चित्रकूट ब्रेकिंग | शिकायतों के बावजूद नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था, मासूम बच्ची करंट की चपेट में चित्रकूट। पहाड़ी ब्लॉक के नहरा गांव में विद्युत व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। बताया जा रहा है कि समाजसेवी कुमकुम उपाध्याय ने बिजली के तारों और व्यवस्था से संभावित हादसे की आशंका जताते हुए विभाग को कई बार सूचना दी थी और समय रहते सुधार की मांग की थी। आरोप है कि शिकायतों के बावजूद मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया। अब बिजली की चपेट में आने से एक मासूम बच्ची के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। परिजनों की चिंता बढ़ गई है। घटना के बाद सवाल उठ रहा है कि यदि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती तो क्या हादसा टाला जा सकता था? अब पीड़ित बच्ची के बेहतर इलाज, परिवार को सहायता और विद्युत व्यवस्था की जांच को लेकर जिम्मेदार विभाग की कार्रवाई पर नजर है। रिपोर्ट पत्रकार पुष्पेंद्र कुमार

- *जाएंट्स राष्ट्रीय सेवा सप्ताह* की निरंतर कड़ी मे आज जाएंट्स ग्रुप ऑफ़ सतना *जाएंट्स राष्ट्रीय सेवा सप्ताह* की निरंतर कड़ी मे आज जाएंट्स ग्रुप ऑफ़ सतना ने बदखर आंगनवाड़ी केंद्र को लोहे की अलमारी भेट कर जरुरत को पूरा करने की कोशिश क़ी तथा उपस्थित बालक बालिकाओं को फल,बिस्कुट, नमकीन, चॉकलेट आदि वितरित किया। सेवा कार्यक्रम उपरांत जाएंट्स ग्रुप ऑफ़ सतना ने आंगनवाड़ी संचालिका श्रीमती लक्ष्मी सहगल जी का माल्यार्पण एवं श्रींफल भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम मे फेडरेशन उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष मीनाक्षी नेमा पूर्व अध्यक्ष श्रचंद्र अग्रवाल,राजेश खत्री, संजय मिश्रा, नितिन नेमा आदि क़ी उपस्थित व सेवा समर्थन सराहनीय रहा।1
- अग्निकांड में लापरवाही पर निगमायुक्त सख्त, फायर ऑफिसर को शो-कॉज नोटिस 3 दिन में जवाब तलब सतना कामता टोला बहुमंजिला अग्नि हादसे में फायर वाहन और स्काई लिफ्ट खराब होने पर निगमायुक्त ने फायर ऑफिसर को नोटिस जारी किया। पूछा- पहले से खराबी की जानकारी थी? वारंटी में है तो सुधार क्यों नहीं? वाहन खराब होने से आग बुझाने में देरी और निगम की छवि धूमिल हुई, अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों न हो?1
- दिल्ली चलो दिल्ली चलो महा आंदोलन 24 सितंबर जंतर मंतर मैदान में हर जगह आवाज उठा हुआ है दिल्ली चलो दिल्ली चलो2
- UP की जमीन के नीचे मिली 200 KM पुरानी नदी! | Kanpur से Prayagraj तक बड़ा खुलासा | UP News 2026 उत्तर प्रदेश में कानपुर और प्रयागराज के बीच करीब 200 किलोमीटर लंबे प्राचीन भूमिगत नदी तंत्र की खोज के बाद Managed Aquifer Recharge Project शुरू किया गया है। तीन साल के इस प्रोजेक्ट में भूमिगत जल व्यवस्था को समझने और जल संरक्षण के लिए वैज्ञानिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा।1
- मरका थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव में धान के खेत में महिला को जहरीले सर्प ने काटा हुई मौत1
- एक तरफ सरकार विकास कार्य ठिठोरा वही 22 लाख से अधिक रुपए निकले फिर भी पंचायत भवन कंप्लीट नहीं सवाल पांच वर्ष कहां बैठक हुई कहां पंचायत मित्र लेखपाल आदि बैठते हैं4
- जाएंट्स ग्रुप ऑफ़ सतना की राष्ट्रीय सेवा सप्ताह की तृतीय दिवस पर किया सेवा कर जाएंट्स ग्रुप ऑफ़ सतना की राष्ट्रीय सेवा सप्ताह की तृतीय दिवस पर ओवर ब्रिज़ के निचे गरीब बस्ती मे मानवता की सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों व मातृशक्ति के बीच फल एवं टॉफी चॉकलेट वितरण कर सेवा को निरंतरता प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सफलता प्रदान करनेे मे जाएंट्स फेडरेशन क़े उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, जाएंट्स ग्रुप ऑफ़ सतना क़ी अध्यक्ष मीनाक्षी नेमा, पूर्व अध्यक्ष द्वय राजेश खत्री एवं श्रीचंद्र अग्रवाल, गोपाल धुत,संजय मिश्रा, सुनील जायसवाल, विनोद जायसवाल, लक्ष्मी सहगल,नितिन नेमा, बिंदु श्रीवास्तव, ईशा नेमा आदि कर योगदान व उपस्थिति सराहनीय रही। करीब डेढ़ सौ बच्चे और 25 महिलाओं को फल वितरण किया गया सी न्यूज़ संवाददाता शिवम गुप्ता सतना1
- थाना तिंदवारी क्षेत्र के ग्राम माटा में एक 70 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति जब जनसेवा केंद्र से रुपए निकलने जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की दुःखद मृत्यु हो गई। सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। मौके पर आस पास के लोग इकट्ठा हो गए थे जिन्हें समझा बुझाकर यातायात व्यवस्था पुनः चालू करा दिया गया । ट्रक व ट्रक चालक को कब्जे में लिया गया है तथा प्राप्त तहरीर पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।1
- "3 माह का मासूम, मां ने लगाई फांसी! डिप्रेशन या साजिश? मायके वालों ने दर्ज कराया मुकदमा!2