*सोन पंप कैनाल से पेयजल आपूर्ति में विद्युत समस्या का तत्काल करें समाधान-जिलाधिकारी* सोनभद्र/दिनांक 31 जुलाई,2026। *सोन पंप कैनाल से पेयजल आपूर्ति में विद्युत समस्या का तत्काल करें समाधान-जिलाधिकारी* *निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत एवं सिंचाई विभाग को दिए कड़े निर्देश* *रोस्टर के अनुसार नहर संचालन एवं वोल्टेज समस्या के स्थायी समाधान पर जोर* जनपद सोनभद्र में सोन पंप कैनाल के माध्यम से निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि सोन पंप कैनाल में विद्युत आपूर्ति एवं वोल्टेज से संबंधित समस्याओं के कारण पेयजल आपूर्ति प्रभावित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वोल्टेज संबंधी सभी तकनीकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे पंपों का संचालन सुचारु रूप से हो सके और आमजन को समय पर पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि जनपद में पेयजल आपूर्ति सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा व्यवधान स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए तथा किसी भी तकनीकी समस्या की सूचना मिलते ही उसका तत्काल समाधान कराया जाए। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहरों का संचालन निर्धारित रोस्टर के अनुसार नियमित रूप से कराया जाए, जिससे सिंचाई एवं पेयजल व्यवस्था दोनों प्रभावित न हों। उन्होंने विद्युत एवं सिंचाई विभाग को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए जनहित को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में विद्युत विभाग एवं सिंचाई विभाग के समस्त अधिशासी अभियंता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ------------------------------ जिला सूचना कार्यालय सोनभद्र द्वारा जनहित में प्रसारित। --------------------------------

- 🚨 सोनभद्र: खेत में घोड़ा बांधने को लेकर खूनी संघर्ष बभनी थाना क्षेत्र के कोंगा गांव में खेत में घोड़ा बांधने और पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी से हुए हमले में दो लोग घायल हुए। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। #Sonbhadra #Babhni #BreakingNews 🚔⚠️1
- *थाना पिपरी पुलिस की बड़ी सफलता — गैर-इरादतन मृत्यु कारित करने की घटना का सफल अनावरण, 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल की चाबी बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट-👆👆* *थाना पिपरी पुलिस की बड़ी सफलता — गैर-इरादतन मृत्यु कारित करने की घटना का सफल अनावरण, 03 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टीवीएस मोटरसाइकिल की चाबी बरामदगी के संबंध में क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय की बाइट-👆👆*1
- सोनभद्र-जिला कोन ब्लाक ग्राम सभा कुड़वा में शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक में जनसैलाब उमड़ा, सोनभद्र-जिला कोन ब्लाक ग्राम सभा कुड़वा के निकट तुमिया में मुन्ना गुरुभाई जी के निवास स्थान पर विगत लास्ट महिने के अन्तंराल में आज शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक का आयोजन सम्पन्न किया।इस आयोजन में विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए गुरुभाई-बहन मिलकर इस आयोजन को लेकर विशेष चर्चा कि शिव गुरु कार्य में गति लाऐ।जिन जिन क्षेत्रों में शिव शिष्यता का संदेश नहीं पहुंचा हो तो घर घर जाकर उनको शिव शिष्य बनाने का संदेशा दें।कि शिव आदि गुरु है जगत गुरु हैं,जगत में हर मनाव का अधिकार है कि सहजता से समर्पण भाव से होकर शिव गुरु अपना बना सकते हैं।और अपने जीवन में सारे दुःख परेशानियां से मुक्त होंगे।।इसी दौरान मंच संचालन कर्ता निहालचंद गुरुभाई ने मुख्य अगिले शिव शिष्यों कि संगोष्ठी बैठक का आयोजन सबिता गुरुबहन के निवास स्थान पर होना सुनिश्चित किया हैं।इस कार्यक्रम में शामिल रहे सुरेन्द्र जी,राजेश विश्वकर्मा गुरुभाई,अशोक याद,डां रमेश चंद्र डाला से कन्हैया लाल गुरुभाई अन्य गुरुभाई-बहन उपस्थित रहे।2
- संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी! संसद ने एक विधेयक पारित किया है जिससे हमारी परीक्षा प्रणाली और अधिक मजबूत हो जाएगी!1
- *नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0,अभियान SDOP गायत्री तिवारी* नशे से दूरी है जरूरी2.0 अभियान कार्यक्रम। यदि परिवार को खुश रखना है तो आज ही नशे को न कहें 💪 'नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0'1
- नवीन परती की भूमि पर अतिक्रमण एसडीएम से शिकायत कर खाली कराने की मांग पटेहरा - संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण एसडीएम से शिकायत कर कार्यवाई की मांग । गांव निवासी धीरज तिवारी ने शुक्रवार को मड़िहान एसडीएम को को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के गाटा संख्या 2901 में 0.407 हेक्टेयर नवीन परती की भूमि पर एक व्यक्ति जबरन कब्ज़ा कर खेती कर रहा है । गांव के हित में ने उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है । धीरज ने बताया कि उसी भूमि से रास्ता हुआ करता था जिसे तारबंदी कर घेर लिया गया और अब उसपर खेती की जा रही है । मड़िहान एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने बताया कि कानूनगो और लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है नवीन परती पर अतिक्रमण होगा तो खाली कराया जायेगा ।2
- 🛑 केतार (गढ़वा) किसानों की पुकार पर खुला चटनिया डैम, सूखे की चिंता के बीच मिली बड़ी राहत1
- 🚨 सोनभद्र: बिल्ली-मारकुण्डी खनन क्षेत्र पर गंभीर आरोप पर्यावरण संरक्षण कार्यकर्ता निर्भय चौधरी ने श्रीराम एसोसिएट्स समेत कई खदानों पर डीजीएमएस मानकों की अनदेखी, अत्यधिक ब्लास्टिंग, पर्यावरणीय नियमों के उल्लंघन और स्थानीय रोजगार की उपेक्षा के आरोप लगाए हैं। मामले की स्वतंत्र जांच और कार्रवाई की मांग की गई है। फिलहाल आरोपों पर खान विभाग की आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। #Sonbhadra #Mining #BreakingNews ⚠️⛏️🌿1