logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाजीपुर मोहल्ला सुजावलपुर में गंदा पानी नाले का अब आ चुका है लोगों के घर में जनता में भारी आक्रोश जनता जनार्दन ने क्या कहा सभासद को लेकर Repoting Moinuddin Ghazipur गाजीपुर मोहल्ला सुजावलपुर में गंदा पानी नाले का अब आ चुका है लोगों के घर में जनता में भारी आक्रोश जनता जनार्दन ने क्या कहा सभासद को लेकर Repoting Monu ghazipur

5 hrs ago
user_Moinuddin
Moinuddin
गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

गाजीपुर मोहल्ला सुजावलपुर में गंदा पानी नाले का अब आ चुका है लोगों के घर में जनता में भारी आक्रोश जनता जनार्दन ने क्या कहा सभासद को लेकर Repoting Moinuddin Ghazipur गाजीपुर मोहल्ला सुजावलपुर में गंदा पानी नाले का अब आ चुका है लोगों के घर में जनता में भारी आक्रोश जनता जनार्दन ने क्या कहा सभासद को लेकर Repoting Monu ghazipur

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रधान जी थोड़ा ध्यान देकर बनवा दीजिए तक हम सभी लोग कुछ भला हो सके
    1
    प्रधान जी थोड़ा ध्यान देकर बनवा दीजिए  तक हम सभी लोग कुछ भला हो सके
    user_Vrijesh Singh Yadav
    Vrijesh Singh Yadav
    Teacher जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *जिलाधिकारी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर का किया आकस्मिक निरीक्षण* *जिलाधिकारी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर का किया आकस्मिक निरीक्षण* *मेस में बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, हॉस्टल, कक्षाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा* मऊ-जिलाधिकारी जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, हॉस्टल मेस, रसोईघर सहित परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वर्तमान में विद्यालय में परीक्षाएं संचालित हो रही थीं। जिलाधिकारी ने परीक्षा में उपरांत विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के उपरांत मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता एवं खाद्य सामग्री के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल ने परिसर के अंदर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा विद्यालय परिसर की सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से दुरुस्त रखी जाएं।
    4
    *जिलाधिकारी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*जिलाधिकारी ने पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय महुआर का किया आकस्मिक निरीक्षण*
*मेस में बच्चों के साथ बैठकर किया भोजन, हॉस्टल, कक्षाओं एवं अन्य व्यवस्थाओं का लिया जायजा*
मऊ-जिलाधिकारी जिलाधिकारी श्री आनंद वर्द्धन ने आज पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, महुआर का आकस्मिक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं आवासीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गर्ल्स एवं बॉयज हॉस्टल, कक्षाकक्ष, हॉस्टल मेस, रसोईघर सहित परिसर की अन्य व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
वर्तमान में विद्यालय में परीक्षाएं संचालित हो रही थीं। जिलाधिकारी ने परीक्षा में उपरांत विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी सुविधाओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली। उन्होंने हॉस्टल में रह रहे छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं, भोजन की गुणवत्ता, पेयजल, स्वच्छता, आवासीय व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
निरीक्षण के उपरांत मध्यान्ह भोजन के समय जिलाधिकारी ने विद्यार्थियों के साथ मेस में बैठकर भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता एवं मेस की व्यवस्थाओं का प्रत्यक्ष जायजा लिया। उन्होंने रसोईघर का निरीक्षण करते हुए स्वच्छता एवं खाद्य सामग्री के रख-रखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय के प्रिंसिपल ने परिसर के अंदर क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कराने तथा गर्ल्स डायमेट्री में सीटों की संख्या बढ़ाए जाने का अनुरोध जिलाधिकारी से किया। जिलाधिकारी ने दोनों मांगों पर नियमानुसार विचार करते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया कि छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुविधाओं और आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा विद्यालय परिसर की सभी व्यवस्थाएं नियमित रूप से दुरुस्त रखी जाएं।
    user_Vinay Kumar Journalist
    Vinay Kumar Journalist
    Lawyer मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डीएम ने कुड़वां गो आश्रय स्थल का किया आकस्मिक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी डीएम ने कुड़वां गो आश्रय स्थल का किया आकस्मिक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी मऊ के वृहद गो आश्रय स्थल कुड़वां का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल में साफ-सफाई और प्रबंधन की व्यवस्था खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। भूसा और चारा स्टॉक पंजिका में उपलब्ध स्टॉक का समुचित अंकन नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी, डिप्टी सीवीओ और संबंधित सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, कई पशुओं की ईयर टैगिंग नहीं मिलने पर सभी पशुओं की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग तत्काल कराने को कहा। जिलाधिकारी ने कार्यदायी एनजीओ की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने गो आश्रय स्थल पर पर्याप्त भूसा, चारा और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के साथ नियमित साफ-सफाई, पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण और बीमार पशुओं के समुचित उपचार के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    डीएम ने कुड़वां गो आश्रय स्थल का किया आकस्मिक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी
डीएम ने कुड़वां गो आश्रय स्थल का किया आकस्मिक निरीक्षण, खामियों पर जताई नाराजगी
मऊ के वृहद गो आश्रय स्थल कुड़वां का जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गो आश्रय स्थल में साफ-सफाई और प्रबंधन की व्यवस्था खराब मिलने पर जिलाधिकारी ने कड़ी नाराजगी जताई और तत्काल व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए।
भूसा और चारा स्टॉक पंजिका में उपलब्ध स्टॉक का समुचित अंकन नहीं पाए जाने पर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी, डिप्टी सीवीओ और संबंधित सेक्रेटरी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। वहीं, कई पशुओं की ईयर टैगिंग नहीं मिलने पर सभी पशुओं की शत-प्रतिशत ईयर टैगिंग तत्काल कराने को कहा।
जिलाधिकारी ने कार्यदायी एनजीओ की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताते हुए नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने गो आश्रय स्थल पर पर्याप्त भूसा, चारा और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के साथ नियमित साफ-सफाई, पशुओं का चिकित्सकीय परीक्षण और बीमार पशुओं के समुचित उपचार के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    user_KHABARE ABHI TAK
    KHABARE ABHI TAK
    पत्रकारिता मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन का अधिवेशन, 29 सितंबर को मांगों को लेकर प्रदर्शन का ऐलान मऊ के कृषि भवन सभागार में सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन एवं गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेंशनरों ने हिस्सा लिया। अधिवेशन के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। वहीं, पेंशनरों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर संगठन ने आगामी 29 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया। कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उन्हें बुके, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की। संगठन पदाधिकारी: “सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर 29 सितंबर को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन अपने हक और अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा।”
    1
    सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन का अधिवेशन, 29 सितंबर को मांगों को लेकर प्रदर्शन का ऐलान
मऊ के कृषि भवन सभागार में सेवा निवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश का प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन एवं गठन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं पेंशनरों ने हिस्सा लिया।
अधिवेशन के दौरान संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई और नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। वहीं, पेंशनरों और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर संगठन ने आगामी 29 सितंबर को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं पेंशनरों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। उन्हें बुके, शाल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। पदाधिकारियों ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल में दिए गए योगदान को याद करते हुए उनके सुखद, स्वस्थ एवं सम्मानजनक जीवन की कामना की।
संगठन पदाधिकारी:
“सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों की मांगों को लेकर 29 सितंबर को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया जाएगा। संगठन अपने हक और अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठाएगा।”
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • चदौली शराबबंदी को लेकर समाज सेवकअखिल पांडेय व सामाजिक कार्यकर्ता ने सकलडीहा एसडीएम आकांक्षा सिंह दिया ज्ञापन
    1
    चदौली शराबबंदी को लेकर समाज सेवकअखिल पांडेय व सामाजिक कार्यकर्ता ने सकलडीहा एसडीएम आकांक्षा सिंह दिया ज्ञापन
    user_Ajay Singh
    Ajay Singh
    Local News Reporter सकलडीहा, चंदौली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गाजीपुर सुजावलपुर की नालियां की है बुरी स्थिति बीमारियां दे रही है दस्तक जनता में भारी आक्रोश गाजीपुर सुजावलपुर की नालियां की है बुरी स्थिति बीमारियां दे रही है दस्तक जनता में भारी आक्रोश
    1
    गाजीपुर सुजावलपुर की नालियां की है बुरी स्थिति बीमारियां दे रही है दस्तक जनता में भारी आक्रोश
गाजीपुर सुजावलपुर की नालियां की है बुरी स्थिति बीमारियां दे रही है दस्तक जनता में भारी आक्रोश
    user_Moinuddin
    Moinuddin
    गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • यहां स्कूल पर जाने के लिए रास्ता नहीं है बहुत परेशान है ह्म सभी लोग
    1
    यहां स्कूल पर जाने के लिए रास्ता नहीं है  बहुत परेशान है ह्म सभी लोग
    user_Vrijesh Singh Yadav
    Vrijesh Singh Yadav
    Teacher जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर छोटेलाल गांधी ने की अधिशासी अधिकारी से की शिकायत मु० मुंशीपुरा ओवर ब्रिज से उत्तर तरफ दुर्गा मंदिर, बेलाल मस्जिद, रेलवे स्टेशन तक जाने वाला प्रमुख मार्ग है""""जिसपर भारी वाहन एवं हजारों हजार जनता का प्रति-दिन आवागमन होता है"""""उक्त मार्ग टूट-फूट गया था और आवागमन मे जनता को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता था जन-हित मे दिनांक 24-5-2025 को आवेदक के लिखित आग्रह पर नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन जनपद मऊ के द्वारा विरेन्दर मोची की दुकान से दुर्गा मंदिर, बेलाल मस्जिद, रेलवे स्वागत द्वारा तक """""सीसी मार्ग निर्माण स्वीकृत हुआ""""" जिसकी लागत लगभग 42 लाख रूपया है""""गंभीर विषय यह है कि लगभग 266 मीटर लम्बा एवं औसतन पाँच, सवा पाँच मीटर तक चौड़ा उक्त सीसी मार्ग की ढलाई ठेकेदार के द्वारा विरेन्दर मोची की दुकान से प्रारम्भ किया और बिना वाटर लेवल लिये एवं पाटा से बराबर किये मशीन का भाड़ा और मजदूरों की मजदूरी बचाने के लिये आनन-फानन मे रेलवे स्वागत द्वारा तक """मात्र छः दिन मे ही करा दिया""""जिसके कारण प्रयाग वर्मा, अजय यादव एवं हमारी गली के सामने डेढ से दो इन्च निचा व दुर्गा मंदिर, वीरेन्द्र राम की दुकान तक ऊँचा-निचा जगह-जगह गढ्ढा, उखड़ खाबढ़ रहा" मात्र एक माह पूर्व हुए निर्माण के बाद ही जगह-जगह गिट्टियाँ उखड़-उखड़ कर उबड़ खाबड़ होता जा रहा है जगह-जगह बरसात का गंदा पानी कीचड़ गढ्ढो सहित मार्ग पर फैलने के कारण महिलाएँ, बुजुर्ग, स्कूल के मासूम नन्हे-मुन्ने बच्चो एवं आम-जन को कपड़ा उठा कर चलने और जिल्लत की जिन्दगी जीने पर ठेकेदार मजबूर कर दिया है और भविष्य मे भी यह स्थिति बनी रहेगी इस शिकायत से पूर्व दिनांक 30-8-2026 को आन लाइन शिकायत की थी परन्तु अवर अभियन्ता नगर पालिका परिषद मऊ के द्वारा जानबूझकर गुमराह कर अपराधी और अपराध को बढावा दिया गया जो जनहित के विरुद्ध है इसलिए आपको कारवाई के लिये आन लाइन लिखित सूचना दे रहा हूँ। अतः आप से विन्रम प्रार्थना है कि- 1- मार्ग निर्माणो मे जीएसबी गिट्टी का प्रयोग काफी महत्त्वपूर्ण होता है उसके बावजूद ठेकेदार के द्वारा विरेन्दर मोची की दुकान से रेलवे स्वागत द्वारा तक पुराने इन्टर लाकिंग ईट के उपर मात्र डेढ से दो इंच मानक विरुद्ध जीएसबी एवं अन्य गिट्टी डालकर मानक विरुद्ध निर्माण किये जाने की । 2- उक्त सीसी मार्ग निर्माण मे डाला पक्की गिट्टी के प्रयोग की जगह अहिरौला सफेद कच्ची गिट्टी जो बालू और सीमेन्ट को समुचित रूप से नहीं जुड़ती और जल्दी ही टूट-फूट जाती है मानक विरुद्ध प्रयोग किये जाने की। 3- मात्र एक माह पूर्व हुए निर्माण के बाद ही जगह जगह गढ्ढा सहित जगह जगह गिट्टियाँ उखड़ उखड़ कर उबड़ खाबड़ होती जा रही है की। उक्त निर्माण कार्य मे गिट्टी, बालू, सीमेंट, मजदूरी अन्य मे अनुमानित लगभग 18 से 20 लाख रूपया खर्च हुए होगे इसलिए सूक्ष्मदर्शी जाँच कराकर कार्यवाई एवं भुगतान किया जाना पालिका-हित एवं जन-हित में आवश्यक है। अतः आप से विन्रम प्रार्थना है कि जन-हित अवर अभियन्ता नगर पालिका परिषद मऊ के द्वारा बनाये गये स्टीमेट एवं ठेकेदार के द्वारा कराये गये निर्माण कार्य की किसी दूसरे विभाग के सक्षम इंजीनियर से मौके की प्रत्येक बिन्दुओं की 10 दिवस के अन्दर बिन्दुवार सूक्ष्मदर्शी जाँच कराकर एवं रिपोर्ट तलब करके इस कृत मे शामिल दोषी के विरुद्ध दण्डातमक कार्यवाई करते हुए जन-हित मे पुनर्निर्माण कराकर ही न्याय-हित मे बिल का भुगतान किया जाय ताकि भविष्य मे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति एवं प्रवृति रोकी जा सके और सरकारी धन की क्षति न हो और न्याय हो।
    1
    सड़क निर्माण में हुए भ्रष्टाचार को लेकर छोटेलाल गांधी ने की अधिशासी अधिकारी से की शिकायत
मु० मुंशीपुरा ओवर ब्रिज  से उत्तर तरफ दुर्गा मंदिर, बेलाल मस्जिद, रेलवे स्टेशन तक जाने वाला प्रमुख मार्ग है""""जिसपर भारी वाहन एवं हजारों हजार जनता का प्रति-दिन आवागमन होता है"""""उक्त मार्ग टूट-फूट गया था और आवागमन मे जनता को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ता था जन-हित मे दिनांक 24-5-2025 को आवेदक के लिखित आग्रह पर नगर पालिका परिषद मऊनाथ भंजन जनपद मऊ के द्वारा विरेन्दर मोची की दुकान से दुर्गा मंदिर, बेलाल मस्जिद, रेलवे स्वागत द्वारा तक """""सीसी मार्ग निर्माण स्वीकृत हुआ""""" जिसकी लागत लगभग 42 लाख रूपया है""""गंभीर विषय यह है कि लगभग 266 मीटर लम्बा एवं औसतन पाँच, सवा पाँच मीटर तक चौड़ा  उक्त सीसी मार्ग की ढलाई ठेकेदार के द्वारा विरेन्दर मोची की दुकान से प्रारम्भ किया और बिना वाटर लेवल लिये एवं पाटा से बराबर किये मशीन का भाड़ा और मजदूरों की मजदूरी बचाने के लिये आनन-फानन मे रेलवे स्वागत द्वारा तक """मात्र छः दिन मे ही करा दिया""""जिसके कारण  प्रयाग वर्मा, अजय यादव एवं हमारी गली के सामने डेढ से दो इन्च निचा व दुर्गा मंदिर, वीरेन्द्र राम की दुकान तक ऊँचा-निचा जगह-जगह गढ्ढा, उखड़ खाबढ़ रहा" मात्र एक माह पूर्व हुए निर्माण के बाद ही  जगह-जगह गिट्टियाँ उखड़-उखड़ कर उबड़ खाबड़ होता जा रहा है जगह-जगह बरसात का गंदा पानी कीचड़ गढ्ढो सहित मार्ग पर फैलने के कारण महिलाएँ, बुजुर्ग, स्कूल के मासूम नन्हे-मुन्ने बच्चो एवं आम-जन को कपड़ा उठा कर चलने और जिल्लत की जिन्दगी जीने पर ठेकेदार मजबूर कर दिया है और भविष्य मे भी यह स्थिति बनी रहेगी इस शिकायत से पूर्व दिनांक 30-8-2026 को आन लाइन शिकायत की थी परन्तु अवर अभियन्ता नगर पालिका परिषद मऊ के द्वारा जानबूझकर गुमराह कर अपराधी और अपराध को बढावा दिया गया जो जनहित के विरुद्ध है इसलिए आपको कारवाई के लिये आन लाइन लिखित सूचना दे रहा हूँ।
अतः आप से विन्रम प्रार्थना है कि- 
1- मार्ग निर्माणो मे जीएसबी गिट्टी का प्रयोग काफी महत्त्वपूर्ण होता है उसके बावजूद ठेकेदार के द्वारा विरेन्दर मोची की दुकान से रेलवे स्वागत द्वारा तक पुराने इन्टर लाकिंग ईट के उपर मात्र डेढ से दो इंच मानक विरुद्ध जीएसबी एवं अन्य गिट्टी डालकर मानक विरुद्ध निर्माण किये जाने की ।
2- उक्त सीसी मार्ग निर्माण मे डाला पक्की गिट्टी के प्रयोग की जगह अहिरौला सफेद कच्ची गिट्टी जो बालू और  सीमेन्ट को समुचित रूप से नहीं जुड़ती और जल्दी ही टूट-फूट जाती है मानक विरुद्ध प्रयोग किये जाने की।
3- मात्र एक माह पूर्व हुए निर्माण के बाद ही जगह जगह गढ्ढा सहित जगह जगह गिट्टियाँ उखड़ उखड़ कर उबड़ खाबड़ होती जा रही है की।
उक्त निर्माण कार्य मे गिट्टी, बालू, सीमेंट, मजदूरी अन्य मे अनुमानित लगभग 18 से 20 लाख रूपया खर्च हुए होगे इसलिए सूक्ष्मदर्शी जाँच कराकर कार्यवाई एवं भुगतान किया जाना पालिका-हित एवं  जन-हित में आवश्यक है।
अतः आप से विन्रम प्रार्थना है कि जन-हित अवर अभियन्ता नगर पालिका परिषद मऊ के द्वारा बनाये गये स्टीमेट एवं ठेकेदार के द्वारा कराये गये निर्माण कार्य की किसी दूसरे विभाग के  सक्षम इंजीनियर से मौके की प्रत्येक बिन्दुओं की 10 दिवस के अन्दर बिन्दुवार सूक्ष्मदर्शी जाँच कराकर एवं रिपोर्ट तलब करके इस कृत मे शामिल दोषी के विरुद्ध दण्डातमक कार्यवाई करते हुए जन-हित मे पुनर्निर्माण कराकर ही न्याय-हित मे बिल का भुगतान किया जाय ताकि भविष्य मे ऐसी घटना की पुनरावृत्ति एवं प्रवृति रोकी जा सके और सरकारी धन की क्षति न हो और न्याय हो।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जमुई, बिहार से नाबालिग लड़की और उसके साथी से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। मामले में POCSO Act के तहत केस दर्ज किया गया है और कई आरोपियों की पहचान/गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है।
    1
    जमुई, बिहार से नाबालिग लड़की और उसके साथी से कथित बदसलूकी का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है। मामले में POCSO Act के तहत केस दर्ज किया गया है और कई आरोपियों की पहचान/गिरफ्तारी की जानकारी सामने आई है।
    user_Awaaz -e-Bharat
    Awaaz -e-Bharat
    चांद, कैमूर (भभुआ), बिहार•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.