कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश जनपद हापुड़ में आगामी सावन माह कावड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, पिलखुआ में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कावड़ मार्ग, शिवालयों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने सेक्टर में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें तथा ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन सक्रिय रखें। कावड़ियों की सुविधा के लिए अस्पतालों में विशेष वार्ड, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस तथा चिकित्सकों की चौबीसों घंटे ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कावड़ मार्ग पर प्राथमिक चिकित्सा शिविर स्थापित करने, संवेदनशील स्थलों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, शौचालय, अस्थायी टेंट, नियमित सफाई एवं कूड़ा निस्तारण की व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कावड़ यात्रा जनपद की आस्था, श्रद्धा और भाईचारे का प्रतीक है। इसे शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं सरस्वती इंस्टीट्यूट के अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, सभी विभागों को समन्वय से कार्य करने के निर्देश जनपद हापुड़ में आगामी सावन माह कावड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, पिलखुआ में जिलाधिकारी श्रीमती कविता मीना एवं पुलिस अधीक्षक श्री कुंवर ज्ञानंजय सिंह की अध्यक्षता में मजिस्ट्रेट एवं जोनल मजिस्ट्रेट के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कावड़ मार्ग, शिवालयों तथा भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की
विस्तृत समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने सेक्टर में लगातार भ्रमणशील रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करें तथा ड्यूटी के दौरान मोबाइल फोन सक्रिय रखें। कावड़ियों की सुविधा के लिए अस्पतालों में विशेष वार्ड, दवाओं की उपलब्धता, एंबुलेंस तथा चिकित्सकों की चौबीसों घंटे ड्यूटी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कावड़ मार्ग पर प्राथमिक चिकित्सा शिविर स्थापित करने, संवेदनशील स्थलों पर बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती करने के भी निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल, प्रकाश
व्यवस्था, शौचालय, अस्थायी टेंट, नियमित सफाई एवं कूड़ा निस्तारण की व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने पर जोर दिया गया। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने कहा कि कावड़ यात्रा जनपद की आस्था, श्रद्धा और भाईचारे का प्रतीक है। इसे शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। बैठक में प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग एवं सरस्वती इंस्टीट्यूट के अधिकारियों सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
- NEET 2026 में हापुड़ की बेटी का कमाल | JMS World School की हर्षिता बंगारी ने हासिल किए 99.46 परसेंटाइल | 598/720 Marks हापुड़ की होनहार छात्रा हर्षिता बंगारी ने NEET 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए 720 में से 598 अंक और 99.46 परसेंटाइल प्राप्त कर जेएमएस वर्ल्ड स्कूल, अपने परिवार और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय में छात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक, प्रबंधन डॉ. आयुष सिंघल एवं डॉ. रोहन सिंघल ने हर्षिता को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल मेडिकल करियर की शुभकामनाएं दीं। यह सफलता कड़ी मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का प्रेरणादायक उदाहरण है। 📍 स्थान: हापुड़, उत्तर प्रदेश 👍 वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Channel को Subscribe करना न भूलें।1
- 🚨 मवाना की नवीशा मामले में जांच को नई दिशा, रिपोर्ट में ज_ह_री_ले पदार्थ की पुष्टि मेरठ के मवाना क्षेत्र में नवीशा के संदिग्ध परिस्थितियों में जा_न #गं_वा_ने के मामले में जांच को नई दिशा मिली है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, फोरेंसिक जांच में ज_ह_री_ले पदार्थ की पुष्टि होने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पति समेत सास और ससुर पहले से न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं, मृतका के परिजनों का आरोप है कि मामले में उन्हें लगातार धमकियां दी गईं और समझौता करने का दबाव बनाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। ⚖️ नोट: यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों और जांच से जुड़ी उपलब्ध सूचनाओं पर आधारित है। मामले में लगाए गए आरोपों की पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही होगी।1
- MP=विश्व स्तनपान सप्ताह प्रारंभ महिलाओं को किया जागरूक1
- 🐊 जहाँ मगरमच्छ को देखकर लोग डरकर भाग जाते हैं, वहीं बिहार के सुपौल में कुछ युवकों ने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय देते हुए मगरमच्छ को पकड़कर सुरक्षित वन विभाग के हवाले कर दिया। 👏1
- रिपोर्टर के सवाल पर भड़के राहुल गांधी, बीजेपी वाला कहकर खिसके! हाल ही में संसद परिसर में एक पत्रकार द्वारा घायल पुलिसकर्मियों के परिवारों की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बारे में पूछे गए सवाल पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सीधा जवाब देने के बजाय पलटकर पूछा, "क्या आप बीजेपी से हैं?"1
- गुमराह लोगों को सही राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन हमें ही कठिन कार्य गुमराह लोगों को सही राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन हमें ही कठिन कार्य करना है।देश निरंतर आगे बढ़ रहा है और आगे भी बढ़ता रहेगा। आप भी आगे बढ़े यही मेरा सपना है।मैं आपके लिए जीता हूँ। आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूँ। आइए हम मिलकर के देश को आगे बढ़ाएँ।1
- हापुड़ से गर्व की खबर! जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की मेधावी छात्रा हर्षिता बंगारी ने NEET 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 720 में से 598 अंक और 99.46 परसेंटाइल हासिल कर विद्यालय, अपने परिवार और पूरे जनपद का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर विद्यालय में सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जहां प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक एवं स्कूल प्रबंधन डॉ. आयुष सिंघल और डॉ. रोहन सिंघल ने हर्षिता को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह सफलता मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन का प्रेरणादायक उदाहरण है।1
- विधवा महिला को घर से निकालने का आरोप, बहादुरगढ़ पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल गढ़मुक्तेश्वर बहादुरगढ़ विधवा महिला को घर से बहार निकालने पर हुआ पथराव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हापुड़। थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में एक विधवा महिला ने पड़ोसियों पर उसके मकान का ताला तोड़कर जबरन कब्जा करने और उसे घर से बाहर निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि घटना की सूचना 112 पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम और चौकी प्रभारी सचिन मौके पर पहुंचे, लेकिन उसे उसके ही घर में प्रवेश नहीं दिलाया गया। पीड़िता के अनुसार, मृतक महबूब की पत्नी होने के नाते वह अपने मकान में रह रही थी, लेकिन दबंग पड़ोसियों ने ताला तोड़कर घर पर कब्जा कर लिया और उसे बाहर निकाल दिया। देर रात करीब एक बजे तक महिला सड़क पर बैठकर न्याय की गुहार लगाती रही। गांव के कई लोग भी उसके समर्थन में मौजूद रहे। महिला ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद थाना प्रभारी इंद्रकांत यादव मौके पर नहीं पहुंचे। साथ ही उनका सीयूजी नंबर भी थाने में असमर्थ (नॉट रीचेबल) बताया जा रहा था, जिससे पीड़िता को समय पर पुलिस सहायता नहीं मिल सकी। पीड़िता प्रशासन से अपने घर पर दोबारा कब्जा दिलाने तथा आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रही है।2