जौनपुर पुलिस की बड़ी सफलता: 240 गुमशुदा मोबाइल बरामद, 45 लाख कीमत के फोन मालिकों को सौंपे जौनपुर की साइबर क्राइम थाना पुलिस और विभिन्न थानों की साइबर सेल टीम ने एक सराहनीय कार्रवाई करते हुए 240 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किया है। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। खास बात यह है कि अब तक कुल 1400 मोबाइल फोन बरामद कर लोगों को वापस किए जा चुके हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर की गई। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव (नोडल साइबर थाना) के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में साइबर क्राइम थाना टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। कई जिलों और राज्यों से बरामद हुए मोबाइल पुलिस के अनुसार, बरामद मोबाइल फोन जौनपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अलावा उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही से बरामद किए गए। इसके साथ ही कुछ मोबाइल अन्य राज्यों—दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान—से भी रिकवर किए गए। विभिन्न कंपनियों के मोबाइल शामिल बरामद मोबाइलों में प्रमुख रूप से OnePlus, Vivo, Redmi, Oppo, Realme, Tecno, Poco, Nokia और Samsung कंपनियों के फोन शामिल हैं। लोगों में खुशी की लहर बरामद मोबाइलों को अपर पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा उनके स्वामियों को सौंपा गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। कई लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की। पुलिस की अपील: सतर्क रहें, तुरंत करें शिकायत पुलिस अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल फोन खोने की स्थिति में तुरंत नजदीकी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल पर शिकायत जरूर करें। साइबर अपराध से बचाव के लिए जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है।

- ग्राम पंचायत रामगढ़ में जल जीवन मिशन द्वारा जल टंकी का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। इस जेल टाइम का निर्माण 21 नवंबर 2021 से प्रारंभ होकर अप्रैल 2024 तक पूर्ण करके ग्रामीणों को हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचने की थी परंतु आज तक निर्माण कार्य पूर्ण नहीं हो पाया है। सरकार की योजना ग्रामीण तक स्वच्छ जल पहुंचाने की थी परंतु जल जीवन के मिशन जल जीवन मिशन के अधिकारियों कर्मचारियों ठेकेदारों के घोटालेबाजी के कारण यह योजना आधार में ही लटकती दिख रही है, ना तो जल टैंक का निर्माण पूर्ण हुआ है ना पाइपलाइन का कार्य पूर्ण हुआ है और ना ही पूर्ण रूप से सभी ग्रामीणों को कनेक्शन ही मिल पाया है।जो जल जीवन मिशन के अधिकारियों की घोटालेबाजी की भेंट चढ़ गया है इसकी कई बार शिकायत ग्रामीणों और प्रधान द्वारा की गई परंतु नतीजा शून्य ही रहा।1
- आज बढती हुई मंहगाई को देखते हुए जनता बहुत परेशान हो गई है इस मंहगाई की मार को आम जनता सहन नहीं कर पा रही है,तो शिवा छोटेलाल ने अपने गीत के माध्यम से मंहगाई कम करने के लिए सरकार से मांग की है1
- Post by Suryaprakash maurya1
- Post by Dharmendra Mishra1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- पट्टी कोतवाली क्षेत्र रायपुर गांव निवासी मुनीर खान ने मंगलवार को पट्टी पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया इनके बगल गांव रामकोला निवासी एक व्यक्ति का सफेदा का बगीचा था सफेदा बेचने के लिए मुनीर से उन्होंने बात किया डेढ़ लाख रुपए में सौदा तय किया ठेकेदार ने पेड़ मलिक को डेढ़ लाख रुपए दे दिए जब ठेकेदार सफेदा का पेड़ काटने गया उसे पेड़ में ही काटने चाहिए गाली गलौज कर भगा दिए और ना ही उसका रुपया वापस किया पेड़ मलिक की नियत खराब हो गई पीड़ित में पुलिस से गुहार लगाई।1
- बिजली विभाग के लापरवाही अधिकारियों कर्मचारियों का नहीं जा रहा है इस पोल पर ध्यान। विगत 3 वर्ष पहले ट्रैक्टर के टक्कर से यह पोल गिर गया था जिसे संविदा लाइनमैन द्वारा किसी तरह से खड़ा करके बांस की बल्ली लगा दी गई तब से आज तक यह पोल इस बांस की बल्ली के सहारे पर खड़ा है।बिजली विभाग के अन्य किसी कर्मचारी का ध्यान इस पर नहीं जा रहा है जो खतरा बना हुआ है । बगल से सड़क है जो गुरुजी से रामगढ़ होते हुए बंधवा जाती है हजारों लोगों का आवागमन इस सड़क से रहता है। कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है क्या बिजली विभाग इस अनहोनी का इंतजार कर रहा है1
- सिंगोडी से खबर महावीर जयंती पालकी शोभायात्रा, सिंगोड़ी। सकल जैन समाज द्वारा बड़े ही हर्षो उल्लास के साथ नगर में आज जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्म कल्याणक महोत्सव (महावीर जयंती) अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर जैन समुदाय द्वारा भव्य पालकी शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुष और बच्चे शामिल हुए। भक्तिमय माहौल सुबह से ही स्थानीय जैन मंदिर में विशेष चहल-पहल देखी गई। श्रद्धालुओं ने भगवान महावीर की विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक किया। इस दौरान बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक में भारी उत्साह नजर आया। मंदिर में धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात डीजे के साथ विशाल शोभायात्रा प्रारंभ हुई।फूलों से हुआ जगह-जगह स्वागत नगर के प्रमुख मार्गों से विशाल पालकी शोभा यात्रा का स्थानीय नागरिकों और विभिन्न संगठनों द्वारा पुष्प वर्षा कर आत्मीय स्वागत किया गया। पालकी में विराजमान भगवान महावीर की मनमोहक प्रतिमा के दर्शन के लिए श्रद्धालु आतुर दिखे। पूरी शोभायात्रा के दौरान "जियो और जीने दो के नारे लगाते हुए सभी लोग दिखे और "भगवान महावीर स्वामी के जय के नारों से पूरा सिंगोड़ी नगर गुंजायमान हो उठा। शांति और अहिंसा का संदेश श्रद्धालुओं ने दिया भगवान महावीर के बताए सत्य,अहिंसा और शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समाज के वरिष्ठ जनों ने इस अवसर पर महावीर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उनके शांतिपूर्ण संदेशों को जन-जन तक पहुँचाने की बात कही। अकीदत और अटूट श्रद्धा के साथ मनाए गए इस पर्व ने नगर में सांप्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की, सभी लोगों ने महावीर जयंती के उपलक्ष में सभी लोगों को शुभकामनाएं बधाइयां दी और त्योहार सभी मिलजुल कर मनाये ऐसी सभी को शुभकामनाएं दी देर रात तक मंदिर में कार्यक्रम चलता रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए,1
- पट्टी कस्बा मुहल्ला तुर्कान निवासी मोहम्मद अली ने पट्टी पुलिस को मंगलवार को प्रार्थना पत्र देकर आरोपित किया कि आने जाने का रास्ता विपक्षी ईंट लकड़ी रखकर अवरोध कर दिए पीड़ित मोहम्मद अली ने बताया कि 25 मार्च को विपक्षीगण रास्ता अवरुद्ध कर दिए थे प्रार्थना पत्र देने पर नायब तहसीलदार कृपा शंकर यादव हल्का लेखपाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर जाकर रास्ता को खुलवा दिया गया था परंतु विपक्षी पुनः रास्ता अवरुद्ध कर दिया जिसके कारण आने-जाने में पीड़ित व अन्य लोगों को काफी परेशानी हो रही है।1