रजबहे में उतराता मिला दो वर्षीय बच्चे का शव शिवली कानपुर देहात। शिवली क्षेत्र के चंपतपुर बारा खेड़ा निवासिनी कुमकुम कुमारी कमल पत्नी स्वर्गीय सुनील कुमार अपनी ननद सुनीता पत्नी शैलेंद्र सिंह निवासी राजपुर शिवली अपने दो वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ आई थी। कार्तिक मंगलवार की शाम लगभग 5 बजे खेलते समय अचानक कहीं गायब हो गया परिजनों ने काफी तलाश की लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह करीब 1 किलोमीटर दूर बरार गांव के पास से निकले शिवली रजबहे में उसका शव पड़ा मिला शव देख ग्रामीणों में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की। जानकारी पर परिजनों ने वहां पहुंचकर मृतक कार्तिक की पहचान की और चीख पुकार मच गई। मां कुमकुम कुमारी, बाबा शिवराम कमल का रो रो कर बुरा हाल हो गया। मृतक मासूम की साढ़े तीन वर्षीय बहन को क्या पता कि उसके पिता का और इकलौते भाई का साया भी उसके सिर से उठ गया है फिलहाल पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में ले पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतक मासूम का शव शिवली रजबहे में बरार गांव के पास से पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

- कानपुर देहात के थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बैरी सवाई में दो पक्ष के मध्य हुई मारपीट की घटना में अभियोग पंजीकृत कर, दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी के उपरान्त वादी/पीड़ित द्वारा अपने घर जाकर आत्महत्या का प्रयास करने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार पाण्डेय द्वारा दी गयी बाइट1
- रजबहे की पुलिया पर मौरंग लदा ट्रक पलटा, चालक-परिचालक बाल-बाल बचे सिकन्दरा-झींझक रोड पर शुक्रवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौरंग लादकर हमीरपुर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के रजबहे की पुलिया पर अनियंत्रित होकर पलट गया।1
- मंगलपुर की तरफ से झींझक की ओर जा रहा ट्रक सुरासी गांव के पास नाले मे जा गिरा ट्रक मे मौरम ओवर लोड लादी गई थी किसीभी प्रकार की कोई जन हानी नहीं हुई2
- कानपुर देहात में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाएं बुधवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गईं। पहले दिन इंटरमीडिएट का हिन्दी प्रश्नपत्र शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। सिकंदरा तहसील क्षेत्र के ऊमरपुर सिकंदरा, बुधौली और कौरु समेत विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई और उन्हें कतारबद्ध कर प्रवेश दिया गया। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सम्पन्न हुई, जबकि केंद्रों के बाहर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्रों के चेहरों पर संतोष दिखाई दिया। परीक्षार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र में वही प्रश्न आए थे जिनकी उन्होंने तैयारी की थी, जिससे पेपर हल करने में कोई कठिनाई नहीं हुई। विद्यार्थियों ने कहा कि 20 फरवरी को होने वाले अंग्रेजी विषय के पेपर के लिए उनका आत्मविश्वास और बढ़ गया है। जनपद में पहले दिन की परीक्षाएं शांतिपूर्ण व व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न होने पर शिक्षा विभाग ने संतोष व्यक्त किया।1
- *सेमी हाईमास्ट लाइट से जगमग होगा, श्री राधा कृष्ण मंदिर* *श्री राधा कृष्ण मंदिर ग्राम-लुहियापुर में भारतीय जनता पार्टी के नगर महामंत्री व समाजसेवी श्री कपिल गुप्ता के अथक प्रयास व ग्राम प्रधान श्री मनोज कुमार (भूरे) व ग्राम सचिव श्री पीयूष शुक्ला की सहमति पर सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश विधानमंडल मा. मानवेंद्र प्रताप सिंह (गुरु जी) के प्रस्ताव पर उनकी विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि से एक 30 फीट उंची सेमी हाईमास्ट लाईट की स्थापना हेतु आगरा के ठेकेदार द्वारा आज दिनांक 18 फरवरी को उसका लोहे के फ्रेम के साथ सीमेंटेड फाउंडेशन बनाकर प्रारंभ हो गया हैं, जिससे मंदिर प्रांगण व आसपास का परिसर रात्रि में जगमग रहेगा, दिनांक 22 फरवरी रविवार को मंदिर प्रांगण में श्री रामचरितमानस अखंड रामायण पाठ प्रारंभ होगा व समापन पर दिनांक 23 फरवरी सोमवार को दोपहर 2 बजे से मंदिर के समीप स्थित मनकाशी धाम गेस्ट हाउस में प्रसाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा, धार्मिक आयोजन में आप सादर आमंत्रित हैं। जन-सुविधा से संबद्ध विकास कार्य हेतु श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति ग्राम-लुहियापुर के अध्यक्ष आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया हैं।*2
- रनिया थाना नेशनल हाईवे पर हुआ सिलेंडर गाड़ी से एक्सीडेंट ड्राइवर ने कूदकर कर बचाई जान1
- #ब्रेकिंगन्यूज़ बुंदेलखंड हाईवे पर हुआ कार एक्सीडेंट ट्रक के कट मारने पर हुआ हादसा डिवाइडर से टकराई कार हुआ भीषण एक्सीडेंट चालक ने बताया किशन द्विवेदी %सीताराम पन्ना नाका छतरपुर मध्य प्रदेश UP 15 CR 4041 DESIRE कार में बैठी दो महिलाएं एवं चालक गंभीर रूप से घायल हुआ नौगांव बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा breakingnews MDnewsAuraiya1
- 11 हजार वोल्ट लाइन की चपेट में आकर युवक की मौत, गांव में मचा कोहराम मंगलपुर थाना क्षेत्र के कसोलर गांव निवासी अंकित (22) पुत्र अमर सिंह गांव के ही रामनरेश का खेत बटाई पर लिए थे। शनिवार को वह खेत में बोई गई सरसों की फसल देखने गया था। इसी दौरान खेत के ऊपर से गुजर रही धरमपुर नलकूप फीडर की 11 हजार वोल्टेज लाइन के ढीले तारों की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल औरैया ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का कारण बताते हुए दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।2