Shuru
Apke Nagar Ki App…
कोटा में पानी की टंकी पर चढ़े संविदा कर्मचारी, बिना नोटिस हटाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ गुस्सा, बोले- जबरन हो रही कार्रवाई आयुष्मान आरोग्य में कार्यरत संविदा कर्मी अपनी मांगों को कोटा में पानी की टंकी पर चढ़ गए। संविदा कर्मियों का आरोप है कि नए ठेकेदार द्वारा पुराने समय से कार्यरत कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के हटा दिया गया है। इससे वे आक्रोशित हैं। घटना नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित गावड़ी इलाके में पानी की टंकी की है।
Anubhav Mittal Journalist
कोटा में पानी की टंकी पर चढ़े संविदा कर्मचारी, बिना नोटिस हटाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ गुस्सा, बोले- जबरन हो रही कार्रवाई आयुष्मान आरोग्य में कार्यरत संविदा कर्मी अपनी मांगों को कोटा में पानी की टंकी पर चढ़ गए। संविदा कर्मियों का आरोप है कि नए ठेकेदार द्वारा पुराने समय से कार्यरत कर्मचारियों को बिना किसी पूर्व सूचना और नोटिस के हटा दिया गया है। इससे वे आक्रोशित हैं। घटना नयापुरा थाना क्षेत्र स्थित गावड़ी इलाके में पानी की टंकी की है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- कोटा। एर्नाकुलम-निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस में गंदे शौचालय की शिकायत करने पर एक यात्री को टीटीई मारने के लिए दौड़ा। बड़ौदा निवासी मंगेश तिवारी ने शिकायत की, लेकिन कोटा पहुंचने तक सफाई नहीं हुई। वीडियो में टीटीई यात्री को धमकाता और धक्का-मुक्की करता दिख रहा है। सफाई कर्मचारियों और गार्ड की निष्क्रियता के कारण स्थिति और बिगड़ी। मामला दर्ज कर रिपोर्ट दिल्ली मंडल को भेजी जा रही है।1
- आए दिन हो रहे हादसों जा रही लोगों की जान शहर की सुंदरता को कर रहे दागदार कोटा। शैक्षणिक नगरी के रूप में देश-दुनिया में मशहूर कोटा अब आवारा मवेशियों की लगातार बढ़ती समस्या से जूझ रहा है। शहर की सड़कों, चौराहों और गलियों में खुलेआम घूमते आवारा गाय, सांड और अन्य मवेशी न केवल शहर की सुंदरता को दागदार कर रहे हैं, बल्कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण भी बन रहे हैं। इन मवेशियों के कारण आमजन अकाल मौत का शिकार हो रहा है, जबकि प्रशासन की ओर से इस समस्या का स्थायी समाधान अभी तक नजर नहीं आ रहा। टीम जीवनदाता के संरक्षक एवं संयोजक, सड़क सुरक्षा समिति के उपसचिव तथा लायंस क्लब कोटा टेक्नो के निदेशक भुवनेश गुप्ता ने बताया कि कोटा जैसे सुंदर, स्वच्छ और सजग शहर में आवारा मवेशी बड़े पैमाने पर विचरण कर रहे हैं। उन्होंने शहर का हालिया भ्रमण किया और कई संवेदनशील स्थानों की पहचान की, जहां यह समस्या सबसे गंभीर है। ये हैं सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र गुप्ता ने बताया कि कोटा में तलवंडी, एरोड्रम सर्किल, टीलेश्वर महादेव चौराहा, नयापुरा, स्टेशन क्षेत्र, मेडिकल कॉलेज कोटा एवं इसके आसपास के इलाके सबसे ज्यादा आवारा मवेशियों की समस्या से प्रभावित हैं। इन क्षेत्रों में मवेशी अक्सर सड़कों पर आकर खड़े हो जाते हैं या समूह में घूमते हैं, जिससे वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है और दुर्घटनाएं हो जाती हैं। कई बार गंभीर चोटें या मौत भी हो जाती है। कैटल फ्री शहर का दावा खोखला साबित भुवनेश गुप्ता ने कहा कि कोटा को नाममात्र का 'कैटल फ्री शहर' घोषित किया गया है, ठीक वैसे ही जैसे 'रेड लाइट फ्री शहर' का दावा किया जाता है। लेकिन हकीकत में सड़कें और चौराहे आवारा मवेशियों से पटे पड़े हैं। सख्त नियमों, अथक प्रयासों और प्रभावी कार्रवाई के अभाव में यह समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। शहर की सुंदरता और सुरक्षा दोनों खतरे में हैं। सांडों की लड़ाई से जा चुकी हैं कई जानें पिछले कुछ महीनों में सांडों के आपसी झगड़ों से कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और कुछ की मौत भी हो चुकी है। ऐसे हादसे आम हो गए हैं, लेकिन नगर निगम, कोटा विकास प्राधिकरण (केडीए), जिला प्रशासन और संबंधित विभागों की ओर से पर्याप्त कदम नहीं उठाए जा रहे। भुवनेश गुप्ता ने अपील की है कि सभी को मिलकर इस समस्या का तुरंत और स्थायी समाधान निकालना होगा।4
- कोटा स्टेशन का मामला,गंदे शौचालय की शिकायत करना पड़ा भारी,यात्री को मारने के लिए दौड़ा टीटीई1
- Post by VKH NEWS1
- *कोटा थर्मल में सँयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन - सामूहिक एजेंसियों की क्षमताओं को परखा* == कोटा एंकर कोटा के सुपर थर्मल पावर स्टेशन की सर्विस बिल्डिंग में शाम को आपदा प्रबंधन से संबंधित एक संयुक्त मॉक ड्रिल की गई,, इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी बड़े अग्निकांड की स्थिति में विभिन्न हितधारक एजेंसियों की आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमता का मूल्यांकन एवं उसे और अधिक सुदृढ़ करना था, , मॉक ड्रिल के अंतर्गत परिकल्पित परिदृश्य में यूनिट-1 कंट्रोल रूम में आग लगने तथा कुछ कर्मियों के भीतर फँसे होने की स्थिति दर्शाई गई,, इस आपात स्थिति से निपटने हेतु सीआईएसएफ, अग्निशमन इकाइयों, राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, राज्य नागरिक सुरक्षा दल, राजस्थान पुलिस तथा बम निरोधक एवं निस्तारण दस्ता (BDDS) द्वारा समन्वित एवं त्वरित कार्रवाई की गई,, इस मॉक ड्रिल का प्रमुख उद्देश्य विद्यमान आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता का आकलन करना, विभिन्न एजेंसियों के मध्य समन्वय एवं संचार व्यवस्था का परीक्षण करना, निकासी, बचाव, अग्निशमन एवं चिकित्सा प्रतिक्रिया कार्यों की दक्षता का मूल्यांकन करना था1
- शहर के साजीदेहड़ा स्थित दारुल उलूम फैजानुर्रसूल के तत्वावधान में आगामी शनिवार को रात 9 बजे से जश्ने रिदा-ए-फजीलत (किरात व हिफ्ज) का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को पोस्टर का विमोचन किया गया। शनिवार को होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुफ्ती सगीर अहमद जोखनपुरी होंगे, जो अपने उद्बोधन से लोगों को मार्गदर्शन देंगे। दारुल उलूम के संचालक मौलाना इदरीस रजा ने बताया कि 7 फरवरी को दोपहर 1 बजे से महिलाओं का विशेष जलसा आयोजित किया जाएगा, जिसमें साहिला अरारफी (अलवर) तकरीर करेंगी। कार्यक्रम के दौरान कुल 24 बालक-बालिकाओं को आलिमा, कारी और हाफिज की डिग्री से सम्मानित किया जाएगा, जो धार्मिक शिक्षा के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों का प्रतीक होगा। इसके साथ ही 7 फरवरी को सुबह 10 बजे खत्मे बुखारी शरीफ का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें इलाहाबाद से पधारे मुफ्ती सलीम मिस्वाही अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। पोस्टर विमोचन के अवसर पर मौलाना इदरीस रजा, मौलाना अजहर आलम अशरफी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम की सफलता की कामना करते हुए आमजन से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।1
- कोटा शहर में आगामी महाशिवरात्रि के अवसर पर एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन होने जा रहा है। श्री पंचमुखी सोनरवर सेवा समिति, शिवपुरा–भीतरिया कुंड, कोटा (राज.) द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 का आयोजन किया जाएगा, जिसमें नि:शुल्क कन्या विवाह, रुद्र महाराज अनुष्ठान, कालसर्प दोष शांति यज्ञ तथा विशाल भंडारा प्रमुख आकर्षण रहेंगे। समिति द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम जनकल्याण की भावना से किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु यह सामूहिक विवाह समारोह पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है, ताकि जरूरतमंद परिवारों को सामाजिक सहयोग मिल सके। धार्मिक अनुष्ठानों के माध्यम से श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजन व यज्ञ की व्यवस्था भी की जाएगी। इस आयोजन का संचालन नन्दलाल शर्मा (दामोदर) एवं रविन्द्र सिंह हाड़ा (सिंटू बना) कर रहे हैं। समिति के पदाधिकारियों में अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह (जीत बना), महामंत्री श्याम सोनी (एडवोकेट), कोषाध्यक्ष जगन्नाथ गौतम, उपाध्यक्ष प्रदीप कसाणा (लाला भैया) सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता जुड़े हुए हैं। आयोजन से जुड़े अन्य पदाधिकारियों में विभिन्न क्षेत्रों के जिम्मेदार सदस्य और मीडिया प्रभारी भी शामिल हैं।1
- Post by VKH NEWS1