Shuru
Apke Nagar Ki App…
हेड पोस्ट ऑफिस के पास तेज रफ्तार वाहन ने चापानल में मारी जोरदार टक्कर बारिश के बीच बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे लोग
Shashikant
हेड पोस्ट ऑफिस के पास तेज रफ्तार वाहन ने चापानल में मारी जोरदार टक्कर बारिश के बीच बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बचे लोग
More news from बिहार and nearby areas
- जिउतिया पर्व को लेकर रजौली में आने लगे खेल-तमाशे इस बार मेले में जलपरी और जीरो ग्रेविटी झूला रहेंगे आकर्षण का केंद्र 3 से 10 अक्टूबर तक होगा भव्य मेले का आयोजन रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन जिउतिया पर्व के अवसर पर रजौली में लगने वाले भव्य मेले को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के खेल-तमाशे और मनोरंजन के साधन रजौली पहुंचने लगे हैं। 3 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस मेले को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जिउतिया पर्व को लेकर रजौली में हर साल मेले का आयोजन किया जाता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मेले में पहुंचकर खरीदारी करने और मनोरंजन का आनंद लेने आते हैं। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए विभिन्न प्रकार के आकर्षण उपलब्ध रहते हैं। इस बार भी मेले को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारियां की जा रही हैं। मेले को लेकर बाहर से आने वाले दुकानदारों और खेल-तमाशा संचालकों का पहुंचना शुरू हो गया है। मेले में विभिन्न प्रकार के झूले टावर झूला, ड्रैगन ट्रेन, ब्रेक डांस, टोरा टोरा, नौका, मौत का कुआं, जलपरी, जीरो ग्रेविटी झूला (छिपकली) आकर्षण का केंद्र रहेगा। बच्चों के लिए मिकी माउस, पॉल झूला, जम्पिंग, मीना बाजार, मनोरंजन के साधन और खानपान की दुकानें लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेंगी। इसके अलावा कई तरह की अस्थायी दुकानें भी लगाई जाएंगी, जहां लोग अपनी जरूरत के सामान की खरीदारी कर सकेंगे। आपको बता दें कि जिउतिया पर्व बिहार की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस अवसर पर महिलाएं अपनी संतान की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के लिए व्रत रखती हैं। पर्व के साथ लगने वाला यह मेला सामाजिक मेल-मिलाप और मनोरंजन का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बनता है। 3 अक्टूबर से शुरू होकर 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस भव्य मेले को लेकर स्थानीय लोगों में खासा उत्साह है। मेले की तैयारियां तेज होने के साथ ही रजौली में धीरे-धीरे उत्सवी माहौल बनने लगा है।1
- सड़क पर गिट्टी-बालू से पलटा टेंपो, महिला की मौत मृतका के बेटे ने टेंपो चालक और सड़क पर गिट्टी-बालू रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की सड़क पर गिट्टी-बालू से पलटा टेंपो, महिला की मौत मृतका के बेटे ने टेंपो चालक और सड़क पर गिट्टी-बालू रखने वाले व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की1
- जलजमाव से बेहाल पेलावल उत्तरी पंचायत, आखिर जवाबदेही किसकी? --- आजाद नगर, कब्रिस्तान रोड और रहमत नगर में सड़कों पर पानी; घरों में घुस रहा जल, लोगों का निकलना हुआ मुश्किल --- डुभिया आहर के ओवरफ्लो से बढ़ी समस्या, तालाब के चारों ओर गार्ड वॉल और घाट निर्माण की उठी मांग --- गुहिया आहर में गंदगी, जलकुंभी और झाड़ियों का अंबार; जनप्रतिनिधियों के साथ नागरिकों की जवाबदेही भी जरूरी --- हजारीबाग। कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत पेलावल उत्तरी पंचायत इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। पंचायत के आजाद नगर, कब्रिस्तान रोड, रहमत नगर सहित कई इलाकों में चारों ओर पानी जमा होने से आम लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। लगातार जलजमाव के कारण राहगीरों, रोजमर्रा के काम पर जाने वाले लोगों, महिलाओं और विशेष रूप से स्कूल जाने वाले बच्चों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न हो गई हैं और कुछ घरों में भी पानी प्रवेश करने की शिकायत सामने आ रही है। इससे लोगों का सामान्य जनजीवन प्रभावित हो गया है और जलजमाव के कारण बीमारी फैलने की आशंका भी बनी हुई है। *डुभिया आहर का पानी ओवरफ्लो, बढ़ी जलजमाव की समस्या* पेलावल उत्तरी पंचायत के पूर्वी क्षेत्र में स्थित डुभिया आहर (तालाब) को भी वर्तमान जलजमाव की समस्या का एक प्रमुख कारण बताया जा रहा है। बारिश के बाद तालाब में पानी भर जाने से पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के क्षेत्रों की ओर बह रहा है। इसका सीधा असर आजाद नगर और कब्रिस्तान रोड समेत आसपास के इलाकों पर पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर यह सवाल उठ रहा है कि यदि तालाब के चारों ओर उचित गार्ड वॉल तथा पानी तक पहुंचने के लिए व्यवस्थित घाट की सीढ़ियां बनाई जाएं, तो तालाब के किनारों को सुरक्षित रखने के साथ-साथ पानी के अनियंत्रित फैलाव को भी काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। *जिला स्तर से योजना बनाकर हो सकता है समाधान* जलजमाव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए केवल पंचायत स्तर की योजनाओं पर निर्भर रहने के बजाय जिला प्रशासन के स्तर से भी योजना तैयार कर काम कराया जा सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डीएमएफटी सहित उपलब्ध विकास मदों और अन्य उपयुक्त योजनाओं के माध्यम से तालाब के चारों ओर गार्ड वॉल, घाट तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था विकसित करने की दिशा में पहल की जा सकती है। यदि किसी योजना के तहत काम संभव नहीं है, तो उसके लिए केवल 15वें वित्त आयोग की योजना को जिम्मेदार ठहराना समाधान नहीं हो सकता। पंचायत के विकास की जिम्मेदारी व्यापक है और इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों तथा जिला प्रशासन के बीच समन्वय आवश्यक है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि संवेदनशीलता के साथ पहल करें और जिला स्तर पर प्रस्ताव भेजें, तो समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाया जा सकता है। *गुहिया आहर का अस्तित्व भी संकट में* वहीं पेलावल इब्राहिमी मस्जिद के सामने से पबरा रोड की ओर जाने वाले रास्ते के समीप स्थित गुहिया आहर की स्थिति भी चिंता का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार तालाब के चारों ओर गंदगी, कचरे, जलकुंभी और झाड़ियों का अंबार लगा हुआ है। स्थिति ऐसी है कि कई स्थानों पर तालाब का पानी तक दिखाई देना मुश्किल हो गया है। समय रहते साफ-सफाई और संरक्षण की व्यवस्था नहीं की गई तो तालाब का अस्तित्व प्रभावित होने की आशंका है। इसके लिए नियमित सफाई, जलकुंभी हटाने, कचरा फेंकने पर रोक और उचित कचरा प्रबंधन की व्यवस्था जरूरी है। *सिर्फ जनप्रतिनिधि नहीं, नागरिकों की भी जवाबदेही जरूरी* पंचायत क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन की जवाबदेही महत्वपूर्ण है, लेकिन स्थानीय नागरिकों की भूमिका भी कम महत्वपूर्ण नहीं है। यदि लोग तालाबों और जलनिकासी वाले क्षेत्रों में कचरा फेंकते रहेंगे, तो जलजमाव और प्रदूषण की समस्या और गंभीर होती जाएगी। जरूरत है कि पंचायत क्षेत्र में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की प्रभावी व्यवस्था विकसित की जाए, ताकि लोगों को कचरा फेंकने के लिए निर्धारित और सुविधाजनक स्थान उपलब्ध हो तथा तालाबों और नालियों में कचरा जाने से रोका जा सके। *चुनाव से पहले विकास के दावों पर जनता के सवाल* स्थानीय लोगों के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि चुनाव के समय विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर किए जाने वाले वादों के बावजूद वर्षों बाद भी जलजमाव जैसी बुनियादी समस्या का स्थायी समाधान क्यों नहीं हो सका। आगामी पंचायत चुनाव के मद्देनजर जनता के बीच यह चर्चा स्वाभाविक है कि क्षेत्र में विकास कार्यों और जनसमस्याओं के समाधान को लेकर जनप्रतिनिधियों की प्राथमिकता क्या रही है। फिलहाल पेलावल उत्तरी पंचायत के लोगों के सामने सबसे बड़ी चुनौती जलजमाव से निजात पाने की है। आवश्यकता है कि पंचायत प्रतिनिधि, प्रखंड प्रशासन और जिला प्रशासन मिलकर मौके का निरीक्षण करें, जलजमाव के कारणों का तकनीकी आकलन कर स्थायी जलनिकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा डुभिया आहर और गुहिया आहर के संरक्षण की दिशा में ठोस पहल करें। जनता का सवाल सीधा है—जलजमाव की इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा और इसकी जवाबदेही किस स्तर पर तय होगी? इसका जवाब आने वाले समय में प्रशासनिक पहल और जनप्रतिनिधियों की कार्यशैली से ही सामने आएगा।4
- चौपारण के सिंघरावा में हथियारबंद बदमाशों ने घर में की लाखों की डकैती चौपारण के सिंघरावा में हथियारबंद बदमाशों ने घर में की लाखों की डकैती1
- हजारीबाग/इचाक इचाक के पनवा जंगल मनाय गांव में 15 फीट लंबा अजगर सांप देखने को मिला अजगर को देखने के लिए ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की भीड़ बढ़ते ही अजगर जंगल की ओर भाग गया घटना के बाद इलाके में अजगर को लेकर चर्चा का माहौल है।1
- विश्वास’ अभियान के तहत कोडरमा पुलिस ने बरामद किए 177 स्मार्टफोन करीब 53 लाख रुपये के मोबाइल बरामद, एसपी ने कोडरमा के वास्तविक मालिकों को लौटाए मोबाइल विश्वास’ अभियान के तहत कोडरमा पुलिस ने बरामद किए 177 स्मार्टफोन करीब 53 लाख रुपये के मोबाइल बरामद, एसपी ने कोडरमा के वास्तविक मालिकों को लौटाए मोबाइल1
- 🐍 इचाक के जंगल में दिखा 15 फीट लंबा अजगर, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़! #Hazaribagh #Ichak #Python #Ajgar #JharkhandNews #LocalNews #जानदर्पणन्यूज24 🐍 इचाक के जंगल में दिखा 15 फीट लंबा अजगर, देखने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़! #Hazaribagh #Ichak #Python #Ajgar #JharkhandNews #LocalNews #जानदर्पणन्यूज241
- बड़कागांव पुलिस की कार्रवाई, ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री के दो तस्कर गिरफ्तार 29 पुड़िया में करीब 8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, पूछताछ जारी हजारीबाग। बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से 29 पुड़िया में करीब 8 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई की। जांच और निगरानी के दौरान दोनों संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में उनके पास से 29 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ, जिसका कुल वजन लगभग 8 ग्राम बताया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी खरीद-बिक्री में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले में पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है। थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने कहा कि क्षेत्र में नशीले पदार्थों के कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की कार्रवाई के बाद नशीले पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप है। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।2
- #समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकविदौलिया के निकट बरगद के पेड़ गिरने से तीन बच्चों की मौ'त #दो बच्चे की घटना स्थल पर ही हुई मौ'त, जबकि एक की उपचार के लिए ले जाने क्रम में हुई मौ'त घटना के बाद स्कूल के निकट जुटे ग्रामीणों ने किया आक्रोश का इजहार, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद घटना स्थल पर पहुंचे एसडीओ, बीडीओ, सीओ और स्थानीय पुलिस पदाधिकारी #Samastipur #Vibutipur #schoollife #समस्तीपुर : विभूतिपुर थाना क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चकविदौलिया के निकट बरगद के पेड़ गिरने से तीन बच्चों की मौ'त #दो बच्चे की घटना स्थल पर ही हुई मौ'त, जबकि एक की उपचार के लिए ले जाने क्रम में हुई मौ'त घटना के बाद स्कूल के निकट जुटे ग्रामीणों ने किया आक्रोश का इजहार, ग्रामीणों के आक्रोश के बाद घटना स्थल पर पहुंचे एसडीओ, बीडीओ, सीओ और स्थानीय पुलिस पदाधिकारी #Samastipur #Vibutipur #schoollife1