भारत-नेपाल सीमा स्तंभों की मरम्मत एवं पुनर्निमाण को लेकर संयुक्त निरीक्षण एवं समन्वय बैठक आयोजित दिनांक 10 मई 2026 को श्री दुर्गेश नंदन पाठक, डायरेक्टर ऑफ सर्वे के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नेपाल द्वारा किये जा रहे विषम सीमा स्तंभों की मरम्मत एवं पुनर्निमाण के कार्य का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर भारत की ओर से पी.के. आर्या, डिप्टी सुप्रिटेंडेंट सर्वेयर एवं उनकी टीम, अमरेंद्र कुमार वरुण, कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा सहित एसएसबी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं नेपाल राष्ट्र की ओर से श्री सुशील डोंगल, डिप्टी डायरेक्टर जनरल, श्री रमेश ग्यावली, चीफ सर्वे ऑफिसर एवं उनकी टीम तथा नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (APF) के अधिकारी मौजूद रहे। इसके उपरांत सीमा चौकी सुईयां में श्री दुर्गेश नंदन पाठक, डायरेक्टर ऑफ सर्वे की अध्यक्षता में भारत एवं नेपाल के सर्वे दलों तथा सुरक्षा बलों के अधिकारियों के मध्य भारत-नेपाल विषम व सम सीमा स्तंभों की मरम्मत, पुनर्निमाण एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीमा स्तंभों की स्पष्टता, स्थिरता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए दोनों देशों के मध्य आपसी समन्वय, सहयोग एवं निरंतर संवाद को और अधिक सुदृढ़ करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए संयुक्त रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर 62वीं वाहिनी एसएसबी, भिनगा से श्री पीयूष सिन्हा उप कमांडेंट, श्री गोवर्धन पुजारी उप कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी एवं जवान तथा नेपाल APF के श्री लाल सिंह विष्ट, डीएसपी व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
भारत-नेपाल सीमा स्तंभों की मरम्मत एवं पुनर्निमाण को लेकर संयुक्त निरीक्षण एवं समन्वय बैठक आयोजित दिनांक 10 मई 2026 को श्री दुर्गेश नंदन पाठक, डायरेक्टर ऑफ सर्वे के नेतृत्व में भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में नेपाल द्वारा किये जा रहे विषम सीमा स्तंभों की मरम्मत एवं पुनर्निमाण के कार्य का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर भारत की ओर से पी.के. आर्या, डिप्टी सुप्रिटेंडेंट सर्वेयर
एवं उनकी टीम, अमरेंद्र कुमार वरुण, कमांडेंट 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा सहित एसएसबी के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं नेपाल राष्ट्र की ओर से श्री सुशील डोंगल, डिप्टी डायरेक्टर जनरल, श्री रमेश ग्यावली, चीफ सर्वे ऑफिसर एवं उनकी टीम तथा नेपाल सशस्त्र पुलिस बल (APF) के अधिकारी मौजूद रहे। इसके उपरांत सीमा चौकी सुईयां में श्री दुर्गेश नंदन पाठक, डायरेक्टर ऑफ सर्वे
की अध्यक्षता में भारत एवं नेपाल के सर्वे दलों तथा सुरक्षा बलों के अधिकारियों के मध्य भारत-नेपाल विषम व सम सीमा स्तंभों की मरम्मत, पुनर्निमाण एवं सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई। बैठक के दौरान सीमा स्तंभों की स्पष्टता, स्थिरता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए दोनों देशों के मध्य आपसी समन्वय, सहयोग एवं निरंतर संवाद को और अधिक
सुदृढ़ करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखते हुए संयुक्त रूप से कार्य करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर 62वीं वाहिनी एसएसबी, भिनगा से श्री पीयूष सिन्हा उप कमांडेंट, श्री गोवर्धन पुजारी उप कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी एवं जवान तथा नेपाल APF के श्री लाल सिंह विष्ट, डीएसपी व अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
- श्रावस्ती: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने फूंका चुनावी बिगुल, उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया दावा उत्तर प्रदेश में संभावित मंत्रिमंडल विस्तार की हलचल के बीच श्रावस्ती में आयोजित लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की संगठन समीक्षा बैठक ने प्रदेश की राजनीति में नया उबाल ला दिया है। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष (बिहार) अशरफ अंसारी ने बड़ा सियासी दावा करते हुए कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में यूपी की सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की तैयारी कर रही है। *गठबंधन और सीटों पर दो टूक जवाब* सीट बंटवारे और भाजपा के साथ गठबंधन के सवाल पर अशरफ अंसारी ने स्पष्ट किया कि पार्टी अपनी मजबूत सीटों की सूची तैयार कर रही है। उन्होंने कड़े लहजे में कहा, "पार्टी अपनी रणनीति पर काम कर रही है और यदि आवश्यकता पड़ी, तो हम बीजेपी से अलग होकर भी प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।" हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि अंतिम निर्णय पार्टी का शीर्ष नेतृत्व (चिराग पासवान) ही लेगा, जो सभी कार्यकर्ताओं को मान्य होगा। *संगठन मजबूती और 'बिहार फर्स्ट' की तर्ज पर यूपी विजन* समीक्षा बैठक के दौरान बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर विशेष मंथन हुआ। पार्टी नेताओं ने हुंकार भरते हुए कहा कि चिराग पासवान के ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ विजन की तर्ज पर अब उत्तर प्रदेश में भी युवाओं और रोजगार को केंद्र में रखकर एक बड़ा विजन तैयार किया जाएगा। *बैठक में मौजूद रहे प्रमुख पदाधिकारी* श्रावस्ती में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में मनोज पाठक, प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी 289 भिनगा, जिला अध्यक्ष श्रावस्ती राहुल पासवान, जटाशंकर वाल्मीकि, चंद्र गणेश और मधु समेत भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सियासी गलियारों में चर्चा है कि एलजेपी (आर) का यह रुख क्या भाजपा पर दबाव बनाने की रणनीति है या उत्तर प्रदेश में किसी नए राजनीतिक समीकरण की शुरुआत। **प्रसार हेतु:**3
- श्रावस्ती के बांसुरी गलवानपुरा गाँव में हाल ही में बनी एक ICC सड़क एक साल के भीतर ही टूट गई है। इससे रास्ता खराब हो गया है और पानी बहने लगा है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खराब गुणवत्ता पर लोग प्रशासन से जवाब मांग रहे हैं।1
- श्रावस्ती में लखना से लोहरी जाने वाला मार्ग जर्जर हालत में है। इस टूटी सड़क से ग्रामीणों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। स्थानीय लोग प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग कर रहे हैं।1
- Available for Sale Brand : realmi c 61 Model : 2025 Asking Price (₹) : 6000 City / Locality : भींगा Device Category : Smartphone Variant (RAM / Storage) : 4GB / 64GB Body Condition : Old Device Age : 5 Years Network Connectivity : 4G VoLTE भींगा में श्रावस्ती में मिलेगा1
- श्रावस्ती के बरदेहरा मोड़ के पास बारात में शामिल होने आए एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं, पुलिस प्रथम दृष्टया इसे सड़क हादसा मान रही है। मामले की सच्चाई जानने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।1
- जरवल रोड पर इंसानियत की मिसाल: ‘नेकी की दीवार’ ने खून देकर बचाई जिंदगी! खून का रिश्ता नहीं… इंसानियत का रिश्ता सबसे बड़ा! ❤️🩸 जरवल रोड पर ‘नेकी की दीवार’ टीम ने रक्तदान कर बचाई एक जिंदगी।1
- Ajmer Sharif Dargah से जुड़ा एक वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक दरगाह परिसर में रखी “बड़ी देग” में कूदता दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि देग में चढ़ावे के रूप में रखे गए रुपये और अन्य सामग्री को निकालने के लिए युवक अंदर गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों और दरगाह कर्मचारियों ने युवक को तुरंत बाहर निकाला। इसके बाद मौके पर हंगामा भी हुआ और युवक की पिटाई किए जाने की खबर सामने आई। वायरल वीडियो में क्या दिखा? युवक अचानक बड़ी देग में कूद जाता है। देग में पड़े रुपये और अन्य सामान को जेब में भरने की कोशिश करता दिखता है। आसपास मौजूद लोग उसे पकड़ लेते हैं। घटना का वीडियो किसी ने मोबाइल से रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस और दरगाह प्रशासन मामले की जांच कर रहे हैं। युवक की पहचान और उसकी मंशा को लेकर आधिकारिक बयान अभी पूरी तरह सामने नहीं आया है।1
- श्रावस्ती के बरदेहरा मोड़ के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बहराइच से शादी में शामिल होने आए मृतक के सिर पर गंभीर चोटें मिलीं; शुरुआती जांच में इसे सड़क हादसा माना जा रहा है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मौत के सही कारणों की जांच कर रही है।1