हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को बाड़ी में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा : श्रवण वर्मा बाड़ी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 12 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे बाड़ी में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कैला माता मंदिर, बाड़ी से होगा, जो शहर के प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों से होती हुई गांधी पार्क पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह राजावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्सरवन वर्मा, जिला पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष वंदना शिवहरे, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में शहरवासी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बैठक में संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रस्तावित कलश यात्रा के जिले में आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर चर्चा की गई।
हर घर तिरंगा अभियान के तहत 12 अगस्त को बाड़ी में निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा : श्रवण वर्मा बाड़ी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत 9 अगस्त से 17 अगस्त 2026 तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 12 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे बाड़ी में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ कैला माता मंदिर, बाड़ी से होगा, जो शहर के प्रमुख बाजारों एवं मुख्य मार्गों से होती हुई गांधी पार्क पहुंचेगी, जहां यात्रा का समापन होगा। यात्रा में भाजपा जिला अध्यक्ष श्री राजवीर सिंह राजावत, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्सरवन वर्मा, जिला पदाधिकारी, नगर अध्यक्ष वंदना शिवहरे, पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में शहरवासी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल होंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना से जोड़ने का महत्वपूर्ण अभियान है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि बैठक में संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर प्रस्तावित कलश यात्रा के जिले में आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियों पर भी विचार-विमर्श किया गया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपने पर चर्चा की गई।
- जिले में चार घंटे चली ‘ए’ श्रेणी की नाकाबंदी, 2,086 वाहन जांचे 189 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई, संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की हुई गहन जांच धौलपुर। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत करने, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रविवार को धौलपुर पुलिस ने चार घंटे तक ‘ए’ श्रेणी की विशेष नाकाबंदी की। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक जिलेभर में प्रमुख मार्गों, संवेदनशील स्थानों और चैकिंग प्वाइंट्स पर पुलिस टीमों ने सघन जांच अभियान चलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धौलपुर वैभव शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ मुख्यालय बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ तथा समस्त वृताधिकारियों के सुपरविजन में थानाधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की गहनता से जांच की। नाकाबंदी के दौरान जिलेभर में 1,329 दुपहिया और 757 चौपहिया सहित कुल 2,086 वाहनों को चैक किया गया। चैकिंग के दौरान वाहनों की तलाशी लेने के साथ चालकों के ड्राइविंग दस्तावेज, वाहन पंजीकरण एवं स्वामित्व तथा सवार व्यक्तियों की पहचान का सत्यापन किया गया। त्वरित जांच एवं सत्यापन के लिए राजकॉप एप का भी उपयोग किया गया। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की। यातायात नियम तोड़ने वालों पर भी कार्रवाई नाकाबंदी के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 189 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इनमें 37 वाहन चालक बिना हेलमेट, 35 बिना सीट बेल्ट तथा एक वाहन चालक वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करते मिला। इसके अलावा चार बिना नंबर के वाहनों तथा 23 काली फिल्म लगे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वहीं 89 अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। अपराध रोकथाम पर रहा विशेष फोकस पुलिस की इस विशेष नाकाबंदी का उद्देश्य केवल यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना ही नहीं, बल्कि अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों तथा आपराधिक गतिविधियों में प्रयुक्त होने वाले वाहनों की पहचान एवं निगरानी करना भी रहा। पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों को रोककर आवश्यक जांच की तथा दस्तावेजों एवं पहचान का सत्यापन किया। नाकाबंदी के दौरान पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए। साथ ही बीमार व्यक्तियों, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों को अनावश्यक परेशानी से बचाने के लिए संवेदनशीलता के साथ चैकिंग करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि जिले में अपराध नियंत्रण और आमजन की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की आकस्मिक नाकाबंदी एवं सघन चैकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। धौलपुर पुलिस अपराध की रोकथाम, अपराधियों की धरपकड़ और आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है।3
- बाड़ी में A-श्रेणी की नाकाबंदी, 20 वाहनों के काटे चालान, अवैध खनन पर भी कार्रवाई धौलपुर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देश पर जिलेभर में A-श्रेणी की नाकाबंदी और विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। बाड़ी थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में सुबह 5 बजे से 9 बजे तक सघन नाकाबंदी की गई । इस दौरान पुलिस ने वाहनों की जांच करते हुए नियमों का उल्लंघन करने वाले 20 वाहनों के चालान किए। साथ ही अवैध खनन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर बनाए रखी। अभियान का उद्देश्य आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ कानून व्यवस्था को मजबूत करना है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी महेंद्र शर्मा, राजकुमार मीणा एएसआई सहित हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, कांस्टेबल अमीर सिंह, राजेन्द्र सिंह, सूबेसिंह एवं पुलिस जाप्ता मौजूद रहा।1
- दिल्ली से लाइव लोकल पब्लिकशुरू सरमथुरा धौलपुर राजस्थान हमारे देश में E 20 कैसे लागू किया जा रहा है, आइए मैं आपको एक चुटकुले से समझाता हूँ। हमारे देश में E 20 कैसे लागू किया जा रहा है, आइए मैं आपको एक चुटकुले से समझाता हूँ।1
- ब्रैकिग कैलारस *शासकीय शिक्षक ने ₹4500 महीने में ‘ठेके’ पर दे रखा विद्यालय* *हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही* कैलारस। शासकीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कैलारस ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पुरा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत पर आरोप है कि उन्होंने अपने स्थान पर प्रीति रावत को कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह देकर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप रखी है। बताया जा रहा है कि हेडमास्टर अमरलाल रावत स्वयं विद्यालय में आकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं और इसके बाद अपने अन्य कार्यों के लिए चले जाते हैं, जबकि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने और स्कूल की व्यवस्था संभालने का काम प्रीति रावत द्वारा किया जाता है। स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था कथित तौर पर लंबे समय से चलने की बात सामने आ रही है। जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से खुली पोल! मामले की गंभीरता उस समय बढ़ गई जब कैलारस ब्लॉक के जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल सामने आए। आरोप है कि शासकीय शिक्षक द्वारा अपने स्थान पर निजी व्यक्ति से विद्यालय का संचालन करवाना शासन के नियमों और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अवहेलना है। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता बनती है। बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय विद्यालय में शिक्षक की नियमित उपस्थिति और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षक की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि कोई शिक्षक अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को मामूली राशि देकर विद्यालय में पढ़ाने के लिए रखता है, तो इससे सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस कथित व्यवस्था की लंबे समय से जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि जानकारी नहीं थी तो विद्यालय की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। जांच और कार्रवाई की मांग मामले में स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी जांच करने की मांग उठ रही है कि हेडमास्टर की विद्यालय में वास्तविक उपस्थिति कितनी रही, उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज समय और मौके की वास्तविक स्थिति में कितना अंतर है तथा कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह पर दूसरे व्यक्ति से विद्यालय में कार्य कराने का मामला सामने आया है गौर करने वाली बातें हैं की प्रीति रावत ना तो अतिथि शिक्षक है और ना ही कोई विद्यालय से विद्यालय संबंधित है प्रीति रावत का कहना है कि मुझे तो 4500 रुपए महीने देती है स्कूल में पढ़ने के लिए कहते हैं कि मेरी जगह तुम पढ़ाओ तुम्हें 4500 हर महीने दूंगा अब देखना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही* *शासकीय शिक्षक ने ₹4500 महीने में ‘ठेके’ पर दे रखा विद्यालय* *हेडमास्टर अमरलाल रावत पर गंभीर आरोप, जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण में सामने आई लापरवाही* कैलारस। शासकीय विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए शासन द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कैलारस ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। विद्यालय में पदस्थ हेडमास्टर अमरलाल रावत पर आरोप है कि उन्होंने अपने स्थान पर प्रीति रावत को कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह देकर विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने की जिम्मेदारी सौंप रखी है। बताया जा रहा है कि हेडमास्टर अमरलाल रावत स्वयं विद्यालय में आकर उपस्थिति दर्ज कराते हैं और इसके बाद अपने अन्य कार्यों के लिए चले जाते हैं, जबकि विद्यालय में बच्चों को पढ़ाने और स्कूल की व्यवस्था संभालने का काम प्रीति रावत द्वारा किया जाता है। स्थानीय स्तर पर यह व्यवस्था कथित तौर पर लंबे समय से चलने की बात सामने आ रही है। जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण से खुली पोल! मामले की गंभीरता उस समय बढ़ गई जब कैलारस ब्लॉक के जिला शिक्षा अधिकारी इंदौलिया द्वारा शासकीय प्राथमिक विद्यालय पोखर का पूरा का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर कई सवाल सामने आए। आरोप है कि शासकीय शिक्षक द्वारा अपने स्थान पर निजी व्यक्ति से विद्यालय का संचालन करवाना शासन के नियमों और शिक्षा व्यवस्था की गंभीर अवहेलना है। यदि जांच में यह आरोप सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की आवश्यकता बनती है। बच्चों की पढ़ाई से खिलवाड़ का आरोप ग्रामीणों का कहना है कि शासकीय विद्यालय में शिक्षक की नियमित उपस्थिति और बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना शिक्षक की जिम्मेदारी है। ऐसे में यदि कोई शिक्षक अपनी जगह किसी अन्य व्यक्ति को मामूली राशि देकर विद्यालय में पढ़ाने के लिए रखता है, तो इससे सीधे तौर पर बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या शिक्षा विभाग के अधिकारियों को इस कथित व्यवस्था की लंबे समय से जानकारी थी? यदि जानकारी थी तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? और यदि जानकारी नहीं थी तो विद्यालय की नियमित निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। जांच और कार्रवाई की मांग मामले में स्थानीय लोगों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है। साथ ही यह भी जांच करने की मांग उठ रही है कि हेडमास्टर की विद्यालय में वास्तविक उपस्थिति कितनी रही, उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज समय और मौके की वास्तविक स्थिति में कितना अंतर है तथा कथित रूप से ₹4500 प्रतिमाह पर दूसरे व्यक्ति से विद्यालय में कार्य कराने का मामला सामने आया है गौर करने वाली बातें हैं की प्रीति रावत ना तो अतिथि शिक्षक है और ना ही कोई विद्यालय से विद्यालय संबंधित है प्रीति रावत का कहना है कि मुझे तो 4: 500 रुपए महीने देती है स्कूल में पढ़ने के लिए कहते हैं कि मेरी जगह तुम पढ़ाओ तुम्हें 4500 हर महीने दूंगा अब देखना होगा कि जिला शिक्षा अधिकारी के औचक निरीक्षण के बाद शिक्षा विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान का - पंडित साकेत बिहारी शर्मा अगस्त क्रांति दिवस पर जिला कांग्रेस कमेटी ने किया कार्यक्रम धौलपुर। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर अगस्त क्रांति दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय में पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पंडित साकेत बिहारी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के योगदान तथा जवाहरलाल नेहरू से लेकर डॉ. मनमोहन सिंह तक कांग्रेस के प्रधानमंत्रियों द्वारा आधुनिक भारत के निर्माण में दिए गए योगदान पर चर्चा की गई। पंडित साकेत बिहारी शर्मा ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है और आधुनिक भारत की नींव कांग्रेस के शासनकाल में रखी गई। उन्होंने महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के मार्ग को विश्व शांति का आधार बताया। साथ ही केंद्र सरकार पर महंगाई और भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा। प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र शर्मा व अमित मुद्गल, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष दर्शन लाल जाटव, सेवादल अध्यक्ष समृद्धि दीक्षित एवं माहिर हसन रिजवी ने कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करने का आह्वान किया। जिला प्रवक्ता धनेश जैन व प्रदेश सचिव पंकज तिवारी ने इंदिरा गांधी के कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कांग्रेस का संदेश जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। जिला उपाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, इसरार खान, रमेश महामना, सुरेंद्र दरियापुर व आशीष ने महात्मा गांधी के आदर्शों को जीवन में अपनाने पर जोर दिया। शैलेंद्र यादव, सोनू खान, सेवादल महासचिव अभिषेक यादव, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शिबू लोधा, नगर अध्यक्ष बनवारी लाल जाटव, राजू पहाड़िया, बनवारी, लोकेंद्र सिंह, जलालुद्दीन, दीपक सक्सेना, धीरज शर्मा व नीरज नगर ने कांग्रेस को किसानों और गरीबों की पार्टी बताया। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता धनेश जैन ने किया। इस अवसर पर अभिषेक सक्सेना सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- सबलगढ़ में सनातन सेवा की बड़ी पहल मंदिर के नजदीक से हटवाई मीट मांस की दुकान है4
- लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनसंवाद जरूरी: जयपुर में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन जगन फाउंडेशन की पहल, राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली, सुशासन और जननीतियों पर हुई सार्थक चर्चा धौलपुर जयपुर। जगन फाउंडेशन की ओर से जयपुर के होटल मैरियट में ‘जन संवाद: राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली और समझ’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था, सुशासन, जननीतियों और राजस्थान के भविष्य को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिक समाज के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ राजनेताओं, विधायकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अलग-अलग पैनल सत्रों के माध्यम से राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली, नीति-निर्माण, जनभागीदारी और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ऑनलाइन माध्यम से, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, पूर्व विधायक अशोक परनामी, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह बैंसला तथा राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर जगन फाउंडेशन के संस्थापक दुष्यंत शर्मा एवं मालविका मुद्गल ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभालते हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं की नीति-निर्माण एवं शासन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर उठने वाली आवाजों को नीति-निर्माताओं तक पहुंचाने के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच निरंतर संवाद से बेहतर नीतियों और समावेशी विकास की दिशा मजबूत हो सकती है। जगन फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि संस्था राजस्थान के नागरिकों की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने और समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की मजबूती, जनसंवाद और राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा हुई। लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनसंवाद जरूरी: जयपुर में ‘जन संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन जगन फाउंडेशन की पहल, राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली, सुशासन और जननीतियों पर हुई सार्थक चर्चा धौलपुर जयपुर। जगन फाउंडेशन की ओर से जयपुर के होटल मैरियट में ‘जन संवाद: राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली और समझ’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकतांत्रिक व्यवस्था, सुशासन, जननीतियों और राजस्थान के भविष्य को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिक समाज के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना रहा। कार्यक्रम में प्रदेश के वरिष्ठ राजनेताओं, विधायकों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अलग-अलग पैनल सत्रों के माध्यम से राजस्थान विधानसभा की कार्यप्रणाली, नीति-निर्माण, जनभागीदारी और प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, शिव विधायक रवींद्र सिंह भाटी ऑनलाइन माध्यम से, शाहपुरा विधायक मनीष यादव, राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी, चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला, आदर्श नगर विधायक रफीक खान, पूर्व विधायक अशोक परनामी, अजमेर दक्षिण विधायक अनीता भदेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह बैंसला तथा राजस्थान राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सुमन शर्मा सहित प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। युवाओं और महिलाओं की भागीदारी पर जोर जगन फाउंडेशन के संस्थापक दुष्यंत शर्मा एवं मालविका मुद्गल ने कार्यक्रम की व्यवस्था संभालते हुए अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए युवाओं और महिलाओं की नीति-निर्माण एवं शासन प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। वक्ताओं ने कहा कि जमीनी स्तर पर उठने वाली आवाजों को नीति-निर्माताओं तक पहुंचाने के लिए ऐसे संवाद कार्यक्रम महत्वपूर्ण हैं। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के बीच निरंतर संवाद से बेहतर नीतियों और समावेशी विकास की दिशा मजबूत हो सकती है। जगन फाउंडेशन की ओर से कहा गया कि संस्था राजस्थान के नागरिकों की लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ाने और समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कार्यक्रम के दौरान लोकतंत्र की मजबूती, जनसंवाद और राजस्थान के उज्ज्वल भविष्य को लेकर सार्थक चर्चा हुई।4