logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर पालिका बीना की कार्रवाई जल कर बकाया पर नल कनेक्शन काटे, समय पर टैक्स जमा करने की अपील लोकेशन बीना रिपोर्टर राकेश सेन बीना :- शहर में बकाया कर वसूली को लेकर नगर पालिका बीना ने सख्ती शुरू कर दी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव के निर्देशन में बुधवार को नगर पालिका की जल टीम ने बकाया जल कर नहीं जमा करने वाले कई मकानों के नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इस दौरान नगर पालिका की टीम विभिन्न वार्डों में पहुंची और जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से जल कर का भुगतान नहीं किया था, उनके कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद करने की चेतवानी दी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव बताया कि शहर में काफी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर जल कर और मकान टैक्स का बकाया है। बार-बार सूचना और अपील के बावजूद कई लोग समय पर कर जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे नगर पालिका की आय प्रभावित हो रही है और विकास कार्यों में भी बाधा आ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान जल विभाग की टीम ने जवाहर वार्ड में नल कनेक्शन काटा और अन्य लोगों को न काटने की चेतावनी दी और संबंधित उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करने की चेतावनी दी। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया कर जमा नहीं किया जाएगा, तब तक कनेक्शन दोबारा नहीं जोड़ा जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों पर मकान टैक्स का भी लंबा बकाया है, उनके घरों पर कुर्की की नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया भी शुरू की है मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर के विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत और अन्य मूलभूत सेवाओं के लिए नगर पालिका को नियमित आय की आवश्यकता होती है, जो मुख्य रूप से मकान टैक्स और जल कर से प्राप्त होती है। इसलिए सभी नागरिक समय पर अपने करों का भुगतान करें। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका द्वारा बार-बार सूचना देने के बावजूद यदि कोई उपभोक्ता कर जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें नल कनेक्शन काटना, मकान पर कुर्की की नोटिस चस्पा करना और अन्य कानूनी कार्रवाई भी शामिल है। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपने बकाया मकान टैक्स और जल कर को जल्द से जल्द नगर पालिका कार्यालय में जमा कर दें। समय पर कर भुगतान करने से न केवल कार्रवाई से बचा जा सकता है, बल्कि शहर के विकास कार्यों को भी गति मिल सकेगी।

2 hrs ago
user_Rakesh sen
Rakesh sen
बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

नगर पालिका बीना की कार्रवाई जल कर बकाया पर नल कनेक्शन काटे, समय पर टैक्स जमा करने की अपील लोकेशन बीना रिपोर्टर राकेश सेन बीना :- शहर में बकाया कर वसूली को लेकर नगर पालिका बीना ने सख्ती शुरू कर दी है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव के निर्देशन में बुधवार को नगर पालिका की जल टीम ने बकाया जल कर नहीं जमा करने वाले कई मकानों के नल कनेक्शन काटने की कार्रवाई की। इस दौरान नगर पालिका की टीम विभिन्न वार्डों में पहुंची और जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से जल कर का भुगतान नहीं किया था, उनके कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद करने की चेतवानी दी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राहुल कौरव बताया कि शहर में काफी संख्या में ऐसे उपभोक्ता हैं, जिन पर जल कर और मकान टैक्स का बकाया है। बार-बार सूचना और अपील के बावजूद कई लोग समय पर कर जमा नहीं कर रहे हैं, जिससे नगर

पालिका की आय प्रभावित हो रही है और विकास कार्यों में भी बाधा आ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देश पर बकाया कर वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई के दौरान जल विभाग की टीम ने जवाहर वार्ड में नल कनेक्शन काटा और अन्य लोगों को न काटने की चेतावनी दी और संबंधित उपभोक्ताओं को जल्द से जल्द बकाया राशि जमा करने की चेतावनी दी। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि जब तक बकाया कर जमा नहीं किया जाएगा, तब तक कनेक्शन दोबारा नहीं जोड़ा जाएगा। इसके अलावा जिन लोगों पर मकान टैक्स का भी लंबा बकाया है, उनके घरों पर कुर्की की नोटिस चस्पा करने की प्रक्रिया भी शुरू की है मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर के विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए सभी नागरिकों का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि जल

आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत और अन्य मूलभूत सेवाओं के लिए नगर पालिका को नियमित आय की आवश्यकता होती है, जो मुख्य रूप से मकान टैक्स और जल कर से प्राप्त होती है। इसलिए सभी नागरिक समय पर अपने करों का भुगतान करें। उन्होंने यह भी कहा कि नगर पालिका द्वारा बार-बार सूचना देने के बावजूद यदि कोई उपभोक्ता कर जमा नहीं करता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसमें नल कनेक्शन काटना, मकान पर कुर्की की नोटिस चस्पा करना और अन्य कानूनी कार्रवाई भी शामिल है। नगर पालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अपने बकाया मकान टैक्स और जल कर को जल्द से जल्द नगर पालिका कार्यालय में जमा कर दें। समय पर कर भुगतान करने से न केवल कार्रवाई से बचा जा सकता है, बल्कि शहर के विकास कार्यों को भी गति मिल सकेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • परिजन होते रहे हैं परेशान प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान पीएम करने के लिए दूसरे दिन भी नहीं हुआ पीएम हुआ 11:10 पर पुलिस प्रशासन की डील अन्य व्यक्तियों के साथ भी ऐसा होता होगा पीएम करने पर प्रशासन आती है लेट परिजन होते हैं परेशान सही टाइम पर नहीं आती है प्रशासन पुलिस
    1
    परिजन होते रहे हैं परेशान प्रशासन ने नहीं दिया ध्यान पीएम करने के लिए दूसरे दिन भी नहीं हुआ पीएम हुआ 11:10 पर पुलिस  प्रशासन की डील अन्य व्यक्तियों के साथ भी ऐसा होता होगा पीएम करने पर प्रशासन आती है लेट परिजन होते हैं परेशान सही टाइम पर नहीं आती है प्रशासन पुलिस
    user_बिजय चोहन
    बिजय चोहन
    वीडियो क्रिएटर बीना, सागर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • खुरई नगर की बेटी ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। सृष्टि जैन दिवाकीर्ति ने गुजरात सिविल जज की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।
    1
    खुरई नगर की बेटी ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन किया है। 
सृष्टि जैन दिवाकीर्ति ने गुजरात सिविल जज की परीक्षा में सफलता  प्राप्त की है।
    user_प्रफुल्ल बोहरे
    प्रफुल्ल बोहरे
    Khurai, Sagar•
    6 hrs ago
  • Post by Pradeep Jain
    1
    Post by Pradeep Jain
    user_Pradeep Jain
    Pradeep Jain
    Lalitpur, Uttar Pradesh•
    2 hrs ago
  • सागर जिले की नरयावाली विधानसभा के जेरई गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री इंदर सिंह परमार, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह भी मौजूद
    2
    सागर जिले की नरयावाली विधानसभा के जेरई गांव पहुंचे मुख्यमंत्री मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, मंत्री इंदर सिंह परमार, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, गोपाल भार्गव, भूपेंद्र सिंह भी मौजूद
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पूरा सुनिए आप कहते हो कि बीआरपी वाले बीजेपी के तीतर नेता का नाम न लें, न बोलें लेकिन वही तीतर नेता आपको काटने के लिए समय समय पर भेज दिए जाते है। ताकि समाज भ्रमित हो जाय। यह निर्णय न ले सके कि उसे करना क्या है कहां जाना । समाज एक दिशा में न चलने पाए । कभी उठ न सके। भ्रमित कर भीड़ को डायवर्ट करना बड़ी राजनीतिक षड्यंत्र है। टीम बीआरपी प्रयागराज ।
    1
    पूरा सुनिए आप कहते हो कि बीआरपी वाले बीजेपी के तीतर नेता का नाम न लें,  न बोलें लेकिन वही तीतर नेता आपको काटने के लिए समय समय पर भेज दिए जाते है। ताकि समाज भ्रमित हो जाय। यह निर्णय न ले सके कि उसे करना क्या है कहां जाना ।  समाज एक दिशा में न चलने पाए । कभी उठ न सके। भ्रमित कर भीड़ को डायवर्ट करना बड़ी राजनीतिक षड्यंत्र है। 
टीम बीआरपी प्रयागराज ।
    user_Santosh Kushwaha BRP
    Santosh Kushwaha BRP
    Political party office ललितपुर, ललितपुर, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • तेज धूप में छात्रों को ‘मुर्गा’ बनाकर दी सजा
    1
    तेज धूप में छात्रों को ‘मुर्गा’ बनाकर दी सजा
    user_Dharmendra yadav
    Dharmendra yadav
    Lalitpur, Uttar Pradesh•
    9 hrs ago
  • मालथौन में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह परिहार का जोरदार स्वागत, निकाली गई रैली
    1
    मालथौन में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह परिहार का जोरदार स्वागत, निकाली गई रैली
    user_प्रफुल्ल बोहरे
    प्रफुल्ल बोहरे
    Khurai, Sagar•
    7 hrs ago
  • सागर जिले की नरयावाली विधानसभा के जेरई गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, हेलीकाप्टर हुआ लेंड देखें live Video
    1
    सागर जिले की नरयावाली विधानसभा के जेरई गांव पहुंचे मुख्यमंत्री, हेलीकाप्टर हुआ लेंड देखें live Video
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बीना रिफायनरी रोड पर हड़कल पार गांव के पास किया कंपनी की एक फोर व्हीलर गाड़ी आनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए आप देख सकते हैं गाड़ी का क्या हाल हो गया गाड़ी में बैठे लोग हुए घायल मौके पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल
    2
    बीना रिफायनरी रोड पर हड़कल पार गांव के पास किया कंपनी की एक फोर व्हीलर गाड़ी  आनियंत्रित होकर पलटी खाते हुए आप देख सकते हैं गाड़ी का क्या हाल हो गया गाड़ी में बैठे लोग हुए घायल मौके पर पहुंची एंबुलेंस सभी घायलों को पहुंचाया अस्पताल
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.