logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महिलाओं के अधिकार, समान मजदूरी और सामाजिक न्याय की उठी मांग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवादा में जनवादी संगठनों की विशाल रैली महिलाओं के अधिकार, समान मजदूरी और सामाजिक न्याय की उठी मांग नवादा, 09 मार्च 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न जनवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नवादा नगर में एक आकर्षक एवं विशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों के प्रति एकजुटता और जागरूकता का संदेश दिया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को संवैधानिक अधिकार, लैंगिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष, महिलाओं पर होने वाली हिंसा की समाप्ति, समान काम के लिए समान मजदूरी, बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी और सामाजिक समानता की मांग को लेकर जोरदार नारे लगाए गए। सभा की अध्यक्षता अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की जिलाध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने की। कार्यक्रम का नेतृत्व एडवा की सचिव विनीता कुमारी, सीपीएम के वरिष्ठ नेता प्रो. नरेश चंद्र शर्मा, श्रमिक नेता कामरेड रामरतन सिंह, सीपीएम के जिला सचिव दानी विद्यार्थी, विजय कुमार और सीमा कला सहित कई जनवादी संगठनों के नेताओं ने किया। सभा को संबोधित करते हुए एडवा की जिलाध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मेहनतकश महिलाओं के संघर्ष और अधिकारों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जो भी अधिकार मिले हैं, वह लंबे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार देश को कॉरपोरेट शक्तियों के हाथों सौंपने की दिशा में काम कर रही है और धीरे-धीरे संविधान प्रदत्त अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1908 में न्यूयॉर्क की कपड़ा उद्योग में काम करने वाली महिला मजदूरों ने 8 घंटे कार्यदिवस, बेहतर मजदूरी और मतदान के अधिकार के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया था, जिससे दुनिया भर की महिलाओं को प्रेरणा मिली। पुष्पा कुमारी ने सभी महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित रैली में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की वास्तविक सार्थकता है। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों द्वारा “हम होंगे कामयाब” गीत गाकर किया गया।

5 hrs ago
user_Munnu Singh
Munnu Singh
पत्रकार Sheikhpura, Bihar•
5 hrs ago
4e5a7f33-0aad-4176-83ab-08cdb49a8373

महिलाओं के अधिकार, समान मजदूरी और सामाजिक न्याय की उठी मांग अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नवादा में जनवादी संगठनों की विशाल रैली महिलाओं के अधिकार, समान मजदूरी और सामाजिक न्याय की उठी मांग नवादा, 09 मार्च 2026: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न जनवादी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को नवादा नगर में एक आकर्षक एवं विशाल रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर अपने अधिकारों के प्रति एकजुटता और जागरूकता का संदेश दिया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भगत सिंह चौक पहुंची, जहां सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं को संवैधानिक अधिकार, लैंगिक भेदभाव के खिलाफ संघर्ष, महिलाओं पर होने वाली हिंसा की समाप्ति, समान काम के लिए समान मजदूरी,

4954950a-df0a-4f2a-9771-0a051b07415c

बेरोजगारों को रोजगार की गारंटी और सामाजिक समानता की मांग को लेकर जोरदार नारे लगाए गए। सभा की अध्यक्षता अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति (एडवा) की जिलाध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने की। कार्यक्रम का नेतृत्व एडवा की सचिव विनीता कुमारी, सीपीएम के वरिष्ठ नेता प्रो. नरेश चंद्र शर्मा, श्रमिक नेता कामरेड रामरतन सिंह, सीपीएम के जिला सचिव दानी विद्यार्थी, विजय कुमार और सीमा कला सहित कई जनवादी संगठनों के नेताओं ने किया। सभा को संबोधित करते हुए एडवा की जिलाध्यक्ष पुष्पा कुमारी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मेहनतकश महिलाओं के संघर्ष और अधिकारों की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को जो भी अधिकार मिले हैं, वह लंबे संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान केंद्र सरकार देश को कॉरपोरेट शक्तियों

96f269e9-dcc4-4f4f-b7cc-6ea6642310b4

के हाथों सौंपने की दिशा में काम कर रही है और धीरे-धीरे संविधान प्रदत्त अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1908 में न्यूयॉर्क की कपड़ा उद्योग में काम करने वाली महिला मजदूरों ने 8 घंटे कार्यदिवस, बेहतर मजदूरी और मतदान के अधिकार के लिए ऐतिहासिक संघर्ष किया था, जिससे दुनिया भर की महिलाओं को प्रेरणा मिली। पुष्पा कुमारी ने सभी महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 24 मार्च को दिल्ली में आयोजित होने वाली जनविरोधी नीतियों के खिलाफ प्रस्तावित रैली में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करें। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण ही अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की वास्तविक सार्थकता है। कार्यक्रम का समापन प्रतिभागियों द्वारा “हम होंगे कामयाब” गीत गाकर किया गया।

More news from बिहार and nearby areas
  • मिशन थाना पुलिस ने एक कुर्की वारंटी व दो शराबियों को किया गिरफ्तार। गौरतलब है कि शेखपुरा जिले के मिशन थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कुर्की वारंटी और दो शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन ने बताया कि शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को कुर्की वारंटी के आधार पर गिरफ्तार किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि सामाचाक गांव निवासी विकास रावत शराब से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया। इसके अलावा पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सामाचाक गांव निवासी विजय राम और सोनू कुमार के रूप में हुई है। दोनों को शराब के नशे में पाए जाने पर पुलिस ने हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष आदित्य रंजन ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर सोमवार की शाम करीब 5 बजे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराब के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    1
    मिशन थाना पुलिस ने एक कुर्की वारंटी व दो शराबियों को किया गिरफ्तार। गौरतलब है कि 
शेखपुरा जिले के मिशन थाना क्षेत्र में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक कुर्की वारंटी और दो शराबियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए मिशन थानाध्यक्ष आदित्य रंजन ने बताया कि शराब मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को कुर्की वारंटी के आधार पर गिरफ्तार किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि सामाचाक गांव निवासी विकास रावत शराब से जुड़े मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
इसके अलावा पुलिस ने शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान सामाचाक गांव निवासी विजय राम और सोनू कुमार के रूप में हुई है। दोनों को शराब के नशे में पाए जाने पर पुलिस ने हिरासत में लिया।
थानाध्यक्ष आदित्य रंजन ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर सोमवार की शाम करीब 5 बजे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में शराब के विरुद्ध अभियान लगातार चलाया जा रहा है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    18 hrs ago
  • लहेरी थाना की बड़ी कार्रवाई: 23 लाख नकद और 132 ग्राम सोना बरामद। Nalanda Police Bihar Police
    1
    लहेरी थाना की बड़ी कार्रवाई: 23 लाख नकद और 132 ग्राम सोना बरामद। Nalanda Police Bihar Police
    user_PRANSHI TV
    PRANSHI TV
    Media company बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    4 hrs ago
  • पटना बिहार रामकृष्ण नगर मुर्गी फार्म के बगल में दुर्गा क्लिनिक के पास वहां का न्यूज़ समाचार
    3
    पटना बिहार रामकृष्ण नगर मुर्गी फार्म के बगल में दुर्गा क्लिनिक के पास वहां का न्यूज़ समाचार
    user_Kanchan Kanchan rine
    Kanchan Kanchan rine
    बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    6 hrs ago
  • हिंदू मुस्लिम सिख इसाई भारत सबके लिए प्यारा है इसके लिए यहां पर उमर खान बिहार शरीफ में एक ऑफिस का उद्घाटन किया जिसमें सैकड़ो लोग उपस्थित हुए
    1
    हिंदू मुस्लिम सिख इसाई भारत सबके लिए प्यारा है इसके लिए यहां पर उमर खान बिहार शरीफ में एक ऑफिस का उद्घाटन किया जिसमें सैकड़ो लोग उपस्थित हुए
    user_Nirala Article 15,19 News
    Nirala Article 15,19 News
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    14 hrs ago
  • जमीनी विवाद में चली गोलियां, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो एंकर, नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी और रोड़ेबाजी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला थरथरी थाना क्षेत्र के रूपन बीघा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजनंदन प्रसाद और उनके ही रिश्तेदारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि 5 मार्च को इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी और रोड़ेबाजी शुरू हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग बेखौफ होकर गोलीबारी और पत्थरबाजी कर रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। इस मामले में राजनंदन प्रसाद की पत्नी सुमिरक देवी ने थरथरी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जमीनी विवाद में चली गोलियां, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल वीडियो
एंकर, नालंदा जिले के थरथरी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी और रोड़ेबाजी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
मामला थरथरी थाना क्षेत्र के रूपन बीघा गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी राजनंदन प्रसाद और उनके ही रिश्तेदारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
बताया जा रहा है कि 5 मार्च को इसी विवाद को लेकर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी और रोड़ेबाजी शुरू हो गई।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कुछ लोग बेखौफ होकर गोलीबारी और पत्थरबाजी कर रहे हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
इस मामले में राजनंदन प्रसाद की पत्नी सुमिरक देवी ने थरथरी थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और सात लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपितों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_National nalanda news
    National nalanda news
    पत्रकार बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    15 hrs ago
  • ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की 10 सूत्री मांग, सामाजिक सुरक्षा की उठी आवाज
    1
    ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की 10 सूत्री मांग, सामाजिक सुरक्षा की उठी आवाज
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Vandebharat news bihar sarif nalanda Ramendra Kumar
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    16 hrs ago
  • 10 सूत्री मांगों को लेकर ड्राइवर एसोसिएशन का प्रदर्शन, चेवाड़ा से शेखपुरा तक निकाला बाइक जुलूस चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 10 सूत्री मांगों को लेकर ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले ड्राइवरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान चेवाड़ा से शेखपुरा तक बाइक जुलूस निकाला गया और जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कार्यक्रम सोमवार की शाम करीब 5 बजे संपन्न हुआ। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ड्राइवरों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। जुलूस चेवाड़ा से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शेखपुरा तक पहुंचा, जहां ड्राइवरों ने सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। ड्राइवर संघ के नेताओं ने बताया कि ड्राइवरों की समस्याओं को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। उनकी 10 प्रमुख मांगों में सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों में उचित सहायता उपलब्ध कराना, ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवरों के लिए बीमा व्यवस्था लागू करना, पेंशन योजना शुरू करना, वाहनों में कैमरा व्यवस्था सुनिश्चित करना, ड्राइवरों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना, ड्राइवर दिवस मनाने की घोषणा करना, ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक का दर्जा देना, सड़क सुरक्षा को मजबूत करना तथा सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करना शामिल है। इस मौके पर ड्राइवर संघ के अध्यक्ष उदय कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, जिला सचिव शंभू यादव, मीडिया प्रभारी योगेंद्र यादव, जिला सलाहकार भोला महतो, ब्लॉक एडमिन धीरज यादव, संगठन मंत्री सोनू कुमार, जिला प्रभारी तुलसी यादव तथा उप सचिव बबलू कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
    1
    10 सूत्री मांगों को लेकर ड्राइवर एसोसिएशन का प्रदर्शन, चेवाड़ा से शेखपुरा तक निकाला बाइक जुलूस
चेवाड़ा प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को 10 सूत्री मांगों को लेकर ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार के बैनर तले ड्राइवरों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान चेवाड़ा से शेखपुरा तक बाइक जुलूस निकाला गया और जमकर नारेबाजी की गई। प्रदर्शन कार्यक्रम सोमवार की शाम करीब 5 बजे संपन्न हुआ।
प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में ड्राइवरों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई। जुलूस चेवाड़ा से निकलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए शेखपुरा तक पहुंचा, जहां ड्राइवरों ने सरकार से अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की।
ड्राइवर संघ के नेताओं ने बताया कि ड्राइवरों की समस्याओं को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। उनकी 10 प्रमुख मांगों में सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों में उचित सहायता उपलब्ध कराना, ड्राइवर आयोग का गठन, ड्राइवरों के लिए बीमा व्यवस्था लागू करना, पेंशन योजना शुरू करना, वाहनों में कैमरा व्यवस्था सुनिश्चित करना, ड्राइवरों के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा की सुविधा उपलब्ध कराना, ड्राइवर दिवस मनाने की घोषणा करना, ड्राइवरों को द्वितीय श्रेणी सैनिक का दर्जा देना, सड़क सुरक्षा को मजबूत करना तथा सुरक्षा कानूनों को सख्ती से लागू करना शामिल है।
इस मौके पर ड्राइवर संघ के अध्यक्ष उदय कुमार यादव, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, कोषाध्यक्ष सनोज कुमार, जिला सचिव शंभू यादव, मीडिया प्रभारी योगेंद्र यादव, जिला सलाहकार भोला महतो, ब्लॉक एडमिन धीरज यादव, संगठन मंत्री सोनू कुमार, जिला प्रभारी तुलसी यादव तथा उप सचिव बबलू कुमार सहित कई सदस्य मौजूद रहे।
    user_Sunil Kumar
    Sunil Kumar
    Local News Reporter शेखपुरा, शेखपुरा, बिहार•
    18 hrs ago
  • लापता लापता लापता 9 वर्ष की लड़की
    1
    लापता लापता लापता 9 वर्ष की लड़की
    user_Nirala Article 15,19 News
    Nirala Article 15,19 News
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    14 hrs ago
  • ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की 10 सूत्री मांग, सरकार से सामाजिक सुरक्षा और कल्याण की मांगड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की 10 सूत्री मांग, सामाजिक सुरक्षा की उठी आवाज
    1
    ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की 10 सूत्री मांग, सरकार से सामाजिक सुरक्षा और कल्याण की मांगड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार की 10 सूत्री मांग, सामाजिक सुरक्षा की उठी आवाज
    user_Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Vandebharat news bihar sarif nalanda
    Local News Reporter बिहार शरीफ, नालंदा, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.