logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अब हथियार नहीं, हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षण Kondagaon : अब हथियार नहीं, हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षण कोंडागांव :- जिले में राज्य शासन की पुनर्वास नीति से पुनर्वासित व्यक्तियों की जिंदगी को नई दिशा मिल रही है। कभी हिंसा के रास्ते पर भटके युवा अब मुख्यधारा में लौटकर कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम कुधुर के तुलसी राम, रजमन एवं गोबरू वर्तमान में जिले में संचालित पुनर्वास केन्द्र में रहकर लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। तुलसी राम कश्यप ने बताया कि पूर्व में क्षेत्र में भय और असुरक्षा के माहौल के कारण वे संगठन से जुड़ गए थे, किन्तु राज्य शासन की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर उन्होंने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। वर्तमान में वे पुनर्वास केन्द्र में रहकर कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में वायरिंग का दो माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें लगभग 15 दिवस का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। प्रशिक्षण उपरांत वे अपने क्षेत्र में ही स्वरोजगार के रूप में वायरिंग कार्य प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं। इसी प्रकार रजमन एवं गोबरू ने भी पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। वर्तमान में वे भी इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद वे अपने गांव में स्वरोजगार स्थापित कर आय अर्जित करेंगे एवं अपने परिवार का भरण-पोषण करेंगे। तीनों युवाओं ने राज्य शासन की पुनर्वास नीति के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें नया जीवन प्रारंभ करने का अवसर मिला है। पहले जहां भय एवं अस्थिरता का माहौल था, वहीं अब वे सुरक्षित वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य के प्रति आश्वस्त हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें कौशल विकास, रोजगार एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा संचालित पुनर्वास केन्द्र इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जहां पूर्व में भटके हुए युवाओं को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित किया जा रहा है।

9 hrs ago
user_रामकुमार भारद्वाज
रामकुमार भारद्वाज
कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
9 hrs ago
4748c2ed-cb5d-4ae1-b79a-93ed6f233753

अब हथियार नहीं, हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षण Kondagaon : अब हथियार नहीं, हुनर से बदल रही पुनर्वासितों की जिंदगी, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में दिया जा रहा प्रशिक्षण कोंडागांव :- जिले में राज्य शासन की पुनर्वास नीति से पुनर्वासित व्यक्तियों की जिंदगी को नई दिशा मिल रही है। कभी हिंसा के रास्ते पर भटके युवा अब मुख्यधारा में लौटकर कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम कुधुर के तुलसी राम, रजमन एवं गोबरू वर्तमान में जिले में संचालित पुनर्वास केन्द्र में रहकर लाइवलीहुड कॉलेज के माध्यम से इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। तुलसी राम कश्यप ने बताया कि पूर्व में क्षेत्र में भय और असुरक्षा के माहौल के कारण वे संगठन से जुड़ गए थे, किन्तु राज्य शासन की पुनर्वास नीति से प्रेरित होकर उन्होंने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। वर्तमान में वे पुनर्वास केन्द्र में रहकर कौशल उन्नयन प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में वायरिंग का दो माह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें लगभग 15 दिवस का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। प्रशिक्षण उपरांत वे अपने क्षेत्र

3c958a29-3718-4975-82d2-8bdabe46142c

में ही स्वरोजगार के रूप में वायरिंग कार्य प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं। इसी प्रकार रजमन एवं गोबरू ने भी पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। वर्तमान में वे भी इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनका कहना है कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद वे अपने गांव में स्वरोजगार स्थापित कर आय अर्जित करेंगे एवं अपने परिवार का भरण-पोषण करेंगे। तीनों युवाओं ने राज्य शासन की पुनर्वास नीति के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से उन्हें नया जीवन प्रारंभ करने का अवसर मिला है। पहले जहां भय एवं अस्थिरता का माहौल था, वहीं अब वे सुरक्षित वातावरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने भविष्य के प्रति आश्वस्त हैं। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य शासन द्वारा संचालित पुनर्वास नीति के अंतर्गत आत्मसमर्पण करने वाले व्यक्तियों को मुख्यधारा से जोड़ते हुए उन्हें कौशल विकास, रोजगार एवं आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा संचालित पुनर्वास केन्द्र इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जहां पूर्व में भटके हुए युवाओं को प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित किया जा रहा है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • सामुदायिक गोंड भवन में मनाया गया बाबा साहब का जन्म जयंती राजपुर - संविधान निर्मात बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का 135 वा जन्म जयंती नगर पंचायत राजपुर वार्ड क्रमांक छह के सामुदायिक गोंड भवन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने के साथ वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया वहीं कार्यक्रम में मंच संचालन पार्षद विशवास गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन अनिल भारती ने किया वहीं कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष सिंह सर्व नवीन सोनार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी सर्व आदिवासी समाज के विजय खुसरो,पारस आयाम, मनीष सिंह, मुन्ना गुप्ता, मो. इकबाल, रंजीत बड़ा, सोमनाथ शर्मा, अनिल खलखो, जगदीश मराबी, आदित्य विभु जायसवाल, जोसंत केरकट्टा, खेरवारराम शांडिल्य कामेश्वर बेक ललन तिग्गा हेरमन मुर्म सहित महिला पुरुष बच्चे उपस्थित थे!
    4
    सामुदायिक गोंड भवन में मनाया गया बाबा साहब का जन्म जयंती 
राजपुर - संविधान निर्मात बाबा साहब भीम राव अंबेडकर का 135 वा जन्म जयंती नगर पंचायत राजपुर वार्ड क्रमांक छह के सामुदायिक गोंड भवन में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया तथा विचार गोष्ठी का आयोजन कर उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेने के साथ वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया वहीं कार्यक्रम में मंच संचालन पार्षद विशवास गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन अनिल भारती ने किया वहीं कार्यक्रम में भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना लाल चौधरी वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष सिंह सर्व नवीन सोनार समाज के अध्यक्ष सुरेश सोनी सर्व आदिवासी समाज के विजय खुसरो,पारस आयाम, मनीष सिंह, मुन्ना गुप्ता, मो. इकबाल, रंजीत बड़ा, सोमनाथ शर्मा, अनिल खलखो, जगदीश मराबी, आदित्य विभु जायसवाल, जोसंत केरकट्टा, खेरवारराम शांडिल्य कामेश्वर बेक  ललन तिग्गा  हेरमन मुर्म सहित महिला पुरुष बच्चे  उपस्थित थे!
    user_ANIL XALXO
    ANIL XALXO
    Farmer राजपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • डॉ.बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर मुस्लिम कुरैशी समाज द्वारा खीर एवं पानी का वितरण किया गया
    1
    डॉ.बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर मुस्लिम कुरैशी समाज द्वारा खीर एवं पानी का वितरण किया गया
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    9 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज़ | गोबरा नवापारा गोबरा नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे 130C पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास करीब रात 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेत से भरी तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे खाली ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज लगभग 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो व्यक्ति पारागांव और एक कुरूद क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोबरा नवापारा भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं, और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।
    2
    ब्रेकिंग न्यूज़ | गोबरा नवापारा
गोबरा नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे 130C पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास करीब रात 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेत से भरी तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे खाली ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज लगभग 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो व्यक्ति पारागांव और एक कुरूद क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।
मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोबरा नवापारा भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं, और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • traffic police ke samne wrong side hote hue bhi traffic wala dekh raha hai fir bhi chalan nahin katega yah neta mantri ka Raj hai
    1
    traffic police ke samne wrong side hote hue bhi traffic wala dekh raha hai fir bhi chalan nahin katega yah neta mantri ka Raj hai
    user_Nikhil jain
    Nikhil jain
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के एक मामले में उड़ीसा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा में दर्ज अपराध क्रमांक 41/26, धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत 28 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक-22 सासाहोली स्थित अटल निवास में छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला आरोपी मधु मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित टैबलेट (नाइट्रोसन), 1,87,000 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, एक टैब और 3 बटनदार चाकू सहित कुल करीब 41.75 लाख रुपये की सामग्री जब्त की थी। मामले में आगे जांच करते हुए पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई जारी रखी। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर उड़ीसा निवासी दो आरोपियों की पहचान की गई, जिन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में प्रणब कुमार नाईक (उम्र 29 वर्ष, जिला कालाहांडी) और सफीकुल रहमान खान (उम्र 35 वर्ष, जिला नुवापाड़ा) शामिल हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित टैबलेट की सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है।
    2
    रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन निश्चय” के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रायपुर ग्रामीण पुलिस ने नारकोटिक एक्ट के एक मामले में उड़ीसा के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार, थाना तिल्दा-नेवरा में दर्ज अपराध क्रमांक 41/26, धारा 20(बी), 22(सी) एनडीपीएस एक्ट एवं 25 आर्म्स एक्ट के तहत 28 जनवरी 2026 को वार्ड क्रमांक-22 सासाहोली स्थित अटल निवास में छापेमारी की गई थी। इस कार्रवाई में पुलिस ने महिला आरोपी मधु मिश्रा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 73 किलोग्राम गांजा, 790 नग प्रतिबंधित टैबलेट (नाइट्रोसन), 1,87,000 रुपये नकद, 6 मोबाइल फोन, एक टैब और 3 बटनदार चाकू सहित कुल करीब 41.75 लाख रुपये की सामग्री जब्त की थी।
मामले में आगे जांच करते हुए पुलिस ने बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर कार्रवाई जारी रखी। तकनीकी विश्लेषण और पूछताछ के आधार पर उड़ीसा निवासी दो आरोपियों की पहचान की गई, जिन्हें गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों में प्रणब कुमार नाईक (उम्र 29 वर्ष, जिला कालाहांडी) और सफीकुल रहमान खान (उम्र 35 वर्ष, जिला नुवापाड़ा) शामिल हैं। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे मधु मिश्रा को गांजा और प्रतिबंधित टैबलेट की सप्लाई करते थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज के आधार पर एंड-टू-एंड कार्रवाई की जा रही है।
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • 🙏 जय भीम | बाबा साहेब अमर रहें 🙏 बोरी-लिटिया भाजपा मंडल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंतीl आज 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर बूथ दनिया के साथ बोरी-लिटिया भाजपा मंडल के सभी बूथों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान डॉ. अंबेडकर जी के संविधान निर्माण में योगदान, सामाजिक समरसता और उनके विचारों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि बोरी मंडल श्री कृष्णा पटेल जी, सरपंच श्री हुलास पटेल, उपसरपंच श्री हिमांचल पटेल, सचिव श्री डामन जोशी, अजजा मोर्चा अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, पंच श्री पुन्नीलाल पटेल, अजा मोर्चा अध्यक्ष श्री लीलम खरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री संजय कश्यप, जिला किसान मोर्चा मंत्री डॉ. जोहन वर्मा, बूथ अध्यक्ष श्री दिनेश पटेल, कार्यालय मंत्री श्री रामभक्त पटेल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री शुभम मानिकपुरी। साथ ही श्रीमती केवरा बाई निषाद, श्रीमती पूर्णिमा सेन, श्रीमती कविता मानिकपुरी, श्रीमती इन्द्राणी पटेल, श्री खुशीराम साहू, श्री हेमचंद निषाद, श्री शेखर मानिकपुरी, श्री राजेश पटेल, श्री धनेश पटेल, श्री रामनाथ पटेल, श्री मंथिर यादव, श्रीमती हेमलता मिश्रा एवं बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    🙏 जय भीम | बाबा साहेब अमर रहें 🙏
बोरी-लिटिया भाजपा मंडल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंतीl
आज 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की  135वीं जयंती के पावन अवसर पर बूथ दनिया के साथ बोरी-लिटिया भाजपा मंडल के सभी बूथों में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान डॉ. अंबेडकर जी के संविधान निर्माण में योगदान, सामाजिक समरसता और उनके विचारों पर विस्तृत चर्चा की गई।
वक्ताओं ने "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे:
जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि बोरी मंडल श्री कृष्णा पटेल जी, सरपंच श्री हुलास पटेल, उपसरपंच श्री हिमांचल पटेल, सचिव श्री डामन जोशी, अजजा मोर्चा अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, पंच श्री पुन्नीलाल पटेल, अजा मोर्चा अध्यक्ष श्री लीलम खरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री संजय कश्यप, जिला किसान मोर्चा मंत्री डॉ. जोहन वर्मा, बूथ अध्यक्ष श्री दिनेश पटेल, कार्यालय मंत्री श्री रामभक्त पटेल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री शुभम मानिकपुरी।
साथ ही श्रीमती केवरा बाई निषाद, श्रीमती पूर्णिमा सेन, श्रीमती कविता मानिकपुरी, श्रीमती इन्द्राणी पटेल, श्री खुशीराम साहू, श्री हेमचंद निषाद, श्री शेखर मानिकपुरी, श्री राजेश पटेल, श्री धनेश पटेल, श्री रामनाथ पटेल, श्री मंथिर यादव, श्रीमती हेमलता मिश्रा एवं बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Classified ads newspaper publisher धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • राजपुर। गर्मियों के मौसम चल रहा है ऐसे में इन दिनों अक्सर जंगलों के आग लगने की घटना सामने आती रहती है। मंगलवार को भी ऐसे ही घटना सामने आया है जिसमे राजपुर नगर से सटे सागौन के जंगल मे भीषण आग लग गया।आग इतनी भयंकर थी कि पुरा आसपास का क्षेत्र धुंए से भर गया। आग काफी क्षेत्र में फ़ैल गया जिससे दुर से ही धुंए की गुबार नजर आने लगा। वन परिक्षेत्र राजपुर के कक्ष क्रमांक 2758 सागौन जंगल भीषण आग लगने से छोटे पेड़ पौधों को भारी नुकसान हुआ है।जंगल मे आग लगने की जानकारी मिलते ही वन विभाग के सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक शुक्ला एवँ बीट प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुँचकर आग बुझाने में लगे रहे। राजपुर वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 2758 सागौन जंगल में दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच देखते ही देखते भयंकर आग लग गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग बुझाने के लिए वन कर्मियों का काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग विकराल रूप लेकर काफी लंबे चौड़े क्षेत्र में फैल गया। वहीँ आग बुझाने वाले संसाधनों के कमी के अभाव में वन कर्मियों ने डंडे व पेड़ के टहनियों के सहारे आग पर काबू करते नजर आए। जंगल में फैले आग की वजह से छोटे पेड़ो को काफी नुकसान हुआ है, आग की लपटों से कई छोटे पेड़ झुलस गए। मौके पर मैजूद वन विभाग के सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक शुक्ला ने बताया कि कंटीले तार के फेंसिंग होने के बाद भी जंगल में शरारती तत्व घुसकर मौज मस्ती करते हैं और इन्ही लोगो के द्वारा जंगल में आग लगाने का काम करते हैं। संसाधनों का आभाव :- वन विभाग जंगलों में वनों की रक्षा के लिए लाखों रुपए खर्च करते हैं परंतु आग से बचाव के लिए राजपुर वन परिक्षेत्र में पर्याप्त संसाधनों का आज भी आभाव है।आज की घटना में भी वन कर्मियों के पास आग बुझाने के लिए संसाधनों का आभाव देखा गया। जंगल मे आग लगने के बाद वन कर्मियों ने डंडे व पेड़ो के टहनियों के सहारे आग बुझाते नजर आए। करीब तीन घंटे के बाद आग बुझाने वाला मशीन ब्लोवर लाया गया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि राजपुर वन परिक्षेत्र में आग बुझाने के लिए मात्र दो ब्लोवर है।
    4
    राजपुर। गर्मियों के मौसम चल रहा है ऐसे में इन दिनों अक्सर जंगलों के आग लगने की घटना सामने आती रहती है। मंगलवार को भी ऐसे ही घटना सामने आया है जिसमे राजपुर नगर से सटे सागौन के जंगल मे भीषण आग लग गया।आग इतनी भयंकर थी कि पुरा आसपास का क्षेत्र धुंए से भर गया। आग काफी क्षेत्र में फ़ैल गया जिससे दुर से ही धुंए की गुबार नजर आने लगा।
वन परिक्षेत्र राजपुर के कक्ष क्रमांक 2758 सागौन जंगल भीषण आग लगने से छोटे पेड़ पौधों को भारी नुकसान हुआ है।जंगल मे आग लगने की जानकारी मिलते ही वन विभाग के सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक शुक्ला एवँ बीट प्रभारी सहित अन्य कर्मचारी मौके पर पहुँचकर आग बुझाने में लगे रहे।
राजपुर वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 2758 सागौन जंगल में दोपहर करीब 12 से 1 बजे के बीच देखते ही देखते भयंकर आग लग गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग बुझाने के लिए वन कर्मियों का काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग विकराल रूप लेकर काफी लंबे चौड़े क्षेत्र में फैल गया। वहीँ आग बुझाने वाले संसाधनों के कमी के अभाव में वन कर्मियों ने डंडे व पेड़ के टहनियों के सहारे आग पर काबू करते नजर आए। जंगल में फैले आग की वजह से छोटे पेड़ो को काफी नुकसान हुआ है, आग की लपटों से कई छोटे पेड़ झुलस गए।
मौके पर मैजूद वन विभाग के सहायक वन परिक्षेत्राधिकारी अशोक शुक्ला ने बताया कि कंटीले तार के फेंसिंग होने के बाद भी जंगल में शरारती तत्व घुसकर मौज मस्ती करते हैं और इन्ही लोगो के द्वारा जंगल में आग लगाने का काम करते हैं।
संसाधनों का आभाव :- वन विभाग जंगलों में वनों की रक्षा के लिए लाखों रुपए खर्च करते हैं परंतु आग से बचाव के लिए राजपुर वन परिक्षेत्र में पर्याप्त संसाधनों का आज भी आभाव है।आज की घटना में भी वन कर्मियों के पास आग बुझाने के लिए संसाधनों का आभाव देखा गया। जंगल मे आग लगने के बाद वन कर्मियों ने डंडे व पेड़ो के टहनियों के सहारे आग बुझाते नजर आए। करीब तीन घंटे के बाद आग बुझाने वाला मशीन ब्लोवर लाया गया जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि राजपुर वन परिक्षेत्र में आग बुझाने के लिए मात्र दो ब्लोवर है।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    11 hrs ago
  • 14 अप्रैल भीम जयंती के अवसर पर दुर्ग शहर मे विशाल रैली निकाली गई जिसमें भारी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति देखीं गई।
    1
    14 अप्रैल भीम जयंती के अवसर पर दुर्ग शहर मे विशाल रैली निकाली गई जिसमें भारी संख्या में समाज के लोगों की उपस्थिति देखीं गई।
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • complex ka night guard Hai yah aap iska halat dekh sakte hain
    1
    complex ka night guard Hai yah aap iska halat dekh sakte hain
    user_Nikhil jain
    Nikhil jain
    औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.