logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रिसिजन मेडिसिन से बदलेगा कैंसर उपचार का भविष्य : डॉ. अभिषेक आनंद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) छपरा, आईएमए सेंट्रल सारण और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) छपरा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को “प्रिसिजन मेडिसिन: द फ्यूचर ऑफ ऑन्कोलॉजी” विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छपरा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चिकित्सकों और दंत चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और नारायणा कैंसर सेंटर एवं पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल, पटना के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद ने अपने व्याख्यान में कहा कि प्रिसिजन मेडिसिन कैंसर उपचार की एक आधुनिक और उन्नत पद्धति है, जिसमें हर मरीज की शारीरिक संरचना, जीन संबंधी जानकारी और ट्यूमर की प्रकृति के आधार पर इलाज तय किया जाता है। डॉ. आनंद ने बताया कि पहले कैंसर के उपचार में अधिकांश मरीजों को लगभग समान प्रकार की दवाएं दी जाती थीं, लेकिन अब चिकित्सा विज्ञान में प्रगति के कारण मरीज के जीन और ट्यूमर की विशेषताओं के अनुसार उपचार संभव हो गया है। इससे इलाज अधिक प्रभावी होता है और दवाओं के अनावश्यक दुष्प्रभाव भी कम होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रिसिजन मेडिसिन के माध्यम से चिकित्सक यह बेहतर ढंग से समझ पाते हैं कि किस मरीज को कौन-सी दवा सबसे अधिक लाभ पहुंचा सकती है। इससे उपचार की सफलता की संभावना बढ़ती है और मरीज को बेहतर जीवन गुणवत्ता मिलती है। डॉ. आनंद ने यह भी कहा कि आने वाले समय में जीन परीक्षण, लक्षित उपचार और प्रतिरक्षा आधारित उपचार कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में नई दिशा तय करेंगे। उन्होंने चिकित्सकों से अपील की कि वे आधुनिक तकनीकों और नई पद्धतियों की जानकारी बढ़ाएं ताकि मरीजों को बेहतर और सटीक उपचार मिल सके। कार्यक्रम में डॉ. डी के सिंह, डॉ. कुमार रवि रंजन, डॉ. राजीव रंजन सिंह, डॉ. राज कुमार सिंह, डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. किरन ओझा, डॉ. राम इक़बाल प्रसाद, डॉ. के एम दूबे, डॉ. के एच सिंह सहित शहर के सभी चिकित्सक मौजूद रहे।

on 12 March
user_Shashi Bhushan
Shashi Bhushan
रिपोर्टर Chapra, Saran•
on 12 March

प्रिसिजन मेडिसिन से बदलेगा कैंसर उपचार का भविष्य : डॉ. अभिषेक आनंद इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) छपरा, आईएमए सेंट्रल सारण और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) छपरा के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को “प्रिसिजन मेडिसिन: द फ्यूचर ऑफ ऑन्कोलॉजी” विषय पर सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई) कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छपरा और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में चिकित्सकों और दंत चिकित्सकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट और नारायणा कैंसर सेंटर एवं पारस एचएमआरआई हॉस्पिटल, पटना के मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. अभिषेक आनंद ने अपने व्याख्यान में कहा कि प्रिसिजन मेडिसिन कैंसर उपचार की एक आधुनिक और उन्नत पद्धति है, जिसमें हर मरीज की शारीरिक संरचना, जीन संबंधी जानकारी और ट्यूमर की प्रकृति के आधार पर इलाज तय किया जाता है। डॉ. आनंद ने बताया कि पहले कैंसर के उपचार में अधिकांश मरीजों को लगभग समान प्रकार की दवाएं दी जाती थीं, लेकिन अब चिकित्सा विज्ञान में प्रगति के कारण मरीज के जीन और

394b1d13-230b-4473-87e3-6edbd5c68de7

ट्यूमर की विशेषताओं के अनुसार उपचार संभव हो गया है। इससे इलाज अधिक प्रभावी होता है और दवाओं के अनावश्यक दुष्प्रभाव भी कम होते हैं। उन्होंने कहा कि प्रिसिजन मेडिसिन के माध्यम से चिकित्सक यह बेहतर ढंग से समझ पाते हैं कि किस मरीज को कौन-सी दवा सबसे अधिक लाभ पहुंचा सकती है। इससे उपचार की सफलता की संभावना बढ़ती है और मरीज को बेहतर जीवन गुणवत्ता मिलती है। डॉ. आनंद ने यह भी कहा कि आने वाले समय में जीन परीक्षण, लक्षित उपचार और प्रतिरक्षा आधारित उपचार कैंसर चिकित्सा के क्षेत्र में नई दिशा तय करेंगे। उन्होंने चिकित्सकों से अपील की कि वे आधुनिक तकनीकों और नई पद्धतियों की जानकारी बढ़ाएं ताकि मरीजों को बेहतर और सटीक उपचार मिल सके। कार्यक्रम में डॉ. डी के सिंह, डॉ. कुमार रवि रंजन, डॉ. राजीव रंजन सिंह, डॉ. राज कुमार सिंह, डॉ. सुधांशु शेखर, डॉ. किरन ओझा, डॉ. राम इक़बाल प्रसाद, डॉ. के एम दूबे, डॉ. के एच सिंह सहित शहर के सभी चिकित्सक मौजूद रहे।

More news from Bhojpur and nearby areas
  • फिल्म: मोहब्बत मेरी जान अभिनेता चिंटू तिवारी
    1
    फिल्म: मोहब्बत मेरी जान 
अभिनेता चिंटू तिवारी
    user_Chintu Tiwari Kavi jee
    Chintu Tiwari Kavi jee
    Actor Arrah, Bhojpur•
    17 hrs ago
  • Post by Dharm kishor
    5
    Post by Dharm kishor
    user_Dharm kishor
    Dharm kishor
    बैरिया, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बोल बम 🙏
    1
    बोल बम 🙏
    user_अमित सिंह
    अमित सिंह
    कोइलवर, भोजपुर, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by N BHARAT NEWS 365
    1
    Post by N BHARAT NEWS 365
    user_N BHARAT NEWS 365
    N BHARAT NEWS 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    27 min ago
  • my YouTube channel:- dekhiye aur sikhiye 👈
    1
    my YouTube channel:- dekhiye aur sikhiye 👈
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Artist Dinapur-Cum-Khagaul, Patna•
    3 hrs ago
  • Post by Spiderman
    1
    Post by Spiderman
    user_Spiderman
    Spiderman
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
  • ​ ​पटना जिले के बिहटा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा अंबेडकर नगर से शुरू होकर बिहटा चौक होते हुए विशंभरपुर पतसा तक निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
    1
    ​
​पटना जिले के बिहटा में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को एक शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा अंबेडकर नगर से शुरू होकर बिहटा चौक होते हुए विशंभरपुर पतसा तक निकाली गई। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
    user_Reporter Satyendra
    Reporter Satyendra
    Local News Reporter बिहटा, पटना, बिहार•
    16 hrs ago
  • Post by N BHARAT NEWS 365
    1
    Post by N BHARAT NEWS 365
    user_N BHARAT NEWS 365
    N BHARAT NEWS 365
    फुलवारी, पटना, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Spiderman
    1
    Post by Spiderman
    user_Spiderman
    Spiderman
    Business park दीनापुर-कम-खगौल, पटना, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.