अल्पवर्षा और फसल रोग से परेशान किसानों की आवाज बने विनीत दांगी, गुलाबगंज को सूखा घोषित करने की मांग गुलाबगंज तहसील में अल्पवर्षा एवं फसलों में रोग के कारण किसानों को हुए नुकसान को लेकर आज किसान कांग्रेस के नेतृत्व में किसानों ने बर्री चौराहे से रैली निकालकर गुलाबगंज तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दांगी ने कहा कि गुलाबगंज तहसील में इस वर्ष बारिश की स्थिति बेहद चिंताजनक रही है। अल्पवर्षा के कारण खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है और सोयाबीन सहित खरीफ फसलों पर गंभीर असर पड़ा है। कई क्षेत्रों में पीला मोजेक एवं अन्य रोगों के कारण भी किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। विनीत दांगी ने कहा कि किसानों की समस्या का आकलन केवल ग्रामवार बारिश के आंकड़ों तक सीमित नहीं होना चाहिए। पूरे गुलाबगंज तहसील क्षेत्र का समग्र सर्वे कराया जाए, जिसमें वर्षा की कमी के साथ खेतों में नमी की स्थिति, फसल नुकसान, रोगों से हुई क्षति तथा आने वाले समय में रबी फसल के लिए उपलब्ध सिंचाई के साधनों और जलस्रोतों की स्थिति का भी आकलन किया जाए। उन्होंने मांग की कि वास्तविक स्थिति के आधार पर पूरी गुलाबगंज तहसील को सूखा प्रभावित घोषित किया जाए तथा प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा, फसल बीमा एवं कृषि राहत उपलब्ध कराई जाए। किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों की फसलें लगातार मौसम की मार झेल रही हैं। सरकार को कागजी आंकड़ों के बजाय खेतों में पहुंचकर वास्तविक स्थिति देखनी चाहिए और प्रभावित किसानों को तत्काल राहत उपलब्ध करानी चाहिए। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशन सिंह दांगी ने कहा कि अल्पवर्षा का सीधा असर किसानों की मेहनत और उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ा है। शासन को तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाना चाहिए। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजीव दांगी ने कहा कि किसानों की फसल का नुकसान केवल किसान का नुकसान नहीं है, बल्कि इसका असर पूरे ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। सरकार को इस गंभीर स्थिति पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। किसान कांग्रेस विदिशा नगर अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने कहा कि किसान संकट में है और ऐसे समय में शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह किसानों के साथ खड़ा होकर उन्हें राहत उपलब्ध कराए। युवा कांग्रेस ग्यारसपुर ब्लॉक अध्यक्ष आकाश मीणा ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस लगातार उनकी आवाज उठाती रहेगी और जब तक किसानों को उचित राहत नहीं मिलती, तब तक उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से रखा जाएगा। ज्ञापन में गुलाबगंज तहसील को सूखा प्रभावित घोषित करने, पूरे तहसील क्षेत्र का समग्र फसल सर्वे कराने, पीला मोजेक एवं अन्य रोगों से हुए नुकसान का आकलन करने, प्रभावित किसानों को मुआवजा एवं फसल बीमा की राशि दिलाने तथा कृषि राहत उपलब्ध कराने की मांग की गई। कार्यक्रम में गंधर्व सिंह दांगी, ओंकार सिंह दांगी, थान सिंह दांगी, सतेंद्र दांगी, नरेंद्र दांगी, संदीप दांगी, राजू दांगी, बाल किशन दांगी, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बबलू रघुवंशी, अरुण शर्मा, हर्ष दांगी, निर्जन आदिवासी, गोकुल दांगी, जितेंद्र शर्मा, यश, जितेंद्र रघुवंशी, विपिन, प्रताप लोधी, वीर सिंह राजपूत, आकाश दांगी, अरुण दांगी, भगवान सिंह दांगी, निहाल सिंह, गजेंद्र दांगी, प्रताप सिंह दांगी, विकाश दांगी, देवी सिंह दांगी, गंजेंद्र रघुवंशी, बिट्टू पाठक, भाईसाब दांगी, कल्लू सिंह दांगी, अभिषेक दांगी, रंजीत दांगी, जीतू दांगी, सुरेंद्र, नरेंद्र दांगी, रत्न बीर, गोपाल सिंह दांगी, अक्षय दांगी, जगन सिंह, रविन्द्र, ओमप्रकाश दांगी, गजराज सिंह दांगी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार विक्की शर्मा, ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी गुलाबगंज द्वारा व्यक्त किया गया।
अल्पवर्षा और फसल रोग से परेशान किसानों की आवाज बने विनीत दांगी, गुलाबगंज को सूखा घोषित करने की मांग गुलाबगंज तहसील में अल्पवर्षा एवं फसलों में रोग के कारण किसानों को हुए नुकसान को लेकर आज किसान कांग्रेस के नेतृत्व में किसानों ने बर्री चौराहे से रैली निकालकर गुलाबगंज तहसील कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष विनीत दांगी ने कहा कि गुलाबगंज तहसील में इस वर्ष बारिश की स्थिति बेहद चिंताजनक रही है। अल्पवर्षा के कारण खेतों में पर्याप्त नमी नहीं है और सोयाबीन सहित खरीफ फसलों पर गंभीर असर पड़ा है। कई क्षेत्रों में पीला मोजेक एवं अन्य रोगों के कारण भी किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। विनीत दांगी ने कहा कि किसानों की समस्या का आकलन केवल ग्रामवार बारिश के आंकड़ों तक सीमित नहीं होना चाहिए। पूरे गुलाबगंज तहसील क्षेत्र का समग्र सर्वे कराया जाए, जिसमें वर्षा की कमी के साथ खेतों में नमी की स्थिति, फसल नुकसान, रोगों से हुई क्षति तथा आने वाले समय में रबी फसल के लिए उपलब्ध सिंचाई के साधनों और जलस्रोतों की स्थिति का भी आकलन किया जाए। उन्होंने मांग की कि वास्तविक स्थिति के आधार पर पूरी गुलाबगंज तहसील को सूखा प्रभावित घोषित किया जाए तथा प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा, फसल बीमा एवं कृषि राहत उपलब्ध कराई जाए। किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि किसानों की फसलें लगातार मौसम की मार झेल रही हैं। सरकार को कागजी आंकड़ों के बजाय खेतों में पहुंचकर वास्तविक स्थिति देखनी चाहिए और प्रभावित किसानों को तत्काल राहत उपलब्ध करानी चाहिए। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष किशन सिंह दांगी ने कहा कि अल्पवर्षा का सीधा असर किसानों की मेहनत और उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ा है। शासन को तत्काल सर्वे कराकर
किसानों को उचित मुआवजा दिलाना चाहिए। पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजीव दांगी ने कहा कि किसानों की फसल का नुकसान केवल किसान का नुकसान नहीं है, बल्कि इसका असर पूरे ग्रामीण क्षेत्र की अर्थव्यवस्था पर पड़ता है। सरकार को इस गंभीर स्थिति पर तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। किसान कांग्रेस विदिशा नगर अध्यक्ष सचिन ठाकुर ने कहा कि किसान संकट में है और ऐसे समय में शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है कि वह किसानों के साथ खड़ा होकर उन्हें राहत उपलब्ध कराए। युवा कांग्रेस ग्यारसपुर ब्लॉक अध्यक्ष आकाश मीणा ने कहा कि किसानों की मांगों को लेकर कांग्रेस लगातार उनकी आवाज उठाती रहेगी और जब तक किसानों को उचित राहत नहीं मिलती, तब तक उनकी समस्याओं को शासन-प्रशासन के सामने मजबूती से रखा जाएगा। ज्ञापन में गुलाबगंज तहसील को सूखा प्रभावित घोषित करने, पूरे तहसील क्षेत्र का समग्र फसल सर्वे कराने, पीला मोजेक एवं अन्य रोगों से हुए नुकसान का आकलन करने, प्रभावित किसानों को मुआवजा एवं फसल बीमा की राशि दिलाने तथा कृषि राहत उपलब्ध कराने की मांग की गई। कार्यक्रम में गंधर्व सिंह दांगी, ओंकार सिंह दांगी, थान सिंह दांगी, सतेंद्र दांगी, नरेंद्र दांगी, संदीप दांगी, राजू दांगी, बाल किशन दांगी, किसान कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष बबलू रघुवंशी, अरुण शर्मा, हर्ष दांगी, निर्जन आदिवासी, गोकुल दांगी, जितेंद्र शर्मा, यश, जितेंद्र रघुवंशी, विपिन, प्रताप लोधी, वीर सिंह राजपूत, आकाश दांगी, अरुण दांगी, भगवान सिंह दांगी, निहाल सिंह, गजेंद्र दांगी, प्रताप सिंह दांगी, विकाश दांगी, देवी सिंह दांगी, गंजेंद्र रघुवंशी, बिट्टू पाठक, भाईसाब दांगी, कल्लू सिंह दांगी, अभिषेक दांगी, रंजीत दांगी, जीतू दांगी, सुरेंद्र, नरेंद्र दांगी, रत्न बीर, गोपाल सिंह दांगी, अक्षय दांगी, जगन सिंह, रविन्द्र, ओमप्रकाश दांगी, गजराज सिंह दांगी सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार विक्की शर्मा, ब्लॉक किसान कांग्रेस कमेटी गुलाबगंज द्वारा व्यक्त किया गया।
- नगर पालिका निगम, भोपाल की आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने गणेश उत्सव के दौरान निकलने वाले चल समारोह (जलूस) और भगवान श्री गणेश की प्रतिमाओं के विसर्जन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।1
- न्यूज़ | कोलर की नज़र लालबाग के राजा में पहुंचे ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता ⭐ ☕☕ लालबाग के राजा, बीमा कुंज, कोलार रोड, भोपाल में फिल्म ‘हनुमान अंश’ के अभिनेता पहुंचे। अभिनेता ने फिल्म में चाय वाले का किरदार निभाया था। इस दौरान उन्होंने मंच से अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का डायलॉग भी बोला, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला। अभिनेता ने फिल्म में चाय वाले का किरदार निभाया था । इस दौरान उन्होंने मंच से अपनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ का डायलॉग भी बोला, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोगों में उत्साह देखने को मिला ।1
- तरावली डेरे में भोपाल देहात पुलिस एवं आबकारी विभाग का बड़ा संयुक्त ऑपरेशन अलसुबह दबिश में 14,200 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद, 12 अवैध भट्टियां मिलीं 02 बॉयलर एवं 71 ड्रम जब्त, शेष अवैध शराब मौके पर नष्ट — 127 अधिकारी-कर्मचारियों की संयुक्त कार्रवाई3
- न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल लोकल ट्रक आनर्स ने किया चक्का जाम पर्यावरण के भारी जुर्माना को लेकर हड़ताल पर बैठे लोकल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन हड़ताल पर बैठ गया है उन्होंने भोपाल शहर में चुना भट्टी के सामने एवं कई जगह हड़ताल पर बैठे और अपने ट्रैकों के पहिए जाम कर दिए कलेक्टर भोपाल को ज्ञापन सोपा गया है खनिज विभाग को ज्ञापन सोपा गया है जिसमें मांग की गई है कि पर्यावरण के नाम पर जो उन पर जुर्माना लगाया जा रहा है ₹400000 प्रति ट्रक एक बार का उसे खत्म किया जाए नहीं तो हम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे और ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने कहा है कि अब हम भोपाल शहर को चारों तरफ से जाम कर सकते हैं आज कलेक्टर ऑफिस एवं खनिज विभाग में ज्ञापन सोपा गया चुना भट्टी थाने के सामने बैठे हैं हड़ताल पर लोकल ट्रक ओनर्स न्यूज़ कोलार की धड़कन भोपाल4
- *फ्रांस एवं इटली में सनातन प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस* *दीर्घायु एवं विश्व कल्याण की कामना के साथ हुआ विशेष हवन-पूजन, अनेक देशों के श्रद्धालु हुए शामिल* *फ्रांस/इटली।* भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के तत्वावधान में फ्रांस एवं इटली में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना के साथ विशेष पूजन, हवन एवं प्रार्थना की गई। दक्षिण फ्रांस के अरियाज प्रांत के मीरपुआ स्थित भक्ति योग सेंटर में राधा अष्टमी के पावन अवसर पर 15 से 19 सितंबर तक आयोजित पाँच दिवसीय आध्यात्मिक कथा एवं भक्ति महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के प्रमुख पंडित सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से उनकी पहली भेंट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्मलीन डॉ. कंछेदी लाल पाठक के माध्यम से हुई थी, जब श्री मोदी एक साधारण संघ कार्यकर्ता के रूप में खजुराहो एवं राजनगर क्षेत्र में प्रचारक के रूप में आते थे। उन्होंने बताया कि बाद में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री बनने के उपरांत भी श्री मोदी का खजुराहो आगमन हुआ। पंडित शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का श्री मतंगेश्वर महादेव मंदिर, खजुराहो तथा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) के प्रति विशेष श्रद्धाभाव रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोंदिया मठ एवं श्री प्रभुपाद जी महाराज (इस्कॉन) के शिष्य श्री तीर्थ गोस्वामी महाराज ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सादगीपूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे आज भी अत्यंत सरल जीवनशैली का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और भारत की आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक आयोजन में फ्रांस के प्रसिद्ध भजन एवं भक्ति संगीत गायक स्वामी प्रह्लाद जी, इंजीनियर सुरेंद्र गुप्ता, संजय गोस्वामी, नारायणी, राधा दासी, मूर्ति स्वामी, रेवती दासी सहित रूस, यूक्रेन, स्पेन, अंडोरा, मैक्सिको, ब्राज़ील तथा यूरोप के विभिन्न देशों से आए बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने "वसुधैव कुटुम्बकम्" के संदेश को आत्मसात करते हुए विश्व बंधुत्व, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा मानवता के कल्याण के लिए संकल्प लिया। *फ्रांस एवं इटली में सनातन प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक मनाया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस* *दीर्घायु एवं विश्व कल्याण की कामना के साथ हुआ विशेष हवन-पूजन, अनेक देशों के श्रद्धालु हुए शामिल* *फ्रांस/इटली।* भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के तत्वावधान में फ्रांस एवं इटली में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना के साथ विशेष पूजन, हवन एवं प्रार्थना की गई। दक्षिण फ्रांस के अरियाज प्रांत के मीरपुआ स्थित भक्ति योग सेंटर में राधा अष्टमी के पावन अवसर पर 15 से 19 सितंबर तक आयोजित पाँच दिवसीय आध्यात्मिक कथा एवं भक्ति महोत्सव के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुए। दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के प्रमुख पंडित सुधीर शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से उनकी पहली भेंट राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ कार्यकर्ता ब्रह्मलीन डॉ. कंछेदी लाल पाठक के माध्यम से हुई थी, जब श्री मोदी एक साधारण संघ कार्यकर्ता के रूप में खजुराहो एवं राजनगर क्षेत्र में प्रचारक के रूप में आते थे। उन्होंने बताया कि बाद में भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री बनने के उपरांत भी श्री मोदी का खजुराहो आगमन हुआ। पंडित शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का श्री मतंगेश्वर महादेव मंदिर, खजुराहो तथा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम) के प्रति विशेष श्रद्धाभाव रहा है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोंदिया मठ एवं श्री प्रभुपाद जी महाराज (इस्कॉन) के शिष्य श्री तीर्थ गोस्वामी महाराज ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सादगीपूर्ण जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि वे आज भी अत्यंत सरल जीवनशैली का पालन करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और भारत की आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक स्तर पर सम्मान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक आयोजन में फ्रांस के प्रसिद्ध भजन एवं भक्ति संगीत गायक स्वामी प्रह्लाद जी, इंजीनियर सुरेंद्र गुप्ता, संजय गोस्वामी, नारायणी, राधा दासी, मूर्ति स्वामी, रेवती दासी सहित रूस, यूक्रेन, स्पेन, अंडोरा, मैक्सिको, ब्राज़ील तथा यूरोप के विभिन्न देशों से आए बड़ी संख्या में सनातन प्रेमियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा विश्व शांति के लिए सामूहिक प्रार्थना की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने "वसुधैव कुटुम्बकम्" के संदेश को आत्मसात करते हुए विश्व बंधुत्व, भारतीय संस्कृति के संरक्षण तथा मानवता के कल्याण के लिए संकल्प लिया।4
- बड़ी खबर-गंजबासौदा में देर रात दुकानों के ताले टूटे, CCTV में कैद हुई घटना1
- मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से बेज़ुबान पशुओं के पालकों पर कानूनी कार्यवाही करने को लेकर पशुप्रेमीयो में जमकर आक्रोश भरा हुआ है। जिसमें एक महिला का गुस्सा जमकर बरसा , उसके बाद युवक ने माफिस्वरूप उक्त महिला से माफी मांगी , अनेक डॉग लवर संगठन आक्रोश से भरा हुआ है, इस कृत्य के विरोध में युवक पर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर आंदोलन करने को तैयार। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो के माध्यम से बेज़ुबान पशुओं के पालकों पर कानूनी कार्यवाही करने को लेकर पशुप्रेमीयो में जमकर आक्रोश भरा हुआ है। जिसमें एक महिला का गुस्सा जमकर बरसा , उसके बाद युवक ने माफिस्वरूप उक्त महिला से माफी मांगी , अनेक डॉग लवर संगठन आक्रोश से भरा हुआ है, इस कृत्य के विरोध में युवक पर कानूनी कार्यवाही की मांग को लेकर आंदोलन करने को तैयार।1
- कोटरा व्यापारी संघ द्वारा 24 सितंबर 2026 को सुबह 11:00 से शाम 4:00 बजे तक वोटिंग की जाएगी उसके बाद गिनती कर कोटरा व्यापारी संघ के पदाधिकारी का चयन किया जाएगा4
- बंडा, Madhya Pradesh में जहरीली शराब कांड को लेकर Police की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में ₹20 हजार के इनामी आरोपी Ravi Lakhera को Police ने गिरफ्तार किया है। Police के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद Police की कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे पहले Banda Hospital ले जाया गया और फिर Sagar Medical College रेफर किया गया। बंडा, Madhya Pradesh में जहरीली शराब कांड को लेकर Police की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में ₹20 हजार के इनामी आरोपी Ravi Lakhera को Police ने गिरफ्तार किया है। Police के अनुसार, गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद Police की कार्रवाई में वह घायल हो गया। उसे पहले Banda Hospital ले जाया गया और फिर Sagar Medical College रेफर किया गया।1