logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोटा में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत गिरी रेस्टोरेंट मे मौजूद लोग मलबे मे दबे कोटा शहर के तलवंडी इलाके में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया जब ओपेरा अस्पताल रोड स्थित एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय इमारत के नीचे संचालित नॉनवेज रेस्टोरेंट में ग्राहक खाना खा रहे थे और स्टाफ भी काम में जुटा हुआ था। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और आसपास के लोग घबराकर घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते पूरी इमारत जमीन पर ढेर हो गई। लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। सिटी एसपी, एडीएम सिटी सहित पुलिस जाब्ता, फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर आसपास की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई ताकि रेस्क्यू में किसी तरह का खतरा न हो। रात करीब दस बजे तक राहत दलों ने मलबे से 14 घायलों को बाहर निकाल लिया था। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। प्रशासन का कहना है कि मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने भी मदद की, लेकिन मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर बनाई गई थड़ियों और अस्थायी ढांचों के कारण राहत कार्य में काफी परेशानी आई। भारी मशीनरी को मौके तक पहुंचाने में भी दिक्कतें आईं। पुलिस ने इलाके को घेरकर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है ताकि बचाव कार्य सुचारु रूप से चल सके। सूचना मिलते ही कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा और जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना है। कितने लोग अंदर फंसे हैं, इसका सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। आसपास के निवासियों का कहना है कि इमारत में पिछले कुछ दिनों से निर्माण या मरम्मत का काम चल रहा था। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग देर रात तक घटनास्थल के आसपास जमा रहे और अपनों की खबर लेने की कोशिश करते नजर आए। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और राहत कार्य में बाधा न डालने की अपील की है। फिलहाल पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहने की संभावना है।

3 hrs ago
user_MHR News
MHR News
Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
3 hrs ago

कोटा में बड़ा हादसा: तीन मंजिला इमारत गिरी रेस्टोरेंट मे मौजूद लोग मलबे मे दबे कोटा शहर के तलवंडी इलाके में शनिवार रात एक बड़ा हादसा हो गया जब ओपेरा अस्पताल रोड स्थित एक तीन मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय इमारत के नीचे संचालित नॉनवेज रेस्टोरेंट में ग्राहक खाना खा रहे थे और स्टाफ भी काम में जुटा हुआ था। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई और आसपास के लोग घबराकर घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अचानक तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी और देखते ही देखते पूरी इमारत जमीन पर ढेर हो गई। लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला। मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। सिटी एसपी, एडीएम सिटी सहित पुलिस जाब्ता, फायर ब्रिगेड और सिविल डिफेंस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। एहतियात के तौर पर आसपास की बिजली सप्लाई बंद करवाई गई ताकि रेस्क्यू में किसी तरह का खतरा न हो। रात करीब दस बजे तक राहत दलों ने मलबे से 14 घायलों को बाहर निकाल लिया था। सभी घायलों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें से पांच लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। प्रशासन का कहना है कि मलबे में अभी और लोगों के दबे होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता, इसलिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बचाव कार्य में स्थानीय लोगों ने भी मदद की, लेकिन मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण कर बनाई गई थड़ियों और अस्थायी ढांचों के कारण राहत कार्य में काफी परेशानी आई। भारी मशीनरी को मौके तक पहुंचाने में भी दिक्कतें आईं। पुलिस ने इलाके को घेरकर आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी है ताकि बचाव कार्य सुचारु रूप से चल सके। सूचना मिलते ही कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा और जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से पूरी जानकारी ली और रेस्क्यू कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना है। कितने लोग अंदर फंसे हैं, इसका सही आंकड़ा अभी सामने नहीं आया है। आसपास के निवासियों का कहना है कि इमारत में पिछले कुछ दिनों से निर्माण या मरम्मत का काम चल रहा था। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। लोग देर रात तक घटनास्थल के आसपास जमा रहे और अपनों की खबर लेने की कोशिश करते नजर आए। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और राहत कार्य में बाधा न डालने की अपील की है। फिलहाल पूरी रात रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहने की संभावना है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान के कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकि 10 घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इमारत गिरने की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालात यह थे कि मलबे में दबे लोग चीख रहे थे, हमें बचा लो। किसी का हाथ बाहर दिख रहा था तो किसी का पैर। SDRF की टीम और स्थानीय लोग मलबे में दबे लोगों को निकाल में जुटे हैं। रेस्क्यू के दौरान एक बचाव दल का एक कर्मचारी भी घायल हो गया। मृतक कोचिंग स्टूडेंट की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी आर्यन (20) के रूप में हुई है।
    1
    राजस्थान के कोटा में शनिवार रात करीब 9 बजे एक 3 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। मलबे में स्टूडेंट्स समेत कई लोग दब गए। हादसे में एक कोचिंग स्टूडेंट की मौत हो गई, जबकि 10 घायलों को कोटा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इमारत गिरने की सूचना पर पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालात यह थे कि मलबे में दबे लोग चीख रहे थे, हमें बचा लो। किसी का हाथ बाहर दिख रहा था तो किसी का पैर। SDRF की टीम और स्थानीय लोग मलबे में दबे लोगों को निकाल में जुटे हैं। रेस्क्यू के दौरान एक बचाव दल का एक कर्मचारी भी घायल हो गया। मृतक कोचिंग स्टूडेंट की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी आर्यन (20) के रूप में हुई है।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • कोटा हादसा अपडेट: तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी: एक की मौत: 10 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती: कई स्टूडेंट्स के दबे होने की खबर: रेस्क्यू अभियान जारी...
    1
    कोटा हादसा अपडेट: तीन मंजिला बिल्डिंग गिरी: एक की मौत: 10 गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती: कई स्टूडेंट्स के दबे होने की खबर: रेस्क्यू अभियान जारी...
    user_Ahmed Siraj Farooqi
    Ahmed Siraj Farooqi
    रिपोर्टर लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कोटा। महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 के पावन अवसर पर श्री पंचमुखी सोमेश्वर सेवा समिति शिवपुरा, भीतरिया कुंड कोटा राजस्थान द्वारा इस वर्ष भी भव्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किया जा रहा है जिसमें निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह मुख्य आकर्षण रहेगा समिति द्वारा 8 फरवरी से 15 फरवरी तक विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें जनकल्याणार्थ रुद्र महायज्ञ अनुष्ठान कालसर्प दोष निवारण यज्ञ पितृ दोष शांति यज्ञ भजन संध्या तथा विशाल भंडारे का आयोजन शामिल है आयोजन का समापन 15 फरवरी को गोदूलि बेला में भीतरिया कुंड क्षेत्र में 31 जोड़ों के सामूहिक विवाह के साथ होगा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विवाह पूर्ण वैदिक विधि विधान से संपन्न कराया जाएगा तथा विवाह के पश्चात नवदंपतियों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट कर आशीर्वाद दिया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत 8 फरवरी को ध्वजारोहण गणेश पूजन देव स्थापना और अखंड धुन के साथ होगी पूरे सप्ताह श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजन और अनुष्ठान चलते रहेंगे 15 फरवरी को दोपहर लगभग 1 बजे दूल्हों की बारात शिवपुरा क्षेत्र से भीतरिया कुंड के लिए रवाना होगी दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर पहुंचेंगे और पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया जाएगा इसके बाद विवाह संस्कार संपन्न होंगे आयोजन स्थल पर भजन संध्या और आम भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    1
    कोटा। महाशिवरात्रि महोत्सव 2026 के पावन अवसर पर श्री पंचमुखी सोमेश्वर सेवा समिति शिवपुरा, भीतरिया कुंड कोटा राजस्थान द्वारा इस वर्ष भी भव्य धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन किया जा रहा है जिसमें निःशुल्क सामूहिक कन्या विवाह मुख्य आकर्षण रहेगा समिति द्वारा 8 फरवरी से 15 फरवरी तक विविध धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे जिनमें जनकल्याणार्थ रुद्र महायज्ञ अनुष्ठान कालसर्प दोष निवारण यज्ञ पितृ दोष शांति यज्ञ भजन संध्या तथा विशाल भंडारे का आयोजन शामिल है आयोजन का समापन 15 फरवरी को गोदूलि बेला में भीतरिया कुंड क्षेत्र में 31 जोड़ों के सामूहिक विवाह के साथ होगा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि विवाह पूर्ण वैदिक विधि विधान से संपन्न कराया जाएगा तथा विवाह के पश्चात नवदंपतियों को गृहस्थी का आवश्यक सामान भेंट कर आशीर्वाद दिया जाएगा।
कार्यक्रम की शुरुआत 8 फरवरी को ध्वजारोहण गणेश पूजन देव स्थापना और अखंड धुन के साथ होगी पूरे सप्ताह श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजन और अनुष्ठान चलते रहेंगे 15 फरवरी को दोपहर लगभग 1 बजे दूल्हों की बारात शिवपुरा क्षेत्र से भीतरिया कुंड के लिए रवाना होगी दूल्हे घोड़ी पर सवार होकर पहुंचेंगे और पुष्प वर्षा से उनका स्वागत किया जाएगा इसके बाद विवाह संस्कार संपन्न होंगे आयोजन स्थल पर भजन संध्या और आम भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी जिसमें हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
    user_MHR News
    MHR News
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    1
    Post by Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    user_Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    Journalist Asif khan KOTA City NEWS
    जर्नलिज्म,पत्रकारिता लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • कोटा राजस्थान दुष्यंत सिंह गहलोत भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ.राधा मोहनदास अग्रवाल ने राजस्थान के संदर्भ में विस्तार से पत्रकारवार्ता में प्रकाश डाला प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय बजट में राजस्थान के सर्वांगीण विकास को दी प्राथमिकता - डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल कोटा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक विरासत तथा राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा में अतुलनीय महत्व को देखते हुये केन्द्र सरकार के फंड से राजस्थान के आर्थिक, भौतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है और आगे भी देते रहेंगे। यह बात आज कोटा में एक पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा के सदस्य एवं राजस्थान के प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने कहीं। राष्ट्रीय महामंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के गरीबोंन्मुखी योजनाओं का राजस्थान बहुत बड़ा लाभार्थी है। राजस्थान में जनधन योजना के अंतर्गत 3.8 करोड बैंक एकाउंट खोले गए, 1.53 करोड एवं 2.99 करोड़ लोगों को क्रमशः जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिला, मुद्रा योजना के तहत 1.17 लाख करोड़ रुपए दिये गये, 2.72 लाख स्ट्रीट-वेण्डर्स को पीएम स्वनिधि योजना को नाभ मिला, किसानों को 61.4 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये, जल जीवन मिशन के माध्यम से 62.5 लाख घरों में पाईप के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया गया, गरीब महिलाओं को 73.8 लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये गये। 4.40 करोड परिवार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अतर्गत निःशुल्क अनाज पाते हैं। 2.28 करोड परिवारों के लिये के 5 लाख रुपए प्रतिवर्ष की निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 71.7 लाख किसानों को 6000 रुपए प्रतिवर्ष सीधे उनके बैंक खातों में दिये जाते है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार वास्तविक गरिबो के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का निरंतर प्रयास कर रही है। आम व्यक्ति की क्रय शक्ति बढे और उसका जीवन खुशहाल हो इस तरह की सेकडों योजनाओं का लाभ सीधे जनशक्ति को प्राप्त हो रहा है। स्वतंत्रता के इतिहास में भारत आम लोगो को गरिबी की रेखा से ऊपर उठाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में सर्वाधिक सफल हो रहा है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने राजस्थान सरकार को कर के हिस्से के रूप में 11 सालों में 5.7 लाख करोड, व अनुदान के रुप में 2.61 लाख करोड़ रुपए दिये तथा पूंजीगत व्यय के लिये 5 साल में 31,949 करोड़ अर्थात कुल मिलाकर 8.63 लाख करोड़ रुपए दिये हैं। कांग्रेस सरकार ने प्रतिवर्ष 160 किमी नई रेल लाइन डाली थीं और 27 किमी रेल लाईन का प्रतिवर्ष विद्युतीकरण किया था. उसकी तुलना में मोदी सरकार 374 किमी प्रतिवर्ष नई रेल लाइन बिछा रही है और 499 किमी प्रतिवर्ष रेल लाईन का विधुतीकरण कर रही है। इसके अलावा 51,814 करोड रुपए की लागत से 4,791 किमी लम्बाई को 32 योजनाओं पर काम चल रहा है। मोदी जी राजस्थान के आबूरोड से लेकर उदयपुर तक 85 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्कीम के तहत सौन्द्रयीकरण कर रहे है। राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि राजस्थान में 10,733 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ है, इसके अतिरिक्त 46,165 करोड़ रुपए की लागत से राजस्थान में 4 ग्रीनकोल्ड कॉरीडार बन रहे है तथा अलवर भरतपुर, टोक, बूंदी और कोटा को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है। प्रधानमंत्री ने पर्यटन को बढाने के लिये स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत 283 करोड़ रुपए की लागत से डेजर्ट सर्किट, कृष्णा तथा स्पिरिचुअल सर्किट के निर्माण को स्वीकृति दी गयी है। 42,000 करोड रुपए की लागत से देश का सबसे बडा (4×700मेगावाट) न्यूक्लियर पावर प्लान्ट और 19,210 करोड़ की लागत से रिन्यूबल एनर्जी का प्रोजेक्ट चल रहा है। पत्रकारवार्ता को राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान के प्रभारी ड़ॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने संबोधित किया। उनका स्वागत कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने किया, इस दौरान मंचस्थ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, विधायक लाडपुरा कल्पना देवी, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष छगन माहुर, देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, बजट प्रचार समिति सदस्य हेमंत विजय और भाजपा मीडिया संभाग संयोजक अरविन्द सिसोदिया रहे। इस दौरान जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा, शलेन्द्र ऋषि, महावीर नायक बिल्लू, विशाल शर्मा, सोशल मीडिया से मयंक सेठी, हिमांशु सेनी, कार्यालय प्रभारी गोपाल कृष्ण सोनी, हुकमत सिंह झाला सहित उपस्थित रहें।
    3
    कोटा राजस्थान दुष्यंत सिंह गहलोत 
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी डॉ.राधा मोहनदास अग्रवाल ने राजस्थान के संदर्भ में विस्तार से पत्रकारवार्ता में प्रकाश डाला
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केन्द्रीय बजट में राजस्थान के सर्वांगीण विकास को दी प्राथमिकता - डॉ. राधा मोहनदास अग्रवाल
कोटा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने राजस्थान के गौरवशाली अतीत ऐतिहासिक विरासत तथा राष्ट्रीय अखंडता की रक्षा में अतुलनीय महत्व को देखते हुये केन्द्र सरकार के फंड से राजस्थान के आर्थिक, भौतिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विकास को हमेशा प्राथमिकता दी है और आगे भी देते रहेंगे। यह बात आज कोटा में एक पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राज्यसभा के सदस्य एवं राजस्थान के प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने कहीं।
राष्ट्रीय महामंत्री अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के गरीबोंन्मुखी योजनाओं का राजस्थान बहुत बड़ा लाभार्थी है। राजस्थान में जनधन योजना के अंतर्गत 3.8 करोड बैंक एकाउंट खोले गए, 1.53 करोड एवं 2.99 करोड़ लोगों को क्रमशः जीवन ज्योति बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना का लाभ मिला, मुद्रा योजना के तहत 1.17 लाख करोड़ रुपए दिये गये, 2.72 लाख स्ट्रीट-वेण्डर्स को पीएम स्वनिधि योजना को नाभ मिला, किसानों को 61.4 लाख किसान क्रेडिट कार्ड वितरित किये गये, जल जीवन मिशन के माध्यम से 62.5 लाख घरों में पाईप के माध्यम से पानी उपलब्ध कराया गया, गरीब महिलाओं को 73.8 लाख निःशुल्क गैस कनेक्शन दिये गये। 4.40 करोड परिवार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अतर्गत निःशुल्क अनाज पाते हैं। 2.28 करोड परिवारों के लिये के 5 लाख रुपए प्रतिवर्ष की निःशुल्क इलाज की व्यवस्था की गई और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 71.7 लाख किसानों को 6000 रुपए प्रतिवर्ष सीधे उनके बैंक खातों में दिये जाते है।
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार वास्तविक गरिबो के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने का निरंतर प्रयास कर रही है। आम व्यक्ति की क्रय शक्ति बढे और उसका जीवन खुशहाल हो इस तरह की सेकडों योजनाओं का लाभ सीधे जनशक्ति को प्राप्त हो रहा है। स्वतंत्रता के इतिहास में भारत आम लोगो को गरिबी की रेखा से ऊपर उठाने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यकाल में सर्वाधिक सफल हो रहा है। 
डॉ. अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने राजस्थान सरकार को कर के हिस्से के रूप में 11 सालों में 5.7 लाख करोड, व अनुदान के रुप में 2.61 लाख करोड़ रुपए दिये तथा पूंजीगत व्यय के लिये 5 साल में 31,949 करोड़ अर्थात कुल मिलाकर 8.63 लाख करोड़ रुपए दिये हैं। कांग्रेस सरकार ने प्रतिवर्ष 160 किमी नई रेल लाइन डाली थीं और 27 किमी रेल लाईन का प्रतिवर्ष विद्युतीकरण किया था. उसकी तुलना में मोदी सरकार 374 किमी प्रतिवर्ष नई रेल लाइन बिछा रही है और 499 किमी प्रतिवर्ष रेल लाईन का विधुतीकरण कर रही है। इसके अलावा 51,814 करोड रुपए की लागत से 4,791 किमी लम्बाई को 32 योजनाओं पर काम चल रहा है। मोदी जी राजस्थान के आबूरोड से लेकर उदयपुर तक 85 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्कीम के तहत सौन्द्रयीकरण कर रहे है।
राष्ट्रीय महामंत्री ने कहा कि राजस्थान में 10,733 किमी राष्ट्रीय राजमार्ग का निर्माण हुआ है, इसके अतिरिक्त 46,165 करोड़ रुपए की लागत से राजस्थान में 4 ग्रीनकोल्ड कॉरीडार बन रहे है तथा अलवर भरतपुर, टोक, बूंदी और कोटा को प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाने वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निर्माण चल रहा है।
प्रधानमंत्री ने पर्यटन को बढाने के लिये स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत 283 करोड़ रुपए की लागत से डेजर्ट सर्किट, कृष्णा तथा स्पिरिचुअल सर्किट के निर्माण को स्वीकृति दी गयी है। 42,000 करोड रुपए की लागत से देश का सबसे बडा (4×700मेगावाट) न्यूक्लियर पावर प्लान्ट और 19,210 करोड़ की लागत से रिन्यूबल एनर्जी का प्रोजेक्ट चल रहा है।
पत्रकारवार्ता को राष्ट्रीय महामंत्री एवं राजस्थान के प्रभारी ड़ॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने संबोधित किया। उनका स्वागत कोटा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने किया, इस दौरान मंचस्थ शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा, विधायक लाडपुरा कल्पना देवी, प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष छगन माहुर, देहात जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, बजट प्रचार समिति सदस्य हेमंत विजय और भाजपा मीडिया संभाग संयोजक अरविन्द सिसोदिया रहे। इस दौरान जिला महामंत्री रितेश चित्तौडा, शलेन्द्र ऋषि, महावीर नायक बिल्लू, विशाल शर्मा, सोशल मीडिया से मयंक सेठी, हिमांशु सेनी, कार्यालय प्रभारी गोपाल कृष्ण सोनी, हुकमत सिंह झाला सहित उपस्थित रहें।
    user_Dushyant singh gehlot (journalist)
    Dushyant singh gehlot (journalist)
    पत्रकार लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • कोटा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने बड़ी पत्रकार वार्ता का आयोजन किया, जिसमें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय पत्रकार शामिल हुए। इस दौरान राधा मोहन दास अग्रवाल ने भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों, शिक्षा-सम्बंधी योजनाओं और आगामी राजनैतिक रणनीति पर बात की। इसी अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राज्य के शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए तथा शासन-प्रशासन की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला। पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए सभी नेताओं ने प्रदेश में भाजपा की नीतियों, जनहित उपायों और जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के दृष्टिकोण को स्पष्ट किया। न्यूज़ रिपोर्ट शुरू ऐप कोटा
    1
    कोटा। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल ने बड़ी पत्रकार वार्ता का आयोजन किया, जिसमें शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, कोटा दक्षिण से विधायक संदीप शर्मा और भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश जैन भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय पत्रकार शामिल हुए। इस दौरान राधा मोहन दास अग्रवाल ने भाजपा की संगठनात्मक तैयारियों, शिक्षा-सम्बंधी योजनाओं और आगामी राजनैतिक रणनीति पर बात की। इसी अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राज्य के शिक्षा विभाग और स्कूल शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर अपने विचार साझा किए तथा शासन-प्रशासन की प्राथमिकताओं पर प्रकाश डाला।
पत्रकारों के प्रश्नों का जवाब देते हुए सभी नेताओं ने प्रदेश में भाजपा की नीतियों, जनहित उपायों और जनता से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के दृष्टिकोण को स्पष्ट किया। 
न्यूज़ रिपोर्ट शुरू ऐप कोटा
    user_Ravi Samariya
    Ravi Samariya
    Media house लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by VKH NEWS
    1
    Post by VKH NEWS
    user_VKH NEWS
    VKH NEWS
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • कोटा शहर पुलिस ने एक करोड़ रुपए के सोना चोरी के मामले में दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस की 2 टीमों ने 11 दिनों तक पश्चिम बंगाल और मुंबई में दबिश दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से हुगली जिले के ग्रामीण इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
    1
    कोटा शहर पुलिस ने एक करोड़ रुपए के सोना चोरी के मामले में दो आरोपियों को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस की 2 टीमों ने 11 दिनों तक पश्चिम बंगाल और मुंबई में दबिश दी। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से हुगली जिले के ग्रामीण इलाके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.