*बाड़मेर : ड्राइवरों के लिए अपना घर विश्राम केंद्र* हाइवे पर अपना घर में ड्राइवरों को ठहरने के साथ भोजन की मिलेगी सुविधा देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माने जाने वाले ट्रक चालकों के लंबे और थकाऊ सफर को सुगम बनाने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ी राहत दी है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने अपना घर नामक एक महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत राष्ट्रीय राजमागों पर चालकों के लिए आधुनिक विश्राम स्थल विकसित किए गए हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लंबी दूरी तय करने वाले ड्राइवरों को सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल प्रदान करना है। यह जल्द ही जयपुर-आगरा हाइवे पर भी शुरू होगा। इसके लिए इस मार्ग से गुजरने वाले वाहनों की संख्या मांगी गई है। यह भी सर्वे किया गया कि इस मार्ग पर ड्राइवर सबसे अधिक किस स्थान पर विश्राम करते हैं। जानकारी के अनुसार सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों ने देशभर के विभिन्न पेट्रोल पंपों और खुदरा दुकानों के पास कुल 368 अपना घर विश्राम स्थल स्थापित कर दिए हैं। इन केंद्रों पर वर्तमान में 4,611 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है, जहां चालक अपनी थकान मिटा सकते हैं। इन विश्राम स्थलों की सबसे खास बात यह है कि यहां चालकों की हर छोटी-बड़ी जरूरत का ख्याल रखा गया है। प्रत्येक अपना घर केंद्र में 10 से 30 बिस्तरों वाले शयनगृह के साथ-साथ स्वच्छ शौचालय, समर्पित स्नान क्षेत्र (हौद) और शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है

- रमजान3
- कवास से भुरटिया जाने वाली सड़क निर्माण में अनियमितता आई सामने बायतु कवास से भुरटिया जाने वाली सड़क निर्माण में अनियमितता सामने आई है। कवास से भुरटिया तक निर्मित/निर्माणाधीन सड़क के कार्य में गंभीर अनियमितताओं की आशंका व्यक्त की जा रही है। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा आपत्ति उठाई गई है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए कहा कि कवास से भुरटिया जाने वाली सड़क निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग लिया गया है।1
- बालोतरा। बालोतरा शहर में महाविद्यालय के छात्रों के द्वारा किया जा रहा विरोध प्रदर्शन आठवें दिन भी जारी रहा। छात्रों ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी।1
- Post by Boss Choudhary1
- water box office complaint1
- शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने विधानसभा में भारत पाक थार एक्सप्रेस को शुरू करने के लिए1
- रामसर (बाड़मेर)। रामसर उपखंड क्षेत्र में मंगलवार रात सेहला ऊ के पास गागरिया मार्ग पर एक सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक बैल आ जाने से दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार सेहला ऊ से गागरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बैल सड़क पर आ गया। बैल को बचाने के प्रयास में बाइक चालकों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस पायलट करीम खान और ईएमटी कमालुद्दीन सनेजा ने घायलों को गागरिया सीएचसी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बाड़मेर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायलों की पहचान पम्मा खान (30) पुत्र फैजल खान और मोती खान (22) पुत्र इमाम खान, निवासी रामसर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- वांकल माता मंदिर के पास डंपर व पिकअप की जोरदार टक्कर बायतु सिणधरी बाङमेर सड़क मार्ग पर भीषण हादसा। वांकल माता मंदिर के पास डंपर और पिकअप की जोरदार टक्कर हो गई। जानकारी के अनुसार डंपर बाड़मेर साइड जा रहा था, जबकि पिकअप टोला-सिणधरी की ओर आ रही था। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में भरा पुरा सामान सड़क पर बिखर गया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें CHC सिणधरी पहुंचाया गया।हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए सड़क जाम कर दिया, बाद में प्रशासन की समझाइश के बाद मार्ग खुलवाया गया।1