान में रखा सारा सामान और नगद रुपया जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि दुकान के सामान सहित घर की क्षति को लेकर 8 से 9 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। समाजसेवी जन सत्ता दल के राम सिंह पटेल ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को फोन किया और आस पास के लोगों के सहयोग से आग को बुझाने का कार्य भी किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय आस पास के गांव के करीब 3 से 4 हजार लोग इकट्ठा को गए थे और उनके प्रयासों से आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।
    1
    कुशुवा फाटक स्थित दुकान में गैस सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग,दुकान हुई जलकर राख,करीब 8 लाख रुपए का नुकसान 
थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मयफोर्स, ग्राम लेखपाल सहित हजारों लोग पहुंचे मौके पर 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS
पुरामुफ्ती/प्रयागराज....प्रयागराज के थाना पुरामुफ्ती अंतर्गत ग्राम सभा कुशुवा के कुशुवा रेलवे फाटक पर मंगलवार करीब 5 बजे शाम को गैस सिलेंडर फटने से किराने जनरल स्टोर की दुकान में भीषण आग गई, जिसने तेज हवा के साथ फैलते हुए दुकानें के दूसरे कमरे और अन्य जगह को भी अपनी चपेट में ले लिया । जिस घर में दुकान थी उसमें भी काफी नुकसान हुआ है।गौरतलब हो कि थाना पुरामुफ्ती अंतर्गत ग्राम कुशुवा में रेलवे फाटक से 500 मीटर दूरी पर भंवर सिंह पुत्र राम सिंह की जनरल स्टोर की दुकान में खुद के चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक से आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि पल भर में सारा सामान जलकर राख हो गया लेकिन किसी के हताहत होने का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया। इस दौरान थानाध्यक्ष पुरामुफ्ती मनोज सिंह मयफोर्स और लेखपाल महेश मिश्रा घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। लोगो ने सरकार से मुवावजे की मांग की है।
मीडिया से रूबरू होते हुए दुकान मालिक भंवर सिंह ने बताया कि वे गैस में अपने लिए चाय बना रहे थे और तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और कुछ पल में देखते देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।जिससे दुकान में  रखा सारा सामान और नगद रुपया जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि दुकान के सामान सहित घर की क्षति को लेकर 8 से 9 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।
समाजसेवी जन सत्ता दल के राम सिंह पटेल ने घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड को फोन किया और आस पास के लोगों के सहयोग से आग को बुझाने का कार्य भी किया गया। उन्होंने बताया कि घटना के समय आस पास के गांव के करीब 3 से 4 हजार लोग इकट्ठा को गए थे और उनके प्रयासों से आग पर काबू पाया गया लेकिन जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ​ऊंचाहार/रायबरेली: जगतपुर: जनपद के थाना जगतपुर क्षेत्र अंतर्गत चंदौली गांव से दबंगई और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मारपीट के एक पुराने विवाद को लेकर एक युवक द्वारा खुलेआम अवैध शस्त्र (तमंचा) लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ​वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक हाथ में असलहा लेकर विपक्षी पक्ष को धमका रहा है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सरेआम हथियार प्रदर्शन से शांति व्यवस्था भंग हो रही है। ​मुख्य बिंदु: ​स्थान: ग्राम चंदौली, थाना जगतपुर, तहसील ऊंचाहार। ​मामला: मारपीट के विवाद में अवैध असलहे का प्रदर्शन। ​असर: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप। ​फिलहाल, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच और आरोपी युवक की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ​ऊंचाहार/रायबरेली: जगतपुर: जनपद के थाना जगतपुर क्षेत्र अंतर्गत चंदौली गांव से दबंगई और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मारपीट के एक पुराने विवाद को लेकर एक युवक द्वारा खुलेआम अवैध शस्त्र (तमंचा) लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
​वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक हाथ में असलहा लेकर विपक्षी पक्ष को धमका रहा है, जिससे पूरे गांव में दहशत का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सरेआम हथियार प्रदर्शन से शांति व्यवस्था भंग हो रही है।
​मुख्य बिंदु:
​स्थान: ग्राम चंदौली, थाना जगतपुर, तहसील ऊंचाहार।
​मामला: मारपीट के विवाद में अवैध असलहे का प्रदर्शन।
​असर: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप।
​फिलहाल, वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मामले की जांच और आरोपी युवक की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    2 hrs ago
  • जगतपुर क्षेत्र के नवाबगंज के पास स्थित मैदान में आज लोक जनशक्ति पार्टी के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती विशाल जनसभा के रूप में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अरुण भारती उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, उनके द्वारा दिए गए संविधान और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    2
    जगतपुर क्षेत्र के नवाबगंज के पास स्थित मैदान में आज लोक जनशक्ति पार्टी के तत्वावधान में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती विशाल जनसभा के रूप में बड़े हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अरुण भारती उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में बाबा साहब के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया।
जनसभा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन संघर्ष, उनके द्वारा दिए गए संविधान और समाज में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by KEN
    1
    Post by KEN
    user_KEN
    KEN
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.