लखीमपुर खीरी में सितंबर से बढ़ेंगे सर्किल रेट लखीमपुर खीरी जिले में सितंबर से जमीन, मकान और दुकान खरीदना महंगा हो सकता है। प्रशासन ने नए सर्किल रेट में 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की है। लखीमपुर खीरी में सितंबर से बढ़ेंगे सर्किल रेट लखीमपुर खीरी जिले में सितंबर से जमीन, मकान और दुकान खरीदना महंगा हो सकता है। प्रशासन ने नए सर्किल रेट में 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ोतरी प्रस्तावित की है। लखीमपुर शहर में मेन रोड और बस अड्डा मार्ग की जमीन सबसे महंगी होगी। गुरुनानक स्कूल से हीरालाल धर्मशाला होते हुए खुशवक्तराय चौराहे तक जमीन का सर्किल रेट 60,700 रुपये से बढ़ाकर 68,000 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित किया गया है। इमली चौराहा से आनंद टाकीज और भुईफोरवानाथ चौराहा मार्ग पर सबसे अधिक 12.13 प्रतिशत की बढ़ोतरी प्रस्तावित है। यहां रेट 27,200 से बढ़ाकर 30,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर किया जाएगा। इसके अलावा हमदर्द दवाखाना तिराहा से कोऑपरेटिव बैंक चौराहे तक रेट 52,400 से 58,700 रुपये, जबकि गांधी विद्यालय से आगा साहब कोठी होते हुए राजापुर चौराहे तक 31,700 से 35,500 रुपये प्रति वर्ग मीटर प्रस्तावित किया गया है। प्रस्तावित सर्किल रेट पर 29 अगस्त तक सुझाव और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। इसके बाद जिलास्तरीय कमेटी आपत्तियों का निस्तारण करेगी और नए सर्किल रेट लागू किए जाएंगे। सर्किल रेट बढ़ने से जमीन की रजिस्ट्री पर लगने वाला स्टांप शुल्क भी बढ़ जाएगा, क्योंकि शुल्क जमीन के मूल्य के आधार पर निर्धारित होता है।

- Post by KamleshKumar1
- जश्ने ईद-मिलादुन्नबी: पूरनपुर में अकीदत और उत्साह के साथ निकला जुलूसे मोहम्मदी पूरनपुर: इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के मुबारक मौके पर पूरनपुर में बड़े ही धूमधाम और अकीदत के साथ 'जुलूसे मोहम्मदी' निकाला गया। इस पावन अवसर पर शहर का माहौल पूरी तरह से इस्लामी रंग में रंगा नजर आया और जगह-जगह जश्न का माहौल रहा। जुलूस का रूट और भव्य झांकियां जुलूस की शुरुआत मोहल्ला करोम गांधी से हुई, जहां से यह पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ा। इसके बाद जुलूस स्टेशन रोड से होता हुआ साबरी मैदान पहुंचकर संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान कई आकर्षक और खूबसूरत झांकियों का प्रदर्शन किया गया, जिन्होंने देखने वाले हर शख्स का मन मोह लिया। उलमा-ए-किराम की तकरीरें साबरी मैदान में संपन्न हुए जलसे के दौरान देश और समाज के जाने-माने उलमा-ए-किराम ने विस्तार से तकरीरें पेश कीं। उन्होंने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की जीवनी, उनकी तालीम, अमन का पैगाम और उनकी शान पर विस्तार से रोशनी डाली। उलमा ने लोगों से आप (स.) के बताए हुए रास्ते पर चलने की अपील की। जनसैलाब और राजनीतिक हस्तियों की मौजूदगी जुलूसे मोहम्मदी में मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जो पैगंबर साहब से अपनी बेइंतहा मोहब्बत का इजहार कर रही थी। इस जुलूस की एक खास बात यह भी रही कि इसमें विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक दलों के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर शिरकत की और आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की। विशेष रूप से, आगामी पूरनपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदार आरती महेंद्र भी इस जुलूस में शामिल हुईं और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।1
- पूरनपुर में बड़ी शान शौकत से मनाया जा रहा है जश्ने ईद मिलाद अन नबी जुलूस ए मोहम्मदी में लाखों की तादात में नजर आई लोग3
- बड़ी खबर : बीसलपुर में कांवरियों के जाते पर डॉ.डीपी गंगवार ने बुलडोजर से की पुष्प वर्षा, देखिए ग्राउंड बीसलपुर के बाबा गुलेश्वर नाथ मंदिर में कावड़ यात्रा के लिए जा रहे कांवरियों पर भाजपा 130 विधानसभा से प्रबल दावेदार डॉक्टर डीपी गंगवार नेपुष्प बर्स1
- बीसलपुर में जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस बल रहा तैनात। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। बीसलपुर क्षेत्र के ग्राम चुर्रासकतपुर मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मोत्सव (यौमे पैदाइश) अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर महादेवा, अभयपुर, चेना, नकटी, मीरपुर, बाहानपुर, रिछोला सबल, चुर्रासकतपुर, शायर, राजुपुर कुंडरी और मूसेली समेत दर्जनों गांवों से जुलूस निकाला गया। बैंड-बाजों के साथ निकले जुलूस में धार्मिक नारों की गूंज रही। उलेमाओं ने भाईचारा, गरीबों की मदद और नेकी के रास्ते पर चलने का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत कर फल और मिठाइयां बांटीं गई। सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा। चौकी प्रभारी अंकित यादव ने बताया कि जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और पुलिस ने पहले ही मार्गों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की थी।1
- BJP भगवान राम की बात करती है…और चंदा भी चोरी करती है” ◆ बिहार के वायरल बॉय आदित्य ने कहा1
- ग्राम प्रधान नईम अली की उपस्थिति में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: 'सरकार की आमद मरहबा' के नारों से गूंजा इलाका, पुलिस की सतर्कता की हुई सराहना कैमरे की जूमिंग लिमिट हुई एक्सीड, माधोटांडा में ईद-मिलादुन्नबी पर उमड़ी चाहने वालों की भीड़ ग्राम प्रधान नईम अली की उपस्थिति में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी: 'सरकार की आमद मरहबा' के नारों से गूंजा इलाका, पुलिस की सतर्कता की हुई सराहना कैमरे की जूमिंग लिमिट हुई एक्सीड, माधोटांडा में ईद-मिलादुन्नबी पर उमड़ी चाहने वालों की भीड़ पीलीभीत (माधोटांडा): पैगंबर मोहम्मद साहब के यौम-ए-पैदाइश (ईद-मिलादुन्नबी) के मुकद्दस मौके पर कस्बे में जुलूस-ए-मोहम्मदी बेहद पुरअमन, अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। इस दौरान पूरा इलाका 'नारे-तक्बीर अल्लाहु अकबर' और 'सरकार की आमद मरहबा' के रूहानी नारों से गूंज उठा। जुलूस के जरिए पैगंबर साहब के पैगाम-ए-अम्न और भाईचारे को आम किया गया। जगह-जगह हुआ लंगर का एहतमाम त्योहार को लेकर अकीदतमंदों में खासा उत्साह देखने को मिला। कस्बे की प्रमुख मस्जिदों, चौराहों और गलियों को बेहद खूबसूरत रोशनी और झंडों से सजाया गया था। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह अकीदतमंदों के लिए लंगर और तबर्रुक की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। जुलूस के दौरान नात-ए-पाक, मनकबत और तकरीर का दौर चलता रहा। इस दौरान उलेमाओं ने हजरत मोहम्मद साहब की सीरत और उनकी जिंदगी की तालीमात पर तफसील से रोशनी डाली। उन्होंने लोगों से पैगंबर साहब के बताए रास्ते पर चलने और इंसानियत व शांति का पैगाम फैलाने की अपील की। इस बारगाहे-मोहम्मदी में बच्चे, बुजुर्ग और युवा—हर उम्र के लोगों ने बड़ी तादाद में शिरकत की। हजारों की संख्या में पहुंचे चाहने वालों ने अनुशासित तरीके से जुलूस में हिस्सा लेकर आपसी सौहार्द और मोहब्बत की अनूठी मिसाल पेश की। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए माधोटांडा पुलिस पूरी तरह मुस्तैद और अलर्ट नजर आई। थानाध्यक्ष की अगुवाई में पुलिस बल ने जुलूस के पूरे रास्ते पर पैनी नजर बनाए रखी, ताकि किसी भी तरह के खुराफाती तत्व माहौल न बिगाड़ सकें। पुलिस की इस मुस्तैदी, चाक-चौबंद सुरक्षा और सहयोगात्मक रवैये की स्थानीय लोगों और जुलूस आयोजकों ने जमकर सराहना की।4
- Big Breaking ⛓️💥 नेपाल में बाढ़ से बड़ी तबाही आ गई है. पुल टूट गए हैं. गांव के गांव डूब गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लापता होने वालों में अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 294 विदेशी सैलानी तो वहीं 100 से ज़्यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं. Big Breaking ⛓️💥 नेपाल में बाढ़ से बड़ी तबाही आ गई है. पुल टूट गए हैं. गांव के गांव डूब गए हैं और सैकड़ों लोग लापता हो गए हैं. नेपाली मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लापता होने वालों में अभी तक 32 पुलिसकर्मियों, 294 विदेशी सैलानी तो वहीं 100 से ज़्यादा भारतीय पर्यटक शामिल हैं.1