नूंह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार गो-तस्कर गिरफ्तार, 17 गोवंश मुक्त, दो वाहन बरामद नूंह । पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन के निर्देश पर गोकशी एवं गो-तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना रोजका मेव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 17 गोवंशों को मुक्त कराया है तथा चार आरोपियों को गिरफ्तार कर दो वाहनों को बरामद किया है। दोनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है। नूंह पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 11 मई को रात को नाका रेवासन पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक पिकअप गाड़ी में गायों को भरकर गोकशी की नियत से राजस्थान ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान गाड़ी की बंद बॉडी में दो गाय बंधी हुई मिलीं। पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान विकास सिंह पुत्र अजय सिंह तथा आजाद सिंह पुत्र राम सिंह निवासी पूरे पाण्डेय का पूरवा, पतलुकी थाना लीलापुर जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश के रूप में बताई।गायों से संबंधित कागजात मांगने पर आरोपी कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वाहन सहित गायों को कब्जे में ले लिया। इसी अभियान के तहत दूसरी कार्रवाई में 11 मई को रात को ही नाका रेवासन पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक कैंटर गाड़ी में बड़ी संख्या में गायों को भरकर राजस्थान ले जाया जा रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका। जांच के दौरान त्रिपाल हटाकर देखने पर गाड़ी में कुल 15 गाय बरामद हुईं। सभी गायों को बेरहमी से बांधा गया था। वाहन में सवार आरोपियों ने अपनी पहचान सलीम खान पुत्र साई मोहम्मद तथा साहिद पुत्र एजाज हुसैन निवासी खीरी दिहा थाना लोटन जिला सिद्धार्थनगर उत्तर प्रदेश के रूप में बताई। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर 15 गायों को मुक्त कराया तथा वाहन को कब्जे में ले लिया। दोनों ही मामले में थाना रोजका मेव पुलिस ने केस दर्ज कर लिए है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिले में गोकशी और गो-तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- दिनांक 10.05.2026 को थाना बरसाना क्षेत्रान्तर्गत बरसाना देहात छाता रोड पर एक व्यक्ति को बंधक बनाने के प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर 44 व्यक्तियों को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही किए जाने के सम्बन्ध में #SSP_MTA द्वारा दी गई बाइट- UP Police Adgzone Agra DIG Range Agra1
- तू नारी नहीं चिंगारी है मौत भी तुझसे हारी है नारी तू अबला नहीं, खुद को तू पहचान उठ खड़ी हो और लड़, तभी मिलेगा सम्मान। पलवल , ढींगरा भवन में आयोजित मातृशक्ति दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री गौरव गौतम ने संबोधित करते हुए कहा नारी केवल शक्ति का प्रतीक नहीं, बल्कि साहस, संघर्ष और स्वाभिमान की जीवंत मिसाल है। जब महिला अपने अधिकारों, आत्मसम्मान और सपनों के लिए खड़ी होती है, तब समाज की दिशा और दशा दोनों बदलती हैं। आज की नारी हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही है — चाहे सेना हो, खेल, शिक्षा, राजनीति या विज्ञान। सम्मान किसी की दया से नहीं मिलता, सम्मान अपने आत्मविश्वास, संघर्ष और कर्म से अर्जित किया जाता है। इसलिए हर बेटी, हर बहन और हर महिला को अपनी शक्ति पहचानकर आगे बढ़ना होगा, वही मंत्री गौरव गौतम ने कहा “महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि एक मजबूत और विकसित समाज की नींव है।”नारी शक्ति त्याग है, साहस, संघर्ष और संस्कार का अद्भुत संगम है। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय दे रही हैं। सेना से विज्ञान तक, खेल से राजनीति तक और शिक्षा से व्यापार तक, महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि वे किसी से कम नहीं हैं। “सेना के पराक्रम में महिलाओं का विशेष स्तंभ है।” भारतीय नारी आज केवल घर की जिम्मेदारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि देश की सीमाओं पर दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देने का साहस भी रखती है। भारतीय सेना, वायुसेना और नौसेना में महिलाएं अपने अदम्य साहस, नेतृत्व और पराक्रम से देश का गौरव बढ़ा रही हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी वीरांगनाएं देश की बेटियों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया है कि नारी शक्ति केवल संवेदनशीलता का प्रतीक नहीं, बल्कि रणभूमि में दुश्मनों के हौसले तोड़ने की ताकत भी रखती है हरियाणा में निकाय चुनाव को लेकर खेल मंत्री गौरव गौतम ने विश्वास जताते हुए कहा कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी एकतरफा जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार जनहित में लगातार कार्य कर रही है, जिसका लाभ सीधे आम जनता को मिल रहा है। मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार ने विकास, पारदर्शिता और सुशासन की राजनीति को प्राथमिकता दी है। प्रदेश में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, खेल और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिसके चलते जनता का भरोसा भारतीय जनता पार्टी पर लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है और प्रदेश की जनता विकास तथा राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी है। गौरव गौतम ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता अब केवल वादों की नहीं, बल्कि काम करने वाली सरकार चाहती है। भाजपा सरकार ने जो कहा, वह करके दिखाया है और इसी विश्वास के दम पर निकाय चुनाव में भाजपा ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी।1
- पलवल के गुदराना गाँव ने अपने वीर सपूत अमर शहीद राजकुमार को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले राजकुमार पर पूरा गाँव गर्व करता है।1
- नूह जिले के टाँई गांव में पिछले 6 महीनों से ओवरलोड डंपरों का आतंक है। तेज रफ्तार और उड़ती धूल से बुजुर्गों व बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं घरों की दीवारों में भी दरारें आ गई हैं। ग्रामीण नंबर प्लेट छिपाने वाले इन वाहनों पर सख्त कार्रवाई और गति नियंत्रित करने की मांग कर रहे हैं।3
- 😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲😲 😲😲😲😰1
- हरियाणा की नूंह पुलिस पर 'आतंक' फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों को लेकर राज्य में सवाल उठ रहे हैं और मामले की पुष्टि की मांग की जा रही है।1
- शेरगढ़ अकबरपुर रोड पर एक कार सवार ने बाइक से बाहर में मारी जोरदार टक्कर मथुरा जनपद के छाता क्षेत्र के शेरगढ़ अकबरपुर रोड पर एक कर सवार ने बाइक सवार में मारी जोरदार टक्कर कर चालक हुआ मोके से फरार घटना हुई सीसीटीवी में कैद1
- मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जिला कुरुक्षेत्र के पिहोवा स्थित अरुणाय शिव मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए। साथ में हैं गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज व अन्य गणमान्य। #Haryana #DIPRHaryana #HaryanaCM #NayabSinghSaini1