कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के अनुसार, युवक अपने घर के पास ही दुकान के बाहर खड़ा था, तभी मोहल्ले के कुछ दोस्तों ने पीछे से चाकू से हमला कर दिया। वारदात के बाद के आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान विक्रम सिंह (27) के रूप में हुई है। जो निवासी बॉम्बे योजना के रूप में हुई है। फिलहाल झगड़े के स्पष्ट कारण सामने नहीं आए। विक्रम सिंह (27) के बड़े भाई लक्की ने बताया- घटना रात सवा नौ बजे के आसपास की है। मेरा छोटा भाई विक्रम घर के पास स्थित दुकान पर खड़ा था। उसी समय मोहल्ले में रहने वाले आशु, अकरम, राजकुमार, गोलू व अन्य ने मिलकर विक्रम पर चाकू से हमला कर दिया। विक्रम को चाकू के तीन-चार जगह घाव लगे। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। हमलावर विक्रम के दोस्त थे। उनके बीच छोटी-मोटी कहासुनी हुई थी। आज सुबह समझाइश भी की गई थी। डीएसपी मनीष शर्मा ने बताया- युवक पर चाकू से हमला हुआ है। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है। मामले की जांच की जा रही है।

- Post by VKH NEWS1
- jee mains #aakashian outshine1
- कोटा जिले के सांगोद में मिनी सचिवालय के बाहर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने पहुंचे बुलडोजर को लोगों ने विरोध कर वापस लौटा दिया। अतिक्रमण हटाने की आशंका में बस्तीवासियों ने प्रदर्शन किया और बाद में एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई से पहले सभी प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की मांग रखी।1
- कोटा प्रवास पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पुलिस कंट्रोल रूम में सीएलजी व सुरक्षा सखियों से संवाद किया। ओम बिरला ने कहा कि संवाद से विश्वास लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। नशा, सट्टा और अपराध के खिलाफ समाज से सक्रिय सहयोग का आह्वान किया। इस दौरान परिसर में यातायात जागरूकता पार्क का उदघाटन भी किया। ओम बिरला ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट को भी हरी झंडी दिखा किया रवाना और सड़क सुरक्षा पर पुलिस–प्रशासन की उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित भी किया। इस मौके पर कोटा पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी और अफसर उपस्थित रहे।1
- *चिकित्सा एवं स्वास्थ्य की अनुदान मांगों पर रखा पक्ष* *मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य में 2 साल में 7300 करोड़ से 37 लाख का उपचार* *रोगियों के परिजनों के लिए अत्याधुनिक आश्रयस्थल ऐतिहासिक कार्य* *विकसित राजस्थान में सम्मिलित है स्वस्थ राजस्थान का लक्ष्य* *कोटा की चिकित्सा आवश्यकताओं से सरकार को अवगत करवाया* विधानसभा में बुधवार को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा की अनुदान मांगों पर बोलते हुए विधायक संदीप शर्मा ने कांग्रेस सरकार के समय प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था की दुर्दशा का वर्णन करते हुए भजनलाल सरकार की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कोटा की चिकित्सा आवश्यकताओं की मांग उठाते हुए कहा कि कोटा मेडिकल कॉलेज में 300 चौपहिया एवं 500 दुपहिया वाहनों के लिए मल्टीलेवल पार्किंग मय केफेटेरिया, इंटरवेंशन रेडियोलॉजिकल सुईट, टर्नकी बेसिस पर बाईप्लानर इंटरवेंशन रेडियोलॉजीकल कैथलेब, एमबीएस चिकित्सालय में अलग एमआरआई मशीन, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अनन्तपुरा, कोटा का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नयन, नवीन चिकित्सालय एवं सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सालय में रोगी भार के अनुपात में रेडियोग्राफर संवर्ग के पर्याप्त पद स्वीकृत करवाने की महती आवश्यकता है। उन्होंने गत बजट में घोषित मेडिकल कॉलेज कोटा में कैंसर यूनिट का कार्य शीघ्र प्रारम्भ करवाने की भी मांग उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय हवाई किले के रूप में निरोगी राजस्थान, चिरंजीवी, आरजीएचएस, राईट टू हेल्थ जैसी योजनाएं चला दी गई जिनका कोई आधार ही नहीं था इसके कारण जनता को लाभ मिलना तो दूर चिकित्सक हड़ताल पर चले गए और रोगी दर दर भटकने को विवश हो गए। प्रदेश में भजनलाल सरकार आते ही योजना का शुद्धिकरण किया, पूरे संसाधन उपलब्ध करवाए जिसका नतीजा यह है कि आज प्रदेश पहला राज्य है जिसकी मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना देश की पहली योजना है जिसके अन्तर्गत देशभर के 30 हजार चिकित्सालयों में 25 लाख तक के केशलेस उपचार की व्यवस्था है। मोदी सरकार की स्वास्थ्य नीति की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि देश में 23 एम्स के बाद इस वर्ष 71 नए मडिकल कॉलेेज और 2100 मेडिकल सीटें बढ़ाना, 3 नए अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान और बायोफार्मा हब से देश में न केवल विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि आत्मनिर्भरता के साथ चिकित्सा पर्यटन में भी बढ़ोतरी होगी।1
- Post by Kishan Lal jangid1
- रामगढ़ क्रेटर के पीछे सरसों के खेत में कर रहा था आराम -दिनभर निगरानी करती रही वन विभाग की टीम, सोमवार को किया शिकार कोटा। कूनो नेशनल पार्क से निकलकर बारां के जंगल में आया चीता केपी-2 मंगलवार को दिनभर रामगढ़ क्रेटर के पीछे सरसों के खेतों में आराम करता देखा गया। चीते ने सोमवार सुबह शिकार भी किया। रात को रामगढ़ क्रेटर के आसपास घूमता रहा। कूनो नेशनल पार्क और स्थानीय वन विभाग टीम दिनभर उसकी निगरानी में बैठी रही। जानकारी के अनुसार कूनो से निकलकर चीता केपी-2 शनिवार को जैतपुरा से बांझ आमली एरिया में पहुंचा।रविवार को मध्यप्रदेश में प्रवेश कर गया। सोमवार को फिर से लौटकर रामगढ़ क्रेटर एरिया में पहुंच गया। यहां उसने एक नीलगाय का शिकार भी किया है। बारां के चीता केपी-2 के पहुंचने से वन्यजीवों प्रेमियों में खुशी बनी हुई है। इसके स्थाई रूप से बसाने को लेकर इंतजाम करने की मांग की जा रही है।1
- jee mains Aakashians outshine1