जीईसी अरवल में 24 घंटे लगातार चलाहैकाथॉन, छात्रों ने पेश किए नवाचारपूर्ण समाधान। अरवल राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 की तैयारी को लेकर स्टार्टअप सेल के तत्वावधान में 24 घंटे के इंटर्नल हैकाथॉन का आयोजन किया गया। लगातार 24 घंटे तक चले इस आयोजन में छात्र टीमों ने वास्तविक समस्याओं के तकनीकी एवं नवाचार आधारित समाधान तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हैकाथॉन में संस्थान की 14 छात्र टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने बिना रुके 24 घंटे तक टीमवर्क के साथ अपने-अपने विषयों पर काम किया और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए समाधान विकसित किए। इस दौरान टीमों ने अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए पीपीटी के साथ आवश्यक प्रोटोटाइप भी तैयार किए।आयोजन के दौरान विभिन्न टीमों की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा की गई तथा जरूरत के अनुसार उन्हें मार्गदर्शन दिया गया। अंतिम चरण में सभी टीमों ने जूरी पैनल के समक्ष अपने तैयार किए गए समाधानों की प्रस्तुति और डेमो दिया। जूरी के सदस्यों ने छात्रों के नवाचार, समस्या के समाधान की क्षमता, तकनीकी दृष्टिकोण, टीमवर्क और प्रस्तुति के आधार पर उनके कार्यों का मूल्यांकन किया।मीडिया प्रभारी प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि प्राचार्य डॉ. प्रणव कुमार ने छात्रों को नवाचार के साथ-साथ टीमवर्क, समस्या-समाधान, तकनीकी दक्षता और प्रभावी प्रस्तुति क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रयास करने तथा अपने विचारों और समाधानों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को कक्षा में प्राप्त तकनीकी ज्ञान को वास्तविक समस्याओं के समाधान में प्रयोग करने का अवसर देते हैं और उनमें नवाचार की सोच को मजबूत करते हैं।
जीईसी अरवल में 24 घंटे लगातार चलाहैकाथॉन, छात्रों ने पेश किए नवाचारपूर्ण समाधान। अरवल राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2026 की तैयारी को लेकर स्टार्टअप सेल के तत्वावधान में 24 घंटे के इंटर्नल हैकाथॉन का आयोजन किया गया। लगातार 24 घंटे तक चले इस आयोजन में छात्र टीमों ने वास्तविक समस्याओं के तकनीकी एवं नवाचार आधारित समाधान तैयार कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। हैकाथॉन में संस्थान की 14 छात्र
टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने बिना रुके 24 घंटे तक टीमवर्क के साथ अपने-अपने विषयों पर काम किया और उपलब्ध संसाधनों का उपयोग करते हुए समाधान विकसित किए। इस दौरान टीमों ने अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने के लिए पीपीटी के साथ आवश्यक प्रोटोटाइप भी तैयार किए।आयोजन के दौरान विभिन्न टीमों की प्रगति की ऑनलाइन समीक्षा की गई तथा जरूरत के अनुसार उन्हें मार्गदर्शन दिया गया। अंतिम
चरण में सभी टीमों ने जूरी पैनल के समक्ष अपने तैयार किए गए समाधानों की प्रस्तुति और डेमो दिया। जूरी के सदस्यों ने छात्रों के नवाचार, समस्या के समाधान की क्षमता, तकनीकी दृष्टिकोण, टीमवर्क और प्रस्तुति के आधार पर उनके कार्यों का मूल्यांकन किया।मीडिया प्रभारी प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि प्राचार्य डॉ. प्रणव कुमार ने छात्रों को नवाचार के साथ-साथ टीमवर्क, समस्या-समाधान, तकनीकी दक्षता और प्रभावी प्रस्तुति क्षमता विकसित करने
के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्रों से राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन में बेहतर प्रदर्शन के लिए लगातार प्रयास करने तथा अपने विचारों और समाधानों को और अधिक प्रभावी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को कक्षा में प्राप्त तकनीकी ज्ञान को वास्तविक समस्याओं के समाधान में प्रयोग करने का अवसर देते हैं और उनमें नवाचार की सोच को मजबूत करते हैं।
- भोजपुर: सहार प्रखंड के सहार बस स्टैंड परिसर में अखिल भारतीय किसान महासभा, सहार-भोजपुर के बैनर तले किसानों ने खाद की किल्लत और कथित कालाबाजारी के खिलाफ आरा-अरवल मुख्य सड़क को जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों की प्रमुख मांग थी कि सहार प्रखंड क्षेत्र में किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित दर पर आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए। किसानों ने डीएपी 1,350 रुपये और यूरिया 266 रुपये प्रति बोरा की दर से खाद उपलब्ध कराने की मांग की। इसके साथ ही बेहतर सिंचाई व्यवस्था की भी मांग उठाई गई। सड़क जाम की सूचना मिलने के बाद प्रखंड कृषि पदाधिकारी हिमांशु कुमार, अंचल अधिकारी राकेश आनंद एवं थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारी किसानों से बातचीत की। इसके बाद अखिल भारतीय किसान महासभा के कार्यकर्ताओं को प्रखंड कृषि कार्यालय में बुलाया गया। सूचना मिलने के बाद जिला कृषि पदाधिकारी श्री नीरज कुमार भी प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचे। उन्होंने किसानों एवं किसान महासभा के कार्यकर्ताओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना तथा मांगों के समाधान और उन्हें पूरा करने का आश्वासन दिया। किसानों की प्रमुख मांगें इस प्रकार थीं— सरकार द्वारा तय दर पर किसानों को आवश्यकता के अनुसार खाद उपलब्ध कराया जाए। खाद की कालाबाजारी पर तत्काल रोक लगाई जाए। सहार प्रखंड कार्यालय परिसर में बिस्कोमान भवन सहित पंचायत स्तर पर खाद गोदाम की तत्काल व्यवस्था की जाए। खाद, बीज एवं कीटनाशक दवाओं पर किसानों को सब्सिडी एवं अनुदान उपलब्ध कराया जाए। अस्थायी सिंचाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रखंड क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार कृषि कार्य के लिए ट्रांसफार्मर सहित पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। इस आंदोलन में भाकपा माले के प्रखंड सचिव दिलीप कुमार, अध्यक्ष रामदत्त राम, अजय सिंह, गणेश ठाकुर सहित बड़ी संख्या में किसान एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने सड़क जाम समाप्त किया। अब देखना होगा कि किसानों से किए गए इन वादों को प्रशासन द्वारा जमीन पर कब तक लागू किया जाता है। कैमरा के साथ, रिपोर्टर धर्मेंद्र कुमार1
- औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। औरंगाबाद बाद जिले के गोह प्रखंड क्षेत्र के चर्चित दुग्धेश्वर महादेव देवकुंड धाम में श्रावण सोमवारी और अंतिम श्रावण माह में श्रद्धालुओं को दर्शन करने को लेकर बहुत भिंड़ लगी। प्रशासन की बहुत अच्छी व्यवस्था देखी गई प्रशासन की व्यवस्था से श्रद्धालुओं को अच्छी तरह से दर्शन हो रहे हैं और बाजार में अच्छी भिंड़ देखी गई आयें हुए श्रद्धालुओं को पुलिस प्रशासन की ओर से लंबी कतार में लगाकर दर्शन कराया जा रहा था श्रद्धालुओं लोग ने बाबा की जयकारे लग रहे थे लोगों ने प्रशासन के प्रति खुशी जाहिर किया।1
- राखी व मेहंदी कला प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा आरा। जगदेव नगर स्थित आर.एस. मेमोरियल गर्ल्स स्कूल सह शिशु सदन, जगदेव नगर, आरा में “सृजन उत्सव 2026” के अंतर्गत राखी मेकिंग एवं मेहंदी कला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में रचनात्मकता, कलात्मक अभिरुचि तथा भारतीय कला एवं संस्कारों के प्रति रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक राखियां तैयार कीं तथा मेहंदी के विभिन्न डिजाइनों के माध्यम से अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पारंपरिक डिजाइनों के साथ अपनी कल्पनाशीलता का भी सुंदर समावेश किया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं में काफी उत्साह देखा गया। शिक्षकों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए विद्यालय की प्रचार्या डॉ शशिकला राय ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को सामने लाने के साथ-साथ उन्हें भारतीय परंपरा, कला और संस्कृति से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की थीम “कला, सृजन और संस्कार का उत्सव” रखी गई थी। निर्णायक मंडल में शामिल नीती कुमारी, रूपा कुमारी एवं मधु कुमारी द्वारा रचनात्मकता, मौलिकता, साफ-सफाई, प्रस्तुति, कलात्मकता एवं प्रतिभागियों के प्रयास के आधार पर मूल्यांकन किया गया। मेंहदी कला एवं राखी मेंकिंग में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम की सफलता में समस्त विद्यालय परिवार ने अपनी भूमिका का निर्वहन किया।1
- गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल गुगवाड़ा से निकली भव्य कांवड़ यात्रा, जटाशंकर धाम में शिवजी को अर्पित किया जल1
- हसपुरा औरंगाबाद प्रखंड कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में विद्यार्थी सहयोग शिविर आयोजित किया गया हसपुरा ब्लॉक कैम्पस स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परिसर में विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें शिविर प्रभारी डीटीओ सुनंदा कुमारी, बीईओ रंजीत कुमार उपस्थित रहे1
- महिलाओं के साथ कोई लूटपाट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल1
- पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के दिशा-निर्देशन में पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई आप अपनों के साथ सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में ईद -मिलाद-उन-नबी पर्व मनाएँ, इसके लिए #भोजपुर_पुलिस प्रतिबद्ध है। पुलिस अधीक्षक, भोजपुर के दिशा-निर्देशन में पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु जिले में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। संवेदनशील स्थलों, जुलूस मार्गों, मस्जिदों एवं प्रमुख चौक-चौराहों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल एवं दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।3
- 🎨 बामपाली में माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल के बच्चों ने दिखाया कला का हुनर! 📍 आरा-बक्सर रोड पर बामपाली स्थित माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल में बच्चों के शानदार कला-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा और कला का बेहतरीन प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया। इस दौरान आरा भोजपुर के डीडीसी ने बच्चों के कला-प्रदर्शन का अवलोकन किया और माउंट लिटेरा ज़ी स्कूल का निरीक्षण भी किया। 🎥 बच्चों की प्रतिभा और स्कूल निरीक्षण की पूरी तस्वीरें/वीडियो देखिए। #MountLiteraZeeSchool #Bampali #Ara #Bhojpur #DDC #ArtExhibition #StudentsTalent #जनताकीआवाजआराज्यूज़1