50 हजार के इनामी अंतरराज्यीय लुटेरे जाकिर को झिंझाना पुलिस और STF ने दबोचा 50 हजार के इनामी अंतरराज्यीय लुटेरे जाकिर को झिंझाना पुलिस और STF ने दबोचा शामली। थाना झिंझाना पुलिस एवं एसटीएफ यूनिट गौतमबुद्ध नगर की संयुक्त टीम ने मोबाइल लूट की घटना में वांछित चल रहे ₹50 हजार के इनामी अंतरराज्यीय अभियुक्त जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता मानी जा रही है। पुलिस के अनुसार जाकिर के खिलाफ गाजियाबाद, दिल्ली, बागपत और शामली समेत विभिन्न स्थानों पर लूट, चोरी, गैंगस्टर्स एक्ट और शस्त्र अधिनियम से संबंधित 20 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक 5 नवंबर 2025 को झिंझाना क्षेत्र के ऊन रोड पर संजय बिंदल से कार सवार अज्ञात बदमाशों ने मोबाइल लूट लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। विवेचना के दौरान उजैफा, याहिया, रिहान और जाकिर के नाम सामने आए। इस मामले में कैराना पुलिस ने 25 दिसंबर 2025 को उजैफा और कांधला पुलिस ने 16 जनवरी 2026 को याहिया को गिरफ्तार किया था। वहीं 5 फरवरी 2026 को कोतवाली शामली एवं आदर्श मंडी पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ₹50 हजार का इनामी आरोपी रिहान पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद घटना में वांछित चल रहे जाकिर की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। इसी क्रम में 24 अगस्त 2026 को संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान थाना झिंझाना पुलिस और एसटीएफ यूनिट गौतमबुद्ध नगर की संयुक्त टीम ने जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। 20 मुकदमों का आपराधिक इतिहास पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी जाकिर के खिलाफ वर्ष 2018 से 2025 तक लूट, चोरी, चोरी का माल रखने, गैंगस्टर्स एक्ट, धोखाधड़ी, हत्या के प्रयास तथा शस्त्र अधिनियम से संबंधित कुल 20 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें साहिबाबाद, कौशाम्बी, इंदिरापुरम, जीटीबी एन्क्लेव दिल्ली, बड़ौत और झिंझाना थानों के मामले शामिल हैं। पुलिस टीम कार्रवाई में थाना झिंझाना प्रभारी निरीक्षक वीरेन्द्र कसाना, एसटीएफ यूनिट गौतमबुद्ध नगर के उपनिरीक्षक दीपक कुमार समेत हेड कांस्टेबल अमरदीप, देवदत्त सिंह, आकाश कुमार, मनोज कुमार, सतेन्द्र कुमार, खुर्शीद आलम, सुबोध कुमार तथा थाना झिंझाना के कांस्टेबल पुनित कुमार शामिल रहे। शामली से अविनाश शर्मा की रिपोर्ट।

- कथित रूप से बैंक में करोड़ों रुपए के हुए घोटाले को लेकर लोगों का फूटा गुस्सा बैंक के बाहर पहुंचकर धरना प्रदर्शन सपा नेता ने कार्रवाई न होने पर बैंक पर ताला बंदी एवं धरना प्रदर्शन की दी चेतावनी1
- बुरी तरह फ्लॉप हुआ धर्मेंद्र हुड्डा का सम्मेलन, मिलने लगी गालियां 😂🤣 बुरी तरह फ्लॉप हुआ धर्मेंद्र हुड्डा का सम्मेलन, मिलने लगी गालियां 😂🤣1
- शामली: झिंझाना पुलिस ने 50 हजार का इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार, मोबाइल लूट का है आरोपी।1
- मावा भट्टी पर खाद्य विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 10 कुंतल मावा नष्ट; 867 किलो सामग्री जब्त मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र में खाद्य विभाग ने मावा भट्टी पर बड़ी कार्रवाई की। टीम ने करीब 10 कुंतल मावा नष्ट कराया और 867 किलो खाद्य सामग्री जब्त की। बिना लाइसेंस कारोबार किए जाने पर संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया। अधिकारियों ने मिलावट के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही।1
- मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त-।। अर्चना धीरान के नेतृत्व में अकबर मिल्क चीलिंग सेंटर पर औचक निरीक्षण किया। मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सहायक आयुक्त-।। अर्चना धीरान के नेतृत्व में अकबर मिल्क चीलिंग सेंटर पर औचक निरीक्षण किया।1
- मुजफ्फरनगर में विद्युत तार चोर गिरोह का खुलासा शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई विद्युत तार चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 घायल समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छोटा हाथी वाहन, 2 तमंचे, कारतूस, 3 चाकू और करीब 70 किलो ट्रांसफार्मर की कॉइल व अन्य सामान बरामद किया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने आसपास के क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है मुजफ्फरनगर में विद्युत तार चोर गिरोह का खुलासा शाहपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई विद्युत तार चोरी के दो मामलों का खुलासा करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 2 घायल समेत कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से छोटा हाथी वाहन, 2 तमंचे, कारतूस, 3 चाकू और करीब 70 किलो ट्रांसफार्मर की कॉइल व अन्य सामान बरामद किया गया। घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने आसपास के क्षेत्रों में भी चोरी की घटनाओं में शामिल होने की बात बताई है।1
- शामली। तितरवाड़ा में फायरिंग से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, दो आरोपी गिरफ्तार। शामली जनपद के थाना कैराना क्षेत्र के ग्राम तितरवाड़ा में 24 अगस्त की रात हुई फायरिंग की घटना में गोली लगने से घायल तसव्वर पुत्र मीर हसन की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में कैराना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 32 बोर की पिस्टल, खोखा कारतूस, 315 बोर का तमंचा, खोखा कारतूस और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तितरवाड़ा में सद्दाम पुत्र मंजूरा के घर के पास कुछ लोगों ने फायरिंग की थी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर एकत्र हुए तो आरोपियों ने दोबारा फायरिंग कर दी। इसी दौरान भीड़ में मौजूद तसव्वर को गोली लग गई। गंभीर हालत में उसे सीएचसी कैराना ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल शामली रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस जांच में सामने आया कि सद्दाम द्वारा बिलाल उर्फ बिल्लू को थाना झिंझाना क्षेत्र में पुलिस से पकड़वाने की बात को लेकर दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी। आरोप है कि बिलाल पूर्व से ही सद्दाम को जान से मारने की धमकी देता था। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने उसके घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग की। मृतक के भाई सनव्वर की तहरीर पर कैराना थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक शामली एनपी सिंह के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोनिज पुत्र इरशाद निवासी मंडावर थाना कैराना और मुबारिक पुत्र जाहिद निवासी बापौली थाना बापौली, पानीपत को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल बिलाल उर्फ बिल्लू और गौरव की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।1
- चरथावल सड़क हादसे में दो लोग गभीर घायल, पैदल रास्ता क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बुलट मोटरसाइकल सवार ने मारी टक्कर मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल कोतवाली इलाके में रोहाना मोड़ के पास गौतम रेस्टोरेंट के सामने हुआ सड़क हादसा, हादसे में दो लोग गभीर घायल, पैदल रास्ता क्रॉस कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार बुलट मोटरसाइकल सवार ने मारी टक्कर1