खबर का बड़ा असर: सांकल रोड की कॉलोनियों में जल संकट दूर करने पहुँचा अमला नगर पालिका प्रशासन ने लिया संज्ञान, पंप रेसर मशीन के साथ सुधार कार्य शुरू नरसिंहपुर। सांकल रोड की विभिन्न कॉलोनियों में गहराते जल संकट और वार्ड वासियों के "बूंद-बूंद पानी को तरसने" की खबर को नगर पालिका प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। समाचार के माध्यम से क्षेत्र की समस्या उजागर होने के तुरंत बाद नगर पालिका अधिकारी ने मामले को संज्ञान में लिया और तत्काल तकनीकी टीम को मौके पर रवाना किया। मौके पर पहुँची नगर पालिका की टीम आज सुबह ही नगर पालिका के कर्मचारी पंप रेसर मशीन और आवश्यक उपकरणों के साथ सांकल रोड स्थित प्रभावित कॉलोनियों में पहुँचे। टीम द्वारा जल आपूर्ति बाधित होने के तकनीकी कारणों की जाँच की गई और पाइपलाइन में दबाव (Pressure) बढ़ाने के लिए सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। पंप रेसर मशीन से बढ़ाया जाएगा दबाव:- अधिकारियों के निर्देशानुसार, जिन क्षेत्रों में ऊँचाई या दूरी के कारण पानी नहीं पहुँच पा रहा था, वहाँ पंप रेसर मशीन का उपयोग कर सप्लाई को सुधारा जा रहा है। कर्मचारियों द्वारा वॉल्व और पाइपलाइन की लीकेज की भी सघनता से जाँच की गई ताकि पानी की बर्बादी रोकी जा सके और अंतिम छोर तक पानी पहुँच सके। वार्ड वासियों ने जताई खुशी:- प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से सांकल रोड क्षेत्र के रहवासियों ने राहत की सांस ली है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि "खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया है और अब उम्मीद है कि हमें नियमित और पर्याप्त पानी मिल सकेगा।" वार्ड वासियों ने इस समस्या को प्रमुखता से उठाने के लिए मीडिया का भी आभार व्यक्त किया है। नपा अधिकारी का आश्वासन:- नगर पालिका प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया है कि शहर के किसी भी वार्ड में पेयजल की समस्या नहीं रहने दी जाएगी। सांकल रोड की कॉलोनियों में आपूर्ति पूरी तरह बहाल होने तक तकनीकी टीम निगरानी रखेगी नीलम चौहान नगर पालिका अधिकारी नरसिहपुर

- *गौ माता को राज्य माता का सम्मान मिले गौ हत्या बंद हो इस विषय को लेकर मध्य प्रदेश सरकार को 33 दिवस का अल्टीमेट दिया गया है नहीं तो मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में गौ प्रतिष्ठा धर्मयुद्ध किया जाएगा जिस पर देवी चित्रलेखा जी का संदेश1
- Post by Namita Malviya1
- चाकू की नोक पर मंगलसूत्र छीनने वाले दो आरोपी गिरफ्तार करेली (नरसिंहपुर)। जिला पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लूट की सनसनीखेज वारदात का महज कुछ ही घंटों में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया सोने का मंगलसूत्र, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चाकू बरामद कर लिया है।1
- Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"1
- नरसिंहपुर जिला मुख्यालय में आज सोमवार महावीर जयंती के पावन अवसर पर जैन समाज द्वारा शहर में भव्य रैली एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन महावीर स्वामी के जन्मोत्सव के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, जिसमें जैन समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जैन मंदिर समिति गुलाब चौराहा द्वारा शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा का शुभारंभ गुलाब चौराहा स्थित जैन मंदिर से होकर बड़ा पुल, झिरना रोड होते हुए पुनः गुलाब चौराहा जैन मंदिर पर समाप्त हुई ।इस दौरान पूरे मार्ग को रंगोली, सजावट एवं धार्मिक प्रतीकों से सुसज्जित किया गया। जैन समाज के लोगों ने उत्साहपूर्वक शोभायात्रा में भाग लेकर भगवान महावीर के संदेशों का स्मरण किया।1
- नरसिंहपुर से सतीश विश्वकर्मा की रिपोर्ट करेली पुलिस ने एक महिला से मगलसूत्र की लूट के दो आरोपी को चन्द घण्टो में किया गिरफ्तार1
- Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली1