इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस व SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग* पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद श्रावस्ती के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त रूप से लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में *थाना मल्हीपुर पुलिस व SSB* की संयुक्त टीम द्वारा *इंडो-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र ककरदरी* में संयुक्त पेट्रोलिंग की गई। पेट्रोलिंग के दौरान सीमा क्षेत्र में आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पूछताछ की गई व अन्य संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संयुक्त पेट्रोलिंग का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना,अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। पुलिस एवं SSB की इस संयुक्त कार्रवाई से सीमा क्षेत्र में सतर्कता एवं निगरानी और अधिक प्रभावी हुई है। श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस इकाई या *डायल 112* पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस व SSB की संयुक्त पेट्रोलिंग* पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी के निर्देशन में इंडो-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से जनपद श्रावस्ती के सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (SSB) द्वारा संयुक्त रूप
से लगातार गश्त एवं निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में *थाना मल्हीपुर पुलिस व SSB* की संयुक्त टीम द्वारा *इंडो-नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र ककरदरी* में संयुक्त पेट्रोलिंग की गई। पेट्रोलिंग के दौरान सीमा क्षेत्र में आवागमन करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए पूछताछ की गई
व अन्य संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की गई तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। संयुक्त पेट्रोलिंग का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखना,अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना एवं आमजन में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करना है। पुलिस एवं SSB की इस संयुक्त कार्रवाई
से सीमा क्षेत्र में सतर्कता एवं निगरानी और अधिक प्रभावी हुई है। श्रावस्ती पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि अथवा वस्तु की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस इकाई या *डायल 112* पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
- जनपद–श्रावस्ती* दिनांक –14 अप्रैल 2026 !बाइट! जिला चिकित्सालय भिनगा द्वारा थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर निवासी *विजय कुमार वर्मा (उम्र 23 वर्ष)* द्वारा खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। परिजन द्वारा उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित बताया। *क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान* ने बताया कि सूचना पर पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। शव का पंचायतनामा कराकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है तथा घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।1
- श्रावस्ती में अंबेडकर जयंती के शुभ अवसर पर भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा अंबेडकर पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को स्वयं साफ किया और माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दीप प्रज्ज्वलन कर दीपोत्सव भी मनाया गया। दद्दन मिश्रा ने कहा कि जनपद की सभी अंबेडकर मूर्तियों पर भाजपा कार्यकर्ता जाकर माल्यार्पण करें। जहां मूर्ति नहीं है, वहां बाबा साहब की फोटो रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करें और उनके विचारों को अपनाएं। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सम्मान का संदेश देता है। 👉 पूरा वीडियो देखें और अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार थाना सिरसिया, श्रावस्ती की पुलिस टीम थाना सरसिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/26 धारा 137(2), 64, 87 बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14.04.2026 को बभनी के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत1
- युवा किसान ने खेत में लगाई फांसी,पुलिस जांच में जुटी श्रावस्ती (भिनगा): थाना कोतवाली भिनगा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अकबरपुर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां 23 वर्षीय युवक ने खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान विजय कुमार वर्मा के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने अज्ञात कारणों के चलते अपने ही खेत में फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल उसे जिला चिकित्सालय भिनगा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भिनगा भरत पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पुलिस द्वारा मामले के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है, ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।1
- कर्नलगंज में तहसीलरोड स्थित चौरसिया किराना एवं पूजन भंडार में अज्ञात कारणों से लगी आग, सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने संभाला मोर्चा #gonda #colonelganj #fire #bharatsamachargonda1
- सम्राट मीटर को लेकर लोगों में भ्रम, बिना उपभोक्ता की सहमति के नहीं लगाए जा रहे प्रीपेड स्मार्ट मीटर - अधीक्षण अभियंता विद्युत बहराइच। उत्तर प्रदेश के अलग अलग ज़िलों से स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। वहीं बहराइच ज़िले में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों के मन में फैले भ्रम को लेकर अधीक्षण अभियंता विद्युत ई. रामयश यादव ने बताया की स्मार्ट मीटर को लोगों के मन में फैले भ्रम को दूर करने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होने कहा की उपभोक्ता यदि चाहें तो स्मार्ट मीटर को क्रॉस चेक कर सकते हैं जिसमें वह अपने परिसर में पुराने मीटर के साथ स्मार्ट मीटर लगा सकते हैं और दोनों मीटर की रीडिंग टैली कर सकते हैं।1
- नोएडा में न्यूनतम वेतन बढ़ा, श्रमिकों को बड़ी राहत,21% तक बढ़े वेतन, योगी सरकार का बड़ा फैसला,प्रदर्शन के बाद सरकार झुकी—श्रमिकों की सैलरी में जोरदार इजाफा,अकुशल से कुशल तक सभी श्रमिकों की सैलरी बढ़ी,नोएडा वेज बढ़ोतरी पर बड़ा ऐलान, नई दरें लागू,श्रमिकों के लिए खुशखबरी—न्यूनतम वेतन में भारी बढ़ोतरी,सड़कों से सत्ता तक असर—प्रदर्शन के बाद बढ़ी मजदूरी उद्योग और श्रमिक दोनों का संतुलन—सरकार का बड़ा फैसला1
- दिनांक 14.04.2026* पुलिस अधीक्षक *राहुल भाटी* द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चन्द्र उत्तम* व क्षेत्राधिकारी नगर भिनगा *भरत पासवान* के कुशल पर्यवेक्षण में थाना सिरसिया, श्रावस्ती की पुलिस टीम थाना सरसिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 97/26 धारा 137(2), 64, 87 बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरण में वांछित अभियुक्त अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत को मुखबिर की सूचना पर दिनांक 14.04.2026 को बभनी के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार विधिक कार्यवाही की गई। *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता* अतुल पुत्र रणधीर निवासी बरसिया थाना बीसलपुर जनपद पीलीभीत2