किराया बकाया मामले में न्यायालय सख्त, 14.20 लाख रुपये न चुकाने पर एक माह का सिविल कारावास न्यूज़ स्क्रिप्ट: कोटा, 18 फरवरी 2026 — किराया बकाया से जुड़े एक लंबे समय से लंबित प्रकरण में न्यायालय ने सख्त रुख अपनाते हुए प्रतिवादी अनुराग फतेहपुरिया को ₹14 लाख 20 हजार की राशि अदा नहीं करने की स्थिति में एक माह के सिविल कारावास का आदेश दिया है। यह आदेश सुरभि झामनानी बनाम अनुराग फतेहपुरिया प्रकरण (इजराई वाद संख्या 9/14) में पारित किया गया। प्रकरण के अनुसार वर्ष 2009 में अनुराग फतेहपुरिया ने संबंधित दुकान खाली कर उसका कब्जा सुरभि झामनानी को सौंप दिया था। हालांकि, दुकान खाली करने के बावजूद बकाया किराया राशि का भुगतान नहीं किया गया। मामला वर्ष 2014 से न्यायालय में विचाराधीन था। लंबी सुनवाई और आदेशों के बावजूद भुगतान नहीं होने पर न्यायालय ने वसूली की कार्यवाही करते हुए स्पष्ट किया कि निर्धारित राशि जमा नहीं करने की स्थिति में प्रतिवादी को एक माह का सिविल कारावास भुगतना होगा। न्यायालय के इस आदेश को किराया विवादों में भुगतान सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा

- कोटा जिले के सांगोद में मिनी सचिवालय के बाहर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे बुलडोजर को लोगों ने विरोध कर वापस लौटा दिया। अतिक्रमण हटाने की आशंका में बस्तीवासियों ने प्रदर्शन किया और बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई से पहले सभी प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग रखी।1
- कोटा प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पुलिस कंट्रोल रूम में सीएलजी व सुरक्षा सखियों से संवाद किया। ओम बिरला ने कहा कि संवाद से विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। नशा, सट्टा और अपराध के खिलाफ समाज से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान परिसर में यातायात जागरूकता पार्क का उदघाटन भी किया। ओम बिरला ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को भी हरी झंडी दिखा किया रवाना और सड़क सुरक्षा पर पुलिस–प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित भी किया। इस मौके पर कोटा पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी और अफसर उपस्थित रहे।1
- Post by VKH NEWS1
- *चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की अनुदान मांगों पर रखा पक्ष* *मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य में 2 साल में 7300 करोड़ से 37 लाख का उपचार* *रोगियों के परिजनों के लिए अत्याधुनिक आश्रयस्थल ऐतिहासिक कार्य* *विकसित राजस्थान में सम्मिलित है स्वस्थ राजस्थान का लक्ष्य* *कोटा की चिकित्सा आवश्यकताओं से सरकार को अवगत करवाया* विधानसभा में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा की अनुदान मांगों पर बोलते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था की दुर्दशा का वर्णन करते हुए भजनलाल सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कोटा की चिकित्सा आवश्यकताओं की मांग उठाते हुए कहा कि कोटा मेडिकल कॉलेज में 300 चौपहिया एवं 500 दुपहिया वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग मय केफेटेरिया, इंटरवेंशन रेडियोलॉजिकल सुईट, टर्नकी बेसिस पर बाईप्लानर इंटरवेंशन रेडियोलॉजीकल कैथलेब, एमबीएस चिकित्सालय में अलग एमआरआई मशीन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अनन्तपुरा, कोटा का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नयन, नवीन चिकित्सालय एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय में रोगी भार के अनुपात में रेडियोग्राफर संवर्ग के पर्याप्त पद स्वीकृत करवाने की महती आवश्यकता है। उन्होंने गत बजट में घोषित मेडिकल कॉलेज कोटा में कैंसर यूनिट का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय हवाई किले के रूप में निरोगी राजस्थान, चिरंजीवी, आरजीएचएस, राईट टू हेल्थ जैसी योजनाएं चला दी गई जिनका कोई आधार ही नहीं था इसके कारण जनता को लाभ मिलना तो दूर चिकित्सक हड़ताल पर चले गए और रोगी दर दर भटकने को विवश हो गए। प्रदेश में भजनलाल सरकार आते ही योजना का शुद्धिकरण किया, पूरे संसाधन उपलब्ध करवाए जिसका नतीजा यह है कि आज प्रदेश पहला राज्य है जिसकी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना देश की पहली योजना है जिसके अन्तर्गत देशभर के 30 हजार चिकित्सालयों में 25 लाख तक के केशलेस उपचार की व्यवस्था है। मोदी सरकार की स्वास्थ्य नीति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 23 एम्स के बाद इस वर्ष 71 नए मडिकल कॉलेेज और 2100 मेडिकल सीटें बढ़ाना, 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और बायोफार्मा हब से देश में न केवल विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि आत्मनिर्भरता के साथ चिकित्सा पर्यटन में भी बढ़ोतरी होगी।1
- Post by Kishan Lal jangid1
- रामगढ़ क्रेटर के पीछे सरसों के खेत में कर रहा था आराम -दिनभर निगरानी करती रही वन विभाग की टीम, सोमवार को किया शिकार कोटा। कूनो नेशनल पार्क से निकलकर बारां के जंगल में आया चीता केपी-2 मंगलवार को दिनभर रामगढ़ क्रेटर के पीछे सरसों के खेतों में आराम करता देखा गया। चीते ने सोमवार सुबह शिकार भी किया। रात को रामगढ़ क्रेटर के आसपास घूमता रहा। कूनो नेशनल पार्क और स्थानीय वन विभाग टीम दिनभर उसकी निगरानी में बैठी रही। जानकारी के अनुसार कूनो से निकलकर चीता केपी-2 शनिवार को जैतपुरा से बांझ आमली एरिया में पहुंचा।रविवार को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर गया। सोमवार को फिर से लौटकर रामगढ़ क्रेटर एरिया में पहुंच गया। यहां उसने एक नीलगाय का शिकार भी किया है। बारां के चीता केपी-2 के पहुंचने से वन्यजीवों प्रेमियों में खुशी बनी हुई है। इसके स्थाई रूप से बसाने को लेकर इंतजाम करने की मांग की जा रही है।1
- ब्रेकिंग कोटा कोटा प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला पुलिस कंट्रोल रूम में सीएलजी व सुरक्षा सखियों से संवाद “संवाद से विश्वास” लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत : ओम बिरला नशा, सट्टा और अपराध के खिलाफ समाज से सक्रिय सहयोग का आह्वान इस दौरान परिसर में यातायात जागरूकता पार्क का किया उदघाटन कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को भी हरी झंडी दिखा किया रवाना सड़क सुरक्षा पर पुलिस–प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक को किया संबोधित1
- कोटा महोत्सव 2026 को लेकर तैयारियां तेज, ओम बिरला का सफल आयोजन का आह्वान कोटा। 21 एवं 22 फरवरी को आयोजित होने वाले "कोटा महोत्सव 2026" को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने आयोजन को भव्य और सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव कोटा की सांस्कृतिक पहचान और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करेगा। प्रशासन और आयोजकों से समन्वय के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है। #kota #rajasthannews #ओमबिरला #ombirla #स्पीकर1